281001
मथुरा में डालमिया फार्म हाउस मामले में तीन और गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना जैंत पुलिस ने डालमिया फार्म हाउस से हरे पेड़ों की कटाई और सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो जेसीबी मशीनें भी बरामद की हैं। यह कार्रवाई सार्वजनिक सम्पत्ति की सुरक्षा के तहत की गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर बैंक लॉकर चोरी: कौन है चोर और कब हुआ जेवर गायब
Noida, Uttar Pradesh:कानपुर में बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब होने का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने बैंक की सुरक्षा व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं... अब जांच का सबसे बड़ा सवाल यही है... लॉकर तक किसकी पहुंच थी, जेवर कब गायब हुए और इस पूरे मामले के पीछे आखिर कौन है?0
0
Report
Shankaracharya temple hosts Chhadi Mubarak worship, festivities of Amarnath Yatra
Chaka, शंकराचार्य मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बीच छड़ी मुबारक की पूजा संपन्न, श्रावण पूर्णिमा पर अमरनाथ गुफा पहुंचेगी पवित्र छड़ी कड़ी सुरक्षा के बीच, आज श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर में पवित्र छड़ी मुबारक की पूजा की गई। इस रस्म में महंत दीपेंद्र गिरी के साथ-साथ कई राज्यों के संत और साधु भी शामिल हुए। यह पवित्र छड़ी 22 अगस्त को श्रीनगर से पहलगाम के लिए रवाना होगी। इस साल, छड़ी मुबारक की अंतिम पूजा 28 अगस्त को अमरनाथ गुफा में की जाएगी। श्रीनगर के दशनामी अखाड़ा स्थित शिव मंदिर में, पवित्र अमरनाथ गुफा जाने वाली छड़ी मुबारक की पूजा "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के लगातार जयकारों के बीच की गई। सदियों पुरानी परंपरा के अनुसार, गुफा की यात्रा शुरू होने से पहले इस पवित्र छड़ी की पूजा सबसे पहले शंकराचार्य मंदिर में की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महंतों और साधुओं के साथ शामिल हुए। रीति-रिवाज के अनुसार, कल शारिका देवी मंदिर में एक रस्म निभाई जाएगी, जिसके बाद छड़ी मुबारक पहलगाम होते हुए गुफा की ओर बढ़ेगी। छड़ी मुबारक का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है। पारंपरिक रूप से माना जाता है कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत इसी पवित्र छड़ी की शुरुआती पूजा से होती है। इसके बाद इसे और पूजा-अर्चना के लिए कश्मीर के कई मंदिरों में ले जाया जाता है। अमरनाथ गुफा में समापन समारोह के बाद, यात्रा पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे अंतिम रस्मों के साथ पूरी होती है। 22 अगस्त को छड़ी मुबारक श्रीनगर के दशनामी अखाड़े से पहलगाम के लिए निकलेगी और रास्ते में कश्मीर के कई मंदिरों से होकर गुजरेगी। 22 और 23 अगस्त को पहलगाम में लिद्दर नदी के किनारे रस्में निभाई जाएंगी। इसके बाद यह जुलूस 24 अगस्त को चंदनवाड़ी और 25 अगस्त को शेषनाग पहुँचेगा। पंचतरणी में दो रात (26 और 27 अगस्त) रुकने के बाद, यह 28 अगस्त को पवित्र गुफा पहुँचेगी, जहाँ अंतिम रस्मों के साथ इस साल की अमरनाथ यात्रा का समापन होगा। इसके बाद, छड़ी मुबारक दशनामी अखाड़े लौट आएगी और अगले साल तक वहीं रहेगी। इस साल 57 दिनों की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। इस दौरान 4.67 लाख तीर्थयात्रियों ने 'बाबा बर्फानी' के दर्शन किए। हालांकि, खराब मौसम के कारण 8 अगस्त से यात्रा रुकी हुई है। बारिश से खराब हुए रास्तों की मरम्मत और रखरखाव के लिए बालटाल और पहलगाम, दोनों रास्ते बंद कर दिए गए हैं। फिर भी, परंपरा के अनुसार, 22 अगस्त को छड़ी मुबारक को उसके संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरी की देखरेख में पहलगाम के रास्ते पवित्र गुफा तक ले जाया जाएगा। महंत दीपेंद्र गिरी ने कहा: “आज हमने यहाँ पूजा और अभिषेक किया। कल श्रावण शुक्ल पक्ष की अमावस्या और कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है। हम शारिका भवानी जाएँगे और पारंपरिक पूजा करेंगे। इसके बाद, नाग पंचमी के दिन, हर साल