Mathura - विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल ने दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन
Achru Ladhora, Uttar Pradesh:मथुरा में लड्डू गोपाल जी की पोशाक को लेकर मामला गरमाया हुआ है। जिसमें अधिकतर पोशाक विक्रेताओं ने लड्डू गोपाल जी को सेंटा क्लॉस बनाने वाली पोशाक बना दी। जिसको लेकर मथुरा में हिंदू वादी संगठनों में आक्रोश है।।वही मीडिया से बात करते हुए पदाधिकारियों ने बताया कि मथुरा वृंदावन में कुछ विक्रेताओं द्वारा भगवान लड्डू गोपाल जी को क्रिसमस की पोशाक पहनाई जा रही है जिससे हम सभी सनातनी हिंदुओं को भारी तकलीफ है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
