281001
मथुरा के शोरूम में मिला 18 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने किया हंगामा
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के सौंख रोड स्थित हल्दीराम शोरूम में 18 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक की पहचान हो चुकी है, जो गांव कोयला अलीपुर का निवासी था। मृतक मजदूर और आरसीसी का कारीगर था। दोपहर लगभग दो बजे गिरने से उसकी जान चली गई थी। परिजनों का आरोप है कि जान जाने की बात छिपाई गई और रात में शव को ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया। इस घटना पर परिजनों ने शोरूम पर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
NEET पेपरलीक पर मीणा का कड़ा बयान, देशहित के लिए कठोर जांच की मांग
Tonk, Rajasthan:टोंक। सांसद हरीश चन्द्र मीणा ने NEET पेपरलीक मामले को लेकर बड़ा बयान दिया है। टोंक दौरे पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि “NEET पेपरलीक देश के युवाओं के साथ खिलवाड़ है। इससे देश की छवि भी खराब हो रही है। बच्चे मेहनत करते हैं, ऐसे में उनकी सोच क्या होगी और उन पर क्या गुजर रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि “कहीं भी कोई मामला सामने आता है तो उसकी सुई घूम-फिरकर राजस्थान और फिर सीकर पर आ जाती है। पेपरलीक कांड एक संगठित अपराध है। सीकर में बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान हैं, जहां देश-दुनिया से बच्चे पढ़ने आते हैं, फिर वहां इस तरह की घटनाएं क्यों होती हैं और आरोपी पकड़े क्यों नहीं जाते?” कांग्रेस सांसद ने कहा कि “पेपर खरीदने वाला तो बहुत छोटा आदमी होता है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि पेपर बांट कौन रहा है। इसकी सरकार को गंभीरता से जांच करनी चाहिए, नहीं तो यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा।” उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को राजनीति से ऊपर उठाकर देशहित में देखने की जरूरत है, ताकि मेहनत करने वाले युवाओं का भविष्य सुरक्षित रह सके।0
0
Report
राजस्थान में भीषण गर्मी, 45-47 डिग्री पारा; हीटवेव के बीच लोग बचाव में
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में गर्मी ने फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 से 47 डिग्री के पार पहुंच रहा है। फलोदी, बाड़मेर और जैसलमेर जैसे इलाकों में हीटवेव का असर साफ देखा जा रहा है। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। तेज धूप और गर्म हवाओं से आमजन के साथ पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। कई जगह लोग परिंदों के लिए दाना-पानी रख रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहने, धूप से बचने, ज्यादा पानी पीने और दोपहर में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।0
0
Report
सीकर में शिक्षकों का प्रदर्शन: 7 सूत्री मांगों पर रैली, सरकार पर दबाव बढ़ा
Sikar, Rajasthan:सीकर शिक्षकों का आक्रोश प्रदर्शन, लंबित मांगों को लेकर निकाली रैली अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) के बैनर तले गुरुवार को सीकर जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आक्रोश रैली निकाली। सीकर जिला मुख्यालय पर भी बड़ी संख्या में शिक्षक हाथों में मांगों से जुड़ी तख्तियां लेकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम 7 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम निखिल पोद्दार को सौंपा। शिक्षक नेताओं ने बताया कि विभिन्न समस्याओं के समाधान को लेकर लंबे समय से सरकार और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से वार्ता की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं होने से शिक्षकों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद शिक्षक पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं, जबकि उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी एयर कंडीशनर कमरों में बैठकर कार्य करते हैं, जबकि शिक्षक तेज गर्मी में भी विद्यालयों और विभिन्न सरकारी कार्यों में लगे हुए हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। शिक्षकों ने मांग की कि ग्रीष्मावकाश सहित सभी अवकाश यथावत रखे जाएं तथा सत्र 2026-27 के लिए जारी शिविर कैलेंडर में संशोधन किया जाए। साथ ही तृतीय वेतन श्रृंखला सहित सभी संवर्गों के स्थानांतरण, लंबित पदोन्नतियां, क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों की वित्तीय स्वीकृति और स्टाफिंग पैटर्न के अनुसार पदस्थापन की मांग उठाई गई। इसके अलावा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, आरजीएचएस योजना को सुचारू रखने, वेतन विसंगतियां दूर करने और संविदा शिक्षकों को नियमित करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही। शिक्षक नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगों का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को जिला स्तर से बढ़ाकर विधानसभा घेराव तक किया जाएगा। प्रदर्शन में जिलेभर से सैकड़ों शिक्षक और विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
बंगाल में बुलडोजर पर जनता की राय: क्या वेस्ट बंगाल बुलडोजर स्टेट है?