की तरह पारंपरिक तरीके से मुख्य पूजा होगी। फिर, इस साल 22 और 23 अगस्त को पड़ने वाली एकादशी और द्वादशी के दौरान पहलगाम में पड़ाव होगा। इसके बाद 24 अगस्त की रात हम चंदनवाड़ी में, 25 अगस्त को शेषनाग में रुकेंगे, और इस साल तारीखों में थोड़े बदलाव के कारण, हम आम तौर पर एक रात के बजाय दो रात (26 और 27 अगस्त) पंचतरणी में रुकेंगे। पूर्णिमा के दिन, जो इस साल 28 अगस्त को है, हम छड़ी मुबारक को उस पवित्र गुफा में ले जाएँगे जहाँ भगवान शिव बर्फ के लिंग के रूप में विराजमान हैं। हम वैदिक मंत्रों के साथ पारंपरिक पूजा करेंगे। उस पूजा के बाद, 28 अगस्त की रात को वापस पंचतरणी में रात्रि विश्राम होगा। 29 अगस्त की रात, हम सुबह जल्दी यात्रा शुरू करेंगे और पहलगाम में रात्रि विश्राम करेंगे। 30 अगस्त की सुबह लिद्दर नदी के किनारे पूजा और विसर्जन होगा, संतों के लिए भोज होगा, और इसी के साथ भगवान अमरनाथ जी की छड़ी मुबारक की वार्षिक तीर्थयात्रा संपन्न होगी।” महंत ने आगे कहा कि अगर भविष्य के वर्षों में यात्रा की अवधि थोड़ी कम कर दी जाए—क्योंकि 57 दिन की तीर्थयात्रा काफी लंबी होती है—तो बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हो सकते हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड द्वारा रास्तों में लगातार सुधार और बेहतर सुविधाओं के साथ, उन्होंने उम्मीद जताई कि भगवान अमरनाथ जी के आशीर्वाद से आने वाले वर्षों में तीर्थयात्रियों की संख्या नौ या दस लाख तक पहुँच सकती है。0
0
Report
आजाद समाज पार्टी ने नवल किशोर मौर्य को बनाया बहेड़ी विधानसभा प्रभारी
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बुधवार को बहेड़ी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान नवल किशोर मौर्य को 118 बहेड़ी विधानसभा का प्रभारी नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त विधानसभा प्रभारी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश महासचिव राजपाल कश्यप, भीम आर्मी के अतुल बाल्मीकि, जिला प्रभारी पवन सागर, डॉ. दुर्वेश अली अंसारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. यशपाल सागर, राजेश दिवाकर, संजय दत्त, शिवम सागर अमित सागर सहित विधानसभा और जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्टी की ओर से 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर परिवर्तन यात्रा और जनकल्याणकारी संकल्पों की जानकारी दी गई। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर कक्षा एक से 12वीं तक मुफ्त एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था, शराबबंदी, बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलने तक भत्ता और रिक्त बैकलॉग पदों को भरने का वादा किया। पार्टी के प्रमुख संकल्पों में 300 यूनिट मुफ्त बिजली, किसानों को सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी, पुरानी पेंशन योजना की बहाली, पुलिसकर्मियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी, महिलाओं की सुरक्षा के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट तथा तहसील स्तर पर प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग सेंटर खोलना शामिल है। इसके अलावा संविदा कर्मचारियों को स्थायी करने, आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, गांवों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार की सुविधाएं बढ़ाने, बेघर परिवारों को पक्का मकान और भूमिहीनों को भूमि उपलब्ध कराने तथा पेपर लीक पर कठोर कार्रवाई का भी संकल्प दोहराया गया। पार्टी ने कहा कि बहुजन समाज के महापुरुषों से जुड़े स्थलों का विकास, सामाजिक न्याय और रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ श्रमिकों के लिए सम्मानजनक न्यूनतम वेतन लागू करने पर भी जोर दिया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधानसभा अध्यक्ष आकाश सागर सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “एकता मिशन जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए वर्ष 2027 में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सरकार बनाने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
