281001
Mathura - गांव फालैन में चोरों ने किसान के घर में की चोरी
Mathura, Uttar Pradesh:थाना कोसीकलां के गांव फैलिन में बीती रात चोरों ने किसान के घर में घुसकर चोरी कर ली. किसान को चोरों ने कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगाकर दूसरे कमरे में अलमारी में रखे सोने-चांदी नगदी चोर ले गए. किसान के परिवार को घर में बंद कर गए ,यहीं नहीं चोरों ने पड़ोस के भी दो घरों में तलाशी ली लेकिन वहां कामयाबी नहीं मिली,पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यमुनोत्री हाईवे के वैली ब्रिज एबटमेंट में मिट्टी भराव से सुरक्षा सवाल
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन वैली ब्रिज एबटमेंट में उड़ेली जा रही मिट्टी, पुल की सुरक्षा पर सवाल उत्तरकाशी एंकर-उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी में निर्माणाधीन वैली ब्रिज जो यमुनोत्री धाम की लाइफ लाइन है। वैली ब्रिज निर्माण सुरक्षा कार्यों पर स्थानीय लोगों ने सवाल खड़े किए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वैली ब्रिज के दोनों किनारों के एबटमेंट में कार्यदाई विभाग और ठेकेदार मिट्टी और रेता भर रहा है और मानकों को ताक पर रखकर विभाग पुल सुरक्षा निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही कर रहा है। हम तस्वीरों में भी साफ देख सकते है कि किस प्रकार से वैली ब्रिज एबटमेंट में मिट्टी और रेता भरा जा रहा है। लोगों का कहना है कि वैली ब्रिज तैयार होने पर पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों एवं स्थानीय लोगों के वाहनों का आवागमन होगा और यदि पुल की सुरक्षा सही नहीं होगी तो आने वाले समय में खतरा उत्पन्न हो सकता है। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से अपील की है कि पुल निर्माण सुरक्षा कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए। इसके लिए विभाग को सख्त निर्देश दिए जाएं।0
0
Report
नीता बूचरा FLO संस्थापक ने पैकेज से जुड़ी जानकारी दी
Jaipur, Rajasthan:नीता बूचरा, संस्थापक,FLO कल के पैकेज से संबधित बाइट दामोदर जी ने दी है...0
0
Report
बलरामपुर गैंसड़ी में ट्रांसफार्मर खराब, दो दिन से सैकड़ों घरों में अंधेरा
Gainsari, Uttar Pradesh:नगर पंचायत गैंसड़ी में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने से सैकड़ों घरों में पिछले दो दिनों से अंधेरा छाया है। भीषण गर्मी और उमस में लोग बेहाल हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद अवर अभियंता जेई फोन तक नहीं उठा रहे हैं। नगर की विद्युत व्यवस्था राम भरोसे चल रही है। आक्रोशित व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि अगर 24 घंटे में बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि बिजली न होने से दुकानदारी चौपट हो गई है और फ्रिज का सामान खराब हो रहा है। इस संबंध में विद्युत उपखंड अधिकारी एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर की खराबी की सूचना मिली है। कर्मचारियों को भेज दिया गया है और जल्द ही ठीक करा दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नवादा में केंद्रीय विद्यालय खुलेगा; भूमि रजिस्ट्री पूरी, शिक्षा की दिशा बदलेगी
Nawada, Bihar:नवादा में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय, चिन्हित जमीन की रजिस्ट्री पूरी सांसद विवेक ठाकुर के प्रयास लाए रंग, छात्रों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा नवादा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब जिले के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सांसद विवेक ठाकुर के सतत प्रयासों से केंद्रीय विद्यालय हेतु चिन्हित भूमि की रजिस्ट्री केंद्रीय विद्यालय संगठन के नाम हो गई है। भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सांसद विवेक ठाकुर ने इसे नवादा के छात्रों और अभिभावकों