281001
मथुरा में हरे पेड़ काटने के मामले में शंकर सेठ गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में छटीकरा वृंदावन मार्ग पर डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ काटने के आरोप में पुलिस ने शंकर सेठ को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। हाल ही में कई हरे पेड़ काटे जाने के मामले में वन विभाग ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कोशी बराज घाट पर छठ पूजा की तैयारी पूरी, भारत-नेपाल श्रद्धालु एक साथ
Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोशी बराज घाट पर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। छठ महापर्व को लेकर भारतीय और नेपाली क्षेत्र के श्रद्धालु एक साथ मिलकर कोशी नदी के घाटों की साफ-सफाई एवं व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती चहल-पहल से छठ पूजा का माहौल बनने लगा है। बतादेँ कि कोशी बराज का छठ घाट धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और भव्यता के लिए विशेष पहचान रखता है। स्थानीय श्रद्धालाओं के अनुसार, पटना के गंगा घाट के बाद उत्तरी बिहार के प्रमुख और प्रसिद्ध छठ घाटों में कोशी बराज छठ घाट का अपना महत्वपूर्ण स्थान है। मालूम हो कि कोसी बराज स्थित छठ घाट पर छठ पूजा में भारत और नेपाल दोनों देशों के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और एक साथ मिलकर पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। बताया जाता है कि कोशी नदी का उद्गम हिमालय क्षेत्र से होता है। नेपाल में सात प्रमुख नदियों के संगम से बनी इस नदी को सप्तकोशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी पवित्र नदी के तट पर स्थित कोशी बराज का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूजा समिति की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं. घाटों पर रोशनी, चेंजिंग रूम, सुलभ शौचालय, पार्किंग और आवागमन के लिए सुगम रास्तों की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की तैनाती, मेडिकल सुविधा, प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और पूजा समिति के स्वयंसेवकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। कहा जाता है कि कोशी बराज पर छठ महापर्व महज एक धार्मिक आयोजन ही नहीं रहता है बल्कि भारत और नेपाल के बीच आपसी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का भी प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि दोनों देशों के श्रद्धालु मिलकर इस महापर्व को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी में अभी से ही जुट गए हैं.0
0
Report
राम मंदिर के बाद अखिलेश यादव ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाने की सलाह
Noida, Uttar Pradesh:अखिलेश यादव को राम मंदिर के बाद ख्वाजा ग़रीब नवाज़ के पास जाना चाहिए संतुलन बना रहेगा0
0
Report
दिल्ली RK पुरम 12 में छठ घाट की तैयारी तेज, दूसरा घाट बन रहा है
New Delhi, Delhi:दिल्ली RK पुरम सेक्टर 12 छठ घाट की सफाई तैयारी तेजी की जा रही है छठ समिति की महिलाओं ने कहा दिल्ली सरकार दूसरा छठ जल्दी से बनाकर दे दिल्ली सरकार ने छठ पर्व की तैयारी को प्रशासन जमीन पर उतारा लोकेशन... RK पुरम 120
0
Report
Advertisement
तेंदूखेड़ा में शादी के नाम पर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत शादी कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। डोभी निवासी प्रार्थी कन्हैयालाल चौधरी ने तेंदूरखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके परिचितों ने शादी कराने के नाम पर उससे पैसे लिए। आरोपियों ने सगाई कराने के बाद बाकी रकम ली और शादी कराए बिना फरार हो गए। यह गिरोह विशेष रूप से चौधरी समाज के विवाह योग्य लड़कों को निशाना बनाता था। शादी का झांसा देकर उनसे मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी और पैसे मिलते ही आरोपी शादी कराने से मुकर जाते थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कटनी निवासी तीन आरोपियों—रमेश चौधरी, रूप सिंह चौधरी और मनोज चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी के ₹15,000 नकद जब्त किए गए हैं। गिरोह में शामिल कटनी की दो महिलाओं (मुख्य आरोपी मनोज चौधरी की रिश्तेदार) की संलिप्तता भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी शेष है। तेंदूखेड़ा क्षेत्र के डोभी निवासी कन्हैयालाल व उनके एक अन्य रिश्तेदार के अलावा पुलिस यह पता लगा रही है कि इस गिरोह ने अन्य कितने लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। बाइट -किशोर बामनकर (थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा)0
