281001
तिरुपति के प्रसाद पर बोले शंकराचार्य अधोक्षज्जजानन्द, मिलावट की होनी चाहिए जांच!
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में शंकराचार्य स्वामी अधोक्षज्जजानन्द देवतीर्थ महाराज ने तिरुपति बालाजी में प्रसाद में मिलावट पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की और धर्माचार्यों के बोर्ड के गठन का सुझाव दिया। महाराज ने कहा कि सरकारी अधिकारियों के पास इस मामले की जानकारी नहीं है और न ही उन्होंने कोई उचित प्रशिक्षण लिया है। उन्होंने धार्मिक स्थलों की जांच के लिए धर्मगुरुओं की एक कमेटी बनाने की बात की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देवरिया: चेकिंग के दौरान पिकअप से 08 गोवंश, हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार
Deoria, Uttar Pradesh:जनपद के लार थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध पिकअप को रोकने पर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पीछा करने पर चनुकी मोड़ के पास पिकअप बैरियर तोड़कर पेड़ से टकरा गई। इस दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने पिकअप से 08 गोवंशीय पशु, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
एमसीडी वार्ड समिति चुनाव: साउथ जोन में बीजेपी की जीत, क्रॉस वोटिंग दिखी
New Delhi, Delhi:एमसीडी वार्ड समिति चुनाव में बीजेपी ने साउथ जोन में भी दर्ज की जीत . साउथ जोन से धर्मवीर सिंह चेयरमैन डिप्टी चेयरमैन ममता यादव ने जीत दर्ज की लेकिन इस जोन में क्रॉस वोटिंग हुई दरअसल बीजेपी के पास दस पार्षद आप के पास दस पार्षद और कांग्रेस के पास दो पार्षद है लेकिन साउथ जोन में बीजेपी को 12 वोट मिले जिससे स्पष्ट हो गया कि क्रॉस वोटिंग हुई जिसको लेकर आप प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के एक्स पर लिखते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव से पूछा ये क्या है?0
0
Report
साउथ ज़ोन MCD चुनाव: BJP 12, AAP 10; कांग्रेस प्रभावशाली स्थिति?
Noida, Uttar Pradesh:साउथ ज़ोन में MCD चुनाव BJP के 10 पार्षद थे AAP के 10 पार्षद हैं कांग्रेस के 2 पार्षद हैं नतीजा BJP को 12 वोट मिले AAP को 10 वोट मिले Rahul Gandhi ji को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ji के साथ इस पर चर्चा करनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
जींद की पहली पानी-चल हाइड्रोजन ट्रेन दिखाएगी हरित भारत का नया भविष्य
Jhanj Kalan, Haryana:देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन / जींद एक्सक्लूसिव देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंची... 17 जुलाई को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, इतिहास रचेगा हरियाणा बिना डीजल... बिना बिजली... दौड़ेगी 'पानी वाली ट्रेन', जींद बना देश की नई पहचान जींद की धरती से गूंजेगा नए भारत का संदेश... प्रदूषण मुक्त रेल से दुनिया को दिखेगी भारत की ताकत जींद का नाम स्वर्ण अक्षरों में होगा दर्ज... देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन बनी जिले का सबसे बड़ा गौरव ज़ी मीडिया एक्सक्लूसिव: ग्राउंड ज़ीरो पर जनता की जुबानी... 'ऐसा ऐतिहासिक दिन जींद ने पहले कभी नहीं देखा' एंकर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद पहुंच चुकी है और पूरे जिले में जश्न जैसा माहौल है। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ऐतिहासिक, प्रदूषण मुक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। बिना डीजल और बिना पारंपरिक बिजली के चलने वाली इस ट्रेन को लोग प्यार से 'पानी वाली ट्रेन' भी कह रहे हैं। जींद रेलवे स्टेशन पर ज़ी मीडिया के संवाददाता गुलशन चावला ने ग्राउंड ज़ीरो से जनता की नब्ज टटोली। लोगों ने एक सुर में कहा— यह सिर्फ एक ट्रेन नहीं, बल्कि जींद के गौरव, हरियाणा के सम्मान और नए भारत की पहचान है। देखिए हमारी यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।0
0
Report
निज़ामपुर में पैसे के विवाद पर गोलीबारी: दो की मौत, तीन घायल
