icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25-29 सितम्बर: कला से टेक्नोलॉजी तक मेगा ट्रेड शो

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के तहत ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक चलेगी, इसे सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. एक्सपो मार्ट में उत्तर प्रदेश की समृद्ध कला, संस्कृति, शिल्प एवं व्यंजनों के साथ विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा आधुनिक और तकनीकी क्षेत्रों जैसे स्टार्टअप, डिफेंस एवं एयरोस्पेस, ऑटो एवं इलेक्ट्रिक वाहन, सिविल एविएशन एवं एमआरओ, तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी से जुड़ी नवीन तकनीकों को भी मंच मिलेगा. औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने वाली औद्योगिक अवस्थापना परियोजनाओं, बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं, और तेजी से बढ़ते रिटेल, ई-कामर्स तथा लॉजिस्टिक्स एवं वेयरहाउसिंग सेक्टर को भी शामिल किया जाएगा।
0
0
Report

AMU में छात्र संघ चुनाव माँग पर धरना, तारीखों की घोषणा तक जारी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग AMU छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर पिछले 5 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर धरने पर बैठे छात्रों को समर्थन देने पहुंचे मल MM हाल के छात्र, बड़ी तादात में छात्र एकत्रित होकर पहुंचे डाक पॉइंट, पिछले 8 वर्षों से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में नहीं हुआ है छात्र संघ चुनाव, छात्र संघ चुनाव की मांग लगातार पड़ती जा रही है जोर, छात्रों ने कहा जब तक चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं होता तब तक लगातार चलेगा धरना प्रदर्शन, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के डाक पॉइंट पर चल रहा है धरना प्रदर्शन,
0
0
Report
Advertisement

न्यू अशोक नगर में सीलिंग खतरे से व्यापारियों ने धरना दिया

New Delhi, Delhi:दिल्ली के न्यू अशोक नगर में एक बार फिर सीलिंग का खतरा मांग रहा है न्यू अशोक नगर मेट्रो लाइन के सामने 30 से 40 साल पुराने बने मकानों में कमर्शियल एक्टिविटी को लेकर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन आफ दिल्ली ने 9 सितंबर को नोटिस जारी किया जिसमें सीलिंग का आदेश था 2007 में बनी एक कमेटी का हवाला देकर इन सभी दुकानों को सील करने के आदेश दिए गए हालांकि इससे पहले भी कई बार नोटिस दिया जा चुका है स्थानीय विधायक और पार्षद के हस्तक्षेप के बाद सीलिंग की कार्रवाई रोकी गई लेकिन 9 सितंबर को दिए गए यह नोटिस में आज यानी 24 सितंबर को सेलिंग होनी थी लेकिन पुलिस ने फोर्स देने से मना करने पर आज से लिंक कार्रवाई नहीं हो पाई स्थानीय विधायक का कहना है कि हम लगातार सरकार से बात कर रहे हैं और रेखा गुप्ता सरकार व्यापारियों के हित में काम करने की बात कहती है लेकिन सवाल यह खड़ा हो रहा है की ट्रिपल इंजन सरकार में लगातार व्यापारियों को मिल रहा है सीलिंग के नोटिस से परेशान होकर पिछले 3 दिन से न्यू अशोक नगर मार्केट एसोसिएशन धरने पर बैठ गया है इनका कहना है कि जब तक लिखित में कोई आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक यह धरना खत्म नहीं होगा नोटिस मिलने के बाद मार्केट में दुकानदारों को डर इस बात का है कि दुकान के साथ-साथ घर को बिना सील कर दिया जाए जिसके चलते ज्यादा दुकान या तो बंद है या फिर अपनी दुकान के आगे दीवार खड़ी कर दी गई है
0
0
Report

झालावाड़ में रंगोली प्रदर्शनी के ज़रिये केन्द्र-राज्य सरकार की जनकल्याण योजनाओं का संदेश

Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जालावाड़ जिले मे विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत मिनी सचिवालय कलेक्ट्रेट परिसर में “सेवा के रंग, राष्ट्र के संग” थीम पर रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर आधारित आकर्षक रंगोलियाँ बनाकर आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने रंगोली प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रंगोली बनाने वाले बच्चों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों द्वारा योजनाओं एवं राष्ट्रीय प्रतीकों को रंगोली के माध्यम से रचनात्मक ढंग से प्रदर्शित करने की सराहना की। इस प्रदर्शनी में रंगोली के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा राष्ट्रीय प्रतीकों को आकर्षक रूप में प्रदर्शित किया गया। रंगोलियों के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प, जनसेवा और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। वहीं शहर के गढ़ पैलेस स्थित राजकीय संग्रहालय में भी रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यहाँ विभिन्न योजनाओं, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं जनकल्याणकारी संदेशों पर आधारित रंगोलियां आकर्षण का केन्द्र रहीं। प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन एवं संग्रहालय में आने वाले पर्यटकों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प से अवगत कराया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटीक, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शम्भु दयाल मीणा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य मौजूद रहे। प्रदर्शनी का आयोजन नगर परिषद झालावाड़, पर्यटन, कला एवं संस्कृति विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
0
0
Report

धरियावद नगरपालिका में नया नेतृत्व: अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष ने पदभार संभाला

Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद नगरपालिका में चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। नगरपालिका कार्यालय में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। पदभार संभालने के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और शहर के विकास को लेकर नई जिम्मेदारी के साथ काम करने का संकल्प लिया गया। धरियावद नगरपालिका के लिए आज का दिन अहम रहा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा चौधरी और उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला। इस दौरान समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष रेखा चौधरी ने शहर की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ दूर करने की बात कही। साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट सहित अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर देने की बात कही गई। वहीं उपाध्यक्ष भुवन प्रताप सिंह राणावत ने भी नगरपालिका के विकास कार्यों में सहयोग करते हुए आमजन की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नई परिषद के सामने शहर की लंबित समस्याओं को दूर करने और विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी है। आमजन की उम्मीदें भी नई परिषद से जुड़ी हुई हैं। पदभार ग्रहण के साथ ही धरियावद नगरपालिका में नई नेतृत्वकारी टीम ने कामकाज की शुरुआत कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

तापमान बढ़ने पर शिक्षकों ने कहा- 16 अक्टूबर तक स्कूल समय 7:30-1 बजे रखें

Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश में बढ़ते तापमान को देखते हुए आरपीएससी शिक्षक फोरम सहित प्रदेश के तमाम शिक्षक संगठनो ने विद्यालयों का समय 16 अक्टूबर तक वर्तमान समयानुसार सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रखने की मांग की है। फोरम का कहना है कि एक अक्टूबर से शीतकालीन समय लागू होने पर विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फोरम के जिला प्रवक्ता अभय सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में तापमान अधिक होने के कारण कक्षाओं में पंखे चलने के बावजूद विद्यार्थी और शिक्षक असहज महसूस कर रहे हैं। ऐसे में एक अक्टूबर से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक का समय लागू करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तापमान को देखते हुए शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया जाना चाहिए। फोरम के सभाध्यक्ष कालूराम मालपुरिया ने कहा कि वर्तमान समय सारणी जारी रहने से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को राहत मिलेगी। जिला संयोजक कैलाश शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रहलाद फाटक्या ने बताया कि शिविरा पंचांग के अनुसार एक अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल का समय सुबह 7:30 से दोपहर 1 बजे तक और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। जिला मंत्री घनश्याम चौबदार ने बताया कि वर्ष 2024 में भी शीतकालीन समय 16 अक्टूबर से लागू किया गया था। जिला उपाध्यक्ष राजेश निर्माण ने सरकार से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और अभिभावकों की मांग को देखते हुए समय परिवर्तन पर निर्णय लेने की मांग की।
0
0
Report

दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी।

Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* *सर्राफा दुकान में दबंगई LIVE* दुकान में घुसकर दबंग ने युवक को जमकर पीटा, CCTV में कैद हुई गुंडागर्दी। सर्राफा कारोबारी की दुकान पर सामान लेने पहुंचे युवक से दबंग ने शुरू की गाली-गलौज विरोध करने पर मनबढ़ ने युवक पर बोला हमला, लात-घूंसों की कर दी ताबड़तोड़ बौछार। दबंगई का आलम ऐसा कि मौके पर मौजूद लोग भी युवक को बचाने की नहीं जुटा सके हिम्मत। दुकान के अंदर काफी देर तक युवक पर हमला करता रहा दबंग, तमाशबीन बने रहे लोग। मारपीट की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में हुई कैद। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में मचा हड़कंप, दबंगई को लेकर उठे सवाल। घायल धर्मेंद्र कुमार ने मनबढ़ों के खिलाफ थाने में दी तहरीर, कार्रवाई की मांग। बस्ती जिले वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भीटिया चौराहे का है पूरा मामला।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बस्तर कलेक्टर ने लापरवाही पर कड़ी फटकार, कई अधिकारियों पर कारण बताओ नोटिस

Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर जिले में सरकारी योजनाओं को क्रियान्वयन करने में लापरवाही बरतने के मामले में बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने नाराजगी जाहिर की है, समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को फटकार लगाई साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया, बस्तर मुन्ने के तहत कमजोर प्रदर्शन पर जनपद पंचायत तोकापाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, संस्थागत प्रसव तथा ब्लॉक स्तर पर आयुष्मान कार्ड सैचुरेशन में प्रगति नहीं लाने वाले ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर्स के विरूद्ध भी कार्यवाही करने हेतु शो-काॅज नोटिस जारी किए जाने के निर्देशित किया गया, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं, दवाओं के स्टॉक मिलान में गड़बड़ी और ओपीडी रिकॉर्ड दुरुस्त न होने पर दरभा ब्लॉक के बीएमओ को भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है。
0
0
Report

जेजुरी किले की प्रतिकृति बनाकर गणेशोत्सव में बच्चों ने कला की मिसाल कायम की

Jalgaon, Maharashtra:जळगावच्या सम्राट कॉलनी परिसरात दिनकर सोनवणे यांच्या घरातील मुलांनी यंदा जेजुरी गडाची सुंदर प्रतिकृती साकारली आहे. गणेशोत्सवात दरवर्षी काहीतरी आगळंवेगळं आणि आकर्षक देखावे साकारण्याचा या कुटुंबाचा मानस असतो. विशेष म्हणजे, हे एकत्र कुटुंब असून या घरात दरवर्षी नित्यनेमाने दहा गणरायांची आराधना केली जाते. त्यामुळे गणेशोत्सवाचा उत्साह या कुटुंबात विशेष पाहायला मिळतो. विद्यार्थीदशेतच आपल्या आध्यात्मिक आणि सांस्कृतिक परंपरांचा गजर लहानग्यांच्या या कार्यातून पाहायला मिळतोय. जेजुरी गडाची प्रतिकृती साकारत या मुलांनी केवळ आपली कलात्मकता दाखवली नाही, तर आपल्या परंपरा आणि संस्कृतीशी असलेली नाळही अधोरेखित केली आहे. या आकर्षक देखाव्यामुळे परिसरातील नागरिकांचेही लक्ष वेधले जात असून, लहानग्यांच्या या कल्पकतेचे आणि भक्तिभावाचे कौतुक होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

पटना: पार्षद पति जानलेवा हमला, SIT ने जांच तेज की

Patna, Bihar:लोकेशन--पटना एंकर--पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के चकराम इलाके में पार्षद पति अनिल कुमार यादव पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। बुधवार देर शाम मां सुखिया महल अपार्टमेंट के बेसमेंट में बाइक से पहुंचे तीन अपराधियों ने अनिल कुमार यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस हमले में उन्हें पांच गोलियां लगी थीं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच टीम यानी SIT का गठन किया है। विधि-व्यवस्था ASP-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि SIT की अलग-अलग टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस का अनुसंधान जारी है।
0
0
Report

बीच बाजार गुन्डों का नंगा नाच, रोड पर खड़े युवक पर बोल दिया जानलेवा हमला।

Basti, Uttar Pradesh:*ब्रेकिंग बस्ती यूपी* बीच बाजार गुन्डों का नंगा नाच, रोड पर खड़े युवक पर बोल दिया जानलेवा हमला। अचानक रोड किनारे खड़े युवक पर कहर बनकर टूट पड़े दबंग, नहीं दिख रहा खांकी का खौफ। दबंगों ने युवक को घेरकर बरसाए लाठी-डंडे और लोहे की रॉड। अचानक हुए हमले से मौके पर मची अफरा-तफरी, जमीन पर गिरा युवक। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मारपीट की पूरी घटना दुकान में सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद। वायरल फुटेज में कई युवक पीड़ित को घेरकर पीटते आ रहे है नजर। हमले में अजय यादव नामक युवक को शरीर के कई हिस्सों में आई गंभीर चोटें। घटना के बाद इलाके में मचा हड़कंप, सीसीटीवी वीडियो ने खोली दबंगई की पोल। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर के पास की बताई जा रही है पूरी घटना।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top