0
Report
वाराणसी के नाथूपुर में भाई-बहन के प्यार का पर्व भाई दूज हर्षोल्लास से संपन्न
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप / वाराणसी। नाथूपुर में भाई दूज का पर्व इस बार बड़े ही पारंपरिक और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बहनों ने अपने भाइयों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी थीं। घर-घर में पकवानों की खुशबू, आरती की थाली और तिलक की रस्म ने पूरे गांव में त्योहार का माहौल बना दिया। बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की, तो भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। क्या है भाई दूज की कथा? पौराणिक कथाओं के अनुसार, भाई दूज का पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ा है। यमुना अपने भाई यमराज से बार-बार मिलने का आग्रह करती थीं। एक दिन यमराज अचानक से अपनी बहन के घर पहुंचे। जिस दिन यमराज अपनी बहन के घर पहुंचे, वह तिथि कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि थी। भाई के आने से खुश बहन यमुना ने उनका स्वागत कर आरती उतारी और तिलक लगाया। इसके बाद अपने भाई की पसंद के पकवान बनाकर बड़े प्यार से भोजन कराया। प्रसन्न होकर यमराज ने वरदान दिया कि जो भाई इस दिन अपनी बहन से तिलक करवाएगा, उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। तभी से भाई दूज का त्योहार मनाने की परंपरा शुरू हुई, जो आज भी भाई-बहन के प्रेम और आशीर्वाद का प्रतीक है।0
0
Report
नैनवां में 45 साल से पटाखा युद्ध: दीपावली की अनोखी परंपरा
Jaipur, Rajasthan:नैनवां (बूंदी) नैनवां में पटाखा युद्ध की शुरुआत वर्ष 1980-81 के आसपास हुई थी। युवाओं की टोलियां बाजार की गलियों के मुहानों पर मोर्चाबंदी कर एक-दूसरे पर पटाखे फेंकती हैं। देखते ही देखते यह मुकाबला पूरे शहर में चर्चा का विषय बन जाता है। पटाखा युद्ध का इतिहास में कोई विशेष लिखित विवरण नहीं मिलता। पहले बैलों की दीपावली पर बैलों पर पटाखे फेंकने की परंपरा थी, लेकिन समय के साथ यह परंपरा समाप्त हो गई और उसकी जगह पटाखा युद्ध ने ले ली। आज यह परंपरा नैनवां की दीपावली की एक अलग पहचान बन चुकी है। चार दशक से अधिक समय से चली आ रही यह परंपरा आज भी युवाओं के उत्साह का हिस्सा बनी हुई है। हालांकि पटाखों के इस रोमांच के बीच सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है, ताकि दीपावली की खुशियां किसी हादसे में न बदलें।0
0
Report
Advertisement
सलमान खुर्शीद: सोनिया गांधी की किताब के बाबरी मस्जिद जिक्र पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली। सोनिया गांधी की किताब में बाबरी मस्जिद के जिक्र को लेकर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा, "अंदर की बात तो बताना बड़ा असंभव है। हम लोग उस समय सरकार में थे और जो भी जो भी हुआ था उसका एक बहुत गंभीर अफसोस सभी को था। कौन क्या चाहता था वो अलग बात है लेकिन उस बात کا खेद और अफसोस तो सबको था। उस बात का खेद और अफसोस का प्रकट तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भी किया था... इसको कोई स्वीकार नहीं करता था कि लोकतंत्र में कोई बाहुबल के माध्यम से लोकतंत्र के रास्ते को बदलने का प्रयास करे, ये तो कोई स्वीकार नहीं करता था। उसी के परिपेक्ष में सोनिया गांधी ने कुछ कहा होगा लेकिन हम लोग किताब को थोड़ा सा विस्तार से देख लें, पढ़ लें तब कुछ कहना संभव होगा। इस पर अधिकृत रूप से भी हमारी पार्टी के नेता बोलेंगे, जब समय आएगा। तब तक हम उसकी प्रतीक्षा करते हैं।"0
0
Report
खैरथल के अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आवागमन, मरीज खतरे में
