281001
Mathura - बीच सड़क पर पुलिस की मौजूदगी में दो युवकों के बीच जमकर चलें लात घूसे, वीडियो वायरल
Mathura, Uttar Pradesh:दो युवकों के बीच मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया पुलिस के सामने ही बीच सड़क पर दोनों भिड़ गए और जमकर लात घुसे चले, पुलिस के बीच बचाव के बावजूद भी दोनों युवक एक दूसरे को मारते हुए नजर आए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मथुरा शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकास बाजार के क्वालिटी चौराहे के समीप उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया,जब दो युवक आपस में भिड़ गए। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों युवक आपस में लड़ते और झगड़ते दिखाई दिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट में मंदाकिनी नदी बाढ़ से सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, प्रशासन सतर्क
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट मंदाकिनी नदी की बाढ़ को लेकर कमिश्नर और डीएम ने किया निरीक्षण टॉपलीड- चित्रकूट में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मंडलायुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुँचकर नदी के जलस्तर और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से लोगों को लगातार सतर्क किया जा रहा है। लगातार बारिश के चलते मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़कर रामघाट के किनारे तक पहुँच गया। स्थिति को देखते हुए मंडलायुक्त अजीत कुमार और जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने रामघाट पहुँचकर हालात का जायजा लिया और बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। हालाँकि राहत की बात यह है कि अब मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार घट रहा है। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही रामघाट क्षेत्र की दुकानों को अनाउंसमेंट कराकर खाली करा दिया था। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क किया जा रहा है। बाढ़ जैसी किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ, पीएसी की बटालियन और पुलिस बल को पूरी तरह तैयार रखा गया है। वहीं जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए रैन बसेरों को भी तैयार रखा गया है। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि बारिश के दौरान पहाड़ों के नीचे और कच्चे मकानों में रहने वाले लोग किसी भी तरह का जोखिम न लें और सुरक्षित स्थानों तथा पंचायत भवनों में शरण लें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। बाइट – जिलाधिकारी पुलकित गर्ग मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलस्तर सामान्य होने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, विद्युत आपूर्ति और साफ-सफाई की व्यवस्था को भी दुरुस्त रखा जाए, ताकि जलभराव के बाद किसी तरह की बीमारी फैलने की आशंका न रहे। मण्डलायुक्त ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से की गई तैयारियों की सराहना की और अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। फिलहाल मंदाकिनी नदी का जलस्तर घट रहा है, लेकिन प्रशासन किसी भी संभावित खतरे को लेकर पूरी तरह सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव अभियान चलाया जाएगा।0
0
Report
बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा: पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस भाजपा के खिलाफ भी मैदान
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस भाजपा के साथ-साथ सरकार के खिलाफ भी चुनाव लड़ेगी। तालेड़ा में आयोजित ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में शर्मा ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नगर निकाय चुनाव में सरकारी तंत्र का दुरुपयोग किया और पंचायती राज चुनाव में भी ऐसी कोशिश हो सकती है। पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शत-प्रतिशत विचारधारा से जुड़े और जीतने की क्षमता रखने वाले कार्यकर्ताओं को उम्मीदवार बनाएगी। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
