Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mathura281502

मथुरा के मुड़िया मेले में संतों ने कराया मुंडन

Jul 20, 2024 17:38:05
Jatipura, Uttar Pradesh

मथुरा के गोवर्धन में मुड़िया मेले के समापन से पहले, करीब 500 वर्ष पुरानी परंपरा का पालन करते हुए मुड़िया संतों ने अपने गुरुदेव सनातन गोस्वामी पाद की स्मृति में मुंडन कराया। सनातन गोस्वामी पाद महाराज गोवर्धन की रोजाना परिक्रमा करते थे। उनके पूर्णिमा के दिन देहावसान के बाद, शिष्यों ने उनका डोला निकाला और हजारों भक्तों ने सिर मुंडवाकर गोवर्धन परिक्रमा की। तब से यह प्रथा चल रही है, जिसे मुड़िया मेला कहा जाता है। इस वर्ष भी संतों ने इस परंपरा का निर्वहन किया और अपने गुरु को श्रद्धांजलि दी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 25, 2026 05:53:40
Shishgarh, Uttar Pradesh:बरेली के बंजरिया चौकी क्षेत्र स्थित बंजरिया चौराहे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कोयले से लदा एक ट्रक धर्म कांटे पर पहुंचा और अचानक उसकी चपेट में आ गई महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान शीशगढ़ थाना क्षेत्र के बुझिया गांव निवासी रजो देवी, पत्नी स्वर्गीय सुंदर लाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रजो देवी किसी काम से चौराहे पर आई थीं, तभी यह हादसा हो गया। रजो देवी अपने पीछे तीन बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके बड़े बेटे अरविंद (25), दूसरे बेटे सौरव (23) और सबसे छोटी बेटी मोनका (18) हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 25, 2026 05:50:18
Muzaffarpur, Bihar:Slug-मुजफ्फरपुर में गैस किल्लत को लेकर भड़के उपभोक्ता, सड़क पर सिलेंडर रख किया कर सड़क जाम,जिला प्रशासन के सख्ती के बाबजूद गैस एजेंसी संचालकों की मनमानी से नाराज उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर सड़क पर रख सड़क किया जाम,स्थानीय पुलिस की आश्वासन के बाद लोग ने माने Anchor - मुजफ्फरपुर जिला प्रशासन जिले में गैस सामान्य रूप से उपभोक्ताओं को आपूर्ति किय जाने की बात कह रही है,लेकिन दूसरी तरफ कुछ गैस एजेंसीयो के मनमानी को लेकर आए दिन उपभोक्ताओं का हंगामा किए जाने की सूचना आती रहती है और आज एक बार फिर एक गैस एजेंसी के मनमानी के बाद उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित उपभोक्ताओं ने अपने गैस सिलेंडर को सड़कों पर रख कर सड़क को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया.मामले की सूचना मिलते ही कांटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया.दरअसल आज चैती छठ पर्व के संपन्न होने के बाद सुबह से ही उपभोक्ता गैस लेने के लिए कांटी थाना क्षेत्र के हरिजन टोला के समीप स्थित विदिशा गैस एजेंसी से गैस सिलेंडर लेने पहुंचे हुए थे,लेकिन कई घंटे तक लाइन में खड़े होने के बाद भी ना ही गैस एजेंसी की गाड़ी गैस लेकर मौके पर पहुंची और ना ही एजेंसी के कर्मी ने उपभोक्ताओं का फोन उठाया.जिसके बाद गैस उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा और सभी गैस उपभोक्ता अपने सिलेंडर को सड़कों पर रख कर सड़क को जाम कर दिया और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी.वही मामले की सूचना मिलते ही कांटी थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर मामले को शांत कराया,लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है की जिला प्रशासन के इतनी सख्ती के बावजूद आखिर गैस एजेंसियां इस तरह से मनमानी क्यों कर रही है या फिर वास्तविक रूप से जिले में गैस की किल्लत है.जबकी आक्रोशित गैस उपभोक्ताओं ने गैस एजेंसी के संचालक और कर्मियों पर मनमानी का आरोप लगाया.गैस उपभोक्ताओं का साफ तौर पर कहना था कि अगर आज एजेंसी को गैस नहीं देना था तो उनको पहले से इसकी सूचना देनी चाहिए थी और अगर सूचना नहीं भी दिया तो गैस एजेंसी को फोन उठाना चाहिए था,लेकिन ना तो उन्होंने पूर्व में कोई सूचना दिया और ना ही उनके द्वारा फोन उठाया गया.जिसके बाद हम लोग सड़क पर गैस सिलेंडर को रख कर और सड़क को जाम किया है.*इनपुट - मणितोष कुमार*
234
comment0
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
