281403
Mathura - नवनिर्मित मकान को चोरों ने बनाया निशाना, हजारों की चोरी
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकलां के पुराने डाकघर वाली गली में चोरों ने एक नवनिर्मित मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपए का सामान चुरा कर ले गए। चोर बीती रात मकान में घुसे और मकान के अंदर लगी हुई ए.सी की वायरिंग में कॉपर आदि के तारों को काट लिया। जब सुबह मजदूर मकान बनाने पहुंचे तो उन्होंने वायर के सभी टुकड़ों को जमीन पर पड़े देखा, उन्होंने इसकी सूचना गृह स्वामी को दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के मालवीय नगर में अचानक तेज बारिश, ट्रैफिक जाम की संभावनाएं
एंकर: राजधानी दिल्ली में मौसम ने करवट ली अचानक झमाझम तेज बारिश location साउथ दिल्ली मालवीय नगर विजुअल में बारिश के दृश्य ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट खबर पर वार्ता रिपोर्ट राजधानी दिल्ली में अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम तेज बारिश हुई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे मालवीय नगर रोड पर तेज बारिश हो रही है, आम लोग अपने रोजमर्रा के काम से गुजर रहे हैं उनको काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां एक तरफ धूप निकली हुई थी वहां अचानक मौसम सुहावना हो गया और बारिश को देखते हुए ट्रैफिक और कई घंटे के जाम लगने की संभावना बनी रहती है, जिससे लोगों को अपने निजी या ऑफिसियल काम में दिक्कत होगी0
0
Report
नीतिश-सम्राट चौधरी सरकार गरीबों को जमीन नहीं दे रही, आमरण अनशन समाप्त
Masaurhi, Bihar:नीतिश सरकार से लेकर सम्राट चौधरी की सरकार गरीबों को जमीन से वंचित कर रही है। जिनकी जमीन नहीं है उनका राशन कार्ड कैसे बनेगा। राशन कार्ड के आवेदन में जाति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त हो। मसौढी अखिल भारतीय खेत ग्रामीण मजदूर सभा द्वारा प्रखंड पर आयोजित आमरण अनशन शुक्रवार की दोपहर समाप्त हो गया। अनशन पर सभा के दस लोग बैठे थे। जिनकी मांग थी कि भूमिहीन को पांच डेसिमल जमीन और जीरामजी के तहत नियमित कार्य दिया जाए। मजदूरों को जून माह से कोई कार्य नहीं मिला है। राशन कार्ड के आवेदन में जाति प्रमाणपत्र की अनिवार्यता समाप्त की जाए क्योंकि भूमिहीन के पास कोई भी जमीन का कागज नहीं है। ऐसे में उनका जाति प्रमाणपत्र कैसे मिलेगा। शुक्रवार को अनशन पर बैठे लोगों से पुनपुन बीडीओ और सीओ मिलने पहुंचे और उनकी मांगों को सुना। पदाधिकारियों ने कहा कि प्रखंड स्तर पर पूरी होने वाले मांगो पर विचार किया जाएगा। वही अन्य मांगों से संबंधित पत्र जिला के वरीय पदाधिकारियों के पास भेजा जाएगा। अनशन के दौरान मौजूद फुलवारी के पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने सरकार पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश सरकार के साथ सम्राट चौधरी की सरकार सीधे तौर पर गरीबों को जमीन से वंचित कर रही है।0
0
Report
दिल्ली के ड्रग रिंग के किंगपिन विरेंद्र बासोया रौस एवेन्यू कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DRUG KINGPIN VIRENDER BASOYA BROUGHT AT ROUSE AVNUE COURT0
0
Report
Advertisement
हाई कोर्ट के आदेश से लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू की तीसरी वापसी, राजनीतिक हलचल
Kota, Rajasthan:लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने तीसरी बार संभाला पदभार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई वापसी कोटा। लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने शुक्रवार को तीसरी बार प्रधान पद का कार्यभार संभाल लिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद गुड्डू की प्रधान पद पर वापसी हुई है। लंबे समय से चल रहे निलंबन और कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्होंने दोबारा पंचायत समिति का कामकाज संभाला। इससे पहले नईमुद्दीन गुड्डू ने 22 अगस्त 