Noida, Uttar Pradesh:सिकंदराबाद पुलिस स्टेशन के इलाके निज़ामपुर गाँव में पैसों के छोटे से लेनदेन को लेकर हुआ झगड़ा हिंसक टकराव में बदल गया। उत्तम शर्मा ने कुछ पैसे उधार लिए थे, उनकी वापसी की मांग पर बहस शुरू हो गई। इसमें दोनों पक्षों के दोस्त भी शामिल हो गए और फोन पर गाली-गलौज हुई। स्थिति तब और बिगड़ गई जब परिवार के सदस्य भी इसमें शामिल हो गए और निज़ामपुर गेट पर लाठी-डंडे, पत्थर और गोलीबारी के साथ मारपीट हुई। अजब सिंह को गोली लगी और नोएडा के कैलाश अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि सोनू, जिसे कार से कुचल दिया गया था, की भी एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। तीन अन्य लोग घायल हुए लेकिन वे खतरे से बाहर हैं। छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अपराध में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया गया है, और बाकी शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है और आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। इतनी मामूली बात पर हुई हिंसा की गंभीरता से गाँव वाले हैरान हैं, और अधिकारी आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए इसमें शामिल लोगों के बैकग्राउंड की जांच कर रहे हैं।0
0
Report
झुंझुनूं: सूरजगढ़ में पूर्व चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी का आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:नोट : सीसीटीवी के ऑडियो में एक जगह अपशब्द का इस्तेमाल हैं। वो म्यूट कर दें.... \n\nझुंझुनूं \nसूरजगढ़ में पूर्व चेयरमैन पर जान से मारने की धमकी का आरोप\nगृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान हंगामे का आरोप\nपीड़ित ने पूर्व चेयरमैन समेत 6 लोगों के खिलाफ दी शिकायत\n"गोली मारने की धमकी" देने का आरोप\nडायल-112 पर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस\nपूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में हुई कैद \nपीड़ित ने सूरजगढ़ थाने में दी शिकायत, जांच में जुटी पुलिस \n\nझुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे में पूर्व चेयरमैन सहित छह लोगों पर जान से मारने की धमकी देने, गाली-गलौज करने और भय का माहौल बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता ने पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दिया है। सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड नंबर 20 निवासी राजेन्द्र प्रसाद सैनी ने सूरजगढ़ थानाधिकारी को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनवा रहे हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से पड़ोसी संजय शर्मा, उनकी पत्नी और तीन बेटियां कथित रूप से उनसे और उनके परिवार से रंजिश रखते हैं तथा पिछले छह माह से लगातार गाली-गलौज और परेशान कर रहे हैं। शिकायत के अनुसार, गृह प्रवेश कार्यक्रम के दौरान जब उनके घर रिश्तेदार मौजूद थे, तब संजय शर्मा की पत्नी और उनकी तीनों बेटियां हाथों में डंडे लेकर घर के बाहर आ गईं और कथित रूप से परिवार व मेहमानों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। राजेन्द्र प्रसाद का आरोप है कि कुछ देर बाद पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा और रोनक पिपलीवाल वहां पहुंचे। रोनक ने उन्हें बाहर बुलाया, लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया। इसके बाद उनके बेटे ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया।पुलिस के सामने ही पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा ने कथित रूप से धमकी देते हुए कहा कि उसके पास हथियार है और वह गोली मारकर जान से खत्म कर देगा। यह पूरी घटना उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हुई है।पीड़ित ने पुलिस से पूर्व चेयरमैन सुरेश शर्मा, प्रवीण उर्फ लाला, रोनक पिपलीवाल, संजय शर्मा, उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। हम वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करते है। इस मामले में पूर्व चेयरमैन से भी बातचीत करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं सूरजगढ़ में ट्रेन के आगे कूदकर युवक ने आत्महत्या; परिजनों पर आरोप
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में एक 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान महपालवास निवासी संदीप जाट के रूप में हुई है, जो एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत था। घटना से ठीक पहले उसने उसने सोशल मीडिया पर भावुक संदेश पोस्ट किए थे। फेसबुक पर उसने 11 स्टोरी साझा कीं, जिनमें एक युवती के साथ कई तस्वीरें और विदाई जैसे संदेश थे। इंस्टाग्राम पर अंतिम संदेश में उसने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों द्वारा धमकियां दी जा रही थीं। मृतक के भाई ने भी थाने में रिपोर्ट में युवती के परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संदीप ने शाम को घर से सूरजगढ़ जाने की बात कहकर निकलना बताया था; सुबह लगी सूचना के अनुसार ट्रेन से टकराने से उसकी मौत हो गई। स्टेशन मास्टर ने भी घटना की जानकारी दी। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। फेसबुक पर उसकी 11 स्टोरी में उसने लिखा—"Good byy lifetime liya, khusi khusi ja rha hu, koi galti hui ho to maaf karna." एक स्टोरी में लिखा— "Life partner... Miss you jaan." इंस्टाग्राम पर अंतिम संदेश में उसने लिखा कि वह डर की वजह से कदम उठा रहा है और युवती के परिजनों के बारे में धमकियों का आरोप लगाया। परिजनों की शिकायत के अनुसार पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और प्रत्यक्ष धमकियां दी जा रही थीं। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
झुंझुनूं बुड़ाना में ग्रामीण तालाबंदी कर शिकायतकर्ता की पहचान उजागर करने की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:बुड़ाना स्कूल के मुख्य गेट पर ग्रामीणों ने की तालाबंदी स्टाफ और छात्र-छात्राएं स्कूल के बाहर रुके शिकायतकर्ता का नाम सार्वजनिक करने की मांग शिक्षक की झूठी शिकायत का ग्रामीणों ने लगाया आरोप मामले की निष्पक्ष जांच की मांग पर प्रदर्शन मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात, शिक्षा विभाग का इंतजार ग्रामीण बोले- शिकायतकर्ता का नाम उजागर होने तक आंदोलन जारी झुंझुनूं जिले के बुड़ाना स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर ग्रामीणों ने तालाबंदी कर दी । सुबह से बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार पर तालाबंदी कर दी। इसके चलते विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राओं को स्कूल परिसर के बाहर ही रुकना पड़ा।ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय के एक शिक्षक सत्यनारायण शर्मा के खिलाफ झूठी और बेबुनियाद शिकायत की गई है। उनका कहना है कि शिकायत में गांव की बेटियों का नाम जोड़कर शिक्षक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि एक दिन पहले भी इसी मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया था। साथ ही, गांव में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी बहिष्कार किया गया था। उस दौरान प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देकर शिकायतकर्ता की पहचान सार्वजनिक करने की मांग की गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि तय समय बीतने के बावजूद शिकायतकर्ता का नाम सामने नहीं लाया गया।इसी के विरोध में ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।ग्रामीणों का कहना है कि उनकी एकमात्र मांग है कि जिस व्यक्ति ने कथित रूप से शिक्षक के खिलाफ झूठी शिकायत की है, उसकी पहचान सार्वजनिक की जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।0
0
Report
पुंछ में भालू हमले से दहशत, सुंदरी गांव निवासी घायल, विभाग से कार्रवाई मांग
Chikri Ban, पुंछ जिला इन दिनों जंगली जानवरों, खासकर भालुओं के बढ़ते हमलों से दहशत में है। बीते एक सप्ताह में भालू के हमले के छह मामले सामने आ चुके हैं। लगभग हर दिन किसी न किसी गांव में जंगली भालू लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर रहा है। ताजा मामला पुंछ जिले की तहसील मंडी के सुंदरी गांव का है, जहां जंगली भालू के हमले में स्थानीय निवासी मोहम्मद सादिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन्यजीव विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और तत्काल कार्रवाई की मांग की।0
0
Report
Advertisement
सिरफिरे ने धारदार हथियार से दो पर हमला, आरोपी सोनू निर्मलकर गिरफ्तार
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले साजा थाना में एक सिरफिरे युवक ने दो लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हालांकि, साजा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज कुछ घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान साजा निवासी सोनू निर्मलकर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।0
0
Report
रावलाकोट के पास गोलीबारी में रेंजर की मौत; फॉल्स फ्लैग दावे पर सियासत गर्म