के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि भूमि रजिस्ट्री के साथ ही केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग प्रशस्त हो गया है। अब बाकी बची औपचारिकताएं भी जल्द पूरी कर ली जाएंगी, ताकि बच्चों को जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। सांसद ने इस कार्य में सहयोग के लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नवादा के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के विस्तार के लिए उनके प्रयास लगातार जारी रहेंगे। केंद्रीय विद्यालय खुलने से न केवल नवादा, बल्कि आसपास के जिलों के बच्चे भी लाभान्वित होंगे। क्या है केंद्रीय विद्यालय KV भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन चलने वाले स्कूल हैं। यहां CBSE पैटर्न पर शिक्षा, बेहतर लैब, लाइब्रेरी और खेल सुविधाएं मिलती हैं。0
0
Report
लखनऊ के हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियाँ मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ- हिमालय कोल्ड स्टोरेज में भीषण आग लगी। रविवार सुबह लगी आग ने विकराल रूप धारण किया। तीन घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। आसपास के मकानों को एहतियातन खाली कराया गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियाँ आग बुझाने में जुटी हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। राहत-बचाव अभियान जारी, स्थिति पर प्रशासन की नजर। चिनहट थाना क्षेत्र स्थित हिमालय कोल्ड स्टोरेज में लगी आग।0
0
Report
सीहोर केस: आत्महत्या या साज़िश, मालती प्रजापति मौत पर सवाल
Sehore, Madhya Pradesh:क्या मध्य प्रदेश में फिर सामने आया 'ट्विशा शर्मा' जैसा एक और रहस्यमयी मामला? प्रदेश में चर्चित ट्विशा शर्मा केस की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि अब सीहोर से एक और संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रवण के बगीचे मोहल्ले में 32 वर्षीय मालती प्रजापति का शव फांसी के फंदे पर मिला है। पहली नजर में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है, लेकिन परिजन इसे सुनियोजित हत्या करार दे रहे हैं。 परिजनों का आरोप है कि मालती के शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके पति व सास ने मिलकर उसकी हत्या की है। इसी आरोप को लेकर जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर परिजनों ने जमकर हंगामा किया और कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से भी इनकार कर दिया। काफी देर तक चले विवाद के बाद पुलिस की समझाइश पर परिजन माने。 फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली थाना प्रभारी रविन्द्र यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या यह वास्तव में आत्महत्या है, या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश छिपी है? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही मिल सकेगा。 बाइट- परिजन बाइट- रविन्द्र यादव थाना प्रभारी0
0
Report
Advertisement
उदयपुरा में महिलाओं का शराब मुक्त अभियान: दोपहर से शाम तक निगरानी, जुर्माने के साथ कार्रवाई
Latehar, Jharkhand:एंकर : लातेहार नशा नाश का कारण होता है इस बात को लातेहार सदऱ प्रखंड के उदयपुरा गांव की महिलाएं पूरी तरह समझ चुकी हैं। गांव को नशे से मुक्त करने और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करने को लेकर महिलाओं ने गांव में एक अभियान आरंभ किया है। गांव में शराब बेचने या पीने वालों को आर्थिक दंड के साथ साथ उठक बैठक भी कराई जा रही है। लातेहार का उदयपुरा गांव पूरी तरह आदिवासी बहुल गांव है, लगभग 1000 की आबादी वाले इस गांव को आदर्श गांव घोषित किया गया था परंतु अवैध शराब बेचने वालों ने गांव के माहौल को खराब कर दिया है। सड़क के किनारे शराब बेचे जाने से गांव का माहौल खराब हो रहा था। गांव की लड़कियां या महिलाएं रास्ते से गुजरने में असहज महसूस करने लगी थीं, गांव के