281001
Mathura - ज्वेलर्स की दुकान में लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:थाना जमुना के पास बदमाशों को लगी पुलिस की गोली , दोनों बदमाशों को पुलिस के साथ मुठभेड़ करने के दौरान गोली लगी. इनके कब्जे से तमंचा कारतूस चोरी की मोटरसाइकिल लूट का माल बरामद किया गया है. दोनों आरोपी ज्वेलर्स की दुकान में लूट कर भागे थे, दो को गिरफ्तार कर लिया गया और एक साथी भागने में सफल रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिकंदराराऊ में कार और कैंटर की भिड़ंत, दोनों वाहन पलटे, पांच घायल
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ (हाथरस)-सोमवार सुबह एटा-अलीगढ़ हाईवे पर गांव टोली के निकट कार और कैंटर की जोरदार भिड़ंत में दोनों वाहन पलट गए। हादसे में कार सवार तीन लोगों सहित कैंटर चालक और क्लीनर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह एक कार और कच्चे केले से भरा कैंटर एटा की ओर जा रहे थे। दोनों वाहन हाईवे की एक ही दिशा में चल रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों वाहनों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए दूसरी लेन में जा गिरा और पलट गया। कैंटर में लदे कच्चे केले सड़क पर बिखर गए। वहीं कार भी सड़क पर पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कार चालक कैंटर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कैंटर चालक को नींद का झोंका आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। हालांकि दुर्घटना के सही कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और हाईवे सुरक्षा टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर बढ़ रही दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और प्रभावी रोकथाम के उपाय किए जाने की मांग की है।0
0
Report
वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की मांग पर अभ्यर्थियों का आंदोलन जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल वर्ग 1 शिक्षक भर्ती 2023 में पदवृद्धि की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन सीएम हाउस का घेराव करने निकले अभ्यर्थी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका 24 अगस्त से नीलम पार्क में कर रहे आंदोलन 10 हजार पदों के वृद्धि की मांग0
0
Report
खेड़ली-खाद संकट: किसान लाइन में, पुलिस ने संभाली स्थिति
Alwar, Rajasthan:खेड़ली,अलवर खाद को लेकर लाइन में लगे किसान भिड़े आपस में पत्थरबाजी के साथ चले लात घूंसे मौके परमची अफरातफरी, लोगों ने की समझाइश खेड़ली क्षेत्र में खाद की किल्लत के चलते लाइनों में लगे थे किसान क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पर्ची काउंटर पर सुबह से लगी थी किसानों की भीड़, खाद के लिए महिलाओं तथा किसानों की खाद के लिए पर्ची के लिए लम्बी कतार, इन दिनों किसानों को सरसों गेंहू चना की बुवाई में होती है खाद की आवश्यकता, सुचना पर खेड़ली थाना पुलिस पहुंची तथा व्यवस्था को संभाला,0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: गांधी चौक पर 10 रुपए में कपड़े—खुशियों का बाजार शुरू
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं — गांधी चौक पर महावीर इंटरनेशनल ने लगाया खुशियों का बाजार — जरूरतमंद परिवारों को पसंद के कपड़े चुनने का मिला अधिकार — महज 10 रुपए स्वाभिमान सहयोग राशि पर मिल रहे कपड़े — बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण वस्त्र — एक महीने तक देशभर में चलेगा राष्ट्रीय वस्त्र सेवा अभियान मदद का मतलब सिर्फ किसी_needध को कुछ दे देना नहीं। बल्कि उसकी इज्जत, पसंद और आत्मसम्मान का भी ख्याल रखना है। इसी सोच को जमीन पर उतारते हुए झुंझुनूं में महावीर इंटरनेशनल की ओर से गांधी चौक पर ‘कपड़ा बैंक—खुशियों का बाजार’ का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय वस्त्र सेवा अभियान के तहत लगाए गए इस बाजार में जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त में कपड़े देने के बजाय महज 10 रुपए की स्वाभिमान सहयोग राशि पर अपनी पसंद के कपड़े चुनने का अवसर दिया गया। बच्चों से लेकर महिलाओं और पुरुषों तक के लिए स्वच्छ, सुंदर और अच्छी गुणवत्ता के कपड़े उपलब्ध करवाए गए। कार्यक्रम में महावीर इंटरनेशनल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्यामसुंदर जालान नूआंवाला ने बताया कि संस्था का यह राष्ट्रव्यापी अभियान जरूरतमंदों को कपड़े उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके स्वाभिमान को बनाए रखने की एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि कई बार मदद लेने वाला व्यक्ति मन में संकोच महसूस करता है। ऐसे में सिर्फ 10 रुपए की सहयोग राशि लेकर उसे अपनी पसंद का कपड़ा चुनने का अधिकार देना, उसके आत्मसम्मान को बनाए रखने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि किसी_needमंद को यह महसूस नहीं होना चाहिए कि उसने कुछ मुफ्त में लिया है। ‘खुशियों का बाजार’ की सबसे खास बात यही रही कि यहां जरूरतमंद व्यक्ति सिर्फ कपड़ा लेने वाला नहीं, बल्कि अपनी पसंद का कपड़ा चुनने वाला ग्राहक बना। किसी ने अपने बच्चे के लिए कपड़ा चुना तो किसी ने अपने लिए। कपड़े चुनते चेहरों पर दिखती खुशी इस पहल के मानवीय उद्देश्य को बयां कर रही थी। श्यामसुंदर जालान ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलेगा और अलग-अलग स्थानों पर ‘खुशियों का बाजार’ लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार अपनी पसंद के कपड़े चुन सकें। महावीर इंटरनेशनल की यह पहल समाज को एक खूबसूरत संदेश भी देती है— जरूरतमंद की मदद जरूर करें, लेकिन इस तरह कि मदद लेते वक्त उसका सिर झुके नहीं, बल्कि उसका स्वाभिमान और मजबूत हो। 10 रूपए की राशि कपड़े की कीमत नहीं, बल्कि स्वाभिमान की कीमत है–0
0
Report
ससुराल वालों के द्वारा युवक को पेड़ से बांधकर मारपीट: जुर्माना और सोने की चेन- cash लूट का मामला दर्ज
Sikar, Rajasthan:जिला सीकर डेट लाइन रींगस सीकर ससुराल आए युवक को बंधक बनाकर पेड़ से बांधा, लाठी-सरियों से मारपीट का आरोप पत्नी समेत एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, सोने की चेन और 27 हजार रुपए निकालने का भी आरोप सीकर जिले के महरोली में ससुराल आए एक युवक को बंधक बनााकर पेड़ से बांधने और लाठी-सरियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने अपनी पत्नी सहित ससुराल पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना महरोली की ढाणी बैरु वाली की बताई जा रही है। अरणिया निवासी पीड़ित रोहिताश सैनी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि वह अपनी ससुराल आया था। इसी दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और उसे पेड़ से बांधकर लाठी व सरियों से पीटा गया। पीड़ित ने रिपोर्ट में यह भी आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके पास मौजूद सोने की चेन और 27 हजार रुपए की नगदी निकाल ली गई। घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित के जीजा ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बनाए गए युवक को मुक्त करवाया। इसके बाद पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने उसकी पत्नी पूनम सहित एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में घटनास्थल और आसपास के लोगों से जानकारी जुटाने के साथ ही आरोपों की जांच कर रही है। बाइट - पीड़ित रोहिताश सैनी0
0
Report
CBI ने भोजपुर आरा में रिश्वत लेते ओवरसियर को गिरफ्तार किया