जयपुर नगर निगम में पहली महिला डिप्टी मेयर, भाजपा की जीत कायम
Jaipur, Rajasthan:एंकर- 11 महीने का इंतजार खत्म...अफसरों की सरकार खत्म और अब जयपुर नगर निगम में फिर जनप्रतिनिधियों का राज लौट आया है। पहले शहर ने 150 पार्षद चुने...फिर मेयर की कुर्सी पर सुनील कोठारी बैठे और अब डिप्टी मेयर की कुर्सी पर सरोज कंवर। खास बात ये कि जयपुर के निगम इतिहास में पहली बार डिप्टी मेयर की कुर्सी पर कोई महिला बैठी है। लेकिन इस चुनाव की कहानी सिर्फ जीत की नहीं, 89 के उस आंकड़े की भी है, जो लगातार दूसरे दिन भाजपा के साथ रहा। भाजपा के अपने पार्षद 78 हैं...लेकिन मेयर को भी 89 वोट मिले और डिप्टी मेयर को भी 89 वोट.....सुबह सरोज कंवर के नाम को लेकर भाजपा खेमे में विरोध की चर्चा थी, लेकिन वोटिंग तक पार्टी ने अपना गणित संभाल लिया। और इधर आखिरी वोट पड़ते ही 12 सितंबर से चली आ रही पार्षदों की बाड़ाबंदी भी खत्म हो गई। यानी अब किलेबंदी से निकलकर निगम की नई सरकार के सामने शहर संभालने की बारी है।0
0
Report
Advertisement
नारायणी नदी के जलस्तर बढ़ने से कुशीनगर में बाढ़ का खतरा बढ़ा
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - बड़ी गंडक नदी नारायणी में जल स्तर बढ़ने से बढ़ा बाढ़ का खतरा - मदनपुर सुकरौली,भैंसहा, लक्ष्मीपुर, पड़रहवा और भगवानपुर समेत दियारा क्षेत्र के कई गांवों में बढ़ी चिंता - शिवपुर, हरिहरपुर, नरायनपुर, मरिचहवा और बसंतपुर की तरफ भी भी नदी के पानी का हुआ असर - नारायणी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीण सुरक्षित और ऊंचे स्थानों की ओर रुख करने लगे - कई निचले इलाकों में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ीं - प्रशासन ने संभावित बाढ़ को देखते हुए सड़कों के किनारे तंबू और भोजन की व्यवस्था शुरू कराई - जलस्तर और बांधों पर प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीमें लगातार रख रही नजर - नेपाल में बारिश के बीच नारायणी का बदला रुख - खड्डा और पनियहवा के तटवर्ती गांवों में बढ़ी सतर्कता - नारायाणी नदी में अब तक 3 लाख 86 हजार 800 क्यूस्क पानी छोड़ा जा चुका हैं - जबकि नारायाणी के सहयोगी नदी के देवघाट से 4 लाख क्यूस्क से अधिक पानी छोड़े जाने से प्रशासन की बढ़ी चिंता0
0
Report
पंजाब नशे के खिलाफ अभियान: पटियाला एसएसपी निर्देशों पर नाभा में दबिश
Nabha, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ, ਐਸਐਸਪੀ ਪਟਿਆਲਾ ਹਰਮਨਦੀਪ ਹਾਂਸ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤੇ ਨਾਭਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸਾਧੋਹੇੜੀ ਅਤੇ ਕਕਰਾਲਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਚੱਲਿਆ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਸਰਚ ਪਰੇਸ਼ਨ, ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਭਾ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਿੱਚ, ਪੰਜ ਪੁਲਿਸ ਥਾਣਿਆਂ ਦੇ ਮੁਖੀਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਸਰਚ ਪਰੇਸ਼ਨ ਡੀਐਸਪੀ ਨਾਭਾ ਗੁਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਬੱਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨਸ਼ਿਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਤੇ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ, ਨਾਭਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਕਕਰਾਲਾ ਤੇ ਸਾਧੋਹੇੜੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਚ ਪਰੇਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ0
0
Report
देवरिया में चक्रवाती बारिश ने मचाई आफत, सड़कें बनीं जलमग्न