बच्चे भी नशे के शिकार होने लगे थे। धीरे-धीरे स्थिति बिगड़ने लगी और गांव के बच्चों का भविष्य भी खतरे में आ गया तो महिलाओं ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान आरंभ कर दिया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से बैठक कर निर्णय लिया कि अब अपने गांव में ना शराब बेचने देंगे और न ही किसी को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने देंगे। इसी संकल्प के साथ महिलाएं प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से लेकर शाम 7:00 बजे तक अवैध शराब के खिलाफ गांव में निगरानी कर रही हैं। अलग-अलग टीम बनाकर महिलाएं गांव के चौक-चौराहा और टोला-टोला घूमकर अवैध शराब पीने वालों और बेचने वालों को भगाने का प्रयास कर रही हैं। गांव के सड़क पर अवैध रूप से शराब बेचने या पीने वालों के खिलाफ एक नियम बना है: शराब बेचते पकड़े जाने या शराब पीते पकड़े जाने पर 500 रुपए जुर्माना या उठक-बैठक दंड दिया जाएगा। गांव की महिलाएं सुनीता देवी, सविता देवी आदि ने बताया कि पहले उनका गांव आदर्श गांव था, पर अब अवैध शराब ने माहौल बिगाड़ा है। स्थिति ऐसी हो गई कि बड़े-बड़े लोग और स्कूल के बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आ रहे थे। मजबूरी में गांव की महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे गांव को पूरी तरह शराब मुक्त बनाने के लिए सड़क पर उतरेंगी। इसके लिए पिछले पांच दिनों से अभियान चल रहा है और शराबियों को भगाया जा रहा है। अभियान का असर 5 दिन में दिखने लगा है। कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा श्वेता बाड़ा ने बताया कि अवैध शराब के कारण लोगों को रास्ते पर चलना भी मुश्किल हो गया था और वे असुरक्षित महसूस करती थीं। महिलाओं की इस पहल की पंचायत की मुखिया सुनीता देवी भी तारीफ करती हैं, कहती हैं कि महिलाओं ने समाज के सामने एक मिसाल कायम की है। नशा घर को तबाह करता है और इसे रोकना प्रशंसनीय है और जहां भी जरूरत होगी, वे सहयोग के लिए खड़ी रहेंगी।0
0
Report
पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी हादसा: चालक-गाइड निलंबित, 4 घायल पर्यटक नागपुर रेफर
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी पेंच टाइगर रिज़र्व के खवासा बफर पर्यटन क्षेत्र में संचालित सफारी के दौरान एक जिप्सी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण वाहन चालक की लापरवाही से चलायाजाना है। उक्त जिप्सी में 04 वयस्क एवं 01 बच्चा और 2 पांच वर्ष से कम कुल 07 पर्यटक सवार थे, जिनमें से 04 पर्यटक घायल हैं। सूचना प्राप्त होते ही पेंच टाइगर रिज़र्व के अमले द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी घायल पर्यटकों को घटनास्थल से कुरई स्थित शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया। पर्यटकों के अच्छे उपचार को सुनिश्चित करने हेतु पेंच से sdo seoni, sdm kurai , cmho seoni , range officer khawasa अस्पताल पहुचे. प्राथमिक उपचार के उपरांत घायलों को बेहतर उपचार हेतु नागपुर रेफर किया गया। पर्यटकों का समस्त उपचार पेंच प्रबंधन के पर्यवेक्षण में कराया जा रहा है एवं विभागीय अमले को भी देखरेख हेतु नागपुर स्थित अस्पताल भेजा गया है। वर्तमान में सभी पर्यटक नागपुर के अस्पताल में भर्ती हैं तथा उपचाराधीन हैं दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जाँच की जा रही है। वाहन चालक , गाइड को आगामी आदेश तक निलंबित किया गया है. जाँचोपरांत दोषी पाए जाने वाले संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार विधिसम्मत कठोर कार्यवाही की जावेगी。0
0
Report
श्योपुर गांधी नगर अस्पताल में गेट बंद, प्रसव के बाद महिला दर्द से तड़पती रही
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर गांधी नगर अस्पताल में गेट बंद, प्रसव के बाद महिला दर्द से तड़पती रही0
0
Report
Advertisement