2025 को भी हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण किया था। उस समय जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवींद्र त्यागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट सर्किल पर पहुंचे थे और गुड्डू के समर्थन में मौजूद थे। मामला 28 फरवरी 2025 से शुरू हुआ था। राज्य सरकार ने नईमुद्दीन गुड्डू को प्रधान पद से निलंबित कर दिया था। पंचायती राज विभाग के अनुसार, लाडपुरा पंचायत समिति की 12 ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था के ठेकों में वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर यह कार्रवाई की गई थी। निलंबन आदेश के खिलाफ गुड्डू ने राजस्थान हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट से उन्हें राहत मिली और लंबे समय तक निलंबित रखने पर कोर्ट ने आपत्ति जताई। इसके बाद अगस्त 2025 के दूसरे सप्ताह में उन्हें कार्यभार ग्रहण कराने के आदेश दिए गए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद 22 अगस्त 2025 को गुड्डू ने पदभार संभाला, लेकिन करीब छह दिन बाद ही पंचायती राज विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी इंद्रजीत सिंह की ओर से नया आदेश जारी कर दिया गया। जांच में दोषी माने जाने का हवाला देते हुए उन्हें राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 38(4) के तहत फिर निलंबित कर दिया गया था। इस कार्रवाई के चलते वे पंचायत समिति की आधिकारिक गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले पा रहे थे। अब हाईकोर्ट के रुख और नए आदेश के बाद नईमुद्दीन गुड्डू ने एक बार फिर लाडपुरा प्रधान का पद संभाल लिया है। उनकी तीसरी बार वापसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा गया। राजनीतिक रूप से भी नईमुद्दीन गुड्डू का लाडपुरा क्षेत्र में लंबे समय से प्रभाव रहा है। गुड्डू और उनका परिवार पिछले कई विधानसभा चुनावों से लाडपुरा में कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहा है। 2008, 2013 और 2023 में कांग्रेस ने नईमुद्दीन गुड्डू को लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया था। वहीं 2018 में उनकी पत्नी गुलनाज गुड्डू ने कांग्रेस के टिकट पर लाडपुरा विधानसभा चुनाव लड़ा था। लगातार निलंबन, अदालती कार्रवाई और प्रशासनिक आदेशों के बीच अब गुड्डू की तीसरी बार प्रधान पद पर वापसी ने लाडपुरा की स्थानीय राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ा दी है。 bite नईमुद्दीन गुड्डू लाडपुरा प्रधान0
0
Report
दूदू में पति ने लाठी से पत्नी हत्या, घरेलू कलह से सनसनी
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर) में पति ने पत्नी को लाठी से वार कर हत्या कर दी गई. सुनाड़िया गांव में महिला की लाठी से हत्या होने की सूचना है. SHO संजय मीणा घटनास्थल पर पहुंचे; मौके से लाठी बरामद की गई. मृतक की पहचान अनु देवी बैरवा के रूप में हुई. गृह-कलह के चलते झगड़ा हुआ; क्षेत्र में सनसनी फैल गई. शव मोर्चरी में रखा गया; दूदू थाना क्षेत्र के सुनाड़िया गांव की घटना.0
0
Report
छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिद–दरगाह–मदरसा में वंदेमातरम अनिवार्य
Begun, Rajasthan:रायपुर बिग ब्रेकिंग छत्तीसगढ़ से जुड़ी बड़ी खबर.. छत्तीसगढ़ राज्य वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज का बड़ा बयान स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में वंदे मातरम गान के निर्देश.. Zee मीडिया से बातचीत में डॉ सलीम राज ने कहा- पहली बार सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में वंदे मातरम का गान होगा केंद्र सरकार से मिले निर्देशो का पालन होगा.. ध्वजारोहण के साथ वंदेमातरम का गान अनिवार्य..0
0
Report
Advertisement
बारिश में बदहाल रास्तों ने शंकर कॉलोनी के श्मशान घाट तक पहुंचना मुश्किल बनाया
