281001
मथुरा में पर्यटन को बढ़ावा, 3 साल में 70% का इजाफा
Mathura, Uttar Pradesh:भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा को योगी सरकार ने पर्यटन की दृष्टि से विश्व स्तर पर विकसित किया है। पिछले तीन वर्षों में यहां पर्यटकों की संख्या में 70% की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 2021 में मथुरा आने वाले पर्यटकों की संख्या 3 करोड़ थी। बेहतर पहुंच मार्ग और सुविधाओं के चलते 2022 में यह संख्या बढ़कर 6 करोड़ से अधिक हो गई। 2023 में यह आंकड़ा 8 करोड़ तक पहुंच गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बरनाला में सफाई कर्मचारियों के लाठीचार्ज के विरोध में बड़ा प्रदर्शन, पंजाब बंद की चेतावनी
Barnala, Bathinda, Punjab:एंकर : बरनाला में सफाई कर्मचारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प का मामला अब लगातार गरमाता जा रहा है। एक ओर घायल सफाई कर्मचारी सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, वहीं दूसरी ओर इस घटना के विरोध में संघर्षशील संगठन, किसान यूनियनें और वाल्मीकि समाज एक मंच पर आ गए हैं। आज बरनाला में विशाल रोष प्रदर्शन किया गया, जिसमें पुलिस प्रशासन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठी। बरनाला की नई अनाज मंडी में आज संघर्षशील संगठनों, किसान यूनियनों और पूरे पंजाब से पहुंचे वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर पुलिस कार्रवाई के विरोध में बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहर के मुख्य बाजारों में रोष मार्च निकाला और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया तो चेतावनी दी जाएगी कि सोमवार तक करवाई न की गई तो संघर्षशील संगठन, किसान यूनियनें और वाल्मीकि समाज एकजुट होकर पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरेंगे, चक्का जाम करेंगे और सोमवार को पंजाब बंद आंदोलन को व्यापक रूप देंगे। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर मौजूद जिन पुलिसकर्मियों ने सफाई कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया, उन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त किया जाए—इसके लिए कहा गया। इस दौरान विभिन्न संगठनों के नेताओं ने पंजाब सरकार और बरनाला पुलिस प्रशासन की तीखी आलोचना की। उनका कहना था कि सफाई कर्मचारियों पर किया गया लाठीचार्ज खुली गुंडागर्दी और तानाशाही का उदाहरण है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर सरकार और प्रशासन ने दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं की, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक अहम बैठक बुलाई जाएगी और साथ ही सोमवार, 27 जुलाई को पंजाब बंद का आह्वान करने की घोषणा भी की गई। फिलहाल बरनाला में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और अब सबकी नजर सरकार व प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है। साथ ही यह देखना भी अहम होगा कि प्रस्तावित पंजाब बंद के ऐलान पर आने वाले दिनों में क्या फैसला लिया जाता है।0
0
Report
नीट प्रदर्शन ने सियासत में हलचल मचा दी; कांग्रेस-बीजेपी के नेता थाने पहुंचे
Raipur, Chhattisgarh:गुरुवार को नीट के प्रदर्शन ने पूरी सियासी जमीन पर छा गया. कांग्रेस और बीजेपी दोनों के प्रदेश अध्यक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शाम होते आते कांग्रेस के नेता थाने में धरने पर बैठ गए0
0
Report
दिल्ली की सड़कों पर छात्रों के प्रदर्शन पर सरकार से मजबूत समाधान की मांग
Noida, Uttar Pradesh:Dr. Murli Manohar Joshi DrMurliManohar_ It is painful to see young students from different parts of the country assembled for days on the streets of New Delhi. Their anxieties and concerns regarding the examination system are genuine and must be handled with empathy and a desire to find a lasting solution. I fervently hope that this is not treated merely as a law-and-order issue to be tackled through the use of force. It is very painful to see that even young girls were brutally mishandled. Such use of force shall alienate large sections of Indian society from the national goal of Viksit Bharat. यह देखना अत्यन्त पीड़ादायक है कि देश के विभिन्न भागों से आए युवा छात्र कई दिनों से नई दिल्ली की सड़कों पर एकत्रित हैं। उनकी चिंताएँ और सरोकार वास्तविक हैं। इन्हें सहानुभूति तथा दूरगामी समाधान की दृष्टि से हल किया जाना चाहिए। मुझे पूरी आशा है कि इसे केवल कानूनी और व्यवस्था की समस्या के रूप में नहीं देखा जाएगा जिससे बलपूर्वक निपटा जाये। मुझे य़ह देखकर अत्यन्त पीड़ा हुई है कि महिलाओं और युवतियों पर निर्मम बल प्रयोग किया गया। ऐसे बल के उपयोग से भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा विकसित भारत के लक्ष्य से बहुत दूर चला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
