281403
Mathura - कोकिलावन धाम में प्रतिदिन हजारों की संख्या में साधु संत करते हैं सात्विक भोजन
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:कोसीकला के निकटवर्ती धाम कोकिलावन जो कि शनि धाम के नाम से प्रसिद्ध है ,यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में साधु संत गरीब असहाय निर्धन दिव्यांग निशुल्क सात्विक भोजन करते हैं. यह सुविधा पिछले कई वर्षों से मंदिर कमेटी की तरफ से चल रही है .लोगों ने बताया कि इस निशुल्क भोजन में प्रातः नाश्ता दोपहर को भोजन और शाम को भोजन भरपेट मिलता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट के आदेश पर बुलडोजर, 75 मीटर सरकारी रास्ता फिर खोला गया
Jaunpur, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट के आदेश पर चला बुलडोजर, सरकारी चकमार्ग से हटा अवैध कब्जा, 75 मीटर रास्ता हुआ बहाल जौनपुर।मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के परसलापुर गांव में सरकारी चकमार्ग पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। उच्च न्यायालय के निर्देश के अनुपालन में चलाए गए अभियान के दौरान करीब 75 मीटर लंबे सरकारी रास्ते को कब्जामुक्त कराकर आम लोगों के आवागमन के लिए फिर से खोल दिया गया। कार्रवाई के समय मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। बताया गया कि गाटा संख्या 818 के सरकारी चकमार्ग पर बाउंड्री वॉल बनाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया था, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत के बाद मामला उच्च न्यायालय तक पहुंचा, जहां से अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए। निर्देशों के क्रम में तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पहले मौके पर पहुंची और संबंधित पक्ष को स्वयं कब्जा हटाने का समय दिया गया। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण ध्वस्त कर सरकारी चकमार्ग को पूरी तरह खाली करा दिया। अभियान के दौरान कानूनगो, लेखपाल सहित राजस्व विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई। तहसीलदार राजीव रंजन कश्यप ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालन कराया जा रहा है। सरकारी भूमि और सार्वजनिक चकमार्गों पर अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
यमुनानगर कांग्रेस नेताओं की दो दिवसीय बैठक: सरकार पर सवालों की बौछार
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में 2 दिन के लिए हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने यहां सिलसिले वार कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उनके मन की बात पूछी। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनके सुझाव लिए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भी अपने मन की बात बताई जिससे कांग्रेस को मजबूती मिल सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी को अपने मन की बात बताई। प्रदेश प्रभारी ने उन्हें पार्टी हाई कमान के दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर राव नरेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार सरकार को छात्रों विद्यार्थियों की बात सुनाई चाहिए, उनकी समस्या का समाधान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने का स्थान बनाया है, लेकिन वहां भी तानाशाही चलती है। यह लोकतंत्र नहीं है किसी को अपनी बात कहने का अधिकार नहीं है。0
0
Report
जंतर-मंतर प्रदर्शन के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी 25 जुलाई को ज्ञापन देगी
Noida, Uttar Pradesh:चंद्रशेखर रावण (सांसद, नगीना लोकसभा) की बाइट पेपर लीक और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कल जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान हुई सरकारी बर्बरतापूर्ण कार्रवाई तथा जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलाने के आदेश के विरोध में भीम आर्मी–आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) 25 जुलाई को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देगी।0
0
Report
Advertisement
भाजपा बूथ स्तर तक UCC प्रचार से चुनावी रणनीति तेज करेगी
Bhopal, Madhya Pradesh:बूथ स्तर तक UCC का प्रचार प्रसार करेगी भाजपा0
0
Report
शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कोर्ट ने 15 हजार जुर्माना 30 दिन सामुदायिक सेवा दी
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा में शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालक पर कोर्ट का सख्त फैसला। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) न्यायालय, जांजगीर ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले आरोपी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। 15 हजार रुपये जुर्माने के साथ 30 दिन की सामुदायिक सेवा का आदेश। अब आरोपी रोज़ 3 घंटे कोतवाली थाना जांजगीर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई करेगा। साथ ही चौक-चौराहों पर लोगों को शराब पीकर वाहन नहीं चलाने के लिए जागरूक भी करेगा। आरोपी पहले भी दो बार नशे में वाहन चलाते पकड़ा जा चुका था। बार-बार नियम तोड़ने पर इस बार कोर्ट ने सख्त और समाजोपयोगी सजा सुनाई। सड़क सुरक्षा को लेकर यह फैसला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
रायपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: भारी बरामदगी
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पांच दिनों तक लगातार निगरानी और पतासाजी के बाद टीम ने रायपुर-आरंग मार्ग से लगे ग्राम गोढ़ी के पास दबिश दी। हालांकि कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन समेत फरार हो गए, लेकिन मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई। आबकारी विभाग के मुताबिक ग्राम गोढ़ी के पास तालाब किनारे गड्ढे में छिपाकर रखी गई 30 पेटियों में 1440 पाव रॉयल गोवा व्हिस्की बरामद की है। जब्त शराब केवल गोवा राज्य में बिक्री के लिए थी, जिसकी कुल मात्रा 259.20 बल्क लीटर और अनुमानित कीमत 1 लाख 72 हजार 800 रुपये बताई गई है। आबकारी विभाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 59(क) और 36 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार तस्करों की तलाश जारी है। विभाग का कहना है कि दूसरे राज्यों से होने वाली अवैध शराब तस्करी और कारोबार पर रोक लगाने के लिए जिलेभर में सघन अभियान लगातार चलाया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
3 लाख उधारी के सूद के चलते गोलीकांड, SIT ने चार आरोपित पकड़ें
Darbhanga, Bihar:स्लग-3 लाख की उधारी में गोली चली थी; लगातार बढ़ रहा सूद के चलते उधारी की राशि के विवाद के कारण छह अपराधियों ने अनार गांव में हमला रचाई थी, जिसमें दिल्ली का एक अपराधी निखिल कुमार शामिल था. बहेड़ी थाना क्षेत्र में ददरवाड़ा और निमौठी चौक के बीच चौधरी मोटर्स के पास 9 जुलाई की रात संजीव सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया. जांच में सामने आया कि तीन लाख रुपये की उधारी संजीव सिंह ने मोहम्मद आसिफ को दी थी जिसका तीन लाख का सूद लगातार बढ़ रहा था, जिसके वसूली को लेकर विवाद के बाद छह अपराधियों ने अनार गांव में बैठक कर हमले की साजिश रची थी, जिसमें दिल्ली का एक अपराधी निखिल कुमार भी शामिल था. एसएसपी के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल ने इस मामले में शामिल छह नामजद आरोपितों में से चार मोहम्मद आसिफ, अनमोल कुमार, सोलित मंडल और मानस कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं. फरार दो अन्य आरोपितों समेत मामले में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
बडगाम के बीरवाह में तेज बाढ़ से शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ढहा, नुकसान की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह इलाके में सुखनाग नाले में आई तेज़ बाढ़ के कारण एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स देखते ही देखते ढह गया. ऊपरी इलाकों में हुई भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने इमारत की नींव को बहा दिया, जिससे पूरा ढांचा मिनटों में ढह गया. घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है और लोगों से बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने की अपील की है.0
0
Report
रामगढ़ पुलिस ने तीन वाहन चोर गिरफ्तार, 7 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 3 वाहन चोर गिरफ्तार; 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संपत्तिमूलक अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत विशेष टीम ने मो. नजरूल अंसारी और मो. निसार अंसारी को दो संदिग्ध मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में इनके निशानदेही पर पांच अन्य चोरी की बाइक भी बरामद की गईं। मामले में रंजीत महतो को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सात चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, अगले दिनों में तेज मानसून की संभावना
Patna, Bihar:बिहार में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं तेज धूप और उमस लोगों को परेशान कर रही है तो कहीं अचानक बारिश राहत दे रही है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 10 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद में आज भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बेगूसराय में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.. अगले तीन से चार दिनों तक पूरे बिहार में एक साथ भारी बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन 25 जुलाई के बाद मानसून फिर सक्रिय होगा। इसके बाद पटना, समस्तीपुर, वैशाली, भोजपुर, बक्सर और जहानाबाद समेत कई जिलों में तेज बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है।0