Noida, Uttar Pradesh:बंगाल से VOX POP OF HINDU & MUSLIM: बंगाल में बुलडोजर पर क्या कहते हैं? ममता ने कोर्ट में कहा कि वेस्ट बंगाल एक बुलडोजर स्टेट नहीं है? उस पर क्या कहना? क्या वेस्ट बंगाल में बुलडोजर की जरूरत है? माफिया का इलाज बुलडोजर है? क्या0
0
Report
उन्नाव की शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास, हालत गंभीर
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज उन्नाव: शिक्षिका ने जहरीला पदार्थ खाया , हालत गंभीर। शिक्षिका नरजिस सुल्ताना ने शिक्षमित्र पुष्कर की प्रताड़ना से परेशान होकर स्कूल में ही आत्महत्या का किया प्रयास। आत्महत्या का प्रयास करने के पहले टीचर ने शिक्षमित्र द्वारा परेशान किए जाने का आरोप। महिला टीचर की हालत बिगड़ने पर CHC अचलगंज में कराया गया भर्ती । हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उन्नाव शहर के एक नर्सिंगहोम में कराया भर्ती। सिकंदरपुर कर्ण ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदरका प्रथम का मामला ।0
0
Report
झांसी में पेयजल संकट पर कांग्रेस ने जल निगम सामने धरना, अमृत योजना पर आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी शहर में पीने के पानी का संकट झेल रहे लोगों की समस्या को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ अधिशासी अभियंता जल निगम के कार्यालय पर ठठरी रख कर धरने पर बैठ गए, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में खाली घड़े और तख्तियां लेकर जल निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और लोगों की समस्या हल करने की मांग की, वहीं बड़ी संख्या में महिलाओं भी हिस्सा लिया। वी/ओ.1- अधिशासी अभियंता जल निगम के कार्यालय के सामने धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने कहा कि शहर के मसीहा गंज, कपूर टेकरी, इतवारी गंज, खाती बाबा, नंदनपुरा आदि इलाकों में रहने वाले लोग गम्भीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं, कई बार अधिकारियों को समस्या बताई गई लेकिन किसी ने समस्या के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा महिलाएं 2 किलोमीटर दूर से पानी भरकर लाती है जबकि जल निगम के पास हजारों करोड़ रुपये अमृत पेयजल योजना के लिए आए हैं, उससे अमृत किसको मिला है, जहां अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहते हैं वहां एक मिनट के लिए भी पानी की आपूर्ति बंद नहीं होती है, उन्होंने आरोप लगाया कि पेयजल के नाम पर हजारों करोड रुपये का घोटाला हुआ है।0
0
Report
Advertisement
पटना में एआई महासम्मेलन: बिहार के उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में पहली बार एआई महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है राजधानी के ऊर्जा ऑडिटोरियम में 24 और 25 दो दिनों तक करीब 2000 से अधिक विशेषज्ञ सम्मेलन में शामिल होंगे बिहार के युवाओं के लिए, बिहार के छात्र के लिए बिहार के रोजगार के लिए बिहार के उद्योग के लिए सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष के रामलाल खेतान में बताया कि यह सम्मेलन बिहार के लिए मिल का पत्थर साबित होगा बिहार के युवाओं के लिए बिहार में उद्योगों के विकास के लिए एआई महासम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है। देश के महत्वपूर्ण ai विशेषज्ञ सम्मेलन मे शामिल होगे।सम्मेलन मे फ्री इंट्री रखी गयी है बाइट--- रामलाल खेतान अध्यक्ष0
0
Report
आरा-बक्सर एमएलसी: सोनू राय NDA प्रत्याशी को 406 मतों से हराकर धमाकेदार जीत
Mumbai, Maharashtra:आरा बक्सर एम एल।सी चुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार सोनू राय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी एन डी ए उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 406 मतों से करारी शिकस्त दी है।जीत के बाद महागठबंधन कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।मतगणना केंद्र के बाहर कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर बधाई दे रहे हैं तो दूसरी तरफ ढोल नगाड़ा के धुन पर जीत का जश्न भी मना रहे हैं।सोनु राय ने कहा कि ये जनता की जीत है और जनता ने मुझे स्वीकार किया है।जहां एक तरफ बिहार में राजद ने अपनी जमीन खो दी थी इस जीत ने एक बार फिर राजद की नींव मजबूत करने का काम किया है। बाइट/सोनू राय(विजई प्रत्याशी आरा बक्सर एम एल सी चुनाव) बाइट/- तनय सुलतानिया(जिलाधिकारी भोजपुर)0
0
Report
