icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथरस में कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा, उत्साह चरम पर

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कांवड़ यात्रियों के स्वागत और सम्मान के लिए अनूठी पहल की गई। विभिन्न मार्गों से गुजर रहे कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत हाथरस पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर की उड़ान के साथ हुई। इस मौके पर सांसद अनूप प्रधान सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के दौरान कार्यकर्ताओं और शिवभक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान हर-हर महादेव और जय भोले के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन श्रवण गंगा सेवा समिति और मठ मंदिर आगरा के महंत महाराज योगेशपुरी जी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री सूर्य प्रताप सिंह रहे। समिति का उद्देश्य मीलों पैदल चलकर शिवधाम की ओर जा रहे कांवड़ यात्रियों की आस्था, भक्ति और सेवा भावना का सम्मान करना है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार दोपहर करीब एक बजे हेलीकॉप्टर ने हाथरस पुलिस लाइन से उड़ान भरी। इसके बाद सिकंदराराऊ-कासगंज मार्ग से होते हुए एटा और एटा-टूंडला मार्ग की ओर रवाना हो गया समिति के संस्थापक अध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मीलों पैदल चलकर शिवधाम पहुंचने वाले कांवड़ यात्रियों के चरणों में पुष्प अर्पित करना महादेव की सच्ची सेवा है। हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।
0
0
Report

योगी सरकार के कावरिया शिविर: 24x7 सुविधाओं से भक्तों की खुशी

Bareilly, Uttar Pradesh:कावरियों के लिए योगी सरकार ने विशेष सुविधाओं युक्त शिविर लगवाए हैं जहां कावरियों के लिए शुद्ध देशी घी के खाने के साथ साथ ठहरने की बेहद शानदार व्यवस्था की गई हैं, कावरियों के शिविर में 24 घंटे कावरिया मित्रों की ड्यूटी लगाई गई है, महिलाओं के आराम के लिए अलग वाटरप्रूफ पंडाल और पुरुषों के लिए अलग सुविधाओं को मुहैया कराया गया है, इतना ही नहीं शिविर में CCTV भी लगे हैं, इस सुविधाओं को देखकर कावरियों के चेहरे पर भी खुशी साफ देखी जा सकती है, हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने बारेली- बदायूं हाइवे भमोरा कैंप का जायजा लिया, आपको बता दें कि जो भक्त कछला गंगा से जल लेकर बारेली आते हैं तो इसी रास्ते से आते हैं
0
0
Report

मामूली बात पर दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में मामूली बात को लेकर युवक की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने लाठी-डंडों से युवक को जमकर पीटा, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के पुनवार गांव का है, जहां कुछ दिन पहले बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने आकाश और रोहित के साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पश्चिम शरीरा पुलिस ने अलफाज और साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

संभल में नेत्रहीनों की मदद के नाम पर टप्पेबाज गिरोह की धोखाधड़ी–5 गिरफ्तार

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में पुलिस ने नेत्रहीनों की मदद के लिए संचालित NGO के डोनेशन इकट्ठा करने की आड़ में लोगों के साथ ठगी और लूटपाट करने वाले अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस के शिकंजे में आया गिरोह नेत्रहीनों की मदद के लिए दान इकट्ठा करने की आड़ में ठगी और लूटपाट करता था. गिरोह के 2 दम्पति समेत 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया गया है. गिरोह यूपी, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली समेत कई राज्यों में सक्रिय था. CCTV फुटेज और सर्विलांस से गिरोह के बारे में जानकारी मिली. संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि गिरोह बुजुर्ग महिलाओं और अन्य लोगों के साथ ठगी और लूट करता था. गिरोह ने नेत्रहीनों की मदद के लिए लखनऊ की नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड नाम की संस्था के नाम पर दान इकट्ठा करने की आड़ में सोने के जेवरात पहने महिलाओं को चिन्हित कर बाकी लोगों को जानकारी देते थे, फिर उन महिलाओं को झांसे में लेकर उनके जेवरात लूट लेते थे. गिरोह के लोग दान इकट्ठा करने की कहकर हमदर्दी दिखाते थे. चंदौसी थाना इलाके में लगातार वारदातें. CCTV और सर्विलांस से 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया: मथुरा के दो सगे भाई गंगाराम और राजू, उनकी पत्नी तुलसी, माया समेत पांच लोग; सभी मथुरा और हाथरस क्षेत्र के रहने वाले. गिरफ्तार लोग से 5 हजार कैश और 2 जोड़ी सोने के कुंडल बरामद हुए. एसपी ने कहा गिरोह यूपी, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों में सक्रिय रहा. सभी आरोपी जेल भेजे गए.
0
0
Report
Advertisement

