281001
मथुरा में BJP विधायक की सास के घर मे हुई चोरी '50,000 की नगदी सहित लाखों के आभूषण चोरी'
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना सदर बाजार इलाके के सिविल लाइन क्षेत्र में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बना डाला, जिसमें ताला तोड़कर घर मे प्रवेश किया और फिर पूरे घर को खंगाल ले गए .यह घर मांट क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी की सास कुसुम लता का हैं जो दो दिन पहले दिल्ली गई हुई थी .जानकारी के अनुसार चोर घर से 50 हजार रुपए की नगदी और लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण साहित मंदिर से भगवान की मूर्तियों को भी चोरी कर ले गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-एनसीआर में मानसून: जर्जर इमारतों से खतरा, प्रशासन से मरम्मत की मांग
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी दिल्ली में मानसून दस्तक दे चुका है दिल्ली एनसीआर में मानसून आते ही जल भराव की समस्या के साथ ही बड़ी समस्या है जर्जर इमारत और जर्जर ढांचे मानसून की पहली बारिश में ही रोहिणी इलाके में एक जगह मकान हर भर कर गिर गया हिसाब से में कई लोग घायल हुए वहीं तीन लोगों की मौत भी हो गई दिल्ली में कई जगह इसी तरह के जर्जर ढांचे और इमारतें यूं ही खड़ी हुई है प्रशासन किशोर ध्यान ही नहीं दे रहा है मानो की सरकार और प्रशासन हादसे का इंतजार कर रही हो पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार जिला गांव में भी दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा बनाया गया एक ढांचा जर्जर हालत में है यहां पर मुख्य सड़क है जो एक और डीएनडी को जोड़ती है तो दूसरी ओर मेरठ एक्सप्रेस वे को जाकर मिलती है इस मुख्य सड़क पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं किसी मुख्य सड़क पर चिल्ला गांव में सड़क किनारे वीडियो द्वारा कई साल पहले निर्माण के लिए लोहे की गटर और लोहे के चद्दर लगाई गई थी किसी कारणवश निर्माण रोक दिया गया लेकिन यह लोहे का ढांचा ऐसे ही खड़ा है अब यह ढांचा जर्जर हो चुका है लोहे की गटर और चंद्र कई जगह से गल चुकी है बावजूद इसके प्रशासन इस ढांचे की ओर ध्यान नहीं दे रहा है यहां पर रहने वाले स्थानीय लोगों ने बताया कि निर्माण के लिए गहरा गड्ढा किया गया जिसमें बच्चे खेलते हैं वहीं सड़क पर हजारों वाहन गुजरते है बारिश और तेज आंधी के कारण कभी भी हादसा हो सकता है लिहाजा प्रशाशन को चाहिए की इस ढांचे की मरम्मत करें या फिर इसे तुरंत हटाया जाए ताकि हादसा टल सके0
0
Report
बीजना गांव में श्मशान घाट तक सड़क बदहाली, ग्रामीण परेशान
Karnal, Haryana:करनाल जिला सचिवालय में पहुंचे बीजना गांव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं की कमी और श्मशान घाट तक जाने वाली सड़क के खराब हालात के बारे में शिकायत की। ग्रामीणों के अनुसार सड़क कच्ची, संकीन और बरसात में फिसलन भरी हो जाती है; पहले यह लगभग 22 फुट चौड़ी थी लेकिन अवैध कब्जों के कारण अब मात्र 6 फुट रह गई है। बरसात के मौसम में पानी-कीचड़ से शव प्रशासनिक रास्तों से गुजरते वक्त जोखिम बना रहता है। ग्रामीणों ने कई बार शिकायत पत्र दिए लेकिन समाधान नहीं हुआ; 19 दिसंबर 2024 को घरौंडा बीडीPO, 1 मई 2025 को फिर से, 22 मई 2025 को समाधान शिविर, 16 जून 2025 को डीसी करनाल को ज्ञापन भेजे गए—पर अभी ठोस कार्रवाई नहीं। समाधान शिविर में CTM ने SDM से बात कर स्थिति की जानकारी देने का आश्वासन दिया। साथ ही गांव की मुख्य सड़क और फिरनी भी बदहाल है और लंबे समय से पक्के रास्ते की मांग जारी है। ग्रामीण विधायक से भी मिले पर केवल आश्वासन मिला। अगर विकास की असल तस्वीर देखनी हो तो बीजना जरूर आकर हालात का जायजा ले सकता है।0
0
Report
मंदिर नियंत्रण कक्ष में बड़ा बदलाव, सात कर्मी नये सिस्टम से जुड़ गए
