281403
मथुराः गांव फालैन में 3 घरों में हुई चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ चोर
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसी के फालैन गांव में चोरों ने तीन घरों से हजारों का माल और आभूषण चोरी कर लिए। घरों के आसपास लगे सीसीटीवी में चोर कैद हो गया। गांव फालैन में पिछले दो दिनों में हुई तीन घरों में चोरी को लेकर गांव वाले डरे हुए थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी गांव में अनेको चोरी की घटनाएं हो चुकी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पिडावा में तेज रफ्तार ओमनी कार पुलिया से गिरकर चार घायल
Jhalawar, Rajasthan:पिड़ावा (झालावाड़) झालावाड़ जिले के पिड़ावा में एक तेज रफ्तार ओमनी कार बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में दो महिलाओं सहित चार जने घायल हो गए। घटना पिड़ावा शहर के मेला मैदान के पास स्थित चंवली नदी की पुलिया की है, जहां झालरापाटन निवासी दो महिलाओं सहित चार लोग ओमिनी कार में सवार होकर यहां से गुजर रहे थे। उसी दौरान उनकी ओमनी कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को कार से बाहर निकाल कर पिड़ावा के उप जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में एक महिला व पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है।0
0
Report
नागदा-कोटा-सवाईमाधोपुर सेक्शन में पहली वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल रैक का ट्रायल बुधवार
Kota, Rajasthan:पहली वंदे भारत सुपरफास्ट पार्सल रैक का बुधवार को नागदा-कोटा सवाईमाधोपुर सेक्शन पर ट्रायल होगा। ट्रेन का 16 डिब्बों का रैक कोटा पहुंच गया है। ट्रॉयल लगभग एक माह तक चलेगा। ट्रेन को ट्रॉयल के दौरान अधिकतम 145 किमी प्रति घंटे की स्पीड़ से दौड़ाकर देखा जाएगा। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर स्थित कोटा रेल मंडल का रेलवे ट्रैक इंडियन रेलवे में बेहतर माना जाता है, क्योंकि इस पर घुमाव वाले क्षेत्र कम हैं। ट्रेन को स्पीड़ से चलाकर देखने में लोको पायलेट व असिस्टेंड लोको पायलेट व निरीक्षण दल को कोई परेशानी नहीं होती है। यहां वंदे भारत चेयरकार, वंदे भारत स्लीपर, डबल डेकर कोच, एलएचबी एसी कोच सहित अन्य ट्रेन और कोच की ट्रॉयल हो चुका है। सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि बुधवार को सबसे पहले कोटा नागदा सेक्शन में भवानीमंडी व महिदपुर की तरफ ट्रॉयल होगा। बाद में ट्रेन को कोटा सवाईमाधोपुर सेक्शन पर भी चलाकर देखा जाएगा। सुपरफास्ट पार्सल रैक मैं माल का लादान कर भी ट्रॉयल होगा0
0
Report
आगरा ताजगंज में महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास; पति और सास-ससुर गिरफ्तार
Agra, Uttar Pradesh:आगरा के ताजगंज में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या का प्रयास। फांसी लगाने से पहले बनाया डेढ़ मिनट का वीडियो। वीडियो में पति और सास-ससुर पर उत्पीड़न के लगाए आरोप। वीडियो पति और मायके वालों को भेजने के बाद उठाया कदम। गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया था भर्ती। इलाज के दौरान सोमवार सुबह महिला की मौत। मृतका प्रियंका के दो छोटे बच्चे हैं। भाई ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट के आरोप लगाए। कई बार पंचायत के बाद भी नहीं बदले ससुराल वालों के हालात। पुलिस ने पति और सास-ससुर को किया गिरफ्तार। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी। आगरा थाना।ताजगंज क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
जालौन में सियार के हमले से दो किसान गंभीर रूप से घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में बकरी चराने के दौरान खेत पर सियार ने किया हमला, सियार के हमले से महिला समेत दो किसान घायल हुए। बकरी चराने के दौरान सियार ने महिला पर बोला हमला, चारा काटने गए अन्य किसान को भी बनाया शिकार। सियार के हमले से सुशीला और राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल। घायलों को ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जंगल जानवरों के हमलों से ग्रामीणों में दहशत। जालौन के कोँच कोतवाली क्षेत्र के भडारी गांव का मामला।0
0
Report
गोंडा में मगरमच्छ के हमले से मजदूर भानु की मौत, परिवार ने लापरवाही का आरोप लगाया
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले के उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के सनौली मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के निश्चित पुरवा के रहने वाले मजदूर भानु को 24 जून को तटबंध के किनारे काम के दौरान मगरमच्छ ने हमला कर Left पैर के मांस को खा लिया था और उसका LIVE वीडियो भी सामने आया था. परिवार के अनुसार 34 दिन से भानु का इलाज गोंडा के निजी अस्पताल, जिला अस्पताल और लखनऊ के निजी अस्पताल में कराते रहे, जबकि रिश्तेदारों और गांव के लोगों से कर्जा लेकर इलाज करवाया गया. आज सुबह 7 बजे भानु की लखनऊ में मौत हो गई. परिवार ने इलाज में लापरवाही और आर्थिक मदद ना मिलने का गंभीर आरोप लगाया है. हमले का LIVE वीडियो सामने आया था जिसमें देखा गया कि मगरमच्छ तटबंध के किनारे मजदूर पर हमला कर रहा था; मजदूरों के आने पर मगरमच्छ भानु को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन तब तक उनके बाएं पैर का कुछ हिस्सा खा लिया गया था. सही इलाज न मिल पाने के कारण भानु के दाहिने पैर भी सड़ने लगा था, जिससे मौत हुई.0
