281001
अयोध्या से लाई गई दिव्य राम ज्योति का वृंदावन में भव्य स्वागत
Mathura, Uttar Pradesh:भगवान राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या से लाई गई दिव्य राम ज्योति आज श्रीधाम वृंदावन में पहुँची। यह ज्योति श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास द्वारा लाई गई थी। इसे श्री बांके बिहारी, राधा रमन जी सहित सप्त देवालयों से होते हुए हनुमान टेकरी पर लाया गया। यहाँ धर्म रक्षा संघ ने संतों के सानिध्य में ज्योति का भव्य स्वागत किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोटा में ऑटो चालक युवक की हत्या, इलाके में हड़कंप
Kota, Rajasthan:कोटा-नयापुरा थाना क्षेत्र में युवक की हत्या, वारदात से इलाके में मचा हड़कंप 40 वर्षीय युवक की हत्या की सूचना युवक के ऑटो चालक होने की बात सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एमबीएस अस्पताल के ऑटो स्टैंड पर दोनों के बीच विवाद हुआ था। हत्या के आरोपी के भी ऑटो चालक होने की जानकारी सामने आई है। वारदात की सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे, घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। हत्या के कारण और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच जारी।0
0
Report
सिमडेगा में लाह उत्पादन के लिए मंत्री नेहा तिर्की का दौरा, परियोजनाओं पर चर्चा
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा: कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को सिमडेगा दौरे पर पहुंचीं। उन्होंने जलडेगा और ठेठईटांगर क्षेत्र में लाह उत्पादन का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ बैठक की। प्रेस कांफ्रेंस में मंत्री ने कहा कि सरकार सिमडेगा को लाह उत्पादन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी कर रही है। किसानों को उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में लाह की प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने पर जोर दिया जा रहा है। मंत्री ने बताया कि स्थानीय स्तर पर लाह की प्रोसेसिंग के साथ कीटों के पालन और भ्रूण तैयार करने की व्यवस्था भी विकसित की जायेगी। इससे किसानों को स्थानीय स्तर पर सुविधा मिलेगी और उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
मुंगेर सहयोग शिविर में अव्यवस्था, भगदड़ के बीच आवेदन न मिलने पर बवाल
Munger, Bihar:सहयोग शिविर में पदाधिकारी रहे गायब, अव्यवस्था पर भड़के लोग।आवेदन देने पहुंचे सैकड़ों लोग, भगदड़ के बीच कई बिना आवेदन लौटे; लाभुकों के बीच नोकझोंक का वीडियो वायरल,जमालपुर सहयोग शिविर में अव्यवस्था मुंगेर: वार्ड संख्या 12 और 18 की आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नगर परिषद प्रशासन की ओर से मंगलवार को मारवाड़ी धर्मशाला में लगाए गए संयुक्त सहयोग शिविर में अव्यवस्था का मामला सामने आया। शिविर में कार्यपालक पदाधिकारी सहित कई पदाधिकारी मौजूद नहीं रहे। निर्धारित समय सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक शिविर लगाया जाना था, लेकिन इसकी शुरुआत करीब 11:50 बजे हुई और 12:40 बजे ही समाप्त कर दी गई। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। लाभुकों के बीच नोकझोंक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिविर में नगर परिषद से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सैकड़ों लोग आवेदन देने पहुंचे थे। भीड़ और कुव्यवस्था के कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोग बिना आवेदन दिए ही वापस लौट गए। लोगों ने आरोप लगाया कि सहयोग शिविर के नाम पर जनसमस्याओं के समाधान की महज खानापूर्ति की जा रही है। शिविर में लोगों ने पेयजल, शौचालय, बाजार में जाम, आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं, सड़क-गली और नाली की सफाई, बाजार में सड़क के दोनों किनारे फुटपाथ निर्माण, बंद स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त करने तथा सब्जी मंडी में मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण समेत कई समस्याओं को लेकर आवेदन दिए। डीह जमालपुर निवासी मास्टर प्रेम, राजन यादव, राजेश कुमार और बादल कुमार ने कहा कि डीह जमालपुर की सड़कों की अब तक तीन बार मापी हो चुकी है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा से पहले सड़क निर्माण नहीं हुआ तो नगर परिषद कार्यालय के गेट पर तालाबंदी की जाएगी। मौके पर नगर परिषद चेयरमैन पार्वती देवी, उपाध्यक्ष अंजली कुमारी, सहायक लोक स्वच्छता पदाधिकारी सोनम राज, स्टैंडिंग कमेटी सदस्य दीपा सिन्हा और वार्ड पार्षद साईं शंकर मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बिहार सरकार गरीबों को मुफ्त 3 डिसमिल जमीन दे रही, पटना में भारी भीड़ जुटी