Mumbai, Maharashtra:भ्रष्टाचार के खिलाफ आजकल सरकार काफी शख्त रुख अपना जीरो टॉलरेंस की नीति पर कायम नजर आ रही है। तभी तो भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी बाबुओं को सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम कर रही है। ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से है जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जिले के आरा स्थित हेड पोस्ट ऑफिस के ओवरसियर पुरुषोत्तम कुमार को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। CBI की इस कार्रवाई से प्रशासनिक आलाकमानों और डाक विभाग के कर्मचारियों में भारी हड़कंप मच गया है। बताया गया है कि जिले के उदवंतनगर प्रखंड के छोटकी सासाराम स्थित उप डाकघर में तैनात एक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) से सरकारी काम कराने और फाइलों पर हस्ताक्षर करने के एवज में ओवरसियर द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। पीड़ित GDS हर तीन महीने पर 10 हजार रुपए की इस अवैध मांग से बेहद परेशान था।्तंग आकर उसने इस पूरे मामले की शिकायत CBI से की। शिकायत मिलने के बाद केंद्रीय एजेंसी ने बेहद गोपनीय तरीके से मामले की सत्यता की जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने के बाद CBI ने एक सुनियोजित ट्रैप तैयार किया। रविवार की शाम योजना के तहत शिकायतकर्ता ग्रामीण डाक सेवक आरा स्थित ओवरसियर के सरकारी आवास पर पहुंचा और निर्धारित 10 हजार रुपए उसे सौंपे। जैसे ही रुपए देने की प्रक्रिया पूरी हुई, पहले से ही आसपास मुस्तैद CBI की टीम ने मौके पर धावा बोल دیا। अचानक टीम को देखकर आरोपी ओवरसियर बुरी तरह घबरा गया और उसने घूस के पैसे को तुरंत बाहर फेंक दिया। हालांकि, सतर्क अधिकारियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के परिजनों ने कुछ देर के लिए विरोध भी किया, लेकिन मौके पर मौजूद नवादा थाने की पुलिस ने स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। चर्चा है कि पुरुषोत्तम कुमार हेड पोस्ट ऑफिस में इंस्पेक्टर कार्यालय से संबद्ध था और ग्रामीण डाक सेवकों से अवैध वसूली में संलिप्त था। हैरानी की बात यह है कि आरोपी का दो दिन पहले ही प्रमोशन के बाद अरवल ट्रांसफर हो चुका था, लेकिन इसके बावजूद वह आरा में ही जमा हुआ था और भ्रष्टाचार के इस खेल को अंजाम दे रहा था। फिलहाल, CBI आरोपी को अपने साथ लेकर पूछताछ कर रही है और इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहराई से जांच जारी है। हालांकिर इस गिरफ्तारी पर सी बी आई के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई और तत्काल कुछ भी कहने से इन्कार किया है।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा में बंद दुकान में आग, दमकल ने नियंत्रण पाया, कोई हताहत नहीं
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा राजस्थान Name Surendra Sagar District Bhilwara Location Suwana Bhilwara भीलवाड़ा शहर के अंदर एक बंद पड़ी दुकान में अचानक आग लगने की सूचना से आस पास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई ये बंद दुकान शहर के भोपागंज मोची मार्केट में स्थित हैं जो कि कई समय से खाली पड़ी हुई थी केवल एक पानी की मोटर राखी हुई थी नगर निकाय की दो दमकल आग की सूचना पर मौके पर पहुंची वही आग की घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई दोनों दमकलों ने आग पर काबू पाया आग के चलते किसी प्रकार का नुकसान ओर जनहानि नहीं हुई । दुकान में आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट माना जा रहा हैं मौके पर पहुंची सुभाष नगर पुलिस आग के कारणों की जांच कर रही हैं0
0
Report
आउटसोर्स ठेकेदारी बंद कर मस्टर कर्मियों को स्थाई करने की मांग पर इंदौर प्रदर्शन
Indore, Madhya Pradesh:आउटसोर्स ठेकेदारी प्रथा बंद करने और मस्टर कर्मियों को स्थाई करने की मांग इंदौर ब्रेकिंग इंदौर नगर निगम पर संविदा कर्मचारी सफाई कर्मियों का बड़ा प्रदर्शन निगम कमिश्नर हाय हाय के लग रहे नारे चूड़ी पहनले के लगे नारे महिलाओं ने दिखाई चुड़िया आउटसोर्स ठेकेदारी प्रथा बंद करने और मस्टर कर्मियों को स्थाई करने की मांग0
0
Report
वाराणसी: दालमंडी चौड़ीकरण के लिए 7 भवनों पर बुलडोजर, दिसंबर में सड़क बनेगी