Noida, Uttar Pradesh:मंदिर के कंट्रोल रूम के संचालन को लेकर बड़ा फेरबदल किया गया है। यहां तैनात पूर्व के कर्मियों की छुट्टी कर दी गई है। इस बदलाव में गोपाल राव के करीबी सोमेश को जोड़ा गया है。 सोमेश यात्री सुविधा केंद्र पर तैनात हैं, वह इसके साथ नये दायित्व का भी निर्वहन करेंगे। बताया गया कि इस दायित्व से अब सोमेश के मैसेज पर संबंधित विभाग के कर्मचारी परिसर में जा सकेंगे。 सोमेश के साथ कुल सात स्थलों पर तैनात कर्मियों को कंट्रोल रूम के नये सिस्टम से जोड़ा गया है। इन कर्मियों के मैसेज पर संबंधित विभाग के लोग परिसर में एंट्री पा सकेंगे。 ट्रस्ट महासचिव पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद कृष्णमोहन ने पहला परिवर्तन किया है। उन्होंने कंट्रोल रूम से सूचना आदान-प्रदान करने के लिए नई टीम बनाई है। उन्होंने ट्रस्ट की ओर से दो कर्मियों में कृष्णकुमार तिवारी व कृष्ण कुमार त्रिपाठी को कंट्रोल रूम भेजा है। इन दोनों ने कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। इसके अतिरिक्त राम निवास मंदिर के भोजनालय प्रभारी आशीष अग्निहोत्री, तीर्थ क्षेत्र के प्रद्युमन, ट्रस्ट के इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े पवन कुमार, पीएफसी कार्यालय के संदीप के अलावा इस समय दानराशि की गणना के प्रभारी के रूप में कार्यरत शोभनाथ मिश्र को कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है। ये सभी केके तिवारी व कृष्ण कुमार त्रिपाठी को मैसेज करेंगे, जिसके आधार पर आवश्यकतानुरूप कर्मियों की एंट्री होगी। इसकी जानकारी एसपी सुरक्षा को भी दे दी गई है।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ क्राइम ब्रांच ने पेट्रोल-डीजल मिलावट गैंग का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्यवाही, पेट्रोल-डीज़ल में अवैध मिलावट और कालाबाज़ारी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्यवाही "ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड" के तहत पुलिस आयुक्त के निर्देशन और अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध) किरन यादव के नेतृत्व में की गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना मलिहाबाद क्षेत्र के सन्यासी बाग फ्लाईओवर के पास छापेमारी कर एक टैंकर और एक वाहन को पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि एचपीसीएल (अमौसी टर्मिनल) से पेट्रोल और डीज़ल लेकर निकला टैंकर निर्धारित पेट्रोल पंप तक पहुंचने से पहले रास्ते में ईंधन निकालकर अवैध रूप से बेचा जा रहा था। मौके पर आबकारी विभाग की टीम को बुलाकर संयुक्त जांच कराई गई, जिसमें पेट्रोल में अवैध अपमिश्रण और भंडारण की पुष्टि हुई। पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 7,750 लीटर पेट्रोल, 4,000 लीटर डीज़ल, लगभग 1,150 लीटर अपमिश्रित पेट्रोल, करीब 3,200 लीटर साल्वेंट, टैंकर से निकाला गया करीब 250 लीटर पेट्रोल, एक टैंकर, एक वाहन तथा ईंधन निकालने और मिलावट में प्रयुक्त मास्टर चाबी, डिप रॉड, प्लास्टिक पाइप, कीप, मापक सहित अन्य उपकरण बरामद किए। पूछताछ में टैंकर चालक रामतीर्थ ने बताया कि वह अमौसी डिपो से ईंधन लाकर रास्ते में पेट्रोल निकालकर अनिल कुमार को लगभग 75 रुपये प्रति लीटर की दर से बेच देता था। वहीं अनिल कुमार ने स्वीकार किया कि वह विभिन्न टैंकर चालकों से पेट्रोल-डीजल खरीकर उसमें साल्वेंट मिलाता था और अधिक कीमत पर बेचकर अवैध लाभ कमाता था। इस कार्य में अभिषेक राजपूत और धीरज सिंह उसका सहयोग करते थे। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल कुमार (लखनऊ), अभिषेक राजपूत (काकोरी), धीरज सिंह (उन्नाव) और रामतीर्थ (हरदोई) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच के अनुसार, "ऑपरेशन एथेनॉल शील्ड" का उद्देश्य पेट्रोल-डीजल में मिलावट, ईंधन चोरी और कालाबाज़ारी जैसे संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा हो सके और भारत सरकार की एथेनॉल मिश्रित ईंधन नीति के प्रति भ्रम की स्थिति न बने।0
0
Report
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आत्महत्या की कोशिश कर रहे सरकारी टीचर की जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक 45 साल के सरकारी स्कूल टीचर की जान बचाई, जिन्होंने बुधवार को आज़ाद मार्केट चौक पर रानी झांसी फ्लाईओवर से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। ट्रैफिक SI सुरेश कुमार ने बताया, "एक व्यक्ति फ्लाईओवर से कूद गया था। हमारे निर्देशों के अनुसार, हमारे अधिकारियों ने एम्बुलेंस का इंतज़ार किए बिना तुरंत उसे ई-रिक्शा से अस्पताल पहुँचाया... हमें पता चला कि वह एक सरकारी टीचर हैं और उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी."0
0
Report
एसआईटी जांच में सुभाष श्रीवास्तव भर्ती पर बड़ा सवाल