मालेरकोटला में भगवंत मान निजी महल में सभा को संबोधित किया; गर्ल्स स्कूल उद्घाटन
Malerkotla, Punjab:ਪਹੁੰਚੇ ਸੂਬੇ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਜਿਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪੈਲਸ ਦੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖੇ ਗਏ ਵੱਡੇ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਆਪਣੇ ਡਰੀਮ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਨਿਆ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਬਣੀ ਇਮਾਰਤ ਦਾ ਵਰਚੁਅਲ ਤਰੀਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਉਦਘਾਟਨ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤਾਜੀ ਕਿ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਲੜਕੀਆਂ ਦਾ ਸਰਕਾਰੀ ਸਕੂਲ ਨਵਾਬ ਮਲੇਰਕੋਟਲਾ ਦੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਚੱਲਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜੋ ਕਿ ਇੱਕ ਪੁਰਾਣੀ ਅਤੇ ਅਨਸੇਫ ਇਮਾਰਤ ਵਿੱਚ ਚੱਲਦਾ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿੱਥੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਜਾਣ ਜਾਣ ਦਾ ਖਤਰਾ ਵੀ ਬਣਿਆ ਰਹਿੰਦਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ 2021 ਵਿੱਚ ਜਦੋਂ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਆਫ ਪਾਰਲੀਮੈਂਟ ਸਨ ਤਾਂ ਉਹਦਾ ਉਸ ਸਮੇਂ ਇਹ ਮੰਗ ਰੱਖੀ ਸੀ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਸਮੇਂ ਤਾਂ ਫਿਰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਇਹ ਬਿਲਡਿੰਗ ਬਣਦੀ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਜੋ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਪੰਜ ਮੰਜ਼ਿਲਾਂ ਇਮਾਰਤ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਖੁੱਲੇ ਕਮਰੇ ਹਵਾਦਾਰ ਅਤੇ ਲੈਬੋਟਰੀ ਲੈਬ ਕੰਪਿਊਟਰ ਰੂਮ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਬਹੁਤ ਕੁਝ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲਾਂ ਵਾਂਗ ਇਸ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵੀ ਬਣਾਇਆ ਗਿਆ.0
0
Report
मैनपुरी-करहल के प्राथमिक विद्यालय धनकरपुर में अजगर दिखने से हड़कंप बच्चों में दहशत,वन विभाग मौके पर।
Kirthua, Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी करहल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धनकरपुर में आज अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। बुधवार को स्कूल परिसर में अजगर को देखकर बच्चे और स्टाफ डर गए,सूचना मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए,ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,लेकिन तब तक अजगर जमीन में पड़ी दरार के अंदर घुस गया। विद्यालय परिसर में अजगर दिखने से बच्चों और ग्रामीणों में दहशत है,ग्रामीणों ने मांग की है कि अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए।0
0
Report
भाजपा का आरोप: कांग्रेस के राज में लूट-खसोट, भूपेश बघेल पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की चेतावनी का मामला, भाजपा ने किया पलटवार, भाजपा नेता और अपेक्स बैंक के अध्यक्ष केदार गुप्ता ने कहा- विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस नेताओं का काम धमकी देने, विष्णुदेव साय की सुशासन की सरकार, हम डरने वाले नहीं ऐसी धमकी से, अपने इसी रवैये और भ्रष्टाचार की वजह से भूपेश बघेल को जनता ने सरकार से खदेड़ा कांग्रेस में विधायकों के परफॉर्मेंस पर संगठन की नजर रहने का मामला, केदार गुप्ता ने कहा- कांग्रेस ने सरकार में रहते सिर्फ लूट-खसोट किया, अभी भी वहां यही सब चल रहा है, संगठन नजर रख के ही क्या कर लेगी बाईट- केदार गुप्ता, नेता, भाजपा......0
0
Report
Advertisement
बैंक लॉकर लुटेरा कौन? चौंकाने वाला खुलासा, देखें नया मोड़
Noida, Uttar Pradesh:बैंक के लॉकर का लुटेरा कौन?0
0
Report
टोंक में 34 लाख से अधिक कीमत के मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टिकरण