नासिक में 4.3 तीव्र भूकंप, दीवारों में दरारें, लोग रातभर जागते रहे

Nashik, Maharashtra:नासिक जिले में शनिवार रात भूकंप के झटकों से नागरिकों की नींद पूरी तरह उड़ गई... रात करीब दस बजे नासिक जिले के सुरगाणा, पेठ, दिंडोरी, त्र्यंबकेश्वर, निफाड़, चांदवड़ और येवला तहसील के कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए... राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के रिकॉर्ड के अनुसार इस भूकंप की तीवता 4.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है... खास बात यह है कि कुछ गांवों में घरों और दीवारों में दरारें आने से नागरिकों में डर का माहौल पैदा हो गया है... कई लोगों ने पूरी रात जागकर बिताई... रात का वक्त था... नागरिक अपने घरों में चैन की नींद सोने की तैयारी कर रहे थे... तबही अचानक धरती हिलने लगी... घरों में रखे बर्तन और सामान हिलने लगे... कुछ ही पलों में पूरे इलाके में डर का माहौल पैदा हो गया... नासिक जिले के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में भूकंप के झटके अधिक महसूस किए गए। सुरगाणा, पेठ और दिंडोरी के साथ ही नासिक, त्र्यंबकेश्वर, निफाड़, चांदवड़ और येवला तहसील के कुछ इलाकों में भी नागरिकों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र गुजरात राज्य के हातगड पर्वतीय क्षेत्र के पास, जमीन के लगभग 5 किलोमीटर नीचे स्थित होने की जानकारी सामने आई है。 भूकंप के झटकों के बाद दिंडोरी, सुरगाणा, पेठ और त्र्यंबकेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में नागरिक अपने घरों से बाहर निकल आएंगे। कुछ स्थानों पर घरों की दीवारों में दरारें आने से नागरिकों में डर और भी बढ़ गया है。 खास तौर पर पत्थर-मिट्टी से बने कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिकों में अधिक भय का माहौल है। कुछ घरों की दीवारों में दरारें आने की घटनाएं सामने आई हैं。 प्राथमिक जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन इस घटना के कारण नागरिकों में चिंता का माहौल बना हुआ है। बाइट :- श्री सालुंके साहब, मंडल अधिकारी, दिंडोरी भूकंप के बाद प्रशासन की ओर से नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। कच्चे मकानों में रहने वाले नागरिक विशेष सावधानी बरतें। जिन घरों की दीवारों या इमारतों में दरारें आई हैं, ऐसे स्थानों पर जाने से बचें, ऐसी अपील प्रशासन की ओर से की जा रही है। इस बीच, भूकंप प्रभावित गांवों में मौके पर पहुंचकर निरीक्षण करने और हुए नुकसान का जायजा लेने की मांग नागरिकों की ओर से की जा रही है। बाइट :- नानाशी गांव के ग्रामवासी
0
0
Report