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले के किशनगढ़बास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। अस्पताल परिसर में रात होते ही आवारा कुत्तों का जमावड़ा लग जाता है। अस्पताल परिसर में कई कुत्ते खुलेआम घूमते नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रात के समय कुत्ते अस्पताल परिसर में बेलखौफ घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में रात के समय इमरजेंसी में उपचार कराने पहुंचने वाले मरीजों और उनके परिजनों में कुत्तों के काटने का डर बना रहता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह स्थिति परेशानी का कारण बन सकती है। हैरानी इस बात की है कि इस अस्पताल में हर महीने औसतन 25 से 30 लोग कुत्तों के काटने के बाद उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक जुलाई और अगस्त में 28 मामले सामने आए जबकि सितंबर महीने में 24 लोग डॉग बाइट का शिकार होकर अस्पताल पहुंचे। अब सवाल यह है कि जहां लोगों को इलाज और सुरक्षा मिलनी चाहिए उसी अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का जमावड़ा कैसे लगा हुआ है। इन तस्वीरों के बाद अस्पताल प्रशासन और नगरपालिका की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े होते है कि जिले में डॉग बायटिंग के गंभीर मामले सामने आने के बाद भी प्रशासन मुखबधिर क्यों बना हुआ है।0
0
Report
चंदेरी के मौन परमा व्रत पर विदेशी सैलानी भी झूमे
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशाेक नगर -चंदेरी में बुंदेली संस्कृति का अनूठा रंग, विदेशी सैलानियों पर चढ़ा ‘मोनी नृत्य’ का खुमार.. - 12 साल की कठिन साधना, 144 गांवों की परिक्रमा: चंदेरी में मौन परमा व्रत की शुरुआत.. - न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने मोनियों संग जमकर लगाए ठुमके.. एंकर-मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक नगर चंदेरी में इन दिनों आस्था, लोक कला और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। दीपावली की दूज पर शुरू हुआ बुंदेलखंड का पारंपरिक 'मौन परमा व्रत' इस बार स्थानीय लोगों के साथ-साथ विदेशी मेहमानों के आकर्षण का केंद्र भी बन गया। माता जागेश्वरी के दरबार से शुरू हुए इस उत्सव में जब ढोल की थाप पर मोनियों ने नृत्य शुरू किया, तो वहां मौजूद न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सैलानी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। देखिए हमारी यह खास रिपोर्ट,, ढोल की गूंजती थाप, हाथों में मोरपंख और होठों पर अटूट मौन। यह नजारा है चंदेरी के प्रसिद्ध मां जागेश्वरी देवी मंदिर का। कार्तिक मास की दूज पर यहां बुंदेलखंड का प्रसिद्ध ‘मौन परमा व्रत’ शुरू हो गया है। मंदिर के पुजारी ने पारंपरिक गांठ बांधकर इस कठिन अनुष्ठान की विधिवत शुरुआत कराई, जिसके बाद मोनियों की टोली ने लोक धुन पर मनमोहक मोनी नृत्य पेश किया。 भारतीय लोक संस्कृति की यह छटा देखकर चंदेरी घूमने आए विदेशी सैलानी भी झूम उठे। न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से पहुंचे पर्यटक मोनियों की ऊर्जा और संगीत की ताल पर जमकर नाचे। भारत की इस मिट्टी से जुड़े रंग में रंगकर विदेशी मेहमान पूरी तरह मंत्रमुग्ध नजर आए。 आपको बता दें कि यह केवल नृत्य नहीं, बल्कि तपस्या और आस्था की एक बेहद कठिन परीक्षा है। इस व्रत को उठाने वाले युवाओं को 12 वर्षों तक हर साल इस नियम का पालन करना होता है। नियम इतना सख्त है कि एक बार जिस गांव में परिक्रमा कर ली, अगले 12 सालों तक वहां दोबारा नहीं जाया जा सकता। इस तरह एक साधक 12 सालों में कुल 144 गांवों का मौन भ्रमण करता है। 12 वर्ष पूरे होने पर प्रयागराज के पावन संगम में व्रत का विसर्जन किया जाता है और गांव में भव्य भंडारे का आयोजन होता है。 आधुनिकता की दौड़ में जहां कई परंपराएं सिमट रही हैं, वहीं बुंदेलखंड के युवाओं की यह 12 साल की साधना और विदेशी सैलानियों का इस लोक पर्व में उत्साह यह साबित करता है कि भारतीय संस्कृति की जड़ें आज भी पूरी दुनिया को अपनी ओर खींचने की ताकत रखती हैं..!!0
0
Report
Advertisement
खरगोन में गोवर्धन पूजन के दिन पशुधन के साथ दीपावली, आतिशबाजी से उत्साह