Tonk, Rajasthan:टोंक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज 13 प्रकरणों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का बुधवार को नियमानुसार नष्टिकरण किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना आईपीएस की अध्यक्षता में जिला स्तरीय औषधि व्ययन समिति की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 24.803 किलोग्राम गांजा, 12.200 किलोग्राम डोडा चूरा, 102.4 ग्राम स्मैक और 2.35 मिलीग्राम चरस शामिल है। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 34 लाख 71 हजार 725 रुपये से अधिक बताई गई है। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय टोंक रतन लाल भार्गव, अपराध सहायक कप्तान सिंह सहित संबंधित थानाधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
उदयपुर में रुक-रुक कर बारिश से झीलों में पानी बढ़ा, जलस्तर 21 फिट
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले में रुक रुक ओर चल रहे बारिश के दौर से शहर की झीलों और तालाबो में पानी की आवक बढ़ने लगी है। इसी कड़ी में शहर से सटी 24 फिर भराव क्षमता वाली उदयसागर झील का जल स्तर 21 फिट के ऊपर पहुंच गया है। जिसके बाद विभाग ने झील के दोनों गेट तीन तीन इंच खोल दिए है। बताया जा रहा है कि झील के कैचमेंट एरिया में कल देर शाम से ही रुक रुक कर बारिश का दौर चल रहा है। ऐसे में झील में पानी की आवक बनी हुई है.0
0
Report
Advertisement
पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भब्य तिरंगा यात्रा
Kuana Chap, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत पनियरा विधानसभा में।देशभक्ति और उत्साह का अनोखा माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षकों और स्कूली छात्राओं द्वारा एक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में स्कूली बच्चों (विशेषकर छात्राओं) ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामकर देशभक्ति के नारे लगाए, जिससे पूरा मार्ग "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" से गूंज उठा। विधायक ज्ञानेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक कदम से कदम मिलाकर चलते नजर आए।इस दौरान विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आजादी और स्वाभिमान का प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर वीर शहीदों को नमन करना चाहिए0
0
Report
सरूप क्लब मामले में सिरोही प्रशासन के सामने चार सवाल: जमीन-पट्टा- पंजीयन- आबकारी अनुमति की провер
Sirohi, Rajasthan:सरूप क्लब को लेकर सिरोही में गंभीर सवाल उठ रहे हैं. 11 अगस्त की क्लब सूचना के बाद भूमि के पट्टे, क्लब के पंजीयन और आबकारी अनुमति को लेकर सवाल उठ रहे हैं. मामला खसरा नंबर 416 की सरकारी भूमि से जुड़ा बताया जा रहा है. सवाल ये है कि अगर जमीन पर वैध अधिकार और क्लब का वैधानिक पंजीयन नहीं था, तो वर्षों तक क्लब का संचालन आखिर किस आधार पर होता रहा? देखिए ये रिपोर्ट. सिरोही में सरूप विला क्लब में शराब पार्टी और जुए सट्टे के खेल का मामला उजागर होने के बाद अब संचालन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. 11 अगस्त 2026 को जारी क्लब की सूचना को आधार बनाते हुए अब भूमि, निर्माण, पंजीयन और आबकारी अनुमति को लेकर जांच की मांग उठ रही है. बताया जा रहा है कि मामला खसरा नंबर 416 की गैर-बिलानाम सरकारी भूमि से जुड़ा है. ऐसे में सवाल है कि इस जमीन पर क्लब भवन का निर्माण किस अनुमति से हुआ और वर्षों तक यहां क्लब की गतिविधियां किस आधार पर चलती रहीं? हालांकि जिला कलेक्टर ने 24 अगस्त को चुनाव कराकर क्लब के पंजीयन, पट्टा आवंटन प्रक्रिया और खेलकूद की गतिविधियां बढ़ाकर सुव्यवस्थित चलाने की बात कही. क्लब के वैध पंजीयन और आबकारी विभाग से आवश्यक अनुमति को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं. यदि क्लब के पास वैध पंजीयन या क्लब-बार संचालन के लिए आवश्यक अनुमति नहीं थी, तो सदस्यता शुल्क, क्लब की आर्थिक गतिविधियां और अन्य संचालन किस कानूनी व्यवस्था के तहत किए गए—इसकी भी जांच की मांग की जा रही है. अब प्रशासन के सामने चार बड़े सवाल हैं—पहला—खसरा नंबर 416 की भूमि पर निर्माण किस