Baran, Rajasthan:श्मशान घाट तक रास्ता नहीं, बदहाल रास्ते से होकर जाना पड़ता है बारिश में अर्थी ले जाते समय गिरते-गिरते बचते गुरुवार को राजबाबू कंजर की धर्मपत्नी रेखा बाई के निधन के बाद जब ग्रामीण अंतिम यात्रा लेकर श्मशान घाट जा रहे थे, तो खराब और कीचड़ भरे रास्ते में अर्थी असंतुलित होकर गिरते-गिरते बची। मौके पर मौजूद 5–6 ग्रामीणों ने तत्काल अर्थी को संभालकर बड़ी अनहोनी टाल दी。 ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट तक पक्का रास्ता नहीं होने से बारिश के दिनों में अंतिम यात्रा भी मुश्किल हो जाती है। करीब तीन वर्ष पहले सनाकी बाई के निधन के दौरान भी बारिश के बीच अंतिम संस्कार में भारी परेशानी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के पानी से चिता की आग बुझ गई थी और रात में आवारा जानवरों द्वारा शव को नोचने जैसी बेहद पीड़ादायक घटना भी सामने आई थी。 ग्रामीण नवल गुजरावत ने कहा कि शंकर कॉलोनी में श्मशान घाट तक सुगम रास्ता और घाट पर आवश्यक सुविधाएं होना बेहद जरूरी है। वहीं अशोक गौड़ सेमला, छबड़ा ने प्रशासन से तत्काल पक्का रास्ता, टीनशेड और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है。 ग्रामीणों ने कहा कि अंतिम संस्कार किसी भी परिवार के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है। ऐसे समय में बदहाल रास्ते और बारिश से जूझना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। प्रशासन को मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसी परिवार को अपने प्रियजन के अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी पीड़ा और परेशानी न झेलनी पड़े।0
0
Report
हनुमानगढ़: सोते परिवार के घर चोरों ने लॉकर तोड़कर जेवरात चुराए
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले के गांव मक्कासर में चोरों ने परिवार के घर में मौजूद और सोते रहने के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया. गुरुवार देर रात वार्ड नंबर 9 स्थित एक मकान में घुसे अज्ञात चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर जेवरात चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है. पीड़ित ने जंक्शन पुलिस थाने में परिवाद सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. गोपालराम निवासी मक्कासर ने बताया कि वारदात रात करीब डेढ़ बजे के बाद हुई. उस समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़ दिया. इसके बाद उसमें रखे जेवरात चोरी कर लिए. गोपालराम के अनुसार चोर तीन सोने चाँदी के ज़ेवरात ले गए. चोरों ने घर में रखा गेहूं से भरा कट्टा भी उठाकर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो सके.0
0
Report
चमोली (उत्तराखंड): THDC टनल पिपलकोटी में बचाव अभियान जारी
Noida, Uttar Pradesh:CHAMOLI (UTTARAKHAND): RESCUE OPERATIONS UNDERWAY AT UNDER-CONSTRUCTION THDC TUNNEL AT PIPALKOTI0
0
Report
Advertisement
RAf 103 बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा: स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का उत्सव
Delhi, Delhi:स्वतंत्रता दिवस पर आरएएफ 103 बटालियन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए जगह-जगह तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में वजीराबाद पुस्ता रोड पर कार्यरत आरएएफ 103 बटालियन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बटालियन के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में कार्मिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा के दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके त्याग एवं बलिदान को याद किया गया। इस अवसर पर आरएएफ 103 बटालियन के अधिकारियों ने कहा कि तिरंगा केवल देश का झंडा नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के गौरव, सम्मान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भव्य तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को और खास बना दिया।0
0
Report
