गुरु पूर्णिमा पर निकली मुड़िया शोभायात्रा, शिष्यों ने सिर मुड़वाकर गोवर्धन की परिक्रमा की
Govardhan, Uttar Pradesh:गुरु पूर्णिमा जिसे मुड़िया पूर्णिमा भी कहा जाता है, के मौके पर मथुरा में गौड़ीय सम्प्रदाय से जुड़े अनुयायियों ने महंत राम कृष्ण दास के नेतृत्व में मुड़िया शोभायात्रा निकाली। इस दौरान शिष्य सिर मुड़वाकर, झांझ-मजीरे और मृदंग की धुन पर नाचते हुए गोवर्धन की परिक्रमा कर रहे थे। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों के साथ देशभर से भक्त शामिल हुए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन या धरना आयोजित करने के लिए दिशा-निर्देश, इन जगहों को किया मार्क
New Delhi, Delhi:नई दिल्ली/प्रमोद शर्मा: भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने नागरिकों के विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के अधिकार के लिए मौजूदा निर्धारित स्थल के स्थान पर वैकल्पिक और उपयुक्त स्थानों की पहचान करने के लिए एक समिति का गठन किया था।
समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को विरोध प्रदर्शन स्थल के रूप में निर्धारित करने की अधिसूचना रद्द कर दी गई है। इसके स्थान पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए तीन नए स्थलों को निर्धारित किया गया है।
ये स्थल हैं:
रामलीला मैदान
बुराड़ी मैदान
सीबीडी मैदान, पूर्वी दिल्ली
इन तीनों स्थलों पर विरोध प्रदर्शन/धरना आयोजित करने के लिए विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) अलग से जारी की जाएगी। यह आदेश 28 अप्रैल 2022 को जारी किए गए पूर्व स्थायी आदेश संख्या L&O/48/22 में आंशिक संशोधन के तहत जारी किया गया है।