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन का बड़ा एक्शन,भवनों का ध्वस्तीकरण शुरू। चौड़ीकरण की जद में आने वाले 7 भवनों पर आखिरी चरण में आज चलाया जा रहा बुलडोजर। दालमंडी में चिह्नित किये गये 7 मकान ध्वस्तीकरण की जद में शामिल। काशी विश्वनाथ धाम के पास चौक थाने के बगल से महाराजा काशी नरेश के मकान पर चला बुलडोजर। चौड़ीकरण की जद में आए सभी भवनों के लिए कल ही करायी गयी थी मुनादी। दालमंडी क्षेत्र में मार्ग चौड़ा कर जाम की समस्या खत्म करने की के लिए बनाया जा रहा मॉडल सड़क। PWD के अधिकारी के मुताबिक अब तक 132 करोड़ दिया गया मुआवजा, 181 भवन व 6 मस्जिदों पर हुई कार्रवाई। अब आज अंतिम चरण में ध्वस्तीकरण के बाद दिसंबर में बनकर सड़क होगी तैयार।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्ष भिड़े, महिलाओं के मारपीट का वीडियो वायरल
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव उन्नाव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े。 दोनों तरफ से महिलाओं के मारपीट का वीडियो हुआ वायरल。 मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है。 घटना का वीडियो बना कर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल किया。 अजगैन थाना क्षेत्र क़े नानाटीकुर गांव की बताया जा रहा है मामला。0
0
Report
गुलदार से बचाने के लिए सेला गांव में कुत्तों पर कांटेदार बेल्ट का जुगाड़
Moradabad, Uttar Pradesh:स्लग --गुलदार के खौफ में बिजनौर के गांव का अनोखा जुगाड़, कुत्तों के गले में बांधी ‘कांटेदार बेल्ट’ रिपोर्ट --राजवीर चौधरी / बिजनौर एंकर --बिजनौर मे जंगल से निकलकर आबादी के आसपास पहुंच रहे गुलदारों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। सबसे ज्यादा खतरा उन पालतू जानवरों पर है, जो घरों के आसपास या गांव की गलियों में घूमते रहते हैं। इसी डर के बीच चांदपुर तहसील के शिवाला कलां क्षेत्र के गांव सेला में ग्रामीणों ने कुत्तों को गुलदार से बचाने के लिए एक ऐसा देसी इंतजाम किया है, जिसे देखकर हर कोई चौंक रहा है। वीओ --ग्रामीणों ने कुत्तों के गले में खास तरह की बेल्ट बांधनी शुरू की है। इस बेल्ट पर बाहर की तरफ लोहे की कई नुकीली कीलें लगी हैं। देखने में यह किसी तरह के छोटे सुरक्षा कवच जैसी लगती है। ग्रामीणों का मकसद साफ है—अगर गुलदार कुत्ते की गर्दन पकड़ने की कोशिश करे तो उसके लिए ऐसा करना आसान न रहे। दरअसल, ग्रामीणों के मुताबिक गुलदार जब कुत्ते को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है तो उसकी गर्दन को निशाना बनाता है। ऐसे में लोगों ने सोचा कि अगर गर्दन के आसपास ही ऐसा इंतजाम कर दिया जाए, जिसे पकड़ना मुश्किल हो, तो शायद कुत्ते को गुलदार के हमले से बचाया जा सके। इसी सोच से तैयार हुई यह नुकीली बेल्ट अब गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। मजबूत पट्टे पर लोहे की कीलें इस तरह लगाई गई हैं कि वे बाहर की तरफ रहें। कुत्ते के गले में बेल्ट बांधने के बाद उसकी गर्दन के आसपास कीलें दिखाई देती हैं। सेला गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गुलदार की आवाजाही के कारण पालतू जानवरों को लेकर लगातार डर बना रहता है। खासकर कुत्तों के लिए खतरा ज्यादा है। इसी वजह से ग्रामीणों ने अपनी तरफ से यह तरीका अपनाया है। गांव के लोगों का कहना है कि जब तक गुलदारों की आवाजाही पूरी तरह कम नहीं होती, तब तक पालतू जानवरों को लेकर अतिरिक्त सावधानी जरूरी है। हालांकि यह देसी उपाय ग्रामीणों की अपनी कोशिश है, गुलदार से बचाव के लिए वन विभाग की सलाह और सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देना भी जरूरी है। फिलहाल, सेला गांव की यह ‘कांटेदार बेल्ट’ आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बन गई है। गुलदार के डर के बीच ग्रामीणों का यह देसी जुगाड़ भले ही अनोखा हो, लेकिन इसके पीछे अपने पालतू जानवरों को बचाने की चिंता साफ दिखाई देती है। बाइट --स्थानीय ग्रामीण बाइट --महेश गौतम रेंजर वन विभाग0