Deoria, Uttar Pradesh:जिले में लगातार तीसरे दिन हो रही चक्रवाती बारिश ने शनिवार को विकराल रूप ले लिया। शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश रात तक थमने का नाम नहीं ले रही है। लगातार बारिश के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौराहों और प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण कई स्थानों पर जलनिकासी व्यवस्था की भी पोल खुल गई। सड़क पर पानी जमा होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई जगहों पर पानी भरने के कारण यातायात की रफ्तार धीमी हो गई। तेज बारिश और हवाओं के बीच कई इलाकों में पेड़ और पेड़ों की टहनियां गिरने से भी आवागमन प्रभावित हुआ। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें जलभराव तथा बारिश से उत्पन्न समस्याओं से निपटने में जुटी हैं। लगातार बारिश से लोगों की दिनचर्या प्रभावित होने के साथ ही निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में मॉनसून वापसी के बाद मौसम भारी; डिप्रेशन यूपी- MP क्षेत्र में सक्रिय
Noida, Uttar Pradesh:• दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी की रेखा 32.5°N/72.5°E, गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुज़फ़्फ़रनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा, नलिया और 23.0°N/67.8°E से होकर गुज़र रही है।• उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना डिप्रेशन पिछले 6 घंटों के दौरान 25 किमी/घंटा की रफ़्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर तेज़ी से बढ़ा। आज, 26 सितंबर 2026 को 11:30 बजे IST पर यह उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उससे सटे दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर केंद्रित था। यह 24.7°N अक्षांश और 81.5°E देशांतर के पास स्थित था, जो रीवा (मध्य प्रदेश) से लगभग 30 किमी उत्तर-पूर्व, सीधी (मध्य प्रदेश) से 50 किमी उत्तर-पश्चिम, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, फतेहपुर (उत्तर प्रदेश) से 150 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व और फुरसतगंज (उत्तर प्रदेश) से 170 किमी दक्षिण में है। इसके 26 सितंबर की शाम तक डिप्रेशन के रूप में उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश से होते हुए उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है। उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के ऊपर धीरे-धीरे कमज़ोर होकर 'वेल-मार्क्ड लो प्रेशर एरिया' (स्पष्ट रूप से चिह्नित कम दबाव वाला क्षेत्र) में बदलने की बहुत संभावना है।0
0
Report
बारिश के कारण नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन का हाई अलर्ट, बाढ़ नियंत्रण सक्रिय
Saiki, Bihar:स्लग/लगातार बारिश के बीच नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर पर प्रशासन हाई अलर्ट, जिले में बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय。 प्रदेश में भारी बारिश, गंगरेल के 14 गेट खुलने से महानदी का जल स्तर और बढ़ा, हीराकुंड के 16 गेट खुले, कलमा बैराज के 66 गेट खुले, शाम 4 बजे जलस्तर 195.85 मीटर; संवेदनशील क्षेत्रों में मुनादी, मैदानी अमला लगातार निगरानी में, स्थिति नियंत्रण में कलेक्टर ने एसडीएम, जल संसाधन विभाग और सभी एसडीएम तहसीलदारों की वर्चुअल बैठक लेकर लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति समीक्षा की एंकर/प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के लिए निगरानी और नियंत्रण व्यवस्था को सक्रिय कर दिया है। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों, तहसीलदारों और संबंधित मैदानी अमले को संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला मुख्यालय के साथ तहसील एवं विकासखंड स्तर पर भी बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था सक्रिय रखी जा रही है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में सूचना और सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जा सके।0
0
Report
कटनी में जर्जर भवन बारजा गिरा, अधेड़ की मौत मलबे में दबकर