Khargone, Madhya Pradesh:पशुधन का श्रृंगार एवं फिर उन्हें दौड़ाकर उनके साथ आतिशबाजी की दीपावली की अनोखी परम्परा जो जोखिम से कम नहीं ।पशुओं को दौड़ाकर जब उनके साथ जमकर आतिशबाजी की जाती है तो पशुओं की भीड़ चमकाकर भागने लगती है। तब कोई जोखिम होने का डर होता है। यह खास अनौखी परम्परा दीपावली के चौथे दिन गोवर्धन पूजन के दिन खरगोन में होता है खास रिपोर्ट खरगोन से राकेश जायसवाल द्वारा खरगोन में गोवर्धन पूजन के दिन खासकर ग्रामीण अंचल में किसान परिवार आंगन में गोबर के गोवर्धन का पूजन एवं किसान और पशुपालक समाजजन धनगर समाज ,रघुवंशी समाज ,क्षत्रिय माली समाज क्षत्रिय पाल समाज के पशुपालक इस परम्परा को मनाते है। पशुधन गाय ,बैल ,भैंस , आदि का श्रृंगार किया जाता है। उनके बाद पशुधन के साथ दीपावली मनाई जाती है ।आज पशुधन के साथ दीपावली ही खास होती है। पशुधन का श्रृंगार कर उन्हें दौड़ाकर उनके पैरों में आतिशबाजी की जाती है । पशु चमककर इधर - उधर भागते है। हालांकि उन्हें घेरकर रखा जाता है ताकि कोई नुकसानी नहीं हो। पशुपालक बताते है आतिशबाजी से पशुओं में भी उत्साह का संचार होता है। वह ओर सजग हो जाते है। वही सुरक्षा के बीच इस तरह किया जाना मानते है वही कुछ गौ पालक की मान्यता है कि द्वापर युग में इन्द्रदेव के कोप से जब अतिवृष्टि से प्रलय से हालात गोकुल में बनी तो भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों के साथ गाय एवं अन्य पशुधन को गोवर्धन पर्वत उठाकर बचाया उसी को लेकर गोवर्धन पूजन की परम्परा है। गोबर के गोवर्धन बनाकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया जाता है साथ गोवंश के साथ दीपावली मनाई जाती है उनका शृंगार किया जाता है।0
0
Report
रामनगर में 58 वर्षीय महिला की अर्द्धनग्न हालत में मौत; हत्या की जांच तेज
Ramanagara, Karnataka:नैनीताल जिले के रामनगर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब छोई गांव के किशनपुर पड़ाव में एक 58 वर्षीय महिला का शव अर्द्धनग्न अवस्था में बरामद हुआ, महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ा मिला; घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. वहीं मृतका के परिजनों ने गांव में ही रहने वाले एक युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं; मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं. खास बात यह है कि पुलिस इस पूरे मामले को पुरानी रंजिश से जोड़कर भी जांच कर रही है; फिलहाल महिला की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा. जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान 58 वर्षीय विमला देवी पत्नी स्वर्गीय खिलाफ सिंह के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव घर से कुछ दूरी पर अर्द्धनग्न अवस्था में पड़ा देखा; इसके बाद तत्काल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया; मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. वहीं परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर हत्या की आशंका जताई है. हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. मामले में जानकारी देते हुए सीओ रवीकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब सवा दस बजे महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी; महिला यहां अकेले रहती थीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है; पुलिस हत्या सहित सभी संभावित पहलुओं और पुरानी रंजिश को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है. फिलहाल इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है.0
0
Report
अमेठी में पैसे के विवाद पर युवक BSNL टावर चढ़ा, आत्महत्या की धमकी दी
Amethi, Uttar Pradesh:Amethi - दुकान मालिक से पैसे न मिलने के बाद हुए विवाद के चलते BSNL टावर पर चढ़ा युवक, सूचना पर जुटी भारी भीड़,टावर पर चढ़े व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की धमकी से देने मचा हड़कंप, Amethi के ककवा गांव में लाखों रुपये के लेनदेन के विवाद में युवक ने उठाया खौफनाक कदम, करीब दो घंटे तक टावर पर बैठकर देता रहा आत्महत्या की धमकी, सूचना पर पहुंची Amethi कोतवाली पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित उतारा नीचे, युवक की पहचान शिवलाल कनौजिया के रूप में हुई, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी,0
