Sensitive Content
This video contains sensitive content which some people may find offensive or disturbing
Mathura - गाली - गलौज करने को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:गाली गलौज करने को लेकर दो पक्ष में झगड़ा हो गया । जिसमें दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने सामने वाले पर जमकर पथराव किया। इस दौरान कार का शीशा भी तोड़ दिया , और कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह सारी घटना मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई। जिसको लेकर जब पीड़ित पक्ष कोसी थाने गया। तो उन्होंने पुलिस पर उक्त हमला वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। लेकिन पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़ित परिवार में रोज व्याप्त है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना बानपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
Lalitpur, Uttar Pradesh:पुलिस अधीक्षक, ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविन्द कुमार पाण्डेय के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बानपुर पुलिस थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 259/2026 धारा 64(1)/74/333/352/351(3) BNS के अभियोग में वांछित अभियुक्त को उम्र करीब 20 वर्ष को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।मैनपुरी-करहल रेलवे क्रॉसिंग पर मेंटेनेंस कार्य से आवागमन बाधित,दो किमी घूमकर गए ग्रामीण ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल सिमरऊ मार्ग पर बने रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे के मेंटेनेंस कार्य के चलते आवागमन बाधित रहा। इसके चलते सिमरऊ गांव जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्रॉसिंग से होकर आवागमन नहीं हो पाने के कारण लोगों को करीब दो किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर मढ़ापुर मार्ग से होकर जाना पड़ा। रेलवे क्रॉसिंग पर कार्य के चलते लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ा।बंदियों के हाथों बने दीयों से जगमगाएगी अयोध्या, उन्नाव जेल से भेजे जाएंगे 5000 दीये और 5 किलो घी।
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। दीपावली के अवसर पर अयोध्या में रोशनी के लिए उन्नाव जिला जेल के बंदियों द्वारा तैयार किए गए 5000 मिट्टी के दीये भेजे जाएंगे। दीयों के साथ जेल की गौशाला में पल रही कालिंदी नामक गाय के दूध से तैयार करीब पांच किलो घी भी अयोध्या भेजा जाएगा। जेल अधीक्षक नीरज देव ने बताया कि दीये तैयार करने के लिए बाहर से मिट्टी मंगाई गई है। इस कार्य में छह बंदी लगे हुए हैं, जो चाक की मदद से मिट्टी के दीये बना रहे हैं। दीपावली के मद्देनजर 5000 दीये अयोध्या भेजने की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि जिला जेल परिसर में गौशाला भी संचालित है, जहां कई गायें हैं और कुछ दूध देती हैं। कालिंदी नामक गाय के दूध से लगभग पांच किलो घी तैयार किया गया है। इस घी को भी दीयों के साथ अयोध्या भेजा जाएगा। दीपावली पर अयोध्या के लिए बंदियों के हाथों से तैयार दीये और गौशाला में बनी घी की यह खेप जेल में संचालित गतिविधियों और बंदियों के श्रम को सामने लाती है।भूपेश बघेल ने फसल नुकसान और बीमा दावों के लिए दबाव बढ़ाने की मांग की
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विभिन्न मसलों पर बयान, अर्नब तूफान और फसल बर्बादी के मसले पर कहा- फसल बर्बाद होने का सही आंकलन बारिश के बाद और मुआवजा किसानों को सही से मिले ये जरूरी है. सरकार को बीमा कंपनियों पर भी मुआवजा के लिए दबाव बनाना चाहिए, जिससे किसान को सही मुआवजा मिले, क्योंकि तूफान की वजह से बड़ी तादाद में धान की फसल खेत में गिर गई है, जिससे उसमें नमी आएगी और खरीदी के वक्त किसानों को परेशान होंगे राहुल गांधी सहज-सरल और बब्बर शेर, सबसे आसानी से मिलते हैं राहुल गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ विदेश में जाकर खी-खी करते हैं, यहां कार्यकर्ता को ऐसे देखते हैं कि भस्म हो जाये कल दुर्ग में होने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के कार्यक्रम 'लोकतंत्र बचाओ, आराजकता हटाओ' को लेकर निशाना साधते हुए बघेल ने कहा- निर्वाचन आयोग भाजपा का आनुषंगिक संगठन है, ये बात ऐसे आयोजनों से भाजपा बार-बार बताती हैभोपाल में कार्बाड़ गन पर प्रतिबंध, ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल Zee MPCG की खबर का असर भोपाल कलेक्टर ने कार्बाइड गन के प्रतिबंध के दिए आदेश भोपाल जिले के अंदर कार्बाइड गन रखना और भंडारण दोनों अवैध ग्रामीण क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के दिए गए निर्देश ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों को खेतों से भगाने के लिए कार्बाइड गन का किया जाता है इस्तेमाल कार्बाईड गन से बीते वर्ष कही बच्चों की आंखों रोशनी चली गई थीसंवैधानिक संस्थाओं पर विपक्ष के आरोपों से लोकतंत्र गर्म: क्या सच में है साजिश?