Mar 25, 2026 05:48:11
Bettiah, Bihar:एक पुरानी कहावत है खेत खाए गदहा मार खाए जोलहा यह कहावत फिर एक बार चरितार्थ साबित हुई है जी हां बेतिया से ऐसी ही अजब गजब खबर सामने आई है बिजली विभाग के कर्मियों से गांव के कुछ लोगों से कहा सुनी हुई और बदले में बिजली विभाग ने पूरे गांव की ही बिजली काट दी है जिससे तीन दिनों से पूरा गांव अंधेरे में डूबा है। बिजली विभाग ने नरकटियागंज के तमकुडिया गांव की बिजली काट दी है पिछले तीन दिन से पूरे गांव की बिजली कट है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बता दे 23 मार्च को बिजली विभाग के कनीय विद्युत अभियंता राहुल कुमार सिंह अपने कर्मियों के साथ गांव में बकाया बिजली बिल वसूलने गए थे लगभग गांव के 30 बड़े डिफॉल्टर का बिजली कनेक्शन काटा जा रहा था तभी बिजली विभाग के कर्मियों और ग्रामीणों में हाथापाई हो गई जिसके बाद से गुस्साए बिजली विभाग के कर्मी पूरे गांव की बिजली काट दिए बिजली विभाग के कनीय अभियंता ने शिकारपुर थाना में मारपीट का प्राथमिकी भी दर्ज कराई है जिसमें तीन नामजद सहित 30 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज हुआ है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों का कहना है गांव में 250 उपभोक्ता है कुछ लोगों की वजह से पूरे गांव की लाइट काट दी गई है बिजली विभाग के लोगो को जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बाकी है उनलोगों का कनेक्शन काटना चाहिए था बिजली विभाग ने पूरे गांव का ही बिजली काट दिया है जिससे तीन दिन से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की पढ़ाई बाधित है कुछ कमर्शियल काम भी करते है बिजली कट होने से उनका व्यवसाय भी बंद हो गया है ग्रामीणों ने प्रशासन से गुहार लगाया है कि गांव में जल्द से जल्द बिजली की सुविधा बहाल की जाय। गांव में 250 घर है 30 लोगों का बिजली बिल बकाया है लेकिन पूरे गांव की बिजली काट दी गई है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दिया है कि बिजली बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण शासन प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेंगे। यह अजब गजब मामला नरकटियागंज के तमकुडिया गांव का है जो पूरे जिला में चर्चा का विषय बना हुआ है बिजली विभाग के अधिकारियों की तानाशाही से पूरे गांव के लोग परेशान है बिजली विभाग के कर्मियों से तीन लोगो ने हाथापाई किया था लेकिन अधिकारियों ने उसकी सजा पूरे गांव को दे दी है बिजली विभाग ने शिकारपुर थाना में तीन नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी भी दर्ज कर दिया है फिर भी गांव की बिजली अभी तक बहाल नहीं की गई है जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश है ग्रामीणों का आरोप है कि ऐसी सजा आज तक हमलोगों ने नहीं देखी है गलती कोई और किया और सजा पूरा गांव भुगत रहा है। बाइट ग्रामीण
0
comment0
Report
SPSanjay Prakash
Mar 25, 2026 05:47:39
Noida, Uttar Pradesh:बून्दी में सांडों का आतंक, 70 वर्षीय महिला गंभीर घायल घायल महिला को शहर के निजी नर्सिंग होम में कराया उपचार के लिए भर्ती, महिला की हालत चिंताजनक बून्दी - बूंदी शहर में आवारा सांडों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है. आए दिन सड़कों पर सांडों की लड़ाई से लोग घायल हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अब भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं....ताजा मामला विकास नगर क्षेत्र का है. जहां 70 वर्षीय मीरा देवी को दो सांडों की लड़ाई के दौरान गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें तुरंत निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है.... स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में पहले भी सांडों की लड़ाई से कई लोग घायल हो चुके हैं। इस समस्या को लेकर प्रबुद्ध जनों द्वारा नगर परिषद को कई बार ज्ञापन भी दिए गए चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.... शहरवासियों ने प्रशासन से आवारा सांडों को पकड़कर शहर से बाहर शिफ्ट करने और इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है
191
comment0
Report
Advertisement
Back to top