0
Report
Advertisement
इमरान मसूद बोले: दीवाली-प्रदूषण इंसानों की बीमारियां; अवनीश त्यागी की बাইট दिखी
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का कहना है कि दीवाली और प्रदूषण इंसानों द्वारा पैदा की गई बीमारियां हैं। भाजपा प्रवक्ता अवनीश त्यागी की बाइट0
0
Report
नितिन नवीन पटना पहुंचे, छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेंगे
Patna, Bihar:बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना पहुंच गए हैं। पटना पहुंचने के बाद उनका कार्यक्रम छठ घाटों की तैयारियों का जायजा लेने का है। नितिन नवीन स्टीमर के जरिए नासरीगंज घाट से गायघाट तक जाएंगे और गंगा घाटों पर छठ व्रतियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा वे स्वर्गीय आरके सिन्हा के आवास अन्नपूर्णा भवन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। बुधवार को चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर पटना के विभिन्न पूजा पंडालों में उनके दर्शन-पूजन का कार्यक्रम है। गुरुवार सुबह वे दिल्ली के लिए रवाना होंगे और देर शाम दोबारा पटना लौटेंगे। छठ महापर्व के दौरान नितिन नवीन पटना में ही रहेंगे。0
0
Report
नक्सलवाद पर नेताओं की बयानबाजी: राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर राहुल गांधी को निशाना साधते हुए पूछा क्या उन शहीद जवान की माताओं से भी कहेगें नक्सलवाद कुछ नहीं होता है उपलब्धि पर सवाल उठाने के बजाए जवानो के बलिदान को सम्मान करने की नसीहत दिया तो बयानबाजी सुनाई देने लगी। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा, नक्सलवाद क्या होता है ये राहुल गांधी को पता नहीं चलेगा ,नक्सलवाद उनसे पूछिए जिन्होंने अपना बेटा गंवाया है, जिन्होंने अपना भाई को गंवाया है। सैकड़ों पुलिस कर्मियों ने अपने जान गंवाकर इसे खत्म किया है। पीएम ने सही कहा है, नक्सलवाद से ज्यादा खतरनाक दिमागी नक्सल होता है। दिमागी नक्सल हज़ारो लोगों को बरगला सकता है। पीएम ने स्पष्ट कहा है दिमागी नक्सल को समाप्त करना ही होगा। बाइट ...दीनदयाल वर्णवाल, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा, मोदी जी देश के पीएम हैं , पूरे देश का आदर उनके साथ पर इतनी हल्की बात देश के पीएम को नहीं करना चाहिए। अगर दिमागी नक्सलवाद होता तो चीन और पाकिस्तान से ज्यादा खतरा , भारत एक ऐसा शिक्षित राष्ट्र है , जहां नालंदा विश्वविद्यालय में कई देश के लोग पढ़ते थे ,ये बुद्धिजीवी राष्ट्र है और यही वर्ग देश की आजादी में आगे कदम बढ़ाया, यही बुद्धिजीवी वर्ग आगे बढ़ कर चीन और पाकिस्तान के साथ अपने बौद्धिक सहयोग की भूमिका निभानी है। मोदी जी दिमागी नक्सल की बात कह रहे हैं तो दिमाग तो उनके भी पास है क्या वे भी उसी श्रेणी में आते हैं। बाइट ...राधाकृष्ण किशोर, वित्त मंत्री कांग्रेस प्रदेश महासचिव विनय सिंहा ने कहा, बलिदान की बात बाबूलाल ,कांग्रेस पार्टी से करें तो उनको तुरंत इलाज की जरूरत है। जिस पार्टी ने अपने दो दो पीएम को बलिदान होता देखा हो उनको बलिदान की बात क्या बताएंगे। क्या आप इलेक्शन को इसी मोटिवेशन के साथ जीतना चाहते हैं,जब जब चुनाव आता है इसी तरह की बात करते हैं। देश को जनता समझ रही है, आप अच्छे से विदाई ले लें। बीजेपी और खास कर बाबूलाल न ही बोलें तो अच्छा है। बीजेपी हताशा की तरफ बढ़ गई है और आने वाले समय में बीजेपी नास्तनाबूद हो जाएगी। बाइट ...विनय सिंहा , प्रदेश महासचिव, कांग्रेस झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, ये बताने की क्या आवश्यकता है कौन उनके शहादत को सलाम नहीं करता है। आप बताइए पुलवामा के सैनिकों के परिवार के बारे में आपकी क्या सोच है , कौन थे वो घुंघट , कैसे उतना आरडीएक्स पहुंच गया।क्यों उन्हें एयर लिफ्ट नहीं करवाया गया था। कौन सी सोची समझी साजिश थी। आपके मन में सैनिको के प्रति कितना सम्मान है अग्निवार बना कर मैदान में उतार देते हैं और पांच से 6 साल में बेरोज़गार बना देते हैं। राहुल गांधी को सर्टिफिकेट देने की बात कैसे करते हैं। राहुल गांधी के परिवार ने शहादत दिया है। बाइट ...मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो0
0
Report
Advertisement
