icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोटा रेंज में देर रात बड़े बदलाव: कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां

Kota, Rajasthan:कोटा रेंज में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। कोटा शहर, कोटा ग्रामीण, बूंदी, बारां और झालावाड़ में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। कुछ ने इस लिस्ट में कोटा शहर में वापसी की है तो कुछ को एक बार फिर से इधर - उधर किया गया हैं। भरतपुर से अमर सिंह को एएसटी-एससी सेल कोटा और आरएसी में तैनात राजेश कुमार टेलर को एक बार फिर कोटा शहर के सेकंड सर्किल की जिम्मेदारी दी गई है। यहां तैनात डॉ. पूनम को सहायक पुलिस आयुक्त, अशोक नगर जयपुर लगाया गया है। रुद्रप्रकाश को कोटा सर्किल 5 से कोटा सर्किल 3 लगाया गया है। सर्किल 5 पर प्रशिक्षु RPS हिमांशु और प्रशिक्षु RPS शक्ति दायमा को कोटा यातायात भेजा गया है। यहां तैनात अशोक मीणा को मानपुर लगाया हैं। बूंदी में लोकेंद्र पालीवाल को कोटा सर्किल 3 से हिंडोली और गंगासहाय शर्मा को साइबर क्राइम से तालेड़ा भेजा गया है। पिछली सूची में तबादला होकर आए श्रीराम बड़सरा को रामगंजमंडी से करौली और आशीष कुमार भार्गव को शाहाबाद, बाराँ से गंगधार, झालावाड़ भेजा गया हैं। हेमंत गौतम को गंगधार से शाहाबाद और घनश्याम मीणा को कोटा ग्रामीण साइबर क्राइम-द्वितीय लगाया गया है। इस फेरबदल के बाद कोटा रेंज के कई पुलिस सर्किलों में नई कमान संभालने वाले अधिकारी कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
0
0
Report
Advertisement

कोटा: साकेत आवास में अज्ञात भारी वाहन भयावह बिजली तार टकराव से लाखों का नुकसान

Kota, Rajasthan:कोटा अज्ञात भारी वाहन ने साकेत आवास में मचाई तबाही मंगलवार रात 2:30 बजे बिजली के खंबे और ट्रांसफार्मर तोड़े लाखों का नुकसान, सृष्टि नगर विस्तार और साकेत आवास में लाइट बंद केईडीएल रातभर कर रहा मरम्मत अंधाधुंध दौड़ते भारी वाहन बने मुसीबत कोटा. शहर की कॉलोनियों की तंग गलियों में बेखौफ दौड़ते भारी वाहनों ने एक बार फिर लोगों की नींद उड़ा दी। मंगलवार रात करीब 2:30 बजे साकेत आवास क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक अज्ञात भारी वाहन ने बिजली के खंबे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि खंबा चकनाचूर हो गया और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। इस दुर्घटना में सरकारी और निजी संपत्ति को लाखों का नुकसान पहुंचा है। जानकारी के अनुसार अज्ञात भारी वाहन साकेत आवास की संकरी गली से गुजर रहा था। नियंत्रण खोने के बाद वाहन सीधे बिजली के खंबे से जा टकराया। टक्कर के बाद भारी वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण बिजली के तार टूटकर नीचे लटक गए और उनमें तेज स्पार्किंग शुरू हो गई। इससे करंट फैलने का खतरा बन गया। स्पार्किंग की चपेट में आकर पास में लगा ट्रांसफार्मर भी जल गया। साथ ही बिजली के दो खंबे भी टूटकर गिर पड़े。 हादसा होने के बाद सबसे पहले पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस की सूचना पर केईडीएल के लोग भी वहां पहुंच गए। देर रात को जब बड़ी संख्या में लोगों की बिजली बंद थी तब लोग बाहर निकले। उसके बाद उन्हें घटना की जानकारी मिली। हालांकि तब तक बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया था। इस हादसे के कारण साकेत आवास और सृष्टि नगर विस्तार के सैकड़ों घरों में रातभर बिजली नहीं रही। गर्मी और अंधेरे में लोग परेशान होते रहे। केईडीएल की टीम ने तुरंत लटकते तारों को हटाकर करंट का खतरा टाला और प्रभावित क्षेत्र की सप्लाई बंद कर दी। बड़ी संख्या में लोगों की बिजली बंद होने के कारण लाइनों को दूसरे फीडर से जोड़कर धीरे-धीरे चालू किया गया। हालांकि अभी भी कुछ घरों की बिजली बंद है。 केईडीएल के सहायक अभियंता सुरजीत ठाकुर ने बताया कि रात को अचानक से चालू लाइन में यह घटना हुई है। गनीमत रही कि करंट नहीं फैली। ट्रांसफार्मर जल जाने से बिजली व्यवस्था को भी लाखों का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। टूटे हुए दो खंबों की जगह नए खंबे गाड़े जा रहे हैं और नई केबल बिछाई जा रही है। विभाग का कहना है कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है और बिजली व्यवस्था जल्द दुरुस्त कर दी जाएगी। हादसे में भेरूलाल लोधा के मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा है। टक्कर के कारण उनकी दुकान का शटर टूट गया और घर के बाहर लगा टीनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि वाहन सीधे मकान से नहीं टकराया। भेरूलाल लोधा का कहना है कि वह इस मामले में पुलिस को शिकायत देंगे क्योंकि उनके मकान को काफी ज्यादा नुकसान हो गया है。 स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि साकेत आवास जैसी कॉलोनियों की छोटी गलियों में रोजाना भारी वाहन बेरोकटोक दौड़ते हैं। न स्पीड ब्रेकर है, न कोई निगरानी। इसी लापरवाही के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि कॉलोनी की गलियों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई जाए और सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं.
0
0
Report

