Mathura: पुलवामा शहीद दिवस पर स्कूल के छोटे बच्चों ने निकाली रैली
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:14 फरबरी पुलवामा शहीद दिवस को याद करते हुए स्कूल के छोटे छोटे बच्चों ने एक रैली निकाल कर शहीदों को याद किया। कोसीकला के श्रीजी विद्यापीठ स्कूल के बच्चों ने हाथों में पट्टीका लेकर वंदे मातरम वह भारत माता की जय आदि के नारों के साथ नगर के कई मुख्य मार्ग से होकर रैली निकाली। इस दौरान उक्त रैली को देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोग एकत्रित हो गए। स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम सिंघल ने बताया कि आज की युवा पीढ़ी वैलेंटाइन डे मना रही है लेकिन यह एक काला दिवस है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में खुलेआम गुंडागर्दी, थार सवार युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब दिनदहाड़े सड़क पर गोलियां चलाई जा रही हैं। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड का है, जहां थार में सवार युवकों ने भैंसा बुग्गी पर जा रहे युवकों पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थार सवार युवक बेखौफ होकर पिस्टल से कई राउंड फायर करते दिख रहे हैं। गोली की आवाज सुनते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। वहीं वायरल वीडियो के सामने आते ही हापुड़ पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।भगवत् कथा से मिटता है जीवन का अंधकार, राजन जी महराज
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। महराजगंज (जय प्रभा ग्राम) स्थित चिन्मय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित राम कथा के अंतिम दिन राजन जी महाराज ने अपने प्रवचनों से कथा का भावपूर्ण चित्रण किया। उन्होंने कहा, कि भगवान की कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन के अज्ञान, मोह और दुख रूपी अंधकार को मिटाने का सबसे सशक्त माध्यम है। महाराज श्री ने कहा, कि मनुष्य के जीवन में सबसे बड़ा अंधकार 'मोह' और 'अज्ञान' है। जब व्यक्ति काम, क्रोध, लोभ और अहंकार में उलझ जाता है, तब कथा श्रवण से विवेक जागृत होता है, और सही मार्ग दिखाई देता है। कहा कि जिस प्रकार भगवान के अवतार लेने से अयोध्या में प्रकाश फैल गया था,उसी प्रकार जब कथा के माध्यम से प्रभु की भक्ति हृदय में उतरती है, तो जीवन से निराशा और अंधकार का नामोनिशान मिट जाता है। महाराज श्री ने कथा की परिभाषा देते हुए कहा, कि जो हमारे जीवन की पीड़ा और मानसिक थकान को समाप्त कर दे, वही सच्ची भगवत् कथा है। विपरीत परिस्थितियों में भी प्रभु स्मरण और कथा मनुष्य को संबल प्रदान करती है। उन्होंने कहा, कि कथा हमें भविष्य की अनावश्यक चिंताओं को छोड़कर वर्तमान को सुधारने और हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा रखने की प्रेरणा देती है।तिरुमला में भगवान वेंकटेश्वर को 121 किलो सोने का महादान
Tirupati, Andhra Pradesh:तिरुमला। भगवान श्री वेंकटेश्वर के प्रति आस्था और श्रद्धा का एक अनूठा उदाहरण सामने आया है। एक अज्ञात भक्त ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (TTD) को 121 किलोग्राम सोने के आभूषण दान करने का संकल्प लिया है। इन आभूषणों की अनुमानित कीमत 150 से 160 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि सोने के इन आभूषणों में कुल 45 आभूषण शामिल हैं, जिन्हें 9 सेट में तैयार किया गया है। इनमें भगवान श्री वेंकटेश्वर का स्वर्ण मुकुट और पद्म पादालु (स्वर्ण चरण पादुकाएं) भी शामिल हैं। आभूषणों का औपचारिक हस्तांतरण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में TTD के कार्यकारी अधिकारी (EO) को किया जाएगा।
121 किलो सोने के इन आभूषणों का दान TTD के इतिहास में किसी एक भक्त की ओर से किए जाने वाले सबसे बड़े व्यक्तिगत स्वर्ण दानों में से एक माना जा रहा है।