जालौन में प्रेमी से धोखे के बाद युवती बीएसएनएल टावर पर आत्महत्या की धमकी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में प्यार में धोखा मिलने पर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास, आत्महत्या करने के प्रयास में बीएसएनएल टावर पर चढ़ी युवती, युवती टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की दे रही धमकी, प्रेमी से मिलने जिद पर अड़ी प्रेमिका, युवती के काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामे से पुलिस रही हलकान, मौके पर पहुंची उरई कोतवाली पुलिस और वन स्टॉप सेंटर की महिलाएं कर रही समझाने का प्रयास, टावर पर चढ़ी युवती के हंगामे के बाद लोगों की लगी भारी भीड़, प्रेमी के मौके पर पहुंचने और समझाने के बाद टावर से नीचे उतरी युवती, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के बीएसएनएल टावर का मामला.0
0
Report
Advertisement
आगरा में गोवंश संरक्षण और गोबर गैस से गांवों में रोशनी-खाना, सरकार ने मदद बढ़ाई
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि निराश्रित गोवंश योगी सरकार की प्राथमिकता है。 उन्होंने कहा कि गोशालाओं के माध्यम से गोबर गैस और बायोगैस उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा。 मंत्री ने बताया कि 50 किलो गोबर से बनने वाली गैस से गांवों में रोशनी और खाना बनाने की सुविधा मिलेगी。 उन्होंने कहा कि इससे लोगों की एलपीजी गैस सिलेंडर पर निर्भरता कम होगी。 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराश्रित गोवंश पालन की राशि ₹30 से बढ़ाकर ₹50 कर दी है。 मंत्री ने कहा कि छुट्टा गोवंश पालने वाले युवाओं को मनरेगा के तहत पशु शेड बनाकर दिए जाएंगे。 ऐसे युवाओं को हर महीने ₹6000 तक सहायता देने की योजना भी लागू की जाएगी。 जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को गोचर भूमि कब्जामुक्त कराने के निर्देश दिए गए हैं。 सभी गौशालाओं में हरा चारा, स्वच्छ पानी और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी。 जनपद स्तर पर भूसा बैंक बनाए जाएंगे और भूसे के टेंडर जारी कर दिए गए हैं。 मंत्री ने भरोसा दिलाया कि आगरा की किसी भी गौशाला में चारा और पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।0
0
Report
स्कूल परिसर में आवारा कुत्ते के हमले से 9 वर्षीय छात्र घायल
Pali, Rajasthan:सरकारी स्कूल ग्राउंड में स्टूडेंट पर आवारा कुत्ते ने किया हमला मारवाड़ क्षेत्र के बड़ी गांव में एक आवारा कुत्ते ने सरकारी स्कूल में घुसकर पानी पीने जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया और अनेक जगह से काट दिया, बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुन शिक्षक दौड़े और कुत्ते को भगाया, इस कुत्ते ने गांव में घर के बाहर खेल रही एक बच्ची पर भी हमला कर दिया, स्कूल में कुत्ते के काटने से 9 वर्षीय छात्र घायल हो गया, परिजन उसे राजकीय अस्पताल मारवाड़ लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों को ने पाली रेफर किया, पाली बांगड़ अस्पताल में घायल छात्र का उपचार शुरू किया गया0
0
Report
बीकानेर से शुरू हुई राजस्थान की पहली निःशुल्क करियर वैन; ग्रामीण बच्चों को मिलेगा करियर मार्गदर्शन
Bikaner, Rajasthan:राजस्थान की पहली “निःशुल्क करियर वैन परियोजना” की बीकानेर से शुरुआत हुई है। यह पायलट प्रोजेक्ट शिक्षा विभाग और राजस्थान शिक्षा परिषद की पहल पर शुरू किया गया है ताकि ग्रामीण और सरकारी स्कूलों के बच्चों को करियर काउंसलिंग और सही मार्गदर्शन मिल सके। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। यह परियोजना बीकानेर जिले के 36 स्कूलों में तीन महीनों तक संचालित होगी और निर्विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से इसे निपटाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
NEET-2026 पेपर लीक: जयपुर के बिंवाल परिवार पर गहन जांच शुरू
Jaipur, Rajasthan:NEET-2026 पेपर लीक मामला: जयपुर के बिंवाल परिवार पर जांच एजेंसियों की नजर, परिवार के कई सदस्यों का मेडिकल कॉलेजों में हुआ डॉक्टर की पढ़ाई के लिए चयन NEET-2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को सीबीआई टीम दिल्ली लेकर गई है। दिल्ली स्थित सीबीआई मुख्यालय में चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी। इनमें जयपुर के जमवारामगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार दोनों भाई मांगीलाल बिंवाल और दिनेश बिंवाल, मांगीलाल का बेटा विकास बिंवाल तथा हरियाणा का यश यादव शामिल हैं। चारों आरोपियों को बुधवार रात जयपुर के दुर्गापुरा स्थित एसीजेएम-4 जयपुर महानगर प्रथम के न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर पेश किया गया था, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली भेज दिया गया।