डिजिटल पुलिसिंग: ग्वालियर में ई-विवेचना टैबलेट का वितरण, विवेचना तेज और पारदर्शी
Morena, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश पुलिस अब डिजिटल तकनीक के माध्यम से डिजिटल पुलिसिंग की तरफ बढ़ रही है, इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने प्रत्येक जिलों को ई विवेचना टैबलेट भेजे हैं जो पुलिस अधिकारियों को दिए जा रहे हैं, ग्वालियर में आज पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में टैबलेट का वितरण किया गया, आईजी अरविंद सक्सेना ने 100 अधिकारियों को अपने हाथ से ई विवेचना टैबलेट दिए, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस टैबलेट के माध्यम से विवेचना में पारदर्शिता आयेगी, तेज गति से विवेचना होगी , उन्होंने बताया कि जिन जाँच अधिकारियों के पास ये ई टैबलेट होंगे वे मौके पर ही सभी साक्ष्य इसमें अपलोड कर देंगे यानि उसी समय वरिष्ठ अधिकारी तक विवेचना की जानकारी पहुंच जाएगी और जनता को भी न्याय मिलने में आसानी होगी।0
0
Report
पटना के बेली रोड पर मेट्रो निर्माण के कारण ट्रैफिक योजना टली; मानसून में स्थिर
Patna, Bihar:पटना के बेली रोड पर मेट्रो निर्माण कार्य के कारण आज से लागू होने वाली नई ट्रैफिक व्यवस्था को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। बारिश और मानसून के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बेली रोड की एक लेन बंद करने का फैसला टाल दिया है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, फिलहाल बेली रोड पर वाहनों का परिचालन पहले की तरह दोनों लेन में जारी रहेगा और लोगों को किसी नए डायवर्जन का सामना नहीं करना पड़ेगा। प्रशासन ने बताया कि अभी मेट्रो के पुराने निर्माण कार्यों को पहले पूरा किया जाएगा। इसके बाद बेली रोड पर अंडरग्राउंड मेट्रो निर्माण शुरू होगा और उसी के अनुसार यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वर्तमान में इनकम टैक्स गोलंबर से चिड़ियाघर तक पांच स्थानों पर भूमिगत निर्माण कार्य चल रहा है। इन जगहों पर घेराबंदी की गई है, लेकिन दोनों लेन में वाहनों की आवाजाही जारी है। अधिकारियों का मानना है कि अभी एक लेन बंद करने से शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता और मानसून के दौरान लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। नई योजना के तहत चिड़ियाघर गेट नंबर-1 से इनकम टैक्स गोलंबर तक करीब तीन वर्षों के लिए ऑटो, ई-रिक्शा और बसों के परिचालन पर रोक लगनी थी, जबकि निजी वाहनों के लिए वन-वे व्यवस्था और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए थे। हालांकि फिलहाल यह व्यवस्था लागू नहीं होगी0
0
Report
ग्वालियर में 1.74 करोड़ लागत की सड़क को लेकर हंगामा, गुणवत्ता जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 1 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से सड़क निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय पार्षद, जनप्रतिनिधि और रहवासी शिकायत मिलते ही मौके पर पहुंचे तो ठेकेदार फर्म के कर्मचारियों से बहस शुरू हो गई। आरोप है कि ठेकेदार पक्ष के कर्मचारियों की स्थानीय लोगो ने दौड़ाकर मारपीट की। हंगामे की सूचना पर नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और सड़क की कोर काटकर मोटाई की जांच कराई। शुरुआती जांच में कई स्थानों पर सड़क की मोटाई निर्धारित मानकों से कम पाई गई, जिसके बाद निर्माण कार्य रुकवा दिया गया और सैंपल लैब जांच के लिए भेज दिए गए। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि गुणवत्ता में कमी की पुष्टि होती है तो संबंधित ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
चंदौली में हाई कोर्ट आदेश के बाद पैमाइश के दौरान हमला, पुलिस घायल
