281403
Mathura - कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया मेडिकल विजिट
Kosi, Uttar Pradesh:कोसी कला के कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने मेडिकल विजिट किया। इस दौरान सभी छात्र केडी मेडिकल कॉलेज में पहुंचे। बच्चों ने मेडिकल विजिट के दौरान क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की जानकारियां जैसे MRI, Ultrasound, CT, Scan, Pediatrics, Blood Bank, Pathology, Microbiology, etc .वहां के वरिष्ठ चिकित्सकों के द्वारा प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों ने विज्ञान में रुचि दिखाते हुए डॉक्टर बनने की इच्छा जाहिर की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्वालियर पहुंचेंगे मंगुभाई पटेल: दीक्षांत समारोहों और केंद्रीय प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल दो दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर कल पहुंचेंगे। इस दौरान राज्यपाल कृषि विश्वविद्यालय और संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगे। इसके अलावा कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। वीओ- राज्यपाल मंगुभाई पटेल 15 अक्टूबर को वायु मार्ग से ग्वालियर पहुंचेंगे। यहां से वे मुरार स्थित वीआईपी सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 15 मिनट पर कृषि महाविद्यालय में सेंट्रल प्रोसेसिंग लाइन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। वीओ- राज्यपाल के प्रवास का दूसरा दिन भी विश्वविद्यालयों के नाम रहेगा। 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। खास बात यह है कि इस समारोह का आयोजन भी राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में किया जाएगा। वीओ- दोनों विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों में विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। कार्यक्रमों में विश्वविद्यालयों के अधिकारी, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राज्यपाल 16 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजकर 5 मिनट पर ग्वालियर से वायु मार्ग के जरिए भोपाल के लिए रवाना होंगे। बाइट- अरविंद कुमार शुक्ला- कुलगुरू,कृषि विश्विद्यालय बाइट- स्मिता सहस्त्रबुद्धे- कुलगुरू, म्यूजिक यूनिवर्सिटी ग्वालियर0
0
Report
PM मोदी से मुलाकात और सम्मान: एशियन गेम्स गोल्ड विजेता भारतीय महिला टीम
Begun, Rajasthan:रायपुर भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सम्मान करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली में पीएम हाउस में आयोजित किया गया है कार्यक्रम एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण और अन्य पदक जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम, महिला हॉकी टीम और अन्य पदकवीर खिलाड़ियों से पीएम करेंगे मुलाकात और उनका करेंगे सम्मान भारतीय महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जिन्होंने एशियन गेम्स में जीता है पदक वे कल सुबह रायपुर से दिल्ली जाएंगे भारतीय कप्तान समृति मंदाना ने कहा- एशियन गेम्स का एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा था.. जहां दूसरे इवेंट्स होते हैं वहां क्रिकेट भी अब खेला जा रहा है.. कल प्रधानमंत्री से मुलाकात होगी यह सम्मान की बात है.. हमें आगे और भी बेहतर करना है बाइट- स्मृति मंदाना, भारतीय कप्तान, महिला क्रिकेट टीम0
0
Report