Patna, Bihar:बिहार सरकार राज्य के गरीबों और बेघर परिवारों को घर बनाने के लिए निशुल्क 3 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराती है .. इस योजना का लाभ लेने के लिए मंगलवार को पटना में बड़ी संख्या में लोग जुटे जिनमें महिलाओं की ज्यादा संख्या देखी गई.. मुख्यमंत्री सचिवालय के बाहर इस योजना का लाभ लेने के लिए उमड़े हुजूम0
0
Report
पचंबा में जीवित मतदाता के नाम हटाने के फॉर्म मामले की जांच की मांग
Giridih, Jharkhand:एभीबी : पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-2 के भाग संख्या-4 में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जीवित महिला का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म नंबर-7 जमा किये जाने का मामला सामने आया है. मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को वार्ड संख्या-2 के सैकड़ों लोग पचंबा थाना पहुंचे और पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की. इस दौरान झामुमो के गिरिडीह जिलाध्यक्ष संजय सिंह, डिप्टी मेयर सुमित कुमार समेत पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे और थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले में कार्रवाई की मांग की. मामले को लेकर वार्ड संख्या-2 निवासी शाहिदा खातून ने पचंबा थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया है कि वह शहादत अंसारी की पत्नी हैं और भाग संख्या-4 की मतदाता हैं. उन्होंने कहा है कि वह जीवित हैं तथा वर्तमान पते पर रह रही हैं. इसके बावजूद भाजपा द्वारा नियुक्त भाग संख्या-4 के बीएलए-2 पर आरोप लगाया गया है कि उनका नाम मतदाता सूची से हटाने की मंशा से उनके नाम का फॉर्म नंबर-7 जमा किया गया है. शाहिदा खातून ने आवेदन में कहा है कि जीवित होने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास उनके मताधिकार और नागरिक अधिकारों को प्रभावित करने वाला है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वार्ड संख्या-2 के करीब 25 लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए षड्यंत्र के तहत फॉर्म नंबर-7 दिया गया है. उन्होंने कहा कि इस तरह जीवित मतदाताओं के नाम हटाने का प्रयास गंभीर मामला है. जिला प्रशासन को मामले की जांच कर ऐसे लोगों को चिह्नित करना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि किसी भी जीवित मतदाता का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची से हटना उसके मताधिकार का हनन है.0
0
Report
मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना, 88% बारिश अभी बाकी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मप्र के कई जिलों में बारिश के आसार अब तक 88% ही हुई बारिश 37 जिलों में बारिश का कोटा अधूरा इंदौर-उज्जैन-जबलपुर समेत कई जिले पीछे0
0
Report
Advertisement
किशाऊ डैम पर छह राज्यों के मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक समझौता: जल विवाद खत्म
Noida, Uttar Pradesh:नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में गृह मंत्री अमित शाह ने दशकों पुराना जल विवाद सुलझा दिया ...यूपी और उत्तराखंड समेत 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इस MOU पर हस्ताक्षर किए..और इसके साथ ही अब ये तय हो गया कि किशाऊ डैम परियोजना के तहत किसे कितना पानी मिलेगा... साथ ही जरूरत के हिसाब से राज्य पानी का इस्तेमाल कर सकेंगे... वही लंबे समय तक परियोजना के अटके रहने से इसकी लागत में भी बड़ा इजाफा हुआ है..0
0
Report
जालोर-सायला किसान बिजली समस्या पर अल्टीमेटम के बाद धरना खत्म, सात दिन अहम
Jaipur, Rajasthan:जालोर-सायला में किसानों के बिजली आंदोलन से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर...बिजली की समस्याओं को लेकर जीवाणा 132 केवी विद्युत कार्यालय के बाहर दिनभर चला किसानों का धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। हालांकि किसानों ने आंदोलन खत्म करने के साथ ही विभाग को एक सप्ताह का अल्टीमेटम भी दे दिया है। किसानों का साफ कहना है कि अगर तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर से धरने पर बैठेंगे। खास बात यह रही कि तेज धूप के बाद बारिश आई, लेकिन किसान धरना स्थल से नहीं हटे। बाद में विद्युत प्रसारण के अधिशासी अभियंता मोहम्मद इरफान मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। वीओ 1 जीवाणा में मंगलवार को किसानों का आक्रोश दिनभर देखने को मिला। बिजली समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसान 132 केवी विद्युत कार्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठे रहे। सुबह से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन कई घंटे तक चलता रहा। इस दौरान किसानों ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई。 