0
Report
गोंडा के खिरौरा मोहन में डंपर टक्कर से सब्जी व्यापारी की मौत
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खिरौरा मोहन के हुए आज बुधवार सुबह 7 बजे एक सड़क हादसे में डंपर वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय सब्जी व्यापारी पराग दत्त साहू की मौत हो गई है। जबकि उनके मित्र झगरू मौर्य गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहाँ इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पराग दत्त साहू अपने मित्र झगरू मौर्या के साथ लोडिंग ई-रिक्शा से आज बुधवार सुबह 5:00 के करीब गोंडा सब्जी मंडी आए थे। यहां से दोनों अलग-अलग प्रकार की सब्जियां खरीद करके अपने ई-रिक्शा लोडिंग वाहन में रखे थे। जिसे यह ले जाकर के गांव-गांव दोनों लोग इसकी बिक्री करते हैं।इसे लेकर जा रहे थे जहां रास्ते में जाते समय खिरौरा मोहन के पास खिरौरा मोहन की तरफ से गोंडा आ रहे डंपर से दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे ई-रिक्शा लोडिंग में सवार 35 वर्षीय पराग दत्त साहू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि उनके मित्र 34 वर्षीय झगरु मौर्या घायल है। बताया जा रहा है कि पराग दत्त गांव गांव जाकर की सब्जी बेचकर किसी तरीके से अपने परिवार का जीवन यापन कर रहे थे। इनके तीन बच्चे भी हैं जिसमें दो बेटे और एक बेटी है धर्मवीर साहू, प्रियांशी साहू और एक छोटी लड़की भी है। वही इस घटना के बाद परिजनों में कोहरा मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस द्वारा मृतक पराग दत्त साहू के शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को देखकर के डंपर की जांच करके आगे की कार्रवाई में देहात कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
रायबरेली: गुरु पूर्णिमा पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़, सुरक्षा चाकचौबंद
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ श्रद्धालु गंगा नदी में लगा रहे आस्था की डुबकी गंगा स्नान को लेकर प्रशासन ने किए सुरक्षा के कड़े इंतजाम रायबरेली के डलमऊ, गंगासो, गोकना गंगा घाट पर लगी श्रद्धालुओं की भरी भीड़0
0
Report
तेहरी के जगधार में बारिश से भूस्खलन, मकान और पैदल रास्ता खतरे में
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिले में लगातार हो रही बारिश से रानीचौरी के जगधार क्षेत्र में एक मकान के पीछे भारी भूस्खलन होने से मकान को खतरा पैदा हो गया है वही गांव को जोड़ने वाला पैदल रास्ता भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है, मकान मालिक संजय बहुगुणा का कहना है कि लगातार बारिश से मलबा गिर रहा है जिसकी सूचना प्रशासन को भी दे दी गई है और समय रहते इसका ट्रीटमेंट नहीं किया गया तो मकान को भी खतरा बना हुआ है。0
0
Report
Kaushambi: तालाब किनारे 3 साल के मासूम का शव मिला, हत्या की आशंका
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। तीन दिन से लापता 3 साल के मासूम का शव तालाब किनारे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाना इलाके के सिरयावां कला गांव में करारी कस्बा निवासी मासूम अली पुत्र शाहनवाज शाह रिश्तेदार मोहम्मद जाबिर के यहां जन्म उत्सव समारोह में शामिल होने 27 जुलाई को आया था। इसी दौरान मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर लगातार दो दिनों तक आसपास के क्षेत्रों और तालाबों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बुधवार को सिरयावां मलाक गांव स्थित तालरी तालाब के किनारे ग्रामीणों ने देखा कि जानवर किसी शव को किनारे की ओर खींच रहे हैं। सूचना पर पहुंचे परिजनों और पुलिस ने शव बाहर निकलवाया, जिसकी पहचान लापता मासूम अली के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ चायल तथा भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि मासूम की हत्या कर उसके शव को तालाब में फेंका गया है। वहीं पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
चौमहला सीएचसी को NQAS सर्टिफिकेशन: कोटा संभाग का पहला केंद्र बना
Jhalawar, Rajasthan:चौमहला (झालावाड़) झालावाड़ जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमहला ने health क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक मूल्यांकन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सीएचसी चौमहला ने NQAS सर्टिफिकेट प्राप्त किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला चौमहला सीएचसी कोटा संभाग का पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बन गया है。 राष्ट्रीय स्तर की केंद्रीय टीम द्वारा सीएचसी का गहन निरीक्षण और मूल्यांकन किया गया था। इस दौरान अस्पताल की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाएं, मरीज देखभाल, उपचार की गुणवत्ता, साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण, अस्पताल की स्वच्छता एवं सुरक्षा मानक, प्रयोगशाला एवं प्रसूति गृह में उच्च स्तरीय जांच सुविधा व सुरक्षित प्रसव कक्ष, दवाइयों की उपलब्धता हेतु पर्याप्त दवा आपूर्ति और बेहतर स्टोर प्रबंधन, मरीजों के साथ स्टाफ का व्यवहार सहित सभी कड़े मानकों पर खरा उतरने के बाद केंद्रीय टीम द्वारा सीएचसी चौमहला को NQAS क्वालीफाई घोषित किया गया। इस ऐतिहासिक सफलता पर अस्पताल प्रशासन ने खुशी जताते हुए समस्त चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों की सराहना की। NQAS सर्टिफिकेशन मिलने से क्षेत्र के मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। इसके साथ ही झालावाड़ जिले के स्वास्थ्य महक में का मान बढ़ा है。0