Patna, Bihar:बीजेपी विधायक मनोज शर्मा का सम्बोधन. SIR और अन्या कई मुद्दों को लेकर विपक्ष ने संवैधानिक संस्थाओं को लेकर दूषित वातावरण बनाने का प्रयास किया जा रहा है. संविधान में निहित है वही व्यक्ति मतदान कर सकता है जो भारत का नागरिक है. विपक्ष कहता है कि इसकी जरूरत क्या है.. विपक्ष भ्रम का वातावरण तैयार कर रहा है... सांसद संजय जायसवाल का सम्बोधन. विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आपके सामने है कांग्रेस की शिकायत रहती थी बैलेट से चुनाव क्यों नहीं हो रहा है... 28 में एक सीट जीत पाई कांग्रेस.... जहां उनकी सरकार है वहां भी वह नहीं जीत पाए... राहुल गांधी जब से नेतृत्व संभाले हैं तब से हारने का सेंचुरी मार चुके है... भारत के लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार करो और प्रश्न करो.... सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन गलत देते हैं... कभी EVM के बारे में तो कभी sir को लेकर बयान देते है... सात बार कांग्रेस के नेतृत्व में SIR हुए है... 47 लाख वोटरों के नाम SIR के कारण सुधरे गए... अब तक एक व्यक्ति सामने नहीं आया कि उनका अधिकार छिना गया हो... उसके बाद भी यह लोग मुद्दा बना रहे हैं... कहीं भी बांग्लादेशी पकड़ा जाता है उसका आधार कार्ड बंगाल का होता है ... 24 साउथ परगना का वोटर लिस्ट मिलता था.. एक साजिश के तहत नकली वोटरों की बड़ी संख्या बनाई हुई है.... यह देश बांग्लादेश और रोहिंग्या का नहीं है... नाम का सुधार हो रहा हो उसमें दिक्कत क्या है... मैं देश में कहीं रह रहा हूं मेरे माता-पिता कहां के हो गए हैं उसको बताने में क्या दिक्कत है... आज विपक्षी दल भारत के नागरिकों के प्रति संवेदनशील नहीं है.... कभी किसी को चुनाव आयोग का संवैधानिक पद नहीं दिया.... कांग्रेस के कई नेताओं और उनके परिवार के लोग चुनाव आयुक्त रहे हैं.... उस समय चुनाव आयुक्त बाथरूम में जाकर सोनिया जी को बताते थे कि चुनाव में क्या चल रहा है.... जानबूझकर चुनाव आयोग को गलत बताया जा रहा है एक भी सबूत कभी किसी ने नहीं दिया.... जहां भी गलती पकड़ी गई वहां कार्रवाई हुई है.... देश में साजिश हो रही है केवल संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में डालने के लिए.... बंगाल में NDA की सरकार आई तब से जाँच हो रहीं है उसपर कार्रवाई होगी.... जब नागरिकता की जांच होगी तब सब सामने आएगा... जाँच हो रहीं है उसके बाद सबकुछ पता चलेगा...कोतवाली पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टेबाजी व बैंक खातों की खरीद- फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में,अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी सादर अजय कुमार के पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर मुहल्ला तालाबपुरा डोडाघाट के पास स्थित एक मकान से ऑनलाइन गेमिंग के माध्यम से सट्टेबाजी एवं बैंक खातों की खरीद-फरोख्त करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चेकबुक, बैंक पासबुक, मोबाइल, कम्प्यूटर सिस्टव आदि सामान बरामद हुआ है । प्रकरण में कोतवाली ललितपुर पर मु0अ0सं0-1139/2026 धारा ¾ सार्वजनिक जुआँ अधि0 व 318(4) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर, अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।मैनपुरी-करहल नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ ।
Karhal, Uttar Pradesh:मैनपुरी/करहल मैनपुरी-करहल नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ । नत्थू सिंह यादव महाविद्यालय डिग्री कॉलेज करहल में जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तेजस के, तहसीलदार,नायब तहसीलदार ने दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ जनगणना का फीता काटकर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन जिला फील्ड ट्रेनर पवन कुमार यादव प्रवक्ता जैन इंटर कॉलेज ने किया।मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने जारी किया फतवा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मशहूर एक्ट्रेस सारा अली खान पर फतवा जारी किया है। मौलाना ने कहा है कि कोई भी मुसलमान मर्द या औरत मंदिर में पूजा-पाठ करने, या दर्शन करने जाता है तो ये शरीयत की रोशनी में नाजायज और हराम है। सारा अली खान केदारनाथ मंदिर गई , उन्होंने मंदिर में पूजा-पाठ की , ये तमाम धार्मिक काम शरीयत के मुताबिक नाजायज और हराम है। वो शरीयत की नजर में मुजरिम और गुनेहगार है, उनको तौबा करनी चाहिए।
(जी न्यूज रिपोर्टर राहुल मिश्रा की रिपोर्ट)