लेकिन आंदोलन का सबसे बड़ा घटनाक्रम शाम से पहले उस वक्त सामने आया, जब विद्युत प्रसारण के अधिशासी अभियंता मोहम्मद इरफान खुद धरना स्थल पर पहुंचे। वीओ 2 अधिशासी अभियंता के धरना स्थल पर पहुंचते ही किसानों से बातचीत का दौर शुरू हुआ। अधिशासी अभियंता ने किसानों की समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वीओ 3 किसानों ने विभाग को एक सप्ताह का समय दिया है। किसानों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे पुनः धरना प्रदर्शन शुरू करेंगे। यानी फिलहाल अधिकारी के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ है, लेकिन आने वाले सात दिन विद्युत विभाग के लिए बेहद अहम रहने वाले हैं। वीओ 4 इस पूरे आंदोलन के दौरान मौसम ने भी किसानों का इम्तिहान लिया। सुबह तेज धूप में किसान धरने पर बैठे रहे और दोपहर बाद बारिश शुरू होने के बावजूद किसानों ने अपना धरना जारी रखा। वीओ 5 किसानों ने क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली कटौती और फॉल्ट की समस्या को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा खोखा के 132 केवी ट्रांसफार्मर को शुरू कर खेतलावास को जोड़ने तथा 132 केवी स्तर पर बार-बार होने वाली कटौती की समस्या के समाधान की मांग की गई। किसानों का कहना है कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वीओ 6 धरने में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष तखतसिंह तालियाना, खेतसिंह धवेचा, किसान नेता जेमाराम, जगमलाराम, भगवानसिंह दुदवा, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसाराम चौधरी, कृष्ण चौधरी, हाजाराम और सांवलाराम सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। इससे पहले किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर नायब तहसीलदार प्रकाश चौधरी को ज्ञापन भी सौंपा था。 बाईट : मोहम्मद इरफान , अधिशाषी अभियंता ,बिजली प्रसारण। बाईट-किसान0
0
Report
GRP ने आगरा कैंट में चोरी गैंग का पर्दाफाश किया; NEET पास आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:आगरा कैंट में GRP ने अंतरराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है..हैरानी की बात ये है गिरफ्तार मुख्य आरोपी NEET परीक्षा पास कर चुका है...एक तरफ NEET क्वालीफाई कर चुका युवक... दूसरी तरफ चोरी का रास्ता... GRP की कार्रवाई ने अपराध की इस पूरी कहानी का पर्दाफाश कर दिया है...0
0
Report
Advertisement
नूंह में अवैध कॉलोनी पर प्रशासन की कार्रवाई, 12 एकड़ क्षेत्र ध्वस्त
Nuh, Haryana:Story :- नूंह में 12 एकड़ में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर चला प्रशासन का पीला पंजा इंडस्ट्रियल शेड, छह निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 10 डीपीसी और बाउंड्री वॉल ध्वस्त。 जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को तहसील नूंह के राजस्व एस्टेट बरोटा, कंवरसिका और रईसिका में प्रशासन की टीम ने तोड़फोड़ अभियान चलाकर अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया。 जिला टाउन प्लानिंग ऑफिसर बिनेश कुमार ने बताया कि करीब 12 एकड़ क्षेत्र में बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी में यह कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मौके पर बनाए जा रहे करीब एक इंडस्ट्रियल शेड, छह निर्माणाधीन स्ट्रक्चर, 10 डीपीसी और बाउंड्री वॉल को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम ने अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई पूरी की。 जिला टाउन प्लानिंग ऑफिसर ने कहा कि शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कॉलोनी विकसित करने तथा नियमों के विपरीत निर्माण करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की संपत्ति खरीदने से पहले संबंधित कॉलोनी और निर्माण की वैधता की जांच अवश्य करें।0
0
Report
मानगढ़-सिंघिया सड़क पर कोचिंग छात्र आयुष की डूबकर मौत
Munger, Bihar:कोचिंग के बच्चों के साथ घूमने निकला किशोर, पानी में गिरने से मौत।मानगढ़-सिंघिया सड़क पर साध बाबा स्थान कुआं के समीप हुआ हादसा, इलाज के लिए सीएचसी लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित किया मुंगेर:धरहरा थाना क्षेत्र के मानगढ़-सिंघिया सड़क पर मंगलवार देर शाम हादसे में 16 वर्षीय आयुष कुमार की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक मानगढ़ निवासी गौतम राम का पुत्र था। घटना साध बाबा स्थान कुआं के समीप हुई।