खगड़िया में आय से अधिक संपत्ति मामले में पथ निर्माण विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी
Khagaria, Bihar:खगड़िया के पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के सरकारी आवास और कार्यालय में निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी किया है। निगरानी विभाग के डीएसपी शशि शेखर चौधरी के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम के द्वारा लगातार पिछले चार से पांच घंटों से छापेमारी की जा रही है। पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता संजय कुमार के सरकारी आवास से 81 हजार रुपए नगद फिलहाल मिला है। और कागजात की छानबीन की जा रही है निगरानी विभाग के डीएसपी ने बताया की संजय कुमार के खिलाफ निगरानी में एक करोड़ एक लाख रुपये आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है उसी मामले में कोर्ट से वारंट लेकर तलाशी की जा रही है। खगङिया के साथ साथ बिहार शरीफ और पटना में भी छापेमारी की जा रही है। भ्रष्टाचार में लिप्त होकर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले पदाधिकारी के ऊपर लगातार निगरानी विभाग के द्वारा छापेमारी किया जा रहा है। इस छापेमारी से भ्रष्टाचार में संलिप्त पदाधिकारीयों में हङकंप मचा हुआ है। शशि शेखर चौधरी, डीएसपी निगरानी।0
0
Report
छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड ने स्वतंत्रता दिवस पर मस्जिदों में तिरंगा फहराने का आदेश
Begun, Rajasthan:छत्तीसगढ़ वक़्फ़ बोर्ड अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने स्वतंत्रता दिवस पर सभी मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में तिरंगा फहराने का आदेश जारी किया. इस दौरान डॉ. सलीम राज ने Zee Media से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भी निर्देश जारी किए गए.. उस दौरान प्रदेश के 8232 मस्जिदों, दरगाहों और मदरसों में ध्वजारोहण हुआ.. लेकिन कुछ कट्टरपंथियों द्वारा ध्वजारोहण नहीं किया गया. ऐसे करीब 38 लोगों की जांच के लिए निर्देशित दिए गए थे.. आखिर ये हिंदुस्तानी है या पाकिस्तानी.. ऐसी देशद्रोहियों पर एफआईआर करवाएंगे.. इनमें से कुछ ने माफीनामा दिया था.. डॉ सलीम राज ने कहा कि जो तिरंगा से प्यार करेगा उसे ही देश मे रहने का अधिकार..0
0
Report
Advertisement
दिल्ली हाई कोर्ट को बम धमकी: अदालत के बाहर दृश्य और वकीل की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: DELHI HC RECEIVES BOMB THREAT/OUTSIDE VISUALS FROM COURT/LAWYER REAX0
0
Report
गंगा का जलस्तर बढ़ने से सुल्तानगंज- कहलगांव में येलो अलर्ट, सुरक्षा चौकसी तेज
Naya Chak, Bihar:भागलपुर जिले में गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर सुल्तानगंज और कहलगांव में येलो अलर्ट है। गंगा का जलस्तर 34.27 मीटर पहुंच गया है। डेंजर लेवल 34.50 मीटर है, यानी गंगा खतरे के निशान से महज 23 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। पिछले करीब 24 घंटे से जलस्तर स्थिर है, लेकिन पिछले तीन दिनों में लगातार बढ़े पानी ने घाटों की तस्वीर बदल दी है। सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ने से अजगैबीनाथ गंगा घाट पर हालात बदल गए हैं। पानी बढ़ने के कारण घाट पर कई दुकानें बंद हो गई हैं। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों की व्यवस्थाएं बदली जा रही हैं। गंगा का पानी बढ़ने के साथ बैरिकेडिंग को भी आगे की ओर स्थानांतरित किया गया है। आपात स्थिति से निपटने के लिए SDRF की टीम और गोताखोरों को तैनात किया गया है। प्रशासन गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। सुल्तानगंज में पुराने सीढ़ी घाट पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की जा रही है। जलस्तर बढ़ने के कारण पहले उपयोग किए जा रहे घाट के कई हिस्से पानी में डूब गए हैं। श्रद्धालुओं की आवाजाही सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं में बदलाव कर रहा है। फिलहाल सुल्तानगंज में गंगा का जलस्तर स्थिर है, लेकिन खतरे के निशान के बेहद करीब होने के कारण प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर निगरानी और व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है.0