इस पूरे मामले में अब बिंवाल परिवार भी जांच एजेंसियों के रडार पर आ गया है। जानकारी के अनुसार, परिवार के कई सदस्यों का पिछले वर्षों में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ है। ऐसे में जांच एजेंसियां NEET-2025 परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड और चयन प्रक्रिया की भी पड़ताल कर रही हैं। बताया जा रहा है कि पिछले साल NEET-2025 में आरोपी मांगीलाल बिंवाल के एक बेटे और एक बेटी सहित परिवार के अन्य बच्चों का भी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में चयन हुआ था। आरोपी के बड़े भाई घनश्याम की बेटी सानिया का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेज SMS जयपुर में हुआ, जबकि दूसरी बेटी पलक मुंबई के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वहीं आरोपी मांगीलाल की बेटी प्रगति का चयन सरकारी मेडिकल कॉलेज दौसा में हुआ था, जबकि उसका बेटा विकास सरकारी मेडिकल कॉलेज सवाईमाधोपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए चयनित हुआ। दूसरी ओर आरोपी दिनेश बिंवाल के बेटे ऋषि ने इस वर्ष NEET-2026 परीक्षा दी थी। परिवार के अन्य बच्चे भी सीकर में रहकर NEET की तैयारी कर रहे हैं। जांच एजेंसियों को आरोपी दिनेश बिंवाल के फेसबुक अकाउंट से भी अहम जानकारी मिली है। दिनेश ने 6 नवंबर 2025 को एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था— “मेरे परिवार के लिए बहुत ही गर्व की बात है, हमारे पांच बच्चों का गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (एमबीबीएस) में चयन हुआ। सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं।” अब सीबीआई और अन्य जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि परिवार के कई सदस्यों के मेडिकल कॉलेजों में चयन के पीछे केवल शैक्षणिक उपलब्धि थी या फिर किसी संगठित नेटवर्क की भूमिका भी रही। मामले को लेकर पूछताछ लगातार जारी है और आने वाले दिनों में कई और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।0
0
Report
हवा में उड़ते वीडियो के पीछे सच: नन्हे को फ्रैक्चर, वीडियो एडिटिंग पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:बरेली, UP | DSP नितिन कुमार कहते हैं, “सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक आदमी हवा में उड़ता हुआ दिख रहा है। इस बारे में, यह साफ़ किया जाता है कि यह वीडियो भमोरा पुलिस स्टेशन के इलाके के बबियाना गाँव के रहने वाले वाहिद हसन के बेटे नन्हे का है। कल, तेज़ आंधी के दौरान, उस आदमी के घर से लगी टिन की चादर उखड़ गई। हवा की तेज़ रफ़्तार और उसके कारण मोमेंटम के कारण, चादर उल्टी दिशा में पलट गई। क्योंकि वह आदमी उसी पोल से टिककर खड़ा था जिस पर टिन की चादर टिकी थी, इसलिए उसकी दिशा उसी दिशा में गई जिस दिशा में चादर उड़ी थी। कुछ लोगों ने बाद में फुटेज में हेरफेर किया है—ड्रामा दिखाने के लिए इसे विज़ुअली एडिट किया है—और अब इसे बड़े पैमाने पर शेयर कर रहे हैं। इस घटना के बारे में, इसमें शामिल आदमी—नन्हे—के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है, जिसके लिए डॉक्टरों ने प्लास्टर कास्ट लगाया है। इस चोट के अलावा, वह पूरी तरह ठीक है।0
0
Report
मंडावा में शिक्षकों ने ज्ञापन देकर पारदर्शिता और वेतन विसंगतियाँ माँगीं
Jhunjhunu, Rajasthan:अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान की मंडावा ब्लॉक इकाई के बैनर तले शिक्षकों की विभिन्न मांगों को लेकर तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम तहसीलदार डॉ. सुरेंद्र भास्कर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग उठाई गई। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि शिक्षकों में विभिन्न समस्याओं को लेकर लंबे समय से असंतोष बना हुआ है। ज्ञापन में शिक्षकों के स्थानांतरण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने, रिक्त पदों को शीघ्र भरने, वेतन विसंगियों का समाधान करने, वरिष्ठ अध्यापक भर्ती प्रक्रिया पूरी करने तथा शिक्षकों को मिलने वाले अवकाश यथावत रखने जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं। महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर के शिक्षक शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। इससे शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
