Mathura - औरत ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म,माँ और बच्चे पूर्ण स्वस्थ
Baldeo, Uttar Pradesh:मथुरा के भूतेश्वर स्थित एक निजी अस्पताल में कुदरत का एक ऐसा करिश्मा देखने को मिला जिसे सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। आज के समय में एक बच्चे की डिलीवरी कराना कितना कठिन होता है।यह हर कोई जानता है लेकिन तब क्या जब एक महिला ने तीन बच्चों को एक साथ जन्म दिया और तीनों ही बच्चे नॉर्मल डिलीवरी के साथ इस दुनिया में आए। राया क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 25 वर्षीय सीमा ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया 25 वर्षीय सीमा की डिलेवरी मथुरा के एक निजी अस्पताल में नॉर्मल तरीके से कराई ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