Jammu, रावलाकोट (पीओजेके): पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) के रावलाकोट के निकट पाकिस्तान रेंजर्स पर हुए एक हमले में नायक इम्तियाज़ अली के मारे जाने और पांच अन्य जवानों के घायल होने की खबरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया और कुछ गैर-आधिकारिक स्रोतों पर इस घटना को 'फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन' बताया जा रहा है। इन दावों में आरोप लगाया गया है कि यह हमला लश्कर-ए-तैयबा (LeT) द्वारा किया गया और इसका उद्देश्य पीओजेके में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कड़ी कार्रवाई को उचित ठहराना था। हालांकि, इन दावों की किसी स्वतंत्र या आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। पाकिस्तान सरकार या सेना ने अब तक हमलावरों की पहचान, हमले की प्रकृति या इसे फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन बताए जाने संबंधी दावों पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। कुछ अपुष्ट दावों में यह भी कहा गया है कि घटनास्थल के निकट लश्कर-ए-तैयबा ka एक प्रशिक्षण शिविर संचालित होता है तथा घटना को लेकर अन्य आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इन दावों की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब 15 जुलाई को मुजफ्फराबाद की ओर प्रस्तावित 'लॉन्ग मार्च' से पहले पीओजेके में विरोध प्रदर्शन और तनाव लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।0
0
Report
दौसाविद्युत लाइन पर करंट से मौत: परिवार-ग्रामीणों का भारी विरोध प्रदर्शन
Jaipur, Rajasthan:दौसाविद्युत लाइन पर काम करते समय करंट से मौत का मामला परिजन ओर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन जारी जिला अस्पताल के सामने पहुंची ग्रामीणों की भीड़ लालसोट दौसा मार्ग पर लगाया जाम दोषियों के खिलाफ कार्रवाई,परिवार के एक सदस्य को नौकरी और पचास लाख रुपए मुआवजे की मांग कल शाम से जिला अस्पताल की मोर्चरी पर दे रहे थे धरना भांडारेज फीडर पर एफआरटी टीम में शामिल था मृतक रलावता में विद्युत लाइन पर काम करते समय लगा था करंट0
0
Report
Advertisement
संभल में सावन के पहले सोमवार को कांवड़ यात्रा की सुरक्षा-व्यवस्था पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:संभल, उत्तर प्रदेश | संभल के ज़िला मजिस्ट्रेट अंकित खंडेलवाल कहते हैं, "कांवड़ यात्रा और सावन के पवित्र महीने को देखते हुए, सावन महीने का पहला सोमवार 3 अगस्त से शुरू होगा। हमने अलग-अलग धार्मिक स्थलों के पुजारियों और आम लोगों के साथ बैठकें की हैं। हमने कांवड़ यात्रा के लिए सरकार द्वारा की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में उनसे सुझाव मांगे हैं। इसके अलावा, अलग-अलग विभागों को टेंडरिंग जैसी प्रक्रियाएं समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी न हो। जहां भी ज़रूरत होगी, वहां पुलिसकर्मियों को ज़रूर तैनात किया जाएगा। हम रास्तों पर सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स की भी मदद लेंगे... पिछली बार यह संख्या 2.5 से 3 लाख के बीच थी; इस साल हमें थोड़ी बढ़ोतरी की उम्मीद है..."0
0
Report
रायगढ़ में बुजुर्ग दंपति की जली हुई लाश, आग से हत्या की आशंका
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग घर में सो रहे बुजुर्ग पति पत्नी की जली हुई मिली लाश घर में भी लगी थी आग हत्या की जताई जा रही आशंका धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के क्रोन्धा गांव का मामला मामले की जांच में जुटी धरमजयगढ़ पुलिस मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी मौजूद खेती करने के लिए पहुंचा था मृतक दंपति मृतक दंपति घरघोड़ा थाना क्षेत्र के औरानारा गांव के थे रहने वाले0
0
Report
नेपाल में भारी बारिश से बागमती नदी का जलस्तर बढ़ा, शिवहर में बाढ़ का खतरा
Sheohar, Bihar:नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद बागमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। शिवहर जिले में कई स्थानों पर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे संभावित बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हालात को देखते हुए शिवहर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में माइकिंग के माध्यम से लोगों को लगातार सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है। साथ ही अभिभावकों से विशेष आग्रह किया गया है कि छोटे बच्चों को नदी और तटबंध की ओर न जाने दें। प्रशासन ने लोगों से तटबंधों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की भी अपील की है। जिला प्रशासन का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।0
0
Report
Advertisement