0
Report
रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई, 4 मेडिकल स्टोर सील
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ पुलिस कमिश्नरेट और औषधि एवं प्रसाधन विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। शहर के तीन दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोर्स की जांच के दौरान चार मेडिकल स्टोर बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयां बेचते पाए गए.. इनमें डीडी नगर का मां दुर्गा मेडिकोज, गुढ़ियारी का आयुष मेडिकल, भनपुरी का विश्वास मेडिकल और उरकुरा का उदय मेडिकल स्टोर शामिल हैं.. जांच में Pregabalin Capsules और Rexcof DX Syrup जैसी प्रिस्क्रिप्शन आधारित दवाइयों की अवैध बिक्री सामने आने पर चारों मेडिकल स्टोर सील कर दिए गए हैं और औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.. पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के बाद रायपुर पुलिस ने साफ किया है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों की बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..0
0
Report
प्रतापगढ़ में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, थाना केसरियावाद पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी रमेश ने बताया कि ढाढवा माता पुलिया के पास ग्राम जीवा तालाब स्थित सुकली नदी के पेटे से अवैध बजरी का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोका गया और जांच की गई। चालक ने अपना नाम केवा पुत्र मोटिया मीणा निवासी पनवा, थाना झल्लारा, जिला सलूंबर बताया। पुलिस ने ट्रैक्टर के दस्तावेज मांगे तो वह वैध कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने बजरी अपने घर ले जाने की बात कही। ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में केसरियावाद थाना पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम तथा राजस्थान प्रधान खनिज रियायत नियमावली, 2017 की धारा के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
उर्वरक उपलब्धता और वितरण पर यूपी कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही की प्रेस वार्ता
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश भर में उर्वरक की उपलब्धता और वितरण के संबंध में कृषि मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी की प्रेस वार्ता। ग्यारह बजे होगी प्रेस वार्ता उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री श्री सूर्य प्रताप शाही जी की प्रदेश में उर्वरक की उपलब्धता, आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को लेकर प्रेस वार्ता।0
0
Report
लखीसराय में गुरु पूर्णिमा पर आस्था का अनूठा संगम, पालकी शोभायात्रा का भव्य दृश्य
Lakhisarai, Bihar:ANCHOR - लखीसराय में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। शहर के पुरानी बाजार स्थित साईं बाबा मंदिर से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा से पूर्व मंदिर में साईं बाबा की विशेष आरती की गई। आरती के बाद भक्तों ने हाथों में ध्वज-पताका लिए \"जय साईं राम, साईं महाराज की जय\" के जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू की। ढोल-नगाड़े और भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा साईं मंदिर से निकलकर धरमराय चक होते हुए थाना चौक से गुजरते हुए पुनः साईं मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। आयोजकों ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर हर वर्ष यह शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसका उद्देश्य आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देना है。0
0
Report
निनोर चौकी पर सीएलजी-शांति समिति बैठक; साइबर ठगी से बचाव के टिप्स दिए गए
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के सालमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित निनोर पुलिस चौकी परिसर में सीएलजी सदस्यों एवं शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल, सालमगढ़ थाना प्रभारी दीपक कुमार तथा चौकी प्रभारी सुरजमल ने की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने साइबर अपराधों से बचाव और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठग ऑनलाइन गेम, सोशल मीडिया और फर्जी कॉल के माध्यम से बच्चों और युवाओं को अपना शिकार बना रहे हैं। उन्होंने लोगों से किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी साझा नहीं करने तथा साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की समय पर सूचना मिलने से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हुआ है और चोरी की घटनाओं में भी कमी आई है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया। बैठक में सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट साझा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीएलजी सदस्य, शांति समिति के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन से पुलिस के साथ सामन्वय बनाए रखते हुए क्षेत्र में सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की.0
0
Report
Advertisement
