Mathura - श्रीकृष्ण जन्म भूमि से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा श्रीकृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के द्वारा आज श्रीकृष्ण जन्म भूमि के गेट से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति न्यास के द्वारा 5 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य रखा गया है. महेंद्र प्रताप ने बताया कि श्री कृष्ण जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए हस्ताक्षर चलाया गया है. इसकी शुरुआत मथुरा से की है. 17 फरवरी को प्रयागराज कुंभ में संतों के समक्ष पेश किया जाएगा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धार्मिक स्थल के बाहर शर्मनाक तमाशा, दो महिलाओं के बीच मारपीट का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर: शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर के पास दिवाली की रात दो महिलाओं के बीच जमकर बवाल हुआ। मंदिर परिसर के नजदीक दुकान लगाने को लेकर उपजा विवाद कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों महिलाओं के बीच सरेराह हुई इस मारपीट और हंगामे का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
त्योहार के पावन पर्व और एक धार्मिक स्थल के बाहर इस तरह के शर्मनाक तमाशे ने लोगों को हैरान कर दिया है। घटना का वीडियो सामने आते ही इंदरगंज थाना पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर दोनों महिलाओं की पहचान करने और विवाद की असल वजह तलाशने में जुटी है।
