281001
कोसीकला में हुआ सुप्रसिद्ध भरत मिलन का आयोजन भक्तों के कंधों पर बैठे भरत शत्रुघ्नन
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के कोसीकलां नगर में आयोजित ऐतिहासिक श्री राम भरत मिलाप मेला बड़े ही उत्साह एवं धूमधाम के साथ मनाया गया, यहाँ नगर को दूधिया एवं रंग बिरंगी लाइटों व तरह तरह के खुशबूदार फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। तो वही चारों भाइयों के मिलन को देखने के लिए हरियाणा पंजाब राजस्थान मध्य प्रदेश दिल्ली आदि दूरदराज क्षेत्रों से लोग आए हुए थे,जिस मार्ग से प्रभु गुजरे वहां दोनों किनारो व छतों पर मौजूद महिला पुरुषों ने पुष्प वर्षा की।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हल्ला बोल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा का हल्ला बोल, समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सपा कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका, हाथों में तख्तियां और बैनर-पोस्टर लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी, शहर के सिटी सेंटर से अंबेडकर चौराहे तक सपाइयों ने किया प्रदर्शन, सपा के जोरदार प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल रहा तैनात, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के अम्बेडकर चौराहे का मामला। बाइट:- दीपराज गुर्जर--सपा जिलाध्यक्ष0
0
Report
ANTF के बड़ा प्रहार: जयपुर समेत चार जिलों में गांजे की फसल नष्ट
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर vishnu ऑपरेशन गजरगांज में ANTF का बड़ा प्रहार कोटड़ा में 10 बीघा में उगी गांजे की फसल नष्ट 7,577 गांजे के पौधे उखाड़कर जलाए नष्ट फसल की कीमत करीब 12 करोड़ रुपए आंकी करीब 2,275 किलो गांजा तैयार होने का था अनुमान ANTF की भीलवाड़ा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और जयपुर टीम की संयुक्त कार्रवाई NCB और कोटड़ा थाना पुलिस भी कार्रवाई में रही शामिल करीब एक महीने तक गोपनीय निगरानी के बाद कार्रवाई फसल काटकर रातों-रात हटाने की कोशिश भी हुई नाकाम ANTF गठन की पहली वर्षगांठ पर नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कार्रवाई के साथ नष्ट, जब्त मादक पदार्थों का आंकड़ा 750 करोड़ पार0
0
Report
दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते युवक को गोली मारी, घायल
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:वर्चस्व को लेकर दबंगों ने युवक को मारी गोली,युवक गंभीर रूप से घायल रात में घर जा रहे बाइक सवार युवक को दबंगों ने रास्ते में रोककर की मारपीट मारपीट के दौरान युवक के पैर में मारी गोली,गोली लगने से युवक घायल घटना के पीछे पुरानी रंजिश और मुकदमे चल रहे सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में कराया भर्ती मंगलपुर थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
Congress achieves big win in Udham Singh Nagar with successes in Kichha and Siroli Kala
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग – कांग्रेस की जीत स्थान– उधम सिंह नगर कांग्रेस ने परचम लहरा दिया है।किच्छा पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह ने 6200 मतों से जीत हासिल की है जबकि सिरोलीकला नगर पंचायत में कांग्रेस की अध्यक्ष पद प्रत्याशी राशिदा 1773 मतों से चुनाव जीती है। किच्छा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस की जीत से भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। भाजपा और कांग्रेस ने इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया था। दोनों पार्टियां ही मतदान के बाद से जीत का दावा कर रही थी लेकिन यहां भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना के पहले चरण में ही कांग्रेस के राजेश प्रताप सिंह ने बढ़त हासिल कर ली थी और कांग्रेस प्रत्याशी ने अंतिम चरण तक यह बढ़त बनाए रखी और 6200मत से जीत हासिल की है। सिरोलीकला नगर पंचायत चुनाव भी कांग्रेस की झोली में गया। कांग्रेस की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी राशिदा को कुल 5434 मत मिले जबकि निर्दलीय प्रत्याशी फरीन जहां को 3661 मत मिले यहां भाजपा ने निर्दलीय प्रत्याशी फरीन को अपना समर्थन दिया था。0
0
Report
सीवान में बाइक सवार बदमाशों ने CSP संचालक से लाखों की लूट और फायरिंग
Siwan, Bihar:सीवान में बदमाशों ने बाइक सवार CSP संचालक से लूट की है। बदमाशों ने हथियार के बल पर बैग में रखे करीब 1 लाख 60 हजार रुपए की लूट की है। वहीं लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने एक राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। बाइक सवार 3 की संख्या में नकाबपोश बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्ही मिडिल स्कूल के पास की है। बताया जा रहा है कि अकोल्ही गांव निवासी CSP संचालक इंद्रजीत प्रसाद विजयपुर स्थित अपनी दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उनका पीछा किया और मिडिल स्कूल के पास ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हथियार के बल पर बैग में रखे 1 लाख 60 हजार रुपये नकद, दो लैपटॉप, पासबुक और जरूरी कागजात लूट लिए। वारदात के बाद बदमाशों ने एक राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है。0