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली - हाईकोर्ट के आदेश पर पैमाईश करने पहुंची राजस्व व पुलिस टीम पर हमला - सीमांकन के दौरान जमकर पथराव, पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा - महिला आरक्षी रिंशु सिंह को जमीन पर पटककर पीटा, गला दबाने और मोबाइल छीनने का आरोप - हमले में तीन महिला आरक्षी समेत चार पुलिसकर्मी घायल, जिला अस्पताल में भर्ती - राजस्व टीम से जरीब छीनी गई, महिला आरक्षी का मोबाइल भी छीनने का आरोप - राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर 8 नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज - इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर भूमि विवाद की पैमाइश करने पहुंची थी टीम - मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाई में जुटी पुलिस - मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कबीरपुर गांव का मामला।0
0
Report
सरोदा जलाशय में लापता शुभम मल्लाह का शव 30 घंटे बाद बरामद
Kawardha, Chhattisgarh:लापता युवक का शव बरामद。 30 घंटे बाद खत्म हुआ इंतजार: सरोदा जलाशय में लापता युवक शुभम मल्लाह का शव बरामद SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों के लगातार 30 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद मिला शव, कवर्धा जिले के भोरमदेव थाना क्षेत्र स्थित सरोदा जलाशय में शुक्रवार शाम से लापता कवर्धा निवासी शुभम मल्लाह का शव आखिरकार करीब 30 घंटे की लगातार तलाश के बाद बरामद कर लिया गया। SDRF, पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने कठिन परिस्थितियों में लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसके बाद युवक का शव जलाशय से बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, कवर्धा निवासी शुभम मल्लाह शुक्रवार शाम अपने 03 दोस्तों के साथ सरोदा जलाशय में नहाने गया था। तैरने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद भोरमदेव थाना पुलिस, स्थानीय गोताखोर और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ सर्च ऑपरेशन लगातार 30 घंटे तक चलता रहा। जलाशय की अधिक गहराई और पानी की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने आधुनिक उपकरणों और गोताखोरों की मदद से खोजबीन जारी रखी। आखिरकार शनिवार की देर रात तक युवक का शव जलाशय से बरामद कर लिया गया। इधर पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। जिसके बाद युवक के शव को परिजनों को सुपुर्द किया जायेगा。0
0
Report
फतेहाबाद: नाली के पानी को लेकर एक ही परिवार में खूनी संघर्ष, महिलाओं समेत 9 लोग घायल
Fatehabad, Uttar Pradesh:फतेहाबाद।थाना फतेहाबाद क्षेत्र में गांव रसूलपुर कोटरा में नाली के पानी को लेकर परिवार के ही लोगों में जमकर चले लाठी डंडे दोनों पक्षों से महिलाओं समेत 9 नौ घायल पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव रसूलपुर कोटरा निवासी डालचंद पुत्र हरि सिंह ने बताया कि परिवार में चचेरे भाई की शादी है। जिसको लेकर साफ सफाई की जा रही थी।तभी शनिवार सुबह दस बजे के करीब परिवार के ही रघुवर दयाल पुत्र रामलक्षन के घर की महिलाएं घर के सामने नाली का पानी व कूड़ा इकट्ठा कर रही थी। विरोध करने पर दोनों पक्षों के लोग में गाली गलौज होने लगी और देखते ही देखते लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले इस दौरान मारपीट में डालचंद ,भाई जगन सिंह ,अनिल वहीं दूसरे पक्ष से भगवान दास, राम सेवक, रघुवर दयाल पुत्र रामलक्षन, सौमोती पत्नी रामवीर,जनक श्री पत्नी रघुवर दयाल व आरती पत्नी रामसेवक घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में मेडिकल के लिए भेजा। वही रघुवर दयाल पक्ष का आरोप है कि डालचंद पक्ष के लोग रास्ते में अपने पशु बनते हैं, घर के सामने नाली की साफ सफाई करते समय मारपीट की है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद विनोद कुमार मिश्रा से बात करने पर बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।तहरीर मिलने पर आवश्यक विधि कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