Katni, Madhya Pradesh:कटनी - कटनी में जर्जर भवन का बारजा गिरा, मलबे में दबकर अधेड़ की मौत। कटनी में लगातार हो रही बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के मिशन चौक में जर्जर भवन का बारजा अचानक भरभराकर नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त बारजे पर खड़ा एक अधेड़ भी उसके साथ नीचे आ गया और मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र के बजाज एजेंसी के सामने की है। रंगनाथ नगर पुलिस के मुताबिक सागर पुलिया के पास स्थित अग्रवाल बिल्डिंग में प्रेमलाल पिता लूसन प्रसाद गड़ारी किराए से रहते थे। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भवन पहले से ही जर्जर हालत में था। अचानक जर्जर भवन के बारजे का एक हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि प्रेमलाल उस वक्त बारजे पर खड़े थे और बारजे के साथ ही नीचे आ गिरे। हादसे में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही रंगनाथ नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज एक्सप्रेस पेंटोग्राफ में खराबी से डाउन लाइन पर लोकल सेवाएं ठप
Thane, Maharashtra:आंबिवली फाटकाजवळ प्रयागराज एक्सप्रेस अर्धा तास ठप्प, डाऊन लोकल सेवा विस्कळीत... आंबिवली फाटकाजवळ प्रयागराज एक्सप्रेसच्या पेंटोग्राफमध्ये बिघाड झाल्याने एक्सप्रेस तब्बल अर्धा तास जागीच थांबून राहिली. या बिघाडाचा थेट फटका डाऊन मार्गावरील लोकल सेवेला बसला असून प्रवाशांना मोठा मनस्ताप सहन करावा लागला. टिटवाळा जवळील आंबिवली फाटकाजवळ प्रयागराज एक्सप्रेस पोहोचल्यानंतर तिच्या पेंटोग्राफमध्ये तांत्रिक बिघाड झाल्याचे निदर्शनास आले. त्यामुळे एक्सप्रेस पुढे जाऊ शकली नाही आणि घटनास्थळीच थांबवण्यात आली. एक्सप्रेस बराच वेळ थांबल्याने त्यामागून येणाऱ्या डाऊन लोकल गाड्यांच्या वाहतुक परिमाण झाला. लोकल गाड्या उशिराने धावू लागल्याने स्थानकांवर प्रवाशांची मोठी गर्दी झाली. कामानिमित्त मुंबई, ठाणे आणि कल्याणकडे जाणाऱ्या प्रवाशांना या विस्कळीत सेवेचा फटका बसला. रेल्वे यंत्रणेकडून पेंटोग्राफमधील बिघाड दूर करण्याचे प्रयत्न करण्यात आले, मात्र तोपर्यंत डाऊन मार्गावरील वाहतूक पूर्णपणे विस्कळीत झाली होती. अशा तांत्रिक बिघाडांवर तत्काळ उपाययोजना करून लोकल सेवा सुरळीत ठेवावी, अशी मागणी संतप्त प्रवाशांकडून केली जात आहे.0
0
Report
पटना भाजपा कोर बैठक: NDA मजबूत, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का दावा
Noida, Uttar Pradesh:पटना, बिहार | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "प्रत्येक माह भाजपा कोर गुर्प की बैठक होती है... एक माह तक जो सेवा समर्पण अभियान चलना है, उस पर विस्तृत चर्चा हुई। आगामी दिनों में 8 जगहों पर विधानपरिषद के चुनाव हैं। सभी जगह NDA गठबंधन मजबूती से लड़ रहा है। उस पर भी विस्तृत चर्चा हुई है। प्रत्येक माह कुछ न कुछ आगामी कार्यक्रम होते हैं, पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा जो हमारे संगठन की कार्यपद्धति है, उस पर भी चर्चा हुई...\nपटना, बिहार | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "आप जमुई के जिस विषय की चर्चा कर रहे हैं, उसमें सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है। 8 घंटे के अंदर 3 अपराधी गिरफ्तार हुए, 24 घंटे में मुख्य अपराधी गिरफ्तार हुआ... जिस कर्मचारी ने मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया पर वो पोस्ट किया, उसके खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है... मीसा भारती ने भी अपने सोशल मीडिया पर खुद गोपनीयता भंग की है... महिलाओं के उत्पीड़न पर राजनीति नहीं करनी चाहिए... कोई भी अपराधी जो आपराधिक घटना को अंजाम देगा, उसे किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।"0
0
Report
36 घंटे की बारिश में पन्ना के जुगलकिशोर सरकार की काली कमली झांकी भक्तों के लिए अद्भुत दृश्य