0
Report
जमुई के निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई के खिलाफ डॉक्टरों ने हड़ताल का ऐलान किया
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में दो प्रसूताओं की मौत के बाद जिला प्रशासन की निजी क्लीनिकों पर कार्रवाई लगातार जारी है। अस्पताल के आसपास संचालित निजी क्लीनिकों में दस्तावेज, लाइसेंस और मेडिकल उपकरणों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में प्रसूता की मौत के मामले में लापरवाही के आरोपों के बीच डॉक्टर शालिनी के क्लीनिक की भी जांच हुई। लाइसेंस नहीं होने और 3 बीएचके फ्लैट में क्लीनिक संचालित किए जाने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने क्लीनिक को सील कर दिया। कार्रवाई के विरोध में IMA समेत निजी चिकित्सकों और क्लीनिक संचालकों ने अपने-अपने क्लीनिक बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। लिहाजा जिले में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी मामले को लेकर बुधवार को IMA के बैनर तले जमुई शहर के निजी विभाग में चिकित्सकों की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता IMA के जिला अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन ने की। इसमें वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ललित सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सिंह, डॉ. नीरज कुमार साह समेत अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. नीरज कुमार साह ने कहा कि जमुई के वर्तमान सिविल सर्जन बेहतर काम कर रहे हैं और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ की कमी तथा संसाधनों की कमी के कारण कुछ त्रुटियां हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन को कार्रवाई करनी थी तो डॉक्टर को निलंबित कर सकता था, लेकिन जिस तरीके से क्लीनिक को सील किया गया, उसे IMA स्वीकार नहीं करेगा। क्लीनिक नहीं खोला गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। वहीं डॉ. अंजनी कुमार सिंह ने भी कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि गलत पाए जाने पर कार्रवाई होनी चाहिए, लेकिन पहले पूरी जांच-पड़ताल होनी चाहिए थी। उनका कहना था कि सीधे क्लीनिक सील करना उचित नहीं है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की। बाइट— डॉ. नीरज कुमार साह, चिकित्सक बाइट— डॉ. अंजनी कुमार सिंह, चिकित्सक0
0
Report
Advertisement
जमुई पुलिस में छुट्टी की पारदर्शिता पर आंतरिक विरोध, अफसरशाही पर सवाल
Jamui, Bihar:जमुई: बिहार पुलिस में छुट्टी व्यवस्था और अफसरशाही को लेकर अब पुलिस महकमे के अंदर से ही आवाज उठने लगी है। बिहार पुलिस भर्ती संघ की जमुई शाखा की उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पुलिसकर्मियों की परेशानियों और विभागीय व्यवस्था पर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने छुट्टी नहीं मिलने, लगातार ड्यूटी और अफसरशाही के रवैये को लेकर अपनी बात खुलकर रखी है। खुशबू कुमारी ने अपनी पोस्ट में कहा है कि पुलिसकर्मी 24 घंटे कानून-व्यवस्था और आम लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें उनके मानवीय अधिकारों से वंचित किया जाए। शादी-विवाह, बच्चों की बीमारी, माता-पिता की सेवा या पारिवारिक आपात स्थिति में भी जवानों को छुट्टी के लिए परेशान रो सामना करना पड़ता है। उन्होंने पुलिस महकमे में अफसरशाही के रवैये पर सवाल उठाते हुए छुट्टी व्यवस्था में पारदर्शिता की जरूरत बताई। उनका कहना है कि लगातार ड्यूटी और साप्ताहिक अवकाश नहीं मिलने से पुलिसकर्मियों पर मानसिक दबाव बढ़ता है। इसका असर उनके स्वास्थ्य, व्यवहार और कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है। उन्होंने छुट्टी की मंजूरी के लिए पारदर्शी डिजिटल लीव मैनेजमेंट सिस्टम, रोस्टर के आधार पर साप्ताहिक अवकाश, पुलिस बल में रिक्त पदों को भरने और अधीनस्थ पुलिसकर्मियों की समस्याओं के प्रति अधिकारियों को संवेदनशील बनाने की जरूरत बताई है। दरअसल, पुलिस महकमे में अनुशासन और विभागीय समस्याओं का समाधान सामान्य तौर पर विभागीय स्तर पर ही किए जाने की व्यवस्था है। लेकिन जब विभाग के भीतर की समस्याएं सोशल मीडिया के जरिए सार्वजनिक मंच तक पहुंचने लगें तो यह अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। लिहाजा मामला सिर्फ छुट्टी का नहीं, बल्कि जवानों और अधिकारियों के बीच संवाद और विभागीय व्यवस्था पर भरोसे का भी है। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो ड्यूटी के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें सरकारी कार्यालय का दृश्य दिखाई दे रहा है। ऐसे में पुलिसकर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान वीडियो बनाने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस वीडियो को लेकर यह स्पष्ट नहीं है कि इसे कब और किस परिस्थिति में बनाया गया था तथा संबंधित विभागीय आदेश किस संदर्भ में लागू था। बहरहाल, एक तरफ पुलिस व्यवस्था में छुट्टी और अफसरशाही को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो दूसरी तरफ संबंधित पदाधिकारी की सोशल मीडिया गतिविधियां भी चर्चा में आ गई हैं।0