Noida, Uttar Pradesh:चढ़ावा चोरी में जेल भेजे गए आरोपी सुभाष श्रीवास्तव को लेकर एसआईटी की विस्तृत जांच में बड़ा खुलासा हुआ है सुभाष जब बैंक में था, तब उसे घोटाले के आरोप में बर्खास्त किया गया था हालांकि बाद में वह कोर्ट से बहाली का आदेश लेकर आया था ऐसे में सवाल उठता है कि ट्रस्ट ने बिना किसी जांच-पड़ताल के सुभाष को नौकरी पर रखा वह भी सबसे संवेदनशील कार्य गणना का इंचार्ज बना दिया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रस्ट ने किस कदर आंखें मूंदकर काम किया सुभाष सिंडिकेट बैंक में काम करता था। उसी दौरान गबन व घोटाले का एक मामला हुआ था। विभागीय जांच के बाद सुभाष श्रीवास्तव को बैंक से बर्खास्त कर दिया गया था। कार्रवाई के खिलाफ वह कोर्ट पहुंचा था, जहां से उसे बहाली का आदेश मिला था। बहाल होने के बाद उसने नौकरी ज्वाइन की थी। रिटायर होने के बाद वह राम मंदिर में काम करने लगा था0
0
Report
Advertisement
गोतस्करों से पुलिस मुठभेड़: एक गिरफ्तार, दो फरार
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में गोतस्करी के मामले में फरार आरोपियों की तलाश के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे। सराय अकिल थाना क्षेत्र के पुरखास गाँव के पास मुखबिर से जानकारी मिली कि एक आम के बगीचे में कुछ लोग गौकशी करने जा रहे है। पुलिस के अनुसार घेराबंदी के दौरान संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में मो. अरशद के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मो. अरशद के अलावा सुन्ने, नफीस और फखरुल को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 24 जून को हुए गोमांस प्रकरण में वांछित थे। मौके से एक तमंचा, कारतूस, चापड़, रस्सी और एक बछड़ा बरामद किया गया है। पुलिस पूरे मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
इलाहाबाद हाईकोर्ट में ग्राम प्रधानों के प्रशासक नियुक्ति मामले की अहम सुनवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, यूपी में ग्राम पंचायतों में प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का मामला, प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर आज होगी महत्वपूर्ण सुनवाई, पिछली तारीख पर हाईकोर्ट ने प्रशासक नियुक्ति को असंवैधानिक करार दिया है, हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई पर ग्राम प्रधानों को प्रशासक बने रहने की अनुमति देने से भी इंकार किया है, प्रशासक नियुक्ति को हाईकोर्ट ने अदालत के आदेश का सीधे तौर पर उल्लंघन बताया था, हाईकोर्ट ने ओबीसी कमीशन की रिपोर्ट की जानकारी भी तलब की है, पंचायती राज विभाग के प्रमुख सचिव को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है, पंचायत चुनाव की स्पष्ट समय सीमा की भी हाईकोर्ट ने जानकारी मांगी है, अरविंद राठौर ने प्रशासक नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, याचिका में प्रशासक नियुक्ति को रद्द कर चुनाव कराए जाने की मांग की गई है, 25 मई को राज्य सरकार ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त का आदेश जारी किया है。0
0
Report
धौलपुर में जगन गुर्जर हत्या के बाद पगड़ी रस्म तनाव, प्रशासनिक वार्ता से मामला शांत
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में पूर्व दस्यु जगन गुर्जर की हत्या के बाद पुत्र आशाराम गुर्जर की पगड़ी रस्म के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिवार और गुर्जर समाज की मांगों पर सहमति नहीं बनने से नाराज बड़ी संख्या में लोग पंचायत स्थल से बाड़ी उपखंड की ओर कूच करने लगे। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन अलर्ट हुआ। कलेक्टर श्रीनिधि बीटी और एसपी विकास सांगवान ने मौके पर पहुंचकर प्रतिनिधिमंडल से वार्ता की, जिसके बाद मामला शांत हो गया। धौलपुर: पगड़ी रस्म के बाद बढ़े तनाव के बीच प्रशासनिक वार्ता से sुलझा मामला जगन गुर्जर के पुत्र आशाराम गुर्जर की पगड़ी रस्म रविवार को आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद परिवार की मांगों पर प्रशासन से सहमति नहीं बनने पर लोगों ने पंचायत स्थल से बाड़ी उपखंड की ओर कूच शुरू कर दिया। मौके पर आशाराम गुर्जर, प्रहलाद खटाना, हाकिम सिंह बैंसला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। देर रात तक रुधेरा स्थित भारत निर्माण