आठनेर में टमाटर चोरी के संदेह पर बुजुर्ग की हत्या, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के आठनेर में टमाटर चोरी के संदेह पर 64 वर्षीय बुजुर्ग की बेरहमी से मारपीट कर हत्या का मामला सामने आया है। खेत के पास बुजुर्ग को रोककर पिता-पुत्र ने उनके साथ गाली-गलौज और डंडे से मारपीट की थी। गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मामले में आठनेर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। घटना 9 अक्टूबर की रात की है, जब ग्राम धामोरी निवासी 64 वर्षीय गुलाब माटे जामगांव से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुरेश वाडेकर और उसके बेटे शैलेष वाडेकर ने उन्हें खेत के पास रोक लिया और टमाटर चोरी करने का संदेह जताया। बुजुर्ग ने चोरी के आरोप से इनकार किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लकड़ी के डंडे से मारपीट कर दी। मारपीट में गुलाब माटे को गंभीर चोटें आईं और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे की शिकायत पर आठनेर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुजुर्ग की मौत के बाद प्रकरण में हत्या की धारा भी बढ़ाई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेश वाडेकर और उसके बेटे शैलेş वाडेकर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को भैंसदेही न्यायालय में पेश किया गया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर सिंधिया राजवंश की संपत्ति बंटवारे पर नया मोड़, अगली सुनवाई 29 अक्टूबर
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में सिंधिया राजघराने की लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की पैतृक संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में है। समझौते पर धोखाधड़ी से साइन कराने का आरोप लगाने वाली प्रतिमा देवी राना को अब अपने दावों के पक्ष में कोर्ट में सबूत रखने होंगे। इस मामले में अब 29 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी।\n\nदरअसल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच लंबे समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। वसुंधरा राजे सिंधिया, यशोधरा राजे सिंधिया और ऊषा राजे की तरफ से संपत्ति बंटवारे का एक समझौता कोर्ट में प्रस्तुत किया गया था। इस समझौते पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की दिवंगत बुआ पद्मावती राजे की बेटी प्रतिमा देवी राना ने आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बंटवारे से जुड़े कागजों पर धोखे से उनके हस्ताक्षर लिए गए थे। प्रतिमा देवी ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें अपने दावे के समर्थन में साक्ष्य पेश करने का मौका दिया जाए और उन्हें फिर से सुनवाई में शामिल किया जाए। वहीं दूसरी तरफ वसुंधरा राजे, यशोधरा राजे और ऊषा राजे पक्ष ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि समझौते पर सभी की रजामंदी से हस्ताक्षर हुए थे। इसके सबूत के तौर पर परिवार के साथ हुई दावत और उस दौरान ली गई तस्वीरों का हवाला भी दिया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया पक्ष ने भी समझौते में किसी भी तरह की धोखाधड़ी की बात से इनकार किया है। गौरतलब है कि सिंधिया राजघराने की संपत्तियों में ग्वालियर का ऐतिहासिक जयविलास पैलेस समेत देशभर में फैली कई बेशकीमती संपत्तियां शामिल हैं। प्रतिमा देवी की आपत्ति के बाद इस बहुचर्चित पारिवारिक विवाद में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है。0
0
Report
मुरैना में खाद माफिया के खिलाफ पुलिस की बड़ी छापेमारी: तीन सैकड़ा से अधिक नकली खाद बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना - मुरैना में खाद माफिया सक्रिय, खाद माफिया अड्डे पर पुलिस ने की छापेमार करवाई, खाद माफिया के गोदाम से करीब तीन सैकड़ा से अधिक नकली खाद की बोरियां हुई बरामद, मजदूरों की मदद से नकली खाद को पैकिंग कर बाजार में खपाने की की जा रही थी कोशिश, पुलिस ने खाद गोदाम पर छापेमार कारवाई कर पकड़ी करीब तीन सैकड़ा से अधिक खाद की बोरियां, खाद के कट्टों में खाद के नाम पर काला पत्थर पैककर खपाने को तैयार था नकली खाद, पुलिस की टीम आने से पहले खाद माफिया मौके से हुआ फरार, नकली खाद गोदाम को कट्टो को पैक करते हुए मिले मजदूर, पुलिस ने खाद से भरे पैक करने वाली मशीन सहित पाँच सौ से अधिक बारदाना एक लोडिंग वाहन को भी पुलिस ने पकड़ा, स्टेशन थाना पुलिस ने की पूरी कार्यवाही, स्टेशन थाना क्षेत्र के जेवड़ा खेड़ा इलाके की पूरी घटना0
