281001
मथुरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ सड़क हादसा, सड़क हादसे में 3 लोगों की गई जान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बैगनार कार के अज्ञात वाहन में पीछे से टकराने के कारण हुआ, जो आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। पुलिस मृतकों की शिनाख्त में जुटी है, जबकि घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। यह घटना थाना राया क्षेत्र के माइल स्टोन 110 पर हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मंडला में किराना उधार मांगने पर दुकानदार पर हमला, मौत से गांव में तनाव
Mandla, Madhya Pradesh:घुघरी थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां किराना दुकान का उधार मांगना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। पैसे मांगने पर विवाद इतना बढ़ा कि बोरवेल कर्मचारियों और उनके बुलाए गुंडों द्वारा कथित रूप से दुकानदार पर हमला कर दिया गया… जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र के ग्राम घोरेघाट का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक गांव के एक किराना दुकानदार ने बोरवेल कर्मचारियों से अपने किराना सामान के पैसे मांगे थे। आरोप है कि इसी बात को लेकर पहले गाली-गलौज हुई और फिर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि नर्मदा बोरवेल के कर्मचारियों ने कुछ लोगों को बुलाकर दुकानदार पर हमला करवा दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। घुघरी थाना प्रभारी पूजा बघेल अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी, सिरसा में दाम शतक के करीब
Sirsa, Haryana:एंकर रीड एक बार फिर से केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है। आज सुबह ही पेट्रोल डीजल के रेट में इजाफा देखने को मिला है। आज सुबह 6 बजे से पेट्रोल और डीजल के नए रेट लागू कर दिए गए हैं। पेट्रोल के दाम में 2 रुपए 61 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2 रुपए 71 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने आम आदमी की मुश्किलो को और बढ़ा दिया हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों में नाराज़गी और चिंता दोनों देखने को मिल रही है। हैरानी की बात है कि सिरसा में पेट्रोल ने शतक भी मार दिया है। सिरसा में फ़िलहाल 104 रुपए 02 पैसे पेट्रोल का रेट हो गया है इसी तरह डीजल भी शतक से थोड़ी ही दूर है। फ़िलहाल सिरसा में 96 रुपए 64 पैसे डीजल का रेट हो गया है। पिछले 10 दिनों में चौथी बार पेट्रोल डीजल के रेट लगातार बढ़ने से लोगों को काफी परेशानियों کا सामना करना पड़ रहा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है। सुबह जैसे ही नए रेट लागू हुए, पेट्रोल पम्पों पर पहुंचे लोगों ने बढ़ी हुई कीमतों को लेकर नाराज़गी जताई। वाहन चालकों का कहना है कि पहले ही घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा था, और अब तेल के दाम बढ़ने से बजट पूरी तरह बिगड़ जाएगा। हर चीज़ पहले से महंगी हो गई है अब पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आने-जाने का खर्च भी बढ़ गया है। सरकार को आम जनता के बारे में सोचना चाहिए। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर केवल वाहनों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका प्रभाव पूरे बाजार पर दिखाई देता है। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ती है, जिससे सब्ज़ियां, फल, दूध, अनाज और अन्य खाद्य वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं。 यानी आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है。 सिरसा सहित कई इलाकों में लोग लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर चिंता जता रहे हैं। रोजमर्रा के कामकाज के लिए वाहन इस्तेमाल करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहे हैं। बढ़ती ईंधन कीमतों से उनकी कमाई पर सीधा असर पड़ रहा है। डीजल महंगा होगा तो माल ढुलाई महंगी होंगी और उसका असर आखिरकार आम आदमी पर ही पड़ेगा। कृषि क्षेत्र पर भी इसका असर देखने को मिल सकता है। डीजल की कीमत बढ़ने से ट्रैक्टर, सिंचाई और खेती से जुड़े अन्य खर्च बढ़ेंगे, जिससे किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। ऐसे में लोग सरकार से राहत देने की मांग कर रहे हैं。 बाइट – वाहन चालक।0
0
Report
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच आग से बचाव के लिए NDMC ने जागरूकता दिखाई