जैसलमेर में चुनाव तैयारी तेज, EVM FLC और वोटिंग केंद्रों का सत्यापन पूरा

Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में आगामी चुनावों को लेकर प्रशासन ने तैयारियाँ तेज कर दी हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत जिला स्तर पर चुनाव से जुड़ी अधिकांश प्रारंभिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब प्रशासन का फोकस अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रशिक्षण और आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन पर है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक निर्वाचन प्रकोष्ठों का गठन किया जा चुका है। अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों एवं निर्धारित समय-सीमा को लेकर दो दौर की बैठक और ओरिएंटेशन दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग यानी FLC पूरी हो चुकी है। मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर वहां उपलब्ध न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की भी जांच की जा चुकी है। साथ ही संवेदनशील और क्रिटिकल मतदान केंद्रों का वर्गीकरण भी पूरा कर लिया गया है। चुनावी ड्यूटी में तैनात होने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और अब कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जा रहे हैं। आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर आगामी दिनों में विशेष वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इसमें EROs और पुलिस अधिकारियों के साथ चुनाव प्रक्रिया एवं आचार संहिता से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। इसके बाद राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। चुनाव के लिए आवश्यक सामग्री, वाहनों के अधिग्रहण और अन्य लॉजिस्टिक व्यवस्थाओं को लेकर टेंडर सहित जरूरी प्रक्रियाएं भी जारी हैं। जिला प्रशासन का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुपमा जोरवाल ने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराना है। इसके लिए चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके दायित्वों के प्रति पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