0
Report
चंदौली में भूपौली नहर में डूबकर 70 वर्षीय श्यामू राम की मौत, तलाश जारी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली..... - भूपौली नहर में डूबने से 70 वर्षीय श्यामू राम की मौत - भोर में टहलने और शौच के लिए घर से निकले थे वृद्ध, नहर किनारे मिली लाठी और बोतल - परिजनों की सूचना पर पहुंची बलुआ पुलिस, ग्रामीणों के साथ शव की तलाश शुरू की - तेज बहाव के चलते करीब 10 किलोमीटर दूर इटवा गांव के पास मिला शव - पुलिस ने शव नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा - घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम, गांव में शोक की लहर - बलुआ थाना क्षेत्र के मरकनिया गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं लॉयंस क्लब ने 60 वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं लॉयंस क्लब झुंझुनूं ने 60 वरिष्ठजनों का किया आत्मीय सम्मान 75 वर्ष से अधिक आयु के बुजूर्गों को शॉल, साफा व दुपट्टा ओढ़ाया सम्मान पाकर वरिष्ठजनों के चेहरों पर दिखी खुशी और अपनापन खेतान ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित हुआ वृद्धजन सम्मान समारोह वरिष्ठजनों ने साझा किए जीवन के अनुभव, मिला सम्मान का सुख कार्यक्रम में समाज की अनमोल धरोहर वरिष्ठ नागरिकों का हुआ अभिनंदन नहीं पहुंच सके बुजुर्गों के घर जाकर क्लब देगा सम्मान पत्र केशरदेव—श्रीमोहन तुलस्यान, सीए अर्जुनलाल केडिया, रामावतार हलवाई आदि का हुआ सम्मान उम्र भले ही 75 वर्ष से अधिक हो गई हो, लेकिन जब सम्मान के साथ कोई अपना बनकर सामने आए तो चेहरे पर मुस्कान और आंखों में खुशी अपने आप उतर आती है। कुछ ऐसा ही भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला लॉयंस क्लब झुंझुनूं के वृद्धजन सम्मान समारोह में। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में सर्व समाज के 75 वर्ष से अधिक आयु के 60 वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान किया गया। समारोह का आयोजन श्रीमती गिन्नी देवी राधावल्लभ जी खेतान चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से किया गया। समारोह में लॉयन श्यामसुंदर जालान, केशरदेव तुलस्यान, सीए अर्जुनलाल केडिया, रामावतार हलवाई, ताराचंद गुप्ता भोड़कीवाला, श्रीमोहन तुलस्यान सहित कुल 60 वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। सम्मान पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। वर्षों के अनुभव और जीवन की लंबी यात्रा के साक्षी इन वरिष्ठजनों के लिए यह आयोजन सिर्फ सम्मान का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनों के बीच बैठकर अपनापन महसूस करने का अवसर भी बना। लॉयंस क्लब झुंझुनूं के अध्यक्ष एमजेएफ लॉयन डॉ. डीएन तुलस्यान ने बताया कि जो वरिष्ठजन किसी कारणवश समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। लॉयंस क्लब झुंझुनूं की टीम उनके घर पहुंचकर ससम्मान अभिनंदन पत्र भेंट करेगी। यानी सम्मान समारोह में नहीं पहुंच पाने वाले बुजुर्ग भी इस आत्मीय पहल से अछूते नहीं रहेंगे。 बाइट : डॉ. डीएन तुलस्यान, अध्यक्ष, लॉयंस क्लब, झुंझुनूं0
0
Report
Dilip Ghosh की UCC घोषणा पर Suvendu Adhikari से पार्टी का स्पष्ट इरादा
Noida, Uttar Pradesh:पार्टी का निर्णय है, हम UCC लागू करेंगे, पार्टी के पास विकास कार्य हैं, सही समय पर हो जाएगा, जनता को आश्वासन दिया था लगभग सारा पूरा किया है, बाकी जो पालिसी मटर है क़ानूनी मामला है, इसके लिए बहुत सारी प्रक्रिया होती है और समय पर हो जाएगा0
0
Report
डीडवाना में क्रेन से महिला को टक्कर, CCTV सामने, अस्पताल में इलाज जारी
डीडवाना - पुलिस थाना रोड़ पर क्रेन ने महिला को मारी टक्कर ,राह चलती महिला को पीछे से मारी टक्कर, महिला को लाया गया बांगड़ जिला अस्पताल, गंभीर रूप से घायल महिला का बांगड़ अस्पताल में चल रहा इलाज, सीसीटीवी आया सामने, डीडवाना पुलिस पहुंची मौक़े पर。0
0
Report
Advertisement