0
Report
त्रिपोलिया गेट पर तीन सौ साल पुरानी तीज की शाही सवारी लौट आई
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर के राजघराने से तीज की शाही सवारी की परंपरा आज भी कायम है. लोक संस्कृति, कलाकारों और सांस्कृतिक विरासत को समेटे हुए गुलाबी नगरी में अबकी बार भी तीज की सवारी शाही अंदाज में निकलेगी, जिसका ना केवल जयपुर राजस्थान अबकी विदेशी पावणों को भी इंतजार है. कल से दो दिन शाही तीज के रंग रंगेगी गुलाबी नगरी! जमाना बदला, नहीं बदली परंपरा- जयपुर में तीज की सवारी का शाही अंदाज निराला है. संस्कृति, विरासत और सांस्कृति धरोहर को समेटे जयपुर राजघराने की 300 साल से ज्यादा पुरानी परंपरा अभी भी कायम है. पुराने जमाने से लेकर नए जमाने के तक उसी शाही अंदाज में तीज की सवारी निकाली जाती है. इस बार भी कल और 16 अगस्त को पूरे गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक त्रिपोलिया गेट से तीज की सवारी निकलेगी. तीज माता सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी में स्थित रावले में विराजमान रहती है. और वहीं पूजन किया जाता है. तीज की सवारी सिटी पैलेस से शुरू होती है. इससे पहले सिटी पैलेस की जनानी ड्योढ़ी में पूर्व राजपरिवार के सदस्य पारंपरिक पोशाक में त्रिपोलिया गेट पर माता की आरती उतारते हैं. तीज पर्व से जुड़ी ये शाही सवारी केवल रस्म नहीं, बल्कि जयपुर राजपरिवार की परंपरा और राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. चांदी की पालकी में तीज माता की सवारी निकलेगी. त्रिपोलिया गेट नए रंग में- जयपुर की पहचान और राजसी विरासत के प्रतीक करीब 300 साल पुराने त्रिपोलिया गेट को नए शाही अंदाज में सजाया गया है. इस ऐतिहासिक प्रवेश द्वार पर पारंपरिक राजस्थानी शैली की नई चित्रकारी की गई है. गेट पर हाथ से बने हुए सुंदर बेल-बूटे और पुष्प आकृतियों को उकेरा गया है. इसकी नई पेंटिंग और रंग-रोगन सिटी पैलेस के उदयपोल की तर्ज पर किए गए हैं. यह ऐतिहासिक द्वार शाही सवारी और तीज के त्योहार के जुलूसों का मुख्य केंद्र रहा है, जो नए रूप में और भी भव्य दिखाई दे रहा है. चित्रकारी के लिए सिटी पैलेस के प्रसिद्ध उदयपोल की थीम को आधार बनाया गया है, जिससे त्रिपोलिया गेट अब पहले से कहीं अधिक आकर्षक और भव्य दिखाई दे रहा है. इसके रिनोवेशन का कार्य जयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य सवाई पद्मनाभ सिंह के निर्देशन पर किया गया है. त्रिपोलिया गेट से निकलेगी शाही सवारी तीज- 15 और 16 अगस्त को शाम 5:35 बजे तीज माता की शाही सवारी निकलेगी. इस दौरान लोक प्रस्तुतियों का आयोजन भी होगा. तीज माता की सवारी त्रिपोलिया गेट से शुरू होकर शहर के पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए तालकटोरा झील पहुंचेगी. माता के शाही लवाजमे में सजे-धजे हाथी, ऊंट, बैलगाड़ियां, रथ, पालकियां और लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां जयपुर की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक दिखाएंगी. इस दौरान राजस्थानी लोक कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां देंगे. शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने वाली सवारी में राजस्थान की पारंपरिक कला और संस्कृति के रंग देखने को मिलेंगे. तीज माता की सवारी से पहले पर्यटकों के बैठने की व्यवस्था त्रिपोलिया गेट के सामने बरामदे की छत पर रहेगी. जहां टूरिस्ट जयपुर के पारंपरिक मिष्ठान घेवर का स्वाद भी चखेंगे. महोत्सव के दौरान तालकटोरा झील के सामने पौंड्रिक उद्यान में क्राफ्ट और फूड बाजार लगाया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