कटनी के शुभम चक्रवर्ती ने मॉस्को में 120 किलोग्राम उठाकर गोल्ड जीता

Katni, Madhya Pradesh:कटनी के युवक ने रूस की राजधानी मास्को में पैरा पावर लिफ्टिंग में 120 किलोग्राम वजन उठाकर जीता गोल्ड मेडल. एंकर कटनी के होनहार पैरा पावरलिफ्टर शुभम चक्रवर्ती ने रूस की राजधानी मॉस्को में देश का तिरंगा लहराकर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. एक रेल हादसे में अपने दोनों पैर गंवाने वाले शुभम ने अपनी दिव्यांगता को कमजोरी नहीं, बल्कि अपनी ताकत बनाया और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है. मॉस्को में रूस के रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित मिलिट्री वेटरन इंटरनेशनल पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में शुभम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 120 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया. दुनिया के कई देशों के खिलाड़ियों के बीच शुभम की यह जीत सिर्फ एक मेडल नहीं, बल्कि उनके संघर्ष, मेहनत और हौसले की कहानी है. शुभम की इस उपलब्धि से कटनी में उनके परिवार और शुभचिंतकों के बीच खुशी का माहौल है. अब शुभम का अगला लक्ष्य पैरा ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतना है. मॉस्को में 120 किलोग्राम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीतने के बाद शुभम का आत्मविश्वास और बढ़ गया है. अब उनकी नजर सिर्फ अगले मुकाबले पर नहीं, बल्कि पैरा ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने के बड़े सपने पर है. शुभम अपनी इस अंतरराष्ट्रीय सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, बड़े पापा-मम्मी, चाचा-चाची, भाई-भाभी और पूरे परिवार के साथ अपने कोच अनुराग तीर्थानी को देते हैं. कभी एक रेल हादसे ने शुभम चक्रवर्ती की जिंदगी बदल दी थी. इस हादसे में शुभम ने अपने दोनों पैर गंवा दिए। परिवार के लिए यह बेहद मुश्किल दौर था। लेकिन शुभम ने हालात के सामने हार मानने के बजाय अपनी जिंदगी को एक नई दिशा देने का फैसला किया. उन्होंने अपनी दिव्यांगता को अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया और पैरा पावरलिफ्टिंग को अपना जुनून और करियर बना लिया. कटनी में जिम से शुरू हुआ शुभम का सफर धीरे-धीरे प्रतियोगिताओं तक पहुंचा. स्थानीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने के बाद शुभम ने कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीते. लगातार मिलती सफलता ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए भी गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा साबित की. शुभम के पिता बताते हैं कि हादसे के बाद परिवार के लिए समय बेहद कठिन था। लेकिन शुभम ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने खुद को संभाला और खेल को अपनी जिंदगी का लक्ष्य बना लिया. परिवार को बेटे की इस उपलब्धि पर गर्व है और उनका कहना है कि शुभम ने जिस तरह देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है, वह पूरे परिवार के लिए बेहद गर्व का पल है. मां ने शुभम को भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह इसी तरह मेहनत करता रहे और आने वाले समय में देश के लिए और बड़ी उपलब्धियां हासिल करे. शुभम के चाचा-चाची भी उसकी इस कामयाबी से बेहद खुश हैं और उनका कहना है कि शुभम ने जिस जज्बे और मेहनत से अपनी पहचान बनाई है, वह पूरे परिवार के लिए गर्व की बात है. बड़े पापा और मम्मी का कहना है कि परिवार ने शुभम को हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि मॉस्को में गोल्ड मेडल जीतना शुभम की मेहनत का परिणाम है. परिवार के बड़े-बुजुर्गों ने शुभम को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. भाई-भाभी भी उसकी सफलता से बेहद उत्साहित हैं और उन्होंने कहा कि शुभम ने कभी परिस्थितियों को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया. उनकी मेहनत और हिम्मत पूरे परिवार के लिए प्रेरणा है. भाई-भाभी ने शुभम को आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उसके पैरा ओलंपिक के सपने के पूरे होने की कामना की. शुभम के इस सफर में उनके कोच अनुराग तीर्थानी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. कटनी में प्रशिक्षण के दौरान अनुराग तीर्थानी ने शुभम को पावरलिफ्टिंग की बारीकियां सिखाईं और लगातार उसका मार्गदर्शन किया. शुभम ने स्थानीय प्रतियोगिताओं से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके बाद उनका सफर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा.
0
0
Report

झाँसी मंडल में 9 से 17 अगस्त तक मनाया जा रहा है ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026

Adil AhmadAdil AhmadFollow17m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:आजादी के अमृतकाल के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान-2026 के क्रम में झांसी रेल मंडल में 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न देशभक्ति एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान के दौरान झांसी मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों, रेलवे परिसरों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रमुख रेलवे स्टेशनों एवं महत्वपूर्ण भवनों को तिरंगा रंगों की आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है, जिससे रेलवे परिसरों में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण निर्मित हो रहा है। अभियान के अंतर्गत वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, बांदा, चित्रकूटधाम कर्वी सहित मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर देशभक्ति गीतों एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत संगीत का प्रसारण किया जा रहा है। सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से बजाए जा रहे इन गीतों से यात्रियों एवं आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रोत्साहन मिल रहा है तथा स्टेशनों पर देशभक्ति का सकारात्मक वातावरण देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की वाद्य धुन का प्रसारण भी किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों एवं आमजन को राष्ट्र की स्वतंत्रता, राष्ट्रीय एकता और देश के गौरव से जोड़ना है।झांसी मंडल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ यात्रियों और आम नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्रनायकों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रयास किया जा रहा है। झांसी मंडल इस राष्ट्रव्यापी अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
0
0
Report
Advertisement

लखीमपुर खीरी: विधायक ने देर रात जिला अस्पताल में स्टाफ को फटकार लगाई

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी में अव्यवस्थाओं की लगातार मिल रही सूचना के बाद बीजेपी सदर विधायक ने देर रात करीब 1 बजे जिला अस्पताल का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं को जानने की कोशिश की। लेकिन रात के वक्त डॉक्टर और स्टाफ में नदारद मिलने से विधायक काफी नाराज हो गए और उन्होंने स्टाफ जमकर क्लास लगाई। सरकार के मंशा को जाहिर करते हुए विधायक ने कहा कि योगी के साफ मंसा है कि अस्पताओं में बेहतर चिकित्सा दी जाये। लेकिन यहां लापरवाही की जा रही है। स्वास्थ्य सेवाएं से जुड़े लोगों को चेतावनी के लहजे में कहा कि आप लोग सुधर जाइए जिस काम के लिए हैं वह काम कीजिए। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक किस कदर गुस्से से भरे है। अस्पताल में अव्यवस्थाओं को देख संबंधित लोगों को फटकार लगा रहे हैं।
0
0
Report