0
Report
शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री साय सहित
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण महोत्सव का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक हुए शामिल, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने किया गंगा आरती, चित्रोत्पला त्रिवेणी संगम पर गंगा आरती से भक्तिमय हुआ माहौल, धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में तीन दिवसीय महोत्सव का आगाज, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल, शिवरीनारायण मठ के प्रमुख श्री रामसुंदरदास महंत की भी रही उपस्थिति, नवरात्रि और दशहरा मेले के अवसर पर आयोजित हो रहा महोत्सव, तीन दिनों तक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गुलजार रहेगी शिवरीनारायण नगरी0
0
Report
Advertisement
छत्तीसगढ़ में भर्ती परीक्षाएं रद्द, दीपक बैज का आरोप भ्रष्टाचार पर
Raipur, Chhattisgarh:SI भर्ती परीक्षा रद्द होने को लेकर दीपक बैज का बयान, कहा- छत्तीसगढ़ में किसी विभाग की परीक्षा सुरक्षित नहीं है, पुलिस भर्ती परीक्षा का इंटरव्यू रद्द कर दिया गया. शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द कर दिया गया, सरकार दावा करती थी कि हम PSC की परीक्षा यूपीएससी के तर्ज में करेंगे. शिक्षक, व्यापम और SI की परीक्षा नहीं करवा पा रहे हैं. छत्तीसगढ़ की परीक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है अपनी मांग को लेकर राजस्व पटवारी अनिश्चिततकालीन हड़ताल पर. मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा- जान बूझकर पटवारियों को उलझाया गया ताकि धरना प्रदर्शन करे, किसानों का पंजीयन न हो, रकबा काटा जा सके, पूरी तरह से धान बेचने में असमर्थ हो, सरकार जान बूझकर ये कर रही है. अभी पटवारी हड़ताल में गए आने वाले समय में, धान खरीदी शुरू होते ही सोसायटी के कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे, जान बूझकर उलझा रही है ताकि धान खरीदी कम कर सके0
0
Report
कवर्धा में कांग्रेस का पुतला दहन, SIR पर पारदर्शिता पर सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा ज्ञानेश कुमार के पुतले को हथकड़ी पहनाकर कांग्रेस का प्रदर्शन, SIR और चुनावी पारदर्शिता पर उठाए सवाल कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष नवीन जायसवाल के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी पारदर्शिता और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में पैदल march निकाला। कांग्रेस भवन से शुरू हुआ मार्च बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल तक पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को हथकड़ी पहनाकर पुतला दहन किया और केंद्र सरकार व निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी की。 नवीन जायसवाल ने चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता, मतदाता सूची और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे तथा मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मताधिकार की सुरक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता बेहद जरूरी है । प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। नवीन जायसवाल, जिलाध्यक्ष0
0
Report
भारत बनाम जिंबॉब्वे महिला टी-20: मंधाना ने कप्तानी के साथ खेल पर जोर दिया