New Delhi, Delhi:दिल्ली भीषण गर्मी के बीच आग की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। NDMC फायर ड्यूटी के अधिकारियों ने डिस्पेंसरी के डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड को आग से बचाव के लिए जागरूक किया। सरोजनी नगर आयुष्मान अयोग्य मंदिर NDMC डिस्पेंसरी की डॉक्टर आग के हादसे से बचने के लिए जागरूकता दिखा रहे हैं। लोकेशन: सरोजनी नगर। दिल्ली में भीषण गर्मी में तापमान बढ़ रहा है और अलग-अलग इलाकों में सरकारी या गैर सरकारी बिल्डिंगों में अचानक आग की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। भीषण गर्मी के बीच आग की घटनाएं जैसे शॉर्ट सर्किट या सिलिंडर फटना, घर में या ऑफिस में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। अस्पताल डिस्पेंसरी में आग से बचने के लिए सतर्कता जरूरी है। डॉक्टर और सुरक्षा गार्ड आग से कैसे बचाव करें, इसकी ट्रेनिंग ली जा रही है। सरोजनी नगर में NDMC फायर ड्यूटी के अधिकारी आग से बचाव के निर्देश दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में अचानक वृद्धि, आम आदमी के बजट पर भारी असर
New Delhi, Delhi:आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिला है इस बार पेट्रोल की कीमत ₹2 से बढ़ा दी गई है अब पेट्रोल की कुल कीमत जो है दिल्ली में 102 पहुंच गई है और वहीं डीजल ₹95 पर है पिछले 10 12 दिन में यह चौथी बार जो है पेट्रोल डीजल की कीमतों को बढ़ाया गया है इसका सीधा असर एक आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है क्योंकि बार-बार रेट बढ़ रहे हैं और इसी के साथ-साथ बाकी अन्य चीजों के दाम बढ़ते जा रहे हैं वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पहले सिलेंडर की शॉर्टेज रही अब तेल महंगा हो रहा है बाकी चीज भी कई चीज महंगी हो गई है सरकार अपनी तरफ से लगातार लोगों को जागरुक कर रही है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल किया जाए लोगों ने बातचीत के दौरान कहा कि हां हमें दिक्कत हो रही है स्थिति ऐसी है तो क्या करें सरकार के साथ खड़े हैं और पर हां रेट बढ़ रहे हैं तो उससे हमारी पॉकेट पर असर पड़ रहा है0
0
Report
GLS फैक्ट्री हादसा: 120 घंटे बाद मलबे से दो कर्मचारियों के कंकाल बरामद
Rewari, Haryana:जीएलएस कंपनी हादसा.... 120 घंटे बाद मलबे से मिले दो कर्मचारियों के कंकाल.... मृतकों की संख्या बढ़कर तीन.... कंपनी में लगी भीषण आग के बाद करीब 120 घंटे तक चले खोज अभियान में आखिरकार दो कर्मचारियों के कंकाल मलबे से बरामद किए गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद कंपनी में मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। अब दोनों कंकालों की पहचान डीएनए नमूनों के माध्यम से की जाएगी। आज न्यायालयीय विज्ञान टीम द्वारा दोनों कंकालों का शव परीक्षण किया जाएगा। आपको बता दें की 19 मई को रसायन बनाने वाली इस कंपनी में भीषण आग लग गई थी। आग इतनी भयावह थी कि कंपनी की एक इमारत भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे दो कर्मचारी दब गए थे। घटना के बाद से ही मृतकों के परिजन कंपनी के बाहर टकटकी लगाए अपने अपनों के मिलने का इंतजार कर रहे थे। करीब पांच दिनों तक चले राहत एवं बचाव अभियान के बाद दोनों के अवशेष बरामद किए जा सके। इस हादसे में छह कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिनमें से एक कर्मचारी की दिल्ली के सफदरजन अस्पताल में उपचार के दौरान पहले ही मौत हो चुकी है। रसायन कंपनी होने और अंदर अत्यधिक तापमान के चलते राहत कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन अंदर का तापमान अत्यधिक होने के कारण टीम को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद स्थानीय प्रशासन और तकनीकी टीमों की मदद से करीब 15 हाइड्रा मशीनों के जरिए लगातार मलबा हटाने का काम किया गया। रेवाड़ी के उपायुक्त अभिषेक मीणा और पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा लगातार मौके का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी करते रहे। अब इस पूरे मामले में कंपनी प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। कंपनी पर राहत कार्य में सहयोग नहीं करने के आरोप भी लगे हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कंपनी संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों और औद्योगिक नियमों का पालन किया गया था या नहीं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार यदि लापरवाही सामने आती है तो कंपनी प्रबंधकों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है。0
0
Report
समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर में पांच धुर जमीन के विवाद में हिंसक भिड़ंत, आठ घायल