बताया जाता है केि आयुष कुमार धरहरा स्थित विनायक कोचिंग सेंटर में पढ़ता था। मंगलवार को शिक्षक विनायक भालचंद्र करीब 15 बच्चों को मानगढ़-सिंघिया सड़क पर घुमाने ले गए थे। इसी दौरान शिक्षक बच्चों की फोटो शूट कर रहे थे। बताया गया कि फोटो खिंचवाने के दौरान आयुष का पैर फिसल गया और वह पीछे की ओर पानी में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य छात्रों और ग्रामीणों ने तत्काल आयुष को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा लाया गया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दो बहनों का इकलौता भाई था आयुष: आयुष दो बहनों का इकलौता छोटा भाई था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बहन इशिका कुमारी और सेजल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। दोनों बार-बार कह रही थीं, ''अब किसकी कलाई पर राखी बांधेंगे.'' वहीं, पुत्र की मौत की खबर सुनकर माता-पिता गौतम राम बार-बार बेहोश हो रहे थे। आसपास मौजूद ग्रामीण उन्हें संभालने में जुटे रहे। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। प्रभारी थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गंगा के पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हुई है। शिक्षक से पूछताछ की गई है। शिक्षक ने बताया कि आयुष रील बनाने लगा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई।0
0
Report
बिजनौर जंगल में दलित दंपति की लाश: फॉरेंसिक टीम छानबीन कर रही
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर---दलित दंपति पति पत्नी की जंगल में लाश मिलने का मामला। मुरादाबाद DIG मुनिराज जी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण। Jungle में पति पत्नी की मिली थी अर्धनग्न अवस्था में लाश।PM रिपोर्ट के बाद होगा बड़ा खुलासा। फॉरेंसिक टीम, एसओजी पुलिस जंगल की छान रही ख़ाक। थाना कोतवाली शहर बिजनौर के जलालपुर काजी इलाके का मामला。0
0
Report
Advertisement
यूपी में UCC को लेकर तेज कवायद; योगी-शाह की मुलाकात से संकेत
Noida, Uttar Pradesh:सामान नागरिकता कानून लागू करने को लेकर अब यूपी में भी कवायद तेज हो गई है...दिल्ली दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की... यूपी में चुनाव से पहले UCC पर अमित शाह का बयान.. और फिर योगी का गृह मंत्री से मिलना... ये किसी बड़े योजना की तैयारी लगती है0
0
Report
बिजनौर में गुलदार ने किसान पर हमला, बची जान, वन विभाग पिंजरे
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर- किसान पर गुलदार ने किया हमला। खेत पर काम कर रहे किसान पर किया हमला। किसान की चीखपुकार सुन किसान दौड़े। गुलदार के चंगुल से किसान की बची जान। घायल अवस्था में किसान सीएचसी में भर्ती। गुलदार के खौफ में खेत खलियान पर पसरा सन्नाटा। वन विभाग ने जंगल में लगाए पिंजरे। थाना रेहड़ के देवानंदपुर गढ़ी इलाके का मामला。0
0
Report
सपा अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर हमला, 2027 के चुनाव में बदलाव की चेतावनी
Naugarh, Uttar Pradesh:सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी की ओर से कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र का संगठनात्मक कार्यकर्ता एवं पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने शिरकत की। सम्मेलन में सपा विधायक सैयदा खातून पूर्व विधायक विजय पासवान जिला अध्यक्ष लालजी यादव, जमील सिद्दीकी सहित जिले के बूथ प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जोनल प्रभारी और विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” का नारा झूठा साबित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध बढ़ रहे हैं तथा कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है। भाजपा पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों को स्थायी रोजगार के बजाय आउटसोर्सिंग के माध्यम से रोजगार दिया जा रहा है। श्याम लाल पाल ने शिक्षा और किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा, और आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव लोकतंत्र का अंतिम चुनाव होगा। केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। 2024 के चुनाव के बाद जिस तरह आम लोग संविधान को बचाने के लिए सामने आए उससे बीजेपी परेशान है। पिछले उपचुनाव में एक तरफ जनता तो दूसरी तरफ सरकार की मशीनरी चुनाव लड़ रही थी। और सपा के कैंडिडेट को जनता ने नहीं बल्कि सरकार और सरकारी मशीनरी ने हराया। उन्होंने कहा कि भारत जैसा लोकतंत्र कहीं नहीं है। लेकिन भाजपा अमीरी गरीबी, जाति धर्म की खाई बढ़ा रही है। लेकिन पीडीए की सरकार बनने के बाद यह खाई खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता सामंतवादी सरकार को उखाड़ कर समाजवादी, बराबरी और लोकतंत्र की सरकार लाना चाह रही है। सपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं के अंदर आपसी कलह और गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव आने दीजिए सभी कार्यकर्ता और नेता एक साथ रहेंगे और भाजपा को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में अखिलेश यादव ही प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।0
0
Report
Advertisement