Begun, Rajasthan:भारत और ज़िंबाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच 16 अक्टूबर को होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर टीम की तैयारियों और रणनीति पर बात की। मंधाना ने साफ कहा कि कप्तानी की जिम्मेदारी बढ़ी है, लेकिन इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ेगा। वह पहले की तरह अपने खेल पर ध्यान देंगी। मंधाना ने पिछले दो वर्ल्ड कप में टीम के क्वालीफाई नहीं कर पाने पर कहा कि टीम ने पूरी कोशिश की थी, लेकिन प्रदर्शन में अभी भी करीब 10 फीसदी सुधार की गुंजाइश है। टीम इन कमियों को दूर कर आगामी बड़े टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। टीम के नंबर-3 बल्लेबाज की भूमिका पर मंधाना ने भरोसा जताया कि इस टूर्नामेंट के बाद इस पोजिशन को लेकर बनी समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, रायपुर के मौसम और विकेट की तारीफ करते हुए उन्होंने इसे क्रिकेट के लिए अच्छा बताया। जिंबॉब्वे के खिलाफ पहली बार खेलने को लेकर मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम भी इस मुकाबले से काफी कुछ सीख सकती है। उन्होंने जिंबॉब्वे की टीम के खेल का आनंद लेते हुए खेलने के अंदाज का भी जिक्र किया। अब रायपुर में होने वाले मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत के साथ अपनी तैयारियों को मजबूत करने पर होगी।0
0
Report
Advertisement
खेत में किसान पुरुषोत्तम गुर्जर का लहूलुहान शव, हत्या का शक
Morena, Madhya Pradesh:खेत में मिला किसान का लहूलुहान शव. मृतक का नाम पुरुषोत्तम गुर्जर. मृतक के शरीर पर धारदार हथियार के निशान. परिजनों ने हत्या के पीछे कुल्हाड़ी से हमला करके मौत के घाट उतारे जाने की आशंका जताई. मृतक का मोबाइल मिला नहीं. हत्या की वजह संभवतः पैसों के लेनदेन बताई जा रही है. हत्यारे अज्ञात. बुधवार सुबह केदारपुर गाँव की घटना. पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है. पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना शुरू की. झांसी रोड थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
हरदोई के शातिर चोर ने प्रेमिका से चोरी की भागीदारी, 28 मुकदमे गिरफ्तार
Farrukhabad, Uttar Pradesh:हरदोई का शातिर चोर प्रेमिका से मिलने आता था, मुलाकात के बाद वह चोरी करने निकल पड़ता था और चोरी के माल में हिस्सेदारी होती थी. फर्रुखाबाद में चोरी के खुलासे के बाद यह कहानी सामने आई. सर्वेश यादव और उसकी प्रेमिका के बारे में बताया गया कि वे करीब दो साल से जुड़े थे. आरोप है कि सर्वेश घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लेता था और चुराए माल का हिस्सा उसे देता था. वह टोपी लगाकर चोराई करता था ताकि पहचान न बने. 2 अक्टूबर की घटना के बाद एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर दोनों को गिरफ्तार किया. सर्वेश के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में छह और हरदोई में 22 मुकदमे दर्ज हैं, कुल 28 मुकदमों का इतिहास बताया गया. महिला आरोपी के खिलाफ फतेहगढ़ में छह मुकदमे हैं. गिरफ्तार माल में 10,180 रुपये नकद, 25 पैसे के 32 सिक्के, 50 पैसे के 23 सिक्के और एक अंगूठी-पायल शामिल कुल 25 वस्तुएं बरामद हुईं. प्रेस वार्ता के दौरान अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे की विधिक कार्रवाई जारी है.0
0
Report
बसिरहाट इटिंडा में कांग्रेस ने जGnesh कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन किया
Basirhat, West Bengal:জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগ ও গ্রেফতারের দাবীতে বসিরহাট সীমান্তবর্তী ইটিণ্ডায় বিক্ষোভ মিছিল কংগ্রেসের। মুখ্য নির্বাচন কমিশনার জ্ঞানেশ কুমারের পদত্যাগ ও,গ্রেফতারের দাবি রাজ্য জুড়ে আন্দোলনে নেমেছে জাতীয় কংগ্রেস। এই রকম আজ উত্তর ২৪ পরগনার বসিরহাট সীমান্তবর্তী ইটিণ্ডায় জ্ঞানেশ কুমারে পদত্যাগ ও গ্রেফতারের দাবীতে বিক্ষোভ মিছিল করে কংগ্রেস কর্মী সমর্থকরা।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह में नवरात्रि के मद्देनजर प्रशासन का अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद
Giridih, Jharkhand:दुर्गा पूजा को दृष्टिगोचर रखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। दुर्गा पूजा पर्व शांतिपूर्वक के साथ मनाने को लेकर आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, श्री रामनिवास यादव के नेतृत्व में गिरिडीह के शहरी क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से लोगों को सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक, सहायक समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, ट्रैफिक डीएसपी, थाना प्रभारी, मुफस्सिल, थाना प्रभारी, पचलबा, थाना प्रभारी, टाऊन थाना समेत अन्य संबंधित अधिकारी, पुलिस कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रामनिवास यादव ने कहा कि नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था संधारण के साथ-साथ अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। पर्व के निमित्त बेहतर समन्वय, सद्भाव के साथ जिला प्रशासन व अन्य समुदाय के लोगों के साथ मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। पर्व को लेकर जिला स्तर, अनुमंडल स्तर, ब्लॉक स्तर तथा थाना स्तर पर शांति समिति के सदस्यों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ बैठक कर लिया गया है। बैठक के माध्यम से आमजनों से आह्वान किया गया है कि पर्व की गरिमा के साथ नवरात्रि पर्व मनाएं। इसके साथ ही पर्व को लेकर सभी व्यवस्थाओं और तैयारियों को लगभग पूर्ण कर लिया गया है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और तैयार है। सुरक्षा के कड़े इंतेज़ाम किए गए हैं। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं । इसके साथ ही आवश्यक स्थलों पर बैरिकेडिंग भी किया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष 24× 7 सक्रिय रखने का निर्देश दिया गया है। सभी अधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारी को आपसी समन्वय के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने कहा कि जिलेवासियों के सामूहिक भागीदारी से पर्व में शांति व्यवस्था कायम रहेगी। विधि व्यवस्था संधारण में प्रशासन को मदद मिलेगी। शांति और भाईचारा जिले की पहचान है। नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र जिले में सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा बनाए रखने की आवश्यकता है। पर्व-त्योहार खुशियां मनाने और एक-दूसरे से प्रेम बांटने का अवसर प्रदान करता है। त्योहार में सभी लोग खुशियों का माहौल बनाएं रखें। संयमित और अनुशासित तरीके से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लासपूर्वक त्योहार मनाएं। त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक आवश्क तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। दंडाधिकारी एवं पुलिस बलों की तैनाती कर दी गयी है। किसी भी तरह का उपद्रव व अफवाह फैलाने वाले असमाजिक व अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त-से-सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जमालपुर-भागलपुर रूट पर तीसरी लाइन: 1094 करोड़ की परियोजना से रेलवे की गति बढ़ेगी
Munger, Bihar:जमालपुर-भागलपुर रूट पर दौड़ेगी तीसरी लाइन, 1094 करोड़ की परियोजना के लिए जल्द ही जमीन होगा अधिग्रहण शुरू। मुंगेर : साहिबगंज लूप रेलखंड पर ट्रेनों का दबाव कम करने और मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ाने के लिए रेलवे की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजना ने अब जमीन पर आकार लेना शुरू कर दिया है। जमालपुर से भागलपुर के बीच तीसरी रेलवे लाइन बिछाने के लिए प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर ने रेलवे के आला अधिकारियों के साथ पूरे रेलखंड पर ट्रॉली से निरीक्षण किया। निरीक्षण मुंगेर जिला सीमा में पड़ने वाले जमालपुर जंक्शन से लेकर खड़िया-पीपरा हॉल्ट तक किया गया। इस दौरान रेलवे के डिप्टी चीफ कंस्ट्रक्शन गोपाल पाठक, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी पंकज गुप्ता, डीसीएलआर रविशंकर उरांव सहित निर्माण विभाग के कई इंजीनियर मौजूद थे। निरीक्षण के कारण जमालपुर से सुल्तानगंज के बीच डाउन लाइन पर दो घंटे का मेगा ब्लॉक भी लिया गया था। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पणिकर ने बताया कि जमालपुर से भागलपुर के बीच कुल 53 किलोमीटर में तीसरी लाइन बिछाई जानी है। इस 53 किमी में से करीब 18 किमी का हिस्सा मुंगेर जिले की सीमा में आता है। उन्होंने बताया, 'इस 18 किमी के लिए रेलवे को 60.32 एकड़ जमीन की आवश्यकता है। जबकि जमालपुर से भागलपुर तक पूरे प्रोजेक्ट में कुल 155.5984 एकड़ जमीन का अधिग्रहण होना है। हमारा प्रयास है कि किसानों को उचित मुआवजा देकर जल्द से जल्द जमीन रेलवे को हैंडओवर की जाए, ताकि निर्माण कार्य में देरी न हो। आज हमने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर यह देखा है कि कहां-कहां रैयती जमीन है और कहां सरकारी। भू-अर्जन शाखा को तेजी से सर्वे करने का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने कहा की इस परियोजना का डीपीआर 1094 करोड़ रुपये का बनाया गया था। यह सिर्फ एक लाइन नहीं, बल्कि भविष्य की जरूरत है। इस रूट पर मालगाड़ियों का दबाव बहुत ज्यादा है। तीसरी लाइन बनने के बाद मालगाड़ियों को अलग ट्रैक मिल जाएगा और यात्री ट्रेनें समय पर चलेंगी। यात्रियों के लिए नई ट्रेनों के परिचालन का रास्ता खुलेगा और रेलवे के राजस्व में भी बड़ी वृद्धि होगी। जमीन मिलते ही हम युद्धस्तर पर काम शुरू कर देंगे। गौरतलब है कि यह पिछले साल 6 दिसंबर को पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देउस्कर जब जमालपुर आए थे, तो उन्होंने घोषणा की थी कि बरहरवा से किउल तक तीसरी और चौथी रेलवे लाइन बिछाने की योजना है। जमालपुर-भागलपुर तीसरी लाइन उसी मेगा प्लान का पहला चरण है।0
0
Report
जहानाबाद के गांधी मैदान में 3,000 बच्चों ने सामूहिक अर्घ्य देकर गिनीज रिकॉर्ड की तैयारी
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के ऐतिहासिक गांधी मैदान में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को समर्पित एक भव्य एवं अभूतपूर्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में करीब 3,000 स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक साथ कतारबद्ध होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पारंपरिक सूप थामे हजारों बच्चों की कतार और भक्तिमय माहौल ने पूरे शहर को छठ के रंग में सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक राहुल कुमार, पूर्व सांसद डॉ. अरुण कुमार और जिले के गणमान्य नागरिकों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक छठ गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक राहुल कुमार ने इसे जहानाबाद के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि 3,000 बच्चों का एक साथ सूप लेकर खड़े होना और भगवान भास्कर को अर्घ्य देना बेहद मनमोहक और ऐतिहासिक दृश्य था। इस उपलब्धि को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ऐसे सकारात्मक और सांस्कृतिक आयोजन जिले में लगातार होने चाहिए। वही कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि यह विश्व में अपनी तरह का पहला आयोजन है, जहां इतनी बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने छठ के पारंपरिक गीतों के बीच सामूहिक अर्घ्य दिया। आयोजकों के अनुसार, इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले दो महीनों से लगातार तैयारी की जा रही थी। इस आयोजन की सबसे बड़ी खासियत सामाजिक समरसता रही। कार्यक्रम में सभी जाति, धर्म और राजनीतिक दलों के लोग एक मंच पर नजर आए। आयोजकों ने कहा कि यह आयोजन जहानाबाद की बदलती छवि का प्रतीक है, जिसका शहर कभी लोग आने से कतराते थे, आज वही जहानाबाद ऐसे ऐतिहासिक सांस्कृतिक आयोजनों के जरिए दुनिया को सकारात्मक संदेश दे रहा है। वही इतने बड़े पैमाने पर आयोजित कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। विशेष रूप से बड़ी संख्या में महिला वॉलंटियर्स को सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिन्होंने छात्राओं की कतारों और मैदान के विभिन्न हिस्सों में व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।0
0
Report
Advertisement