केंद्र पर प्रशासन ने वार्ता की तैयारी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, डीएसटी और कई थाना क्षेत्रों की पुलिस भी तैनात रही। प्रशासन ने 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से विस्तृत चर्चा की। वार्ता में प्रशासन ने प्रमुख मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाया। एसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने, जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को दो दिन में जेल ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू कराने और परिवार के आवेदन पर मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा में सहयोग करने पर सहमति दी। सकारात्मक आश्वासन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने आंदोलन और कूच समाप्त करने की घोषणा की। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। पूरे घटनाक्रम में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए और अधिकारियों की मौजूदगी में शांतिपूर्ण समाधान निकाला गया।0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र: उद्घाटन में निधन का उल्लेख, कई वार्षिक प्रतिवेदन पर चर्चा
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का पहला दिन आज सत्र की शुरुवात निधन उल्लेख के साथ पद्म विभूषण तीजन बाई छत्तीसगढ़ पंडवानी गायिका के निधन का होगा उल्लेख प्रश्नकाल में सीएम विष्णुदेव साय, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप अपने विभागों से जुड़े प्रश्नों का देंगे उत्तर सीएम विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ राज्य मानव अधिकार आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन 2024-25, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग का वार्षिक लेखा प्रतिवेदन वित्तीय वर्ष 2024-25, अधिसूचित छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग विनियम 2026 पटल पर रखेंगे डिप्टी सीएम विजय शर्मा विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन वीबी जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ को पटल पर रखेंगे वाणिज्य कर मंत्री ओपी चौधरी गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स नेटवर्क का वार्षिक रिपोर्ट 2024-25 पटल पर रखेंगे फरवरी मार्च 2026 सत्र के प्रश्नों के अपूर्ण उत्तर के पूर्ण उत्तरों का संकनल पटल पर रखा जायेगा वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह प्रदेश में पुरातात्विक वस्तुओं के संरक्षण संवर्धन में लापरवाही किए जाने पर संस्कृति मंत्री का ध्यान करेंगे आकर्षित, कांग्रेस विधायक ब्यास कश्यप जांजगीर जिला अस्पताल में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि में अनियमितता का मामला उठाएंगे0
0
Report
इटावा रेलवे ब्रिज पर युवक ने ट्रेन के ऊपर छलांग लगाई
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में एक युवक ने बुलेट बाइक की मांग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। दिमागी रूप से कमजोर युवक रेलवे के फुटओवरब्रिज पर चढ़ गया। लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने पुल से ट्रेन के ऊपर छलांग लगा दी। इसके बाद ट्रेन के ऊपर दौड़ता हुआ युवक नजर आया। काफी देर बाद जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लेकर जांच शुरू की। बताया गया कि बिहार निवासी सिकंदर, दिमागी रूप से कमजोर, रेलवे स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर चढ़ गया ताकि अपनी मांग पूरी हो। जीआरपी ने मौके पर पहुँच कर उतारने का प्रयास किया पर वह नहीं माना। ओएचई लाइन को इटावा से इकदिल के बीच बंद किया गया, फिर भी खतरा बना रहा। आखिरकार युवक ने पुल से छलांग लगा दी और ट्रेन के ऊपर दौड़ने लगा; जीआरपी ने उसकी मांग पूरी कराने की बात कह कर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
प्रधानमंत्री के वैश्विक मंच पर यूपी की हस्तशिल्प कला को मिली वैश्विक पहचान