Panna, Madhya Pradesh:बारिश से तर बतर मंदिरों की नगरी पन्ना से अद्भुत दर्शन , 36 घंटों से लगातार बारिश , 2 दशकों के बाद श्री जुगल किशोर सरकार ने ओढ़ी काली कमली, भादौ के महीने में 8 पहर से ज्यादा( 24 घंटे से अधिक) बारिश के बाद सजी काली कमली वाली झांकी, बुंदेलखंड का वृंदावलन के रूप में प्रसिद्ध पन्ना में काली कमली वाले सरकार के दर्शन कर भक्त हुए भावविभोर, चारों तरफ बादल छाए हुए है। भक्तों की मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण काली कमली ओढ़कर, हाथ में प्रकाश व्यवस्था लेकर और लाठी लेकर गायों को खोजने जंगल में निकले थे। इसी मान्यता को पन्ना के श्री जुगलकिशोर में आज भी मनाया जाता है। भगवान के इसी स्वरूप की झांकी सजाई जाती है। आज वर्ष 20 वर्ष बाद यह समय आया जब भादौ के माह में बीते 24 घंटे से बारिश का दौर चल रहा है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में ट्रक-बोलरो टक्कर, पांच की मौत; तीन महिलाएँ दो पुरुष हादसे का शिकार
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले में तेज रफ्तार ट्रक ने बोलरो को टक्कर दी. बोलरो सवार पांच की मौत हो गई; एक गभीर स्थिति. बिजावर से बगौता अंतिम संस्कार में जा रहे मृतक थे. तीन महिलाएं और दो पुरुष की मौत. ट्रक को पुलिस ने जप्त किया. मृतक सभी एक परिवार के थे. सभी बिजावर के रहने वाले थे. मातगुआं थाना के चौका के पास की घटना.0
0
Report
गोरखपुर में तेज बारिश से पिकअप पलटी, लाखों का सामान बर्बाद
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में तेज बारिश और सड़क पर फिसलन के कारण पिकअप अचानक बेकाबू होकर सड़क पर पलट गई। पिकअप में लदा लाखों रुपये का सामान बिखर गया; चालक सुरक्षित बच गया। यह पिकअप जौनपुर से माल लेकर गोरखपुर के सोनबरसा जा रही थी और चारपान मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि चालक बाल-बाल बच गया। बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सामान्य कराया। हादसे के कारणों की जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।0
0
Report
गैलवारा में 14 माह के बच्चे की कब्र से छेड़छाड़, पिता ने जाँच की मांग की
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले के गैलवारा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 14 माह के बच्चे की मौत के बाद दफनाए गए शव से छेड़छाड़ किए जाने का परिजनों ने आरोप लगाया गया है, परिजनों का आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला और चाकू से शरीर के साथ छेड़छाड़ की, परिजनों को मौके से चाकू, मिठाई और देशी शराब का क्वार्टर मिला है, परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। दरअसल यह पूरा मामला निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के गैलवारा गांव का है, जहां 14 माह के बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसकी मौत हो गई थी, परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार कर गांव के बाहर शव को दफन कर दिया था, उस समय बच्चे के पिता मोनू साहू महाराष्ट्र के जलगांव में मजदूरी कर रहे थे, जिसके चलते वह अंतिम बार अपने बेटे को देख भी नहीं सके, जिसके बाद में जब वह अनपे गांव पहुंचे और बेटे को देखने के लिए दफन स्थल पर गए तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए, परिजनों के मुताबिक कब्र खुदी हुई थी और बच्चे का शव बाहर दिखाई दे रहा था और बच्चे के शव के साथ चाकू से छेड़छाड़ की गई थी, साथ ही पिता ने बच्चे की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों को नुकसान पहुंचाए जाने का भी आरोप लगाया है, घटनास्थल पर परिजनों को मौके से चाकू, मिठाई और देशी शराब का क्वार्टर मिला है, परिजनों ने तंत्र मंत्र की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है, फिलहाल बच्चे के पिता की शिकायत पर पृथ्वीपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है, और पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कब्र किसने खोदी और शव को बाहर निकालने के पीछे क्या वजह थी, मौके से मिले चाकू, मिठाई, शराब और कथित पैरों के निशानों की भी जांच की जा रही है। मोनू साहू (मृतक बच्चे के पिता) गौरव राजोरिया (थाना प्रभारी पृथ्वीपुर)0
0
Report
Advertisement