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में पांच धुर जमीन के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो सामने आया है। रमैया भदैया गांव में पांच धुर जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में महिला समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घटन के बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए मोहिउद्दीन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट से जुड़े दो से तीन वीडियो सामने आए हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। वही पीड़ित पक्ष पांच धुर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, उसी में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों पक्ष इलाज के लिए सदर अस्पताल जा चुके थे। पुलिस के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर पहले भी गांव में पंचायत हो चुकी थी और मामला थाने तक पहुंचा था। शनिवार को जनता दरबार में भी दोनों पक्षों के बीच समझौते की कोशिश की गई थी।दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद का मामला पहले से चल रहा था। घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ऊर्जा मंत्री नागर का सांगोद दौरा, वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान शुरू
Jaipur, Rajasthan:ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर आज सांगोद विधानसभा क्षेत्र के सघन दौरे पर हैं। मंत्री नागर ने अपने विधानसभा क्षेत्र से वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान की शुरुआत कर दी है, मंत्री नागर ने स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 'पीपली घाट गणेश कुंज' की सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान मंत्री सांगोद नगर के बाद बरगु, दीगोद, बालापुरा, डूंगरज्या और ढोटी समेत क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय नागरिकों से संवाद करेंगे और सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे। मंत्री नागर के इस एक दिवसीय दौरे को लेकर स्थानीय प्रशासन और कार्यकर्ताओं द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंत्री नागर ने मिडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधायक कोष से विधानसभा क्षेत्र के सभी घरों को दो डस्टबीन दिए जाएंगे, दैनिक जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति आमजन में जागरूकता पैदा करना है। मंत्री नागर आज वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेंगे। बाइट — हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री0
0
Report
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने से महंगाई बढ़ी: कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा
Begun, Rajasthan:रायपुर पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने सरकार को घेरा कहा - पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों की वजह से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है.... सरकार लगातार दामों में वृद्धि कर रही है... पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से केवल पेट्रोलियम कंपनियों का नुकसान कम करना उद्देश्य नहीं है सरकार अपना राजस्व बढ़ाना चाहती है..... पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाने की वजह से खाद्य पदार्थ किरण समेत सभी पर इसका असर पड़ता है0
0
Report
ग्वालियर में टशन के साथ हिट एंड रन: तेज कार ने युवकों को टक्कर
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर टशन में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार से जानलेवा हमला ग्वालियर में तेज रफ्तार और टशनबाजी का खतरनाक मामला सामने आया है। यहां सोना गार्डन के पास फालूदा खा रहे युवकों ने एक कार चालक को तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर टोका, जिसके बाद मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया。 बताया जा रहा है कि शिवप्रताप पाराशर अपने साथियों के साथ खड़े होकर फालूदा खा रहे थे, तभी तेज गति से निकली कार को लेकर उन्होंने चालक को सावधानी से वाहन चलाने की नसीहत दी। इस बात पर कार चालक पहले विवाद करने लगा और मुंहवादी हुआ。 आरोप है कि विवाद के बाद कार चालक वहां से चला गया, लेकिन कुछ ही देर में अचानक कार वापस घुमाकर लौटा और शिवप्रताप पाराशर सहित वहां मौजूद लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में शिवप्रताप पाराशर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं。 पूरी घटना सोना गार्डन के पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कार चालक की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
यूपी में दलित-मुस्लिम पर निशाना, योगी का बकरीद निर्देश; कांग्रेस प्रवक्ता पर हमला
Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी की बाईट Cm Yogi Issues Directive For Bakrid बीजेपी जात धर्म देख कर काम कर रही है यूपी में दलितो पिछड़ो और मुस्लमानों को निशाना बनाया जा रहा है सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों को दरकिनार किया जा रहा पार्टी बनाना न बनाना सबका अधिकार है कोई कॉकरोच पार्टी बनाए या कोई दूसरा इसे रोकना नहीं चाहिए सरकार निरंकुश हो चुकी है वो सबको दबाने की कोशिश कर रही है पर किसी को दबा नहीं पा रही है0
0
Report
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने मोदी की प्रशंसा और तेल कीमतों पर टिप्पणी
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हो रही प्रशंसा को लेकर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि. प्रधानमंत्री अच्छा काम कर ही रहे हैं भारत के विकास गति को तेज गति से बढ़ा रहे हैं.. भारत एक मजबूत अर्थव्यवस्था बनकर उभर रही है इसलिए उनकी प्रशंसा होती है.. हमारे प्रधानमंत्री की प्रशंसा हो यह गर्व की बात है... तेल के दाम जो बढ़ रहे हैं दुनिया भर का कोई भी ऐसा आदमी है जो इस बात को नहीं समझ रहे हैं.. पूरे दुनिया में अगर देखे तो हमारे सरकार की खासियत है कि काफी कम कम रेट में वृद्धि हो रही है.. जितना बड़ा संकट है पूरी दुनिया झेल रही है.. अकेले भारत में दाम थोड़ी बढ़ रहा है पूरी दुनिया में तेल के दाम बढ़ रहे हैं.. पूरे देश और दुनिया में ऊर्जा संकट बढ़ रहा है.. इतनी व्यवस्थित तरीके से और इतना कम रेट बढ़ रहा है या पूरी तरीके से सरकार की आर्थिक नीति और नियंत्रित अर्थव्यवस्था का परिणाम है...0
0
Report
अजय चंद्राकर ने पेट्रोल-डीजल महंगाई और झीरम पर सवाल उठाए
Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा नेता और वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर का विभिन्न मसलों पर बयान- पेट्रोल - डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कहा- स्ट्रेट ऑफ हरमूज में नाकाबंदी को लेकर बातचीत हो रही है.. वैश्विक परिस्थिति देखते हुए पेट्रोल - डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो रही है.. इसमें हम सबको मिलकर सरकार का साथ देना चाहिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासत.. भूपेश बघेल हाई कमान तय करता है किसे अध्यक्ष बनाना है, मैं बुद्धि नहीं लगता मामले पर कहा- बाबा साहब को सलाह दूंगा कि कांग्रेस छोड़ दे. एक गौरवशाली वंश से बाबा साहब आते है.. बाबा साहब को फैसला करना है कि कांग्रेस में अपमानित होना है या राष्ट्र के विकास के साथ अपनी परंपराओं को आगे बढ़ाना है.. झीरम हत्याकांड के 13 साल पूरे होने पर अजय चंद्राकर का बयान- जिस दिन भूपेश बघेल अपने जेब में रखे सबूत को सार्वजनिक करेंगे.. कवासी लखमा को सामने रख पूरे प्रदेश की जनता को घटनाक्रम बतायेंगे.. नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कवासी लखमा को हॉस्पिटल में क्या कहा था ? जिस दिन ये सारे बातें सामने आएगी.. सारे परते ख़ुद-ब-ख़ुद खुलती जाएगी.. कांग्रेस ने केवल सहानुभूति के लिए अपना राजनीतिक ऑक्सीजन बना रखा हैं..भाजपा ने इस मामलें में हर स्तर की कार्यवाही की हैं.. बाइट- अजय चंद्राकर, भाजपा नेता और वरिष्ठ विधायक0
0
Report
Advertisement
दुर्ग पुलिस ने बिटकॉइन धोखे से लाख ठगी के आरोपी पीलादास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया
Durg, Chhattisgarh:दुर्ग पुलिस ने बिटकॉइन धोखे से लाख ठगी के आरोपी पीलादास मानिकपुरी को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए आरोपी का नाम पीलादास मानिकपुरी है जो रायपुर के चंगोराभाठा का रहने वाला है. वी/ओ-दरअसल प्रार्थिया देवकी सोनकर ने सिटी कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी पीलादास ने बिटकॉइन में निवेश के नाम पर झांसा देकर उनसे अलग-अलग किस्तों में नगद और यूपीआई के माध्यम से कुल 7,50,000 रुपये ऐंठ लिए. शुरुआत में आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए कुछ रकम वापस की लेकिन बाद में बची हुई मुख्य राशि डकार गया और अपना फोन बंद कर फरार हो गया. साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को रायपुर से घेराबंदी कर हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई. पहले तो आरोपी ने पुलिस को गुमराह किया लेकिन जब पुलिस ने सख्ती बरती तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन भी जप्त किया है वही उसके सारे कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी निकल जा रहे हैं. पुलिस विवेचना कर रही है कि इसके अलावा आरोपी ने कितने लोगों को इस तरह से अपने जाल में फंसा कर कितने लोगों से ठगी की है. आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