विश्व आदिवासी दिवस पर भीनमाल में भव्य रैली, जल-जंगल-ज़मीन संरक्षण का संदेश

Jaipur, Rajasthan:जालोर-भीनमाल : विश्व आदिवासी दिवस पर निकली भव्य रैली पारंपरिक वेशभूषा में महिला-पुरुष,युवा और बच्चे हुए शामिल, नीलकंठ महादेव मंदिर से शुरू हुई भव्य रैली, महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान खींचा, जल,जंगल और जमीन संरक्षण का दिया संदेश, पुलिस की मुस्तैदी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई रैली。 भीनमाल विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को भीनमाल में आदिवासी समाज की ओर से उत्साह एवं उल्लास के साथ भव्य रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत शहर के नीलकंठ महादेव मंदिर से हुई। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के महिला-पुरुष,युवा एवं बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। रैली नीलकंठ महादेव मंदिर से रवाना होकर पुराना जुंजाणी बस स्टैंड,पुनासा बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने जल,जंगल और जमीन के संरक्षण का संदेश देते हुए समाज की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया। रैली के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। निमगोरिया क्षेत्रपाल ट्रस्ट की ओर से पुष्पवर्षा के साथ शीतल पेय वितरित कर प्रतिभागियों का स्वागत किया गया। आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता पूरे मार्ग पर तैनात रहा। पुलिस की सतर्क व्यवस्था के बीच रैली शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई。
0
0
Report

टोंक पुलिस ने गोल्ड लोन गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार

Tonk, Rajasthan:टोंक नकली सोना असली लोन टोंक पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया पर्दाफाश 7 गिरफ्तार.. गोल्ड लोन कंपनियों में नकली सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाली अंतरराज्ञीय गैंग का टोंक पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने जैसी धातु की 8 चूड़ियां और वारदात में इस्तेमाल दो कारें जब्त की गई हैं। पुलिस के अनुसार गैंग का नेटवर्क राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश और अन्य स्थानों तक फैला हुआ है। कोतवाली थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई थी। मामला केप्री ग्लोबल कैपिटल लिमिटेड टोंक शाखा से सामने आया। बैंक मैनेजर अमन विजयवर्गीय ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि 6 अगस्त 2026 को अंकित शर्मा नाम का युवक चार सोने की चूड़ियां लेकर गोल्ड लोन लेने पहुंचा था। कंपनी की प्रक्रिया के तहत चूड़ियों की जांच की गई। टच स्टोन और कट विधि से जांच में चूड़ियां असली प्रतीत हुईं, जिसके बाद आरोपी को करीब 4.39 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कर दिया गया। इसके दो दिन बाद 8 अगस्त को अंकित शर्मा दोबारा शाखा पहुंचा और अपने कई परिचितों के नाम बताते हुए उनके माध्यम से भी गोल्ड लोन लेने की बात कही। बैंक मैनेजर को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के पहुँचने पर अंकित घबरा गया और पूरी बात बताने की बात कही। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने पहले गिरवी रखी चूड़ियों की दोबारा गहन जांच की। जांच में बची हुई तीन चूड़ियां नकली पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू की। जयपुर से आए गैंग के छह सदस्य भी गिरफ्तार पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और पारंपरिक पुलिसिंग की मदद से अंकित शर्मा से पूछताछ की। पूछताछ के आधार पर जयपुर से टोंक आए गैंग के अन्य छह सदस्यों को उनके वाहनों सहित राउंडअप किया गया। बाद में सभी को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अџहरुद्दीन, भंवर सिंह, दीपक शर्मा, सिकंदर कुमावत, शहजाद, भंवरलाल खारोल और अंकित शर्मा शामिल हैं। ऐसे देते थे वारदात को अंजाम पुलिस के अनुसार गैंग पहले ऐसे व्यक्ति की तलाश करती थी जिसे गोल्ड लोन कंपनियों की प्रक्रिया की जानकारी हो या जिसने पहले गोल्ड लोन लिया हो। उसे लालच देकर गैंग में शामिल किया जाता था। इसके बाद मेरठ, उत्तर प्रदेश से गोल्ड प्लेटेड चूड़ियां मंगवाई जाती थीं, जिन पर सोने की परत चढ़ी होती थी। इन चूड़ियों को असली सोना बताकर गोल्ड लोन कंपनियों में गिरवी रखकर लाखों रुपये का लोन लिया जाता था। लोन की रकम मिलने के बाद संबंधित व्यक्ति को उसका प्रतिशत देकर बाकी रकम लेकर आरोपी फरार हो जाते थे। कई जगहों पर वारदात का खुलासा पुलिस जांच में अब तक गैंग द्वारा कई स्थानों पर इसी तरह की वारदात करना सामने आया है। पुलिस के अनुसार 27 जुलाई को मुथOOT फाइनेंस प्रतापनगर जयपुर, 29 और 30 जुलाई को मणप्पुरम गोल्ड लोन मानसरोवर जयपुर, 19 मई को मणप्पुरम गोल्ड सहादरा दिल्ली, 16 मई को आईसीआईसीआई बैंक हिंडौन सिटी तथा 5 अगस्त को मणप्पुरम गोल्ड लोन टोंक में नकली सोने की चूड़ियां गिरवी रखकर लाखों रुपये के लोन लेने की घटनाएं सामने आई हैं। आरोपियों ने अलग-अलग जगहों पर करीब 20 लाख रुपये से अधिक का लोन प्राप्त किया बताया जा रहा है। पुलिस अब अन्य वारदातों और गैंग से जुड़े लोगों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

