मथुरा में रेल हादसा: मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन लाइनों पर रेल यातायात ठप
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा जंक्शन पर बुधवार रात कोयला लदी मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। कपलिंग टूटने से वैगन एक दूसरे पर चढ़ गए और पलट गए। हादसे से डाउन और अप लाइनों पर कोयले का ढेर लग गया, जिससे रेल यातायात ठप हो गया। 12 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद मथुरा-दिल्ली के बीच साढ़े दस बजे चौथी लाइन चालू कर दी गई। अन्य तीनों लाइनों पर रेल यातायात फिलहाल ठप है। रेलवे की राहत टीम और अधिकारीगण मौके पर पहुंच गए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