पूर्व मुखिया को रंगदारी, परिवार की सुरक्षा खतरे में: मधुबनी में केस दर्ज
Madhubani, Bihar:LOCATION MADHUBANI BINDU BHUSHAN THAKUR एंकर मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने पूर्व मुखिया से 5 लाख रुपया मांगा रंगदारी नही देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की दी धमकी, बाबुबरही थाना में केस दर्ज। कुल्हड़िया पंचायत के पूर्व मुखिया कृष्ण मुरारी मेहता को विगत दो सप्ताह से उनके मोबाइल पर जान से मारने की लगातार धमकी मिल रहा है। कई दिनों से विदेशी नम्बर सहित अन्य नंबरों से धमकी मिल रहा है। अपराधी गैंगस्टर द्वारा भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए 11 मई को पहले पांच लाख रुपया की मांग की गई अब बेटे सहित पूरे परिवार को समाप्त करने की धमकी मिल रही है। धमकी देने वाला अपने को गैंगस्टर बता रहा है । धमकी से पूर्व मुखिया सहित पूरा परिवार दहशत में है मामले को लेकर बाबुबरही थाना में केस दर्ज किया गया है लेकिन दस दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित पूर्व मुखिया ने आज एसपी को आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। गैंगस्टर बता रहा है तुम्हारे इर्द गिर्द क्रिमिनल मौजूद है और रैकी किया जा रहा है, पंचायत चुनाव से पहले पुत्र पुत्री सहित पूरे परिवार को समाप्त कर दिया जाएगा । क्रिमिनल बोल रहा है पहले एकलौता पुत्र की हत्या होगी फिर तुम्हारी हत्या के बाद पूरे परिवार की हत्या का अंजाम दिया जाएगा। अब जनप्रतिनिधि दहशत के साये में हैं और घर में पूरा परिवार डरे सहमे हैं। फोन करनेवाला अपराधी अपने को सलमान दादा गैंगस्टर मुम्बई अलीपुर का निवासी बता रहा है। लगातार कई दिनों से धमकी दे रहा है बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहा है। धमकी कक वजह से बच्चों का पढ़ाई लिखाई बाधित है वहीं सभी छुप छुप कर रह रहे हैं।0
0
Report
पटना पुलिस ने घायल बच्चों के इलाज के लिए ड्यूटी लगाकर मानवीय मिसाल बना दी
Patna, Bihar:रिपोर्टर--प्रकाश सिन्हा लोकेशन पटना एंकर--पटना में दिल को झकझोर देने वाली आगजनी की घटना के बाद अब पुलिस मानवता की मिसाल पेश कर रही है। बीते 20 मई को एक सनकी पिता द्वारा घर में पेट्रोल छिड़ककर परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश के बाद गंभीर रूप से झुलसे दो मासूम बच्चों की जिंदगी बचाने के लिए पटना पुलिस दिन-रात जुटी हुई है। घटना में अब तक पुरुषोत्तम अग्रवाल, नीलम अग्रवाल और आरोपी कन्हैया समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं बच्चों की मां प्रिया उर्फ मोनी, 3 वर्षीय सूरज और 10 वर्षीय आयुष की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दोनों बच्चे पिछले पांच दिनों से पटना के अपोलो बर्न हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। पुलिस बनी परिवार का सहारा परिजनों की सहमति के बाद दोनों बच्चों को NMCH से अपोलो बर्न हॉस्पिटल में शिफ्ट कराया गया। खास बात यह है कि इलाज का खर्च उठाने के लिए चौक थाना पुलिस आगे आई है। थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह और राजेश चौधरी की पहल पर पुलिसकर्मियों ने अपनी सैलरी से कंट्रिब्यूशन शुरू किया। अब तक करीब ढाई लाख रुपए इलाज पर खर्च किए जा चुके हैं और सहयोग लगातार जारी है। दो शिफ्ट में लगाई गई पुलिस ड्यूटी बच्चों की देखभाल के लिए पुलिस ने अस्पताल में विशेष ड्यूटी लगाई है। दिन और रात की दो अलग-अलग शिफ्ट में एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। महिला पुलिसकर्मी बच्चों के लिए “दीदी” बन गई हैं, जबकि पुरुष जवान “भैया” और “अंकल” की भूमिका निभा रहे हैं। समय पर दवा देना, खाना खिलाना, शौचालय ले जाना और हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान पुलिसकर्मी ही रख रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मासूम अब अपनी मां से ज्यादा पुलिस दीदी को पुकार रहे हैं। ड्यूटी में तैनात चौक थाना की महिला होमगार्ड कोमल ने बताया कि बच्चों की पूरी जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है और सभी पुलिसकर्मी परिवार की तरह उनकी देखभाल कर रहे हैं। मासूमों का दर्द सुन पसीज रहा दिल अस्पताल में भर्ती बच्चे दर्द से कराहते हुए बार-बार पुलिस दीदी को बुलाते हैं। कभी कार्टून दिखाने की जिद, तो कभी दर्द कम करने की गुहार… मासूमों की बातें सुन अस्पताल में मौजूद लोगों की आंखें नम हो जा रही हैं। इस दर्दनाक हादसे के बीच पटना पुलिस का यह मानवीय चेहरा लोगों के लिए उम्मीद और संवेदना की मिसाल बन गया है।0
0
Report
Advertisement