दीमक के कारण 5 लाख रुपये खेत में दबी, किसान परेशान

Balotra, Rajasthan:बालोतरा में किसान की लापरवाही से लाखों का नुकसान, परिवार से छिपाकर रखी थी जमीन बेचने की रकम बालोतरा। जमीन बेचकर मिले 5 लाख रुपये सुरक्षित रखने के लिए खेत में गाड़ना किसान को भारी पड़ गया। बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र के नेवाई गांव निवासी किसान मांगीलाल मेघवाल ने चोरी के डर से करीब एक साल पहले रकम को पॉलीथीन में रखकर खेत में गड्ढा खोदकर छिपा दिया था। लेकिन समय बीतने के साथ वह खुद ही उस जगह को भूल गया。 काफी तलाश के बावजूद जब रकम नहीं मिली तो उसने पत्नी और बेटों को इसकी जानकारी दी। करीब एक साल बाद बरसात के दौरान खेत में काम करते समय परिवार को जमीन में दबी थैली मिली। थैली खोलते ही सामने आया कि 500-500 रुपये के अधिकांश नोट दीमक के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे。 10 बीघा खेत में भूल गया रकम का ठिकाना मांगीलाल ने पचपदरा में प्लॉट बेचने के बाद मिले 5 लाख रुपये से खेत में कमरा बनाने की योजना बनाई थी। पैसे चोरी होने या बेटों द्वारा खर्च किए जाने के डर से उसने परिवार को बिना बताए खेत में रकम दबा दी। कुछ समय बाद जरूरत पड़ने पर जब पैसे निकालने पहुंचा तो उसे जगह याद नहीं रही। करीब 10 बीघा खेत में कई दिनों तक तलाश करने के बावजूद रकम नहीं मिली。 तारबंदी करते समय नजर आई थैली करीब एक साल बाद खेत में बुवाई की तैयारी के दौरान रात में बारिश के बाद जमीन से पैसों की थैली बाहर आ गई। सुबह किसान की पत्नी और बेटा खेत में तारबंदी ठीक कर रहे थे, तभी उनकी नजर थैली पर पड़ी। थैली खोलने पर उसमें दीमक लगी हुई मिली और 500 रुपये के नोट कटे-फटे हालत में बिखरे हुए थे। बैंक पहुंचे तो वहां भी नहीं मिली राहत परिजन क्षतिग्रस्त नोट लेकर पचपदरा स्थित एसबीआई बैंक पहुंचे, लेकिन नोटों की हालत देखकर उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। इसके बाद बालोतरा की मुख्य शाखा में भी संपर्क किया, जहां से भी उन्हें निराशा हाथ लगी。 एक तरफ किसान को रकम खोने का दुख है, वहीं परिवार अब इस बात को लेकर परेशान है कि मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने के चक्कर में लाखों रुपये दीमक की भेंट चढ़ गए।
0
0
Report
Advertisement