0
Report
दलमा वन्यजीव अभयारण्य में 15 कमरों वाला इको रेस्ट हाउस जल्द खुलने वाला है
Jamshedpur, Jharkhand:दलमा में 15 कमरों का एक रेस्ट हाउस तैयार, उदघाटन जल्द जमशेदपुर: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में एक दलमा वन्यजीव अभयारण्य की खूबसूरी अब पर्यटकों को और बेहतर सुविधाओं के साथ आकर्षित करेगी. माकुलाकोचा में बनाया गया नया इको रेस्ट हाउस बनकर तैयार हो गया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस रेस्ट हाउस का जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा, जिसके बाद इसे पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा. पहाड़ों और हरियाली के बीच बने इस इको रेस्ट हाउस में कुल 15 कमरे हैं. पर्यटकों के मनोरंजन के लिए रेस्ट हाउस के सामने आकर्षक फाउंटेन भी बनाया गया है। यहां ठहरने वाले पर्यटकों को प्राकृतिक वातावरण के बीच रहने का अनोखा अनुभव मिलेगा. 3 गाजीबो भी बनाए गए है. वहीं, दलमा टॉप स्थित पिंडराबेड़ा में भी एक और आधुनिक इको रेस्ट हाउस का निर्माण तेजी से चल रहा है. यहां भी 15 कमरों की सुविधा होगी. खास बात यह है कि पिंडराबेड़ा में बनने वाला हैंगिंग रेस्ट हाउस पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा. इसका एक हिस्सा पहाड़ से बाहर की ओर लटका होगा. दोनों रेस्ट हाउस के निर्माण पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. यह रेस्ट हाउस स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर देगा. रेस्ट हाउस संचालन के लिए 30 स्थानीय ग्रामीणों को प्रशिक्षण दिया गया है. कोलकाता के होटल में उन्हें ट्रेनिंग दिलाई गई है.0
0
Report
बांकीपुर से NDA प्रत्याशी नीरज कुमार ने विकास योजनाओं को लेकर जनता का विश्वास जताया
Patna, Bihar:पटना- हाई प्रोफाइल सीट पटना की बांकीपुर से चुनाव लड़ रहे नीरज कुमार ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी प्राथमिकताओं को बताया। नीरज कुमार ने जनता पर भरोसा जताया साथ सरकार के विकास योजनाओं पर भी चर्चा की。0
0
Report
Advertisement
गंगोत्री राजमार्ग नगुण के पास लैंडस्लाइड, बारिश से भूस्खलन तेज
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:गंगोत्री पर लैंडस्लाइड सक्रिय है और थोड़ी बरसात में ही भूस्खलन शुरू हो जाता है। बीते दिन हुई बारिश के कारण इसी स्थान पर लैंडस्लाइड हुआ और घंटों वाहनों के पहिये थम गए। BRO ने सड़क मार्ग से मिट्टी-पत्थर हटाने या इसका उपचार नहीं किया। Zee media ने यह खबर चारधाम यात्रा शुरू होने से पूर्व दिखाया था कि यह लैंडस्लाइड लोगों की मुसीबतें बढ़ा सकता है, और अब थोड़ी बारिश में ही गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नगुण के पास पहाड़ी से मलबा और पत्थर दरकना शुरू हो जाता है और लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं।0
0
Report
संभल में प्रशासन की दबिश: 5 अवैध मकान और गैरकायदे गोदाम मिले
Sambhal, Uttar Pradesh:लोकेशन संभल संभल । संभल के देहली दरवाजा मोहल्ले में निरीक्षण के दौरान प्रशासन को मिले तमाम अवैध मामले.. प्रशासन की टीम हैरान पालिका के नाले पर बने मिले विशेष समुदाय के लोगों के 5 अवैध मकान . . कायनात इंटरनेशनल स्कूल में बेसमेंट में मिली क्लासे .. चिराग़ मैरिज हॉल में मिला मक्का का अवैध गोदाम . इलाके में जलभराव की शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह , पालिका की टीम के साथ इलाके के निरीक्षण के लिए देहली दरवाजा मोहल्ले पहुंचे थे । सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर सिंह को इलाके के निरीक्षण के दौरान पालिका के नाले पर बने मिले 5 अवैध मकान .. चिराग़ पेलेस में बिना लाइसेंस के मिला अवैध गोदाम ..अवैध गोदाम में मक्का से भरी ढाई हजार से अधिक बोरी मिली ... कायनात इंटरनेशनल स्कूल में निरीक्षण के दौरान बेसमेंट में मिली क्लासे .. बेसमेंट में क्लासेज संचालित की जा रही थी । सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए है । संभल सदर कोतवाली इलाके फतेहुल्ला सराय का मामला । बाईट , सुधीर सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट संभल0
0
Report
संजीवनी हॉस्पिटल में लगा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई केसवायजपुर कस्व मेँ े संजीवनी हॉस्पिटल मेो आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 111 रोगियों की ब्लड प्रेशर, शुगर, सीबीसी और आंखों की जांच की गई। डॉ आशीष कुमार,डॉ शिखा सोमवंशी,डॉ श्याम बाबू,डॉ ए पी चौधरी ने रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया l इस दौरान मरीजों को निशुल्क दवाई भी वितरित की गई l शिविर आयोजक हॉस्पिटल संचालक भानु प्रताप सिंह ने बताया आगे भी इसी तरह के निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण शिविर लगाये जाएंगे l0
0
Report
Advertisement