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हमारे कुशल शिल्पकारों की अनुपम साधना को मिला यह सम्मान प्रत्येक प्रदेशवासी के लिए गर्व का विषय है। न्यूजीलैंड के नेता प्रतिपक्ष को भेंट की गई लखनऊ की विश्वविख्यात हस्तशिल्प जरी-जरदोजी की वॉल हैंगिंग उत्तर प्रदेश के कुशल शिल्पकारों की साधना, भारतीय संस्कृति की सृजनशीलता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का जीवंत प्रतीक है। यह सम्मान हमारे पारंपरिक हस्तशिल्प को नई वैश्विक पहचान प्रदान करते हुए प्रधानमंत्री जी के 'वोकल फॉर लोकल' से 'लोकल टू ग्लोबल' के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।0
0
Report
Advertisement
ग्रेनो वेस्ट में यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर बनेगा, लागत लगभग 900 करोड़
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ग्रेटर नोएडा के यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ग्रेनो वेस्ट में बनेगा। ग्रेनो वेस्ट को 130 मीटर रोड से शाहबेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव किया गया है। चार लेन के फ्लाईओवर के लिए जरूरी चौड़ाई में जगह नहीं मिलने के बाद अब डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया है। इसमें दोनों ही तल पर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। अब इस 1400 मीटर लंबे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये होगी। प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि एनएचएआई के साथ पिछले दिनों जगह की अड़चन पर वार्ता हुई थी। इसके बाद कंसल्टेंट की मदद से दूसरे विकल्पों पर विचार शुरू हुआ। डबल डेकर फ्लाईओवर के डिजाइन पर सहमति बनी। ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इसका प्रजेंटेशन एनएचएआई को दे दिया है। एनएचएआई ने डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद एनएचआई अंतिम रूप से फैसला इस फ्लाईओवर के निर्माण पर लेगा। नेशनल हाइवे से जुड़ाव को देखते हुए पूर्व में ही शाहबेरी फ्लाईओवर का निर्माण एनएचएआई से ही कराने पर सहमति बनी थी। चार लेन के इस फ्लाईओवर पर अभी करीब 400 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित था। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि चार लेन के फ्लाईओवर के लिए करीब 15 मीटर की खुली जगह चाहिए होती है। जबकि यहां अधिकतम जगह 14 मीटर मिल पा रही है। इसके उलट डबल डेकर फ्लाईओवर में तीन-तीन लेन दोनों तल पर बनाई जाएंगी। इस डिजाइन में 12 मीटर के अंदर ही छह लेन ट्रैफिक के लिए मिल जाएंगे। इससे दीर्घकालिक जरूरत वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ पूरी हो सकेगी। इसके अलावा यू-शेप पीयर का उपयोग फ्लाईओवर बनाने में किया जाएगा। इससे मौजूदा सड़क का उपयोग लाेकल मार्केट, सोसाइटी व गांव के लोग पूर्व की तरह सर्विस लेन के तौर पर करते रहेंगे। इस फ्लाईओवर से 130 मीटर रोड से सीधे दिल्ली-मेरठ हाइवे पहुंच जाएंगे, जहां से गाजियाबाद भी जाना आसान होगा। अभी केवल तिगरी चौक होते हुए ही गाजियाबाद जाना होता है, जहां तेजी से ट्रैफिक बढ़ा है।0
0
Report
गाजियाबाद में 21 किलो 20 ग्राम गांजा के साथ 4 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 21 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 22 लाख 41 हजार रुपए है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ NDPS Act के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस टीम क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सघन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में गांजा लेकर क्षेत्र में सप्लाई करने के उद्देश्य से आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने जल प्लांट रोड स्थित बिजलीघर के पास घेराबंदी कर चार संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की। तलाशी लेने पर उनके पास से कुल 21 किलो 20 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने चारों अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी किए गए अभियुक्तों की पहचान प्रन्नजीत राय, बुद्धुश्वेर नमोल, नुसील डीगल और पीयूष डीगल है। चारों अभियुक्त असम और ओडिशा के निवासी हैं और लंबे समय से गांजा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े हैं। वह ओडिशा से सस्ते दामों पर बड़ी मात्रा में गांजा खरीदकर उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई करते थे। विशेष रूप से एनसीआर क्षेत्र में कुछ चुनिंदा लोगों को ऊंचे दामों पर गांजा बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पुलिस अब उन लोगों की पहचान करने में जुटी है, जिन्हें यह गिरोह नियमित रूप से नशे की खेप उपलब्ध कराता था। यह गिरोह संगठित तरीके से काम करता है। पुलिस अभियुक्तों के मोबाइल फोन, संपर्क सूत्रों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच कर रही है, जिससे इस अवैध कारोबार से जुड़े लोग और सप्लाई नेटवर्क की पहचान की जा सकें। पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।0