झारखंड के 7 जिलों में 43 बाल कैदियों में फ्लू, एक ICU में भर्ती
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में 20 बाल कैदी फ्लू से संक्रमित पाए जाने के बाद चास स्थित बाल सुधार गृह से लाया गया बोकारो सदर अस्पताल जहां जांच के बाद एक बाल कैदी गंभीर पाए जाने के बाद उसका इलाज सदर अस्पताल के ICU में चल रहा है, वहीं बाकी बाल कैदी को जांच के बाद पुनः बाल सुधार गृह चास भेज दिया गया। बताये चले कि झारखंड के 7 जिला जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, रांची, धनबाद, दुमका और बोकारो के बाल कैदी को चास स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया है जहां कुल 43 बाल कैदी बताए जा रहे है जिसमें से 20 बाल कैदी फ्लू के संक्रमण का शिकार हो गए। पता तब लगा जब ये बच्चे बुखार से ग्रसित हो गए थे जहां आनन फानन में फ्लू से ग्रसित 20 बाल कैदी को बोकारो सदर अस्पताल लाया गया जिसमें से 20 में से एक बाल कैदी को इलाज के लिए रखा गया और बाकी को पुनः बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। बोकारो सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने कहा कि बाकी की तबियत ठीक है केवल एक को रखा गया है जिसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध से जींद में उबाल, धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें
Jhanj Kalan, Haryana:दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध की गूंज अब हरियाणा के जींद तक पहुंच गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (यदि कोई अन्य संगठन था तो उसके अनुसार बदलें) / छात्र संगठनों के बैनर तले छात्रों ने चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) से लघु सचिवालय तक पैदल march निकाला। प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की और दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की निंदा की। बाद में तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।0
0
Report
पेपर लीक पर मिड्ढा का कांग्रेस पर तीखा हमला: देशद्रोह तक की कार्रवाई की मांग
Jhanj Kalan, Haryana:पेपर लीक करने वाले देशद्रोही, कांग्रेस को अपना इतिहास देखना चाहिए: डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा भारत में रहना है तो 'भारत माता की जय' बोलनी होगी जंतर-मंतर का छात्र आंदोलन अब शिक्षा का नहीं, विपक्ष और शरारती तत्वों का मंच बन चुका -- डॉ. कृष्ण मिड्ढा डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने पेपर लीक, छात्र आंदोलन और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पेपर लीक कोई सरकार नहीं करती, बल्कि समाज के कुछ लोग इस अपराध में शामिल होते हैं। ऐसे लोगों पर केवल मुकदमा ही नहीं, बल्कि देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने की हिम्मत न करे। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके शीशे के घर होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते। कांग्रेस को अपने शासनकाल में हुए पेपर लीक और आपातकाल जैसे फैसलों को भी याद करना चाहिए। डिप्टी स्पीकर कृष्ण लाल मिड्ढा ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य बर्बाद होता है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे अपराधियों को देश का गद्दार मानते हुए उनके खिलाफ देशद्रोह की धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए और भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने का साहस न करे। कृष्ण लाल मिड्ढा ने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी और कांग्रेस सरकार से सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन उन्हें पहले अपना इतिहास देखना चाहिए। मिड्ढा ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी कई बार पेपर लीक की घटनाएं हुईं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "जिनके शीशे के घर होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकते।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को यह भी याद रखना चाहिए कि सत्ता बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था, जिसे लोकतंत्र का काला अध्याय माना जाता है। डिप्टी स्पीकर ने कहा कि छात्रों को शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने का पूरा अधिकार है, लेकिन यदि कोई देशविरोधी गतिविधियों या राष्ट्रविरोधी नारों का सहारा लेगा तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम करेगा और राष्ट्र के खिलाफ जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जींद गुलशन चावला0