अनुमति से हुआ? दूसरा—यदि क्लब का वैध पंजीयन नहीं था, तो वर्षों तक संचालन कैसे हुआ? तीसरा—क्लब-बार संचालन के लिए आबकारी विभाग की आवश्यक अनुमति थी या नहीं? चौथा—सदस्यता शुल्क और अन्य आर्थिक गतिविधियों का लेखा-जोखा किस वैधानिक व्यवस्था के तहत संचालित हुआ? वीओ - निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। जरूरत है कि भूमि से लेकर निर्माण, पंजीयन, आबकारी अनुमति और वित्तीय लेन-देन तक पूरे मामले की तथ्यात्मक जांच हो और जांच में जो भी जिम्मेदार पाया जाए, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। क्योंकि सवाल सीधा है—अगर सरकारी भूमि पर वैध अधिकार, पंजीयन और आवश्यक अनुमति नहीं थी, तो वर्षों तक सरूप क्लब का संचालन आखिर किस आधार पर होता रहा?0
0
Report
युवाओं के मुद्दों पर राहुल गांधी के साथ कांग्रेस की मजबूती: पेपर लीक पर समाधान की मांग
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रेसिडेंट गणेश गोदियाल कहते हैं, "...हर जगह युवा सरकार की पॉलिसी से परेशान हैं; कोई भी राज्य इससे बचा नहीं है—सभी राज्यों में यही हाल है। हमारे लीडर, राहुल गांधी—चाहे झारखंड में हों, उत्तराखंड में हों, या देश के किसी भी दूसरे राज्य में—युवाओं के साथ खड़े हैं। वह उनकी भावनाओं के साथ हैं और चाहते हैं कि सरकार पेपर लीक जैसे मुद्दों पर आंदोलन कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छा सॉल्यूशन दे। यह हमेशा से उनकी मांग रही है, और वह लगातार उनके साथ खड़े हैं..."0
0
Report
Advertisement
रोहतास में सभी प्रखंडों में तिरंगा यात्रा जारी, 14–17 अगस्त तक
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। रोहतास जिला के सभी प्रखंड में आज विभिन्न विभागों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। रोहतास के डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने तिलौथू के हुड़का से तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान रोहतास के एसपी रौशन कुमार भी साथ मौजूद रहे। बता दे की जिला के अलग-अलग प्रखंड में आज तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इस तिरंगा यात्रा में जिला के लगभग तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने बताया कि 17 अगस्त तक यह तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को प्रभारी मंत्री अशोक चौधरी भी सासाराम में आएंगे तथा तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। राष्ट्रीय भावना को सम्मान देने तथा लोगों के बीच राष्ट्र ध्वज के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से यह तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है。0
0
Report
प्रमोद तिवारी ने अमित शाह के बयान पर कहा: सदन नियमावली और संविधान चलते हैं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर कहा, "ये सदन नियमावली से चलता है, भारत के संविधान से चलता है, स्पीकर और चेयरमैन के निर्देश से चलता है। शायद अमित शाह को किसी ने बताया नहीं कि दो दिन इस पर चर्चा हो चुकी है और इसका जवाब भी आ चुका है। तो वह उस समय कहां थे और इसमें कुछ वह जोड़ना चाहते हैं तो अपना बयान दें। दूसरी बात उनकी जानकारी के लिए मैं कह दूं कि आज भी मैंने चंदा चोरी पर नोटिस दिया हुआ है और उसमें ये साफ लिखा है कि सदन की कार्यवाही रोक कर सब कुछ चर्चा कराएं तो उस पर चर्चा कराएं ना, हमने नोटिस तो दे दिया है...."0
0
Report
श्योपुर में अतिक्रमण हटाने के दौरान वन विभाग टीम पर पथराव
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर जिले के वीरपुर क्षेत्र में श्यामपुर रेंज की मोरेका बीट में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग ओर पुलिस की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। टीम के ऊपर लाठी डंडों ओर पत्थरों से भी हमला किया गया। इस दौरान महिलाओं ने भी वन विभाग के अमले के साथ मारपीट की। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और वन विभाग की टीम को बिना कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा0
0
Report
Advertisement