0
Report
महाकाल की सजावट और 1.75 करोड़ श्रद्धालुओं की उमंग, उज्जैन में सवारी तैयारियां तेज
Ujjain, Madhya Pradesh:कलेक्टर रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा, 3 अगस्त से शुरू होगी भगवान महाकाल की सवारी; 1.75 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना उज्जैन। आगामी श्रावण-भादौ मास में भगवान mahाकाल की सवारी और लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को आयोजित बैठक में सवारी, दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और सभी विभाग समय रहते अपनी तैयारियां पूरी करें。 कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष श्रावण मास में 1 करोड़ 75 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। इस वर्ष भी लगभग इतनी ही संख्या आने की संभावना है। इसे देखते हुए नगर निगम, पुलिस, बिजली, स्वास्थ्य, लोक निर्माण सहित सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और आगामी दिनों में अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण भी किया जाएगा。 इस वर्ष भगवान महाकाल की पहली सवारी 3 अगस्त को निकलेगी, जबकि अंतिम राजसी (शाही) सवारी 7 सितंबर को निकाली जाएगी। श्रावण मास में चार और भादौ मास में दो सवारियां निकलेंगी। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि श्रद्धालुओं को सवारी के दर्शन सुगमता और व्यवस्थित तरीके से हो सकें। कलेक्टर ने बताया कि इस बार महाकाल की सवारी को सांस्कृतिक रूप से और अधिक भव्य बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से जनजातीय और लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। प्रत्येक सवारी को एक विशेष थीम के आधार पर सजाया जाएगा और झांकियां भी उसी अनुरूप होंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर सवारी के साथ पांच एलईडी रथ भी शामिल किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग आसानी से दर्शन कर सकें। श्रावण-भादौ मास में सामान्य दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की त्रिवेणी संग्रहालय की ओर से प्रवेश व्यवस्था रहेगी। वहीं शीघ्र दर्शन के लिए गेट नंबर 1 और 5 से प्रवेश मिलेगा। कांवड़ यात्रियों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। उन्हें मंगलवार से शुक्रवार तक विशेष मार्ग से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि शनिवार, रविवार और सोमवार को अत्यधिक भीड़ के कारण कांवड़ दलों को अनुमति नहीं दी जाएगी。 बैठक में यह भी तय किया गया कि सवारी मार्ग पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, बैरिकेडिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, चिकित्सा शिविर, पेयजल, सफाई और निर्बाध बिजली की व्यवस्था रहेगी। श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए 15 स्थानों पर मेडिकल टीमें और 24 घंटे एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी。 कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण के दौरान मंदिर परिसर में मोबाइल के उपयोग पर रोक रहेगी। उन्होंने कहा कि दर्शन के दौरान श्रद्धालु मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने लगते हैं, जिससे पीछे खड़े लोगों को परेशानी होती है और सुरक्षा व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसलिए मोबाइल पर प्रतिबंध लगाकर दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम, तेज और सुरक्षित बनाया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रशासन द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओं का पालन करने और सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा है कि उज्जैन आने वाला श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन बिना किसी असुविधा के कर सके और यहां से एक यादगार अनुभव लेकर लौटे। बाइट - कलेक्टर रोशन कुमार सिंह0
0
Report
Advertisement