0
Report
Advertisement
बीकानेर के लूणकरणसर में पिकअप पलटी, दर्जन से अधिक मजदूर घायल
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के लूणकरणसर से खबर मजदूरों से भरी पिकअप पलटी! एक दर्जन से ज्यादा मजदूर घायल, मौके पर मची अफरा तफरी, स्थानीय लोगों ने शुरू किया राहत कार्य टाइगर फोर्स टीम ने सभी घायलों को पहुंचाया उपजिला अस्पताल एक महिला सहित तीन गंभीर घायल पीबीएम अस्पताल रेफर ढाणी भोपालाराम सड़क मार्ग पर हुआ हादसा, दुर्घटना के कारणों की जांच जारी0
0
Report
दुर्ग: विद्या मितानों अतिथि शिक्षकों को पुलिस ने जबरन वाहन में बैठाने का वीडियो वायरल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां विद्या मितानों अतिथि शिक्षको को पुलिस द्वारा जबरदस्ती वाहन में बैठाने का एक वीडियो सामने आया है जिसमें स्पष्ट देखा जा सकता है कि किस तरह विद्या मितान महिला अतिथि शिक्षक संग के नेताओ को जबरदस्ती वाहन में बैठा कर ले जाया जा रहा है आपको बता दे की विद्या मितान अतिथि शिक्षक लगभग 23 दिनों से अपनी 1 सूत्रीय मांगों को मनवाने के लिए दुर्ग में धरने पर बैठे हैं वही आज उनके 10 नेताओ को पुलिस अपने साथ डिटेन कर ले गई फिलहाल विद्या मितान अब आगे की रणनीति बना रहे है.0
0
Report
चंदला के भवानीपुर में दृष्टिहीन व्यक्ति को चिकन खिलाकर वीडियो बनाने का मामला
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर-छतरपुर के चंदला से एक वीडियो वायरल होने के बाद बवाल मच गया है। आरोप है कि एक दृष्टिहीन और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को चिकन खिलाकर उसका वीडियो बनाया गया।,मामला चंदला के भवानीपुर निवासी तुलसीदास द्विवेदी का है। आरोप है कि स्थानीय यूट्यूबर भगवानदास अहिरवार ने उनकी बेबसी का फायदा उठाया और उन्हें चिकन खिलाकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया।,वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने चंदला थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की।भगवान दास अहिरवार का कहना है ,कि वो दो दिन से भूखे थे। मैंने सब्जी और चिकन बनाया था। उन्होंने अपनी मर्जी से चिकन मांगा था। मेरी मंशा किसी की धार्मिक या व्यक्तिगत भावनाओं को ठेस पहुंचाने की नहीं थी।"स्थानीय लोगों का कहना है कि ये कृत्य निंदनीय है और आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही वीडियो को सोशल मीडिया से हटाने की मांग भी की गई है।वही एसपी का कहना है दोनो पक्षो को थाने मे बुलाया गया है यदि लिखित मे आवेदन मिलता है तो कारवाई की जायेगी。 बाइट- भगवान दास अहिरवार, आरोपी बाइट -मुकेश द्विवेदी-शिकायतकर्ता बाईट-रजत सकलेचा -एसपी0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में शादी के एक साल बाद युवक की संदिग्ध मौत: परिवार में खबर से हलचल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भुषवल बुजUDPर्ग में शनिवार देर रात 32 वर्षीय निशांत कुमार सिंह का शव उसके कमरे में पंखे से फंदे पर लटका मिला. मृतक की पहचान वृजविहारी सिंह के सबसे छोटे बेटे के रूप में हुई. शादी लगभग एक वर्ष पहले ही हुई थी और उसके पास अभी कोई संतान नहीं थी. परिजनों के मुताबिक देर रात कमरे का दरवाजा खोलने पर देखा गया कि निशांत पंखे से लटका हुआ था. परिवार के लोगों ने ऊँची आवाज में रोना-चिल्लाहट मचाई और गांव में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है; पुलिस परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के कारणों का पता चल सके. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना से गांव में शोक का माहौल है और परिवार बुरा हाल है.0
0
Report
INDIA गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति तक पहुँचे, राहुल गांधी सहित विपक्षी नेता पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के सांसद बसों से गांधी स्मृति पहुंचे।0
0
Report
गिरिडीह पुलिस ने प्रेम-झगड़े के चलते शंकर सिंह की हत्या का पर्दाफाश किया