0
Report
नालंदा के छज्जूपुर में विवाद के चलते युवक को गोली, हालत गंभीर
Pariaunna, Bihar:नालंदा के तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के छज्जूपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। गोली लगने से 23 वर्षीय अनीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि अनीश कुमार चार दिन पहले ही ओडिशा से अपने गांव लौटे थे। बुधवार को वह गांव में कुछ युवकों के साथ लूडो खेल रहे थे। लूडो खेलने के बाद जब वह घर जाने के लिए निकले, तभी पहले से घात लगाए आरोपी निरंजन यादव ने अनीश कुमार पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद अनीश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने बताया कि करीब दो साल पहले अनीश के परिवार के साथ हंसी-मजाक को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद अनीश के भाई के अपहरण की घटना भी हुई थी। इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा था। आरोप है कि इसी रंजिश में अनीश को गोली मारी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है。0
0
Report
हेमंत सोरेन की माताजी के निधन पर राजेश ठाकुर की भावुक संवेदना
Ranchi, Jharkhand:कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की माताजी रूपी सोरेन जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं हेमंत सोरेन जी और पूरे सोरेन परिवार के साथ0
0
Report
Advertisement
पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर बिजली गिर गई, इमरजेंसी लैंडिंग सफल
Lucknow, Uttar Pradesh:पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट आकाशीय बिजली की चपेट में आई, खराब मौसम के दौरान बिजली गिरने से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। पायलट की सूझबूझ से विमान को लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतराया गया। 17000 फीट की ऊंचाई पर विमान tava था। विमान का डैनों के पीछे का हिस्सा फैराडेज केज सिद्धांत के अनुसार संरक्षित रहता है ताकि आकाशीय बिजली से नुकसान न पहुंचे।0
0
Report
दिल्ली के पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन-भैंस चोर गैंग पकड़ा, 5 आरोपी गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:एंकर दक्षिणी दिल्ली के थाना मैदान गढ़ी पुलिस ने वाहन और भैंस चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक CCL शामिल है। लोकेशन साउथ दिल्ली मैदान गढ़ी प्राप्त जानकारी के अनुसार डीसीबी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल ने बताया पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही पर तीन चोरी किए गए कमर्शियल वाहन, एक मारुति स्विफ्ट कार और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह का नेटवर्क दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक फैला हुआ था। मामलों की शुरुआत असोला गांव से कमर्शियल वाहन चोरी की शिकायत से हुई। CCTV फुटेज और स्थानीय जानकारी से एक मारुति स्विफ्ट कार की बार-बार मौजूदगी सामने आई। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस की टीम फरीदाबाद के गांव मनजावली तक पहुंची जहां से आरोपियों की पहचान हुई। इसके बाद 30 सितंबर और 1 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात Tata Ace Mini Truck की चोरी के मामले में पुलिस ने मनजावली फरीदाबाद में छापेमारी की। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनकित तंवर समेत पांच आरोपियों/सहयोगियों को पकड़ा जिनमें एक CCL भी शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान अनकित तंवर, योगेश यादव, समित CCL और दिपांशु के तौर पर हुई है। इनमें अनकित तंवर की उम्र 24 साल है और वह थाना फतेहपुर बेरी का BC बताया गया है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह थाने महरौली के एक मामले में Proclaimed Offender भी घोषित किया जा चुका है। बाकी आरोपियों में योगेश यादव, समित और दिपांशु हरियाणा के रहने वाले हैं जबकि एक आरोपी नाबालिग है। पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों की पहले की आपराधिक संलिप्तता नहीं मिली है। गिरोह का तरीका-ए-वारदात: पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरोह के सदस्य सुनसान इलाकों में खड़े कमर्शियल और पिक-अप वाहनों को निशाना बनाते थे। इसी तरह सुनसान इलाकों से भैंसों की चोरी भी की जाती थी। वारदात के दौरान मारुति स्विफ्ट कार को सपोर्ट व्हीकल के तौर पर इस्तेमाल किया जाता था। चोरी किए गए वाहन और पशुओं को दिल्ली-NCR के अलग-अलग इलाकों में ले जाकर पहचान छिपाने और आगे निपटाने की कोशिश की जाती थी। पुलिस की जांच में अब तक तीन वाहन चोरी और दो भैंस चोरी की घटनाओं को आपस में जोड़ा गया है। इनमें थाना मैदान गढ़ी के असोला गांव और खरक मोड़ से हुई कमर्शियल वाहन चोरी थाना DLF फेज-I गुरुग्राम में दर्ज भैंस चोरी का मामला और थाना फतेहपुर बेरी के डेरा गांव में हुई भैंंस चोरी की घटना शामिल है। तीन चोरी किए गए कमर्शियल/पिक-अप वाहन एक मारुति स्विफ्ट कार और एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर दूसरे मामलों में उनकी संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई को थाना मैदान गढ़ी की लगातार जांच, CCTV विश्लेषण, स्थानीय सूचना और फील्ड इंटेलिजेंस का नतीजा बताया जा रहा है। दिल्ली-NCR में वाहन और पशु चोरी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।0