CBN की बड़ी कार्रवाई: चित्तौड़गढ़ में 46.360 किग्रा डोडाचूरा बरामद

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर क्षेत्र में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घोसुंडा बांध के पास एक हुंडई ऑरा कार से 46.360 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया है। CBN को सूचना मिली थी कि कार के जरिए डोडाचूरा मारवाड़ क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा है और बिना नंबर की मोटरसाइकिल से कार को एस्कॉर्ट किया जा रहा है। टीम ने मोटरसाइकिल सवार को रोककर पूछताछ की, जिसके बाद कार की तलाश शुरू की गई। कार एक स्कूल के पीछे छिपी मिली, लेकिन चालक मौके से फरार था। बारिश और लॉजिस्टिक कारणों से वाहन को CBN कार्यालय लाकर तलाशी ली गई, जहां तीन बैगों से डोडाचूरा बरामद हुआ। मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर कार और मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। अग्रिम कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

धमतरी में फर्जी सिम कार्ड नेटवर्क का बड़ा खुलासा, युवकों के खिलाफ कार्रवाई

Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - फर्जी सिम कार्ड के गोरखधंधे का बड़ा खुलासा धमतरी में फर्जी सिम कार्ड के गोरखधंधे का खुलासा हुआ है...... भखारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऐसे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, जहां लोगों की आईडी, फोटो और फर्जी बायोमेट्रिक के जरिए सिम कार्ड जारी करवाकर इन्हें साइबर अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है..... मामले में पुलिस ने प्रेम साहू और वासुदेव नाम के दो युवकों के खिलाफ कार्रवाई की है...... पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी सिम एजेंट बनकर लोगों की पहचान और दस्तावेज जुटाते थे और कथित तौर पर फर्जी बायोमेट्रिक के जरिए सिम एक्टिवेट करवाते थे...... इसके बाद इन सिम कार्ड को साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था..... वही आशंका है कि इन फर्जी सिम का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड समेत दूसरे आपराधिक मामलों में किया गया हो..... पुलिस अब पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क के तार कहां तक जुड़े हैं...…… मामले में कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं..... पुलिस उनकी तलाश कर रही है...... वहीं पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपना आधार, फोटो, आईडी या बायोमेट्रिक किसी अनजान व्यक्ति को न दें..... और साथ ही TAFCOP पोर्टल पर जाकर समय-समय पर यह जरूर जांच लें कि आपके नाम और पहचान पर कितने मोबाइल सिम एक्टिव हैं...... क्योंकि डिजिटल दौर में आपकी छोटी-सी लापरवाही किसी और के अपराध का सबूत बन सकती है
0
0
Report

सिरसा कांग्रेस सम्मेलन में संतोष बेनीवाल ने गोकुल सेतिया के पोस्ट पर पलटवार

Sirsa, Haryana:सिरसा कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष संतोष बेनीवाल ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे, जबकि कांग्रेस नेता बृजेन्द्र सिंह सम्मेलन में नहीं पहुंचे। मीडिया से बातचीत में संतोष बेनीवाल ने सिरसा विधायक गोकुल सेतिया की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति की जैसी मानसिकता होती है, वह उसी हिसाब से टिप्पणी करता है। उन्होंने कहा कि उन्हें गोकुल सेतिया को जवाब देना जरूरी नहीं है, बल्कि आज की बैठक में मौजूद कार्यकर्ता ही उन्हें जवाब दे रहे हैं। संतोष बेनीवाल ने कहा कि जिस मुद्दे को लेकर उनके पेट में दर्द हो रहा था, वह अब सबके सामने आ चुका है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शायद इस वजह से उनकी नींद उड़ गई होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि गोकुल सेतिया हमेशा बीजेपी की झोली में बैठे हैं, चाहे कोई मुख्यमंत्री ही क्यों न आए। वहीं, गोकुल सेतिया की ओर से किए गए ‘सती सावित्री’ वाले कमेंट पर भी संतोष बेनीवाल ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर वह उन्हें बड़ी बहन समझते हैं तो हो सकता है कि उनके घर में बड़ी बहन को इसी लहजे में मान-सम्मान दिया जाता हो।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top