LoC पर जलास से सलोत्री तक तिरंगा रैली ने देशभक्ति की मिसाल बना दी

Chikri Ban, पुंछ जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव जलास से भारत के अंतिम गांव सलोत्री तक भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने ट्रैक्टर लेकर रैली में शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित गांव जलास से भारत के अंतिम गांव सलोत्री तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में केतन बाली की मौजूदगी में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने ट्रैक्टर लेकर इसमें शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और ट्रैक्टरों पर लहराते राष्ट्रीय ध्वज ने पूरे इलाके में देशभक्ति का माहौल बना दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारे लगाए, जिनकी गूंज नियंत्रण रेखा के उस पार पीओके तक भी सुनाई दी। करीब ढाई किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद यह तिरंगा रैली नियंत्रण रेखा पर स्थित भारत के अंतिम गांव सलोत्री पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। रैली के माध्यम से ग्रामीणों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया.
0
0
Report
Advertisement

अहेेली नदी पर पुलिया पार कर रहे स्कूल वाहन: बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर पानी से खिलवाड़ करते स्कूल वाहन उफनती नदी में मासूमों की जिंदगी से खिलवाड़ का मामला जिले के ग्राम बोरदादेव से मकड़ावदा गांव जाने वाले रास्ते पर अहेेली नदी पर बनी पुलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में पुलिया के ऊपर से नदी का पानी तेज बहाव के साथ बहता नजर आ रहा है, इसके बावजूद स्कूली वैन और बसें धड़ल्ले से पुलिया पार करती दिखाई दे रही हैं। बारिश के दौरान नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच इस तरह स्कूली वाहनों का पुलिया पार करना बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। तेज बहाव के बीच जरा-सी चूक बड़ा हादसा बन सकती है , यह पूरा मामला श्योपुर जिले के बड़ौदा थाना क्षेत्र का है
0
0
Report

खरगोन में तीन दिन से तेज बारिश, जलमग्न कई इलाके और सड़कें

Khargone, Madhya Pradesh:तीन दिन से लगातार तेज बारिश से खरगोन में बिगड़े हालात। शहर के कई इलाक़े जलमग्न। शहर का खंडवा रोड सनावद रोड में जलभराव से जनजीवन प्रभावित। घरों में तीन फीट तक पानी भराव। डीआरपी लाइन में पेट्रोल पंप, पुलिस अधिकारियों के घरों में घुसा पानी। मुख्य सड़क पर भी निकला हुआ दूभर। बड़े वाहनों के पहिए भी थमे। ड्रेनेज सिस्टम की भी खुली पोल। पानी की निकासी मार्ग अवरुद्ध होने से पानी भराव के आरोप। शहर के सनावद रोड, खंडवा रोड पर घरों के साथ शासकीय कार्यालयों के परिसर भी पानी से लबालब हुई। लोगों से जी मीडिया ने बातचीत की तो लोगों ने ड्रेनेज सिस्टम को लेकर सवाल खड़े किए। ड्रेनेज सही नहीं होने से हालात बिगड़ने के आरोप लगाए।
0
0
Report

भोपाल में आरक्षक के अपहरण-लूट: दो आरोपी गिरफ्तार, रातभर कार में घूमाते रहे

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल में पुलिस आरक्षक के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है...चेकिंग के दौरान बदमाशों ने शाहपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुंदर पटेल को बंधक बना लिया... आरोपियों ने आरक्षक के हाथ-पैर और मुंह बांधे और कार में डालकर उसे रातभर घुमाते रहे...पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है... वहीं आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया गया है... दरअसल, शाहपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक सुंदर पटेल चेकिंग कर रहे थे... इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें अपने कब्जे में ले लिया... आरोपियों ने आरक्षक के हाथ-पैर और मुंह बांधकर जबरन NHAI की कार में बैठा लिया... आरोपी आरक्षक को लेकर रातभर अलग-अलग जगहों पर घूमते रहे... इसके बाद आरक्षक को सरकारी प्रेस के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए... मामले की जांच में जुटी पुलिस ने NHAI की कार के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की... पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भूपेंद्र शर्मा और ऋषि नामदेव को गिरफ्तार कर लिया... पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण और लूट का मामला दर्ज किया गया है... वहीं जांच में सामने आया है कि आरोपी भूपेंद्र शर्मा पर विदिशा में पहले भी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है... फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अपहरण की पूरी वजह और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top