0
Report
इंडिगो फ्लाइट 6E7628 में टेकऑफ से पहले तीन घंटे देरी, यात्रियों ने किया हंगामा
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा-- जेवर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी दिक्कत, एयरक्राफ्ट में दिक्कत के कारण यात्रियों को हुई घंटों परेशानी एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लखनऊ जाने वाली फ्लाइट 6E 7628 (DXN-LKO) करीब 3 घंटे की देरी से रवाना हुई फ्लाइट को दोपहर 3:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन निर्धारित समय पर टेकऑफ नहीं हुई यात्रियों के मुताबिक, विमान में करीब तीन घंटे तक यात्री बैठे रहे यात्रियों का आरोप- फ्लाइट लेट होने का कारण स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था के बाद यात्रियों को विमान में बैठाया गया एयरक्राफ्ट में तकनीकी दिक्कत के बाद विमान का AC बंद कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई विरोध के बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकलने की अनुमति दी गई विमान ने आखिरकार शाम करीब 6:48 बजे टेकऑफ किया इंडिगो के मुताबिक, विमान में तकनीकी दिक्कत आने के बाद दूसरा एयरक्राफ्ट अरेंज किया गया इंडिगो का दावा यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और पूरा सहयोग किया गया करीब तीन घंटे की देरी को लेकर यात्रियों में नाराजगी देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
तखतपुर में हाई-वोल्टेज ड्रामा: मोबाइल टॉवर पर चढ़ी महिला, पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू
Telipara, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले अंतर्गत तखतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला को ऊंचाई पर देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। महिला पारिवारिक विवाद के चलते नाराज बताई जा रही है। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने घंटों समझाइश देकर उसे शांत कराया और कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसे प्राथमिक उपचार और काउंसलिंग के लिए अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
AI के माध्यम सेे SSB कैम्प को किया ब्लास्ट,इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते ही चढ़ा पुलिस के हत्थे
Mahuwa, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर रातों-रात मशहूर होने, लाइक, व्यूज और फॉलोअर्स बटोरने का खुमार एक युवक पर इस कदर हावी हुआ कि उसने देश की सुरक्षा से खिलवाड़ कर डाला। दरअसल महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के सेवतरी स्थित 22वीं वाहिनी एसएसबी के कैम्प को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से ब्लास्ट करते हुए दिखाया और इस सनसनीखेज वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया। जैसे ही यह भड़काऊ और आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ-पांव फूल गए। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस टीम ने फौरन डिजिटल सर्विलांस का सहारा लिया और कार्रवाई करते हुए अभियुक्त फैयाज अहमद को दबोच लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त के अकाउंट से उस आपत्तिजनक वीडियो को तुरंत डिलीट करवाया और फैयाज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के खिलाफ चालान कर उसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सोशल मीडिया पर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के चक्कर में शांति भंग करने या सुरक्षा बलों पर अभद्र या भ्रामक सामग्री बनाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। बाइट- सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक0
0
Report
सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू
Chandausi, Uttar Pradesh:*सम्भल में जनगणना-2027 के फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण शुरू* चन्दौसी। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत जनसंख्या गणना कार्य के लिए फील्ड ट्रेनर्स के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड साइंस, बहजोई रोड में शुरू हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी अंकित खंडेलवाल ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जनगणना देश के सामाजिक एवं आर्थिक विकास की योजनाओं का महत्वपूर्ण आधार है। फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को प्रगणकों और सुपरवाइजरों तक सही तरीके से पहुंचाएं। प्रशिक्षण 7 से 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनर बंटी दिवाकर, रोहित कुमार और जिला प्रभारी जनगणना-2027 अनिल कुमार मौर्य ने जनसंख्या गणना की प्रक्रिया, प्रपत्रों और दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।0
0
Report
Advertisement