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह पुलिस ने पीरटांड़ थाना क्षेत्र के सियारंगी गांव से लापता युवक शंकर कुमार सिंह उर्फ बिंदु सिंह के मामले का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसहा जंगल से युवक का नर कंकाल बरामद किया है। इस हत्याकांड में संलिप्त मुख्य आरोपी चंदन कुमार भोक्ता (निवासी- सीरसा, थाना- पथरौल, जिला- देवघर) को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, 1 जुलाई 2026 को मृतक के 72 वर्षीय पिता हृदय नारायण सिंह ने पीरटांड़ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनका बेटा 20 जून को सुबह करीब 11:30 बजे घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। परिजनों ने धनबाद की रहने वाली सोनिया नामक युवती और अन्य पर अपहरण का संदेह जताया था, जिसके बाद पीरटांड़ थाने में कांड संख्या 22/26 दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डुमरी एसडीपीओ आबिद खान के नेतृत्व में एक एसआईटी (SIT) का गठन किया गया था। जांच के दौरान एसआईटी ने मानवीय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेहास्पद महिला सोनिया कुमारी को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से और आरोपी चंदन कुमार भोक्ता को देवघर से पूछताछ के लिए बुलाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी चंदन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक शंकर उस पर सोनिया से शादी करवाने का लगातार दबाव बना रहा था। चूंकि सोनिया पहले से शादीशुदा और तीन बच्चों की मां थी, इसलिए चंदन के ससुराल वाले इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे। इसी विवाद को खत्म करने के लिए चंदन ने साजिश रची और सोनिया से मिलाने के बहाने शंकर को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर धनबाद ले गया। वहां टुंडी के बसहा जंगल में मौका पाकर चंदन ने शंकर के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर गमछे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। गिरप्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का मानव कंकाल, हत्या में इस्तेमाल किया गया नारंगी रंग का गमछा, मृतक के कपड़े, चप्पल, आरोपी का एक मोबाइल फोन और घटनास्थल के पास से एक चाकू बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
ACB ने मुहाना थाना के कांस्टेबल को 20 हजार घूस लेते पकड़ा
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur मुहाना थाना के कांस्टेबल क़ो पकड़ा ACB ने 20 हजार की घूस लेते पकड़ा गया कांस्टेबल मुकदमा दर्ज नहीं करने की एवज में मांगी थी घूस 112 ER का कांस्टेबल है नवरथ मीणा0
0
Report
NSA के पुलिस कमिश्नर के शक्तियों का नवीकरण: विरोध से लिंक नहीं, आधिकारिक प्रक्रिया
New Delhi, Delhi:Renewal of powers of the Police Commissioner under the National Security Act (NSA) 1980, is routinely done on a quarterly basis and has been falsely linked to the ongoing ''CJP'' protests. The renewal notified on 15.07.2026, predates the protests and is part of the standard administrative process. This is renewed/reissued every three months. The current renewal was done on 07th July 26 for the period 19/7/26 to 18/10/26, which is much before CJP protest started. Citizens as well as the Media are advised to rely only on official information and avoid sharing misinformation.0
0
Report
विदिशा में शादी के विवाद से मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के आरोप
Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला चिकित्सालय में आज 26 वर्षीय सौदान उर्फ गोलू सेन का पोस्टमार्टम कराया गया. युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने सanchi निवासी एक महिला और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. परिजनों का कहना है कि दोनों की शादी की बात तय हो चुकी थी और विवाह की तैयारियां भी चल रही थीं, लेकिन बाद में विवाद होने से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया और उसने यह कदम उठा लिया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार सौदान सिंह रिश्तेदारी की एक युवती से शादी करना चाहता था. शुरुआत में परिवार ने आपत्ति जताई, लेकिन बाद में दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे. इसी बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. अब परिजन संबंधित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
