281001
Mathura-कुसुम सरोवर में विराजे श्रीगिर्राज जी,1100 छबिरयों में 11000 किलो छप्पन भाेग अर्पित
Mathura, Uttar Pradesh:श्रीगिरिराज जी सेवक मंडल, आगरा द्वारा आयोजित दो दिवसीय 56 भाेग मनोरथ उत्सव का समापन भक्ति के इसी आनंदमय दृश्य के साथ हुआ। दानघाटी, गोवर्धनधाम स्थित कार्ष्णि संत शरणानंद आश्रम में आयोजित उत्सव मनोथर के द्वितीय दिवस का शुभारंभ ठाकुर जी के बाल भाेग खिचड़ी के अर्पण एवं भक्तों में वितरण के साथ हुआ। यहाँ शरद ऋतु में ठाकुर जी की हीरे और स्वर्ण आभूषणाें के श्रंगार से बिखरी स्वर्णिम आभा भक्तों को उष्मा प्रदान कर रही थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जळगाव-Amalner में एक ही परिवार के चार लोगों ने रेल्वे के नीचे आत्महत्या की
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, अमळनेर जळगाव जिल्ह्यातील अमळनेर तालुक्यात एकाच कुटुंबातील चार जणांनी रेल्वेखाली झोकून देत आत्महत्या केल्याची धक्कादायक घटना समोर आली आहे. टाकरखेडा येथे पहाटे चार ते पाच वाजेच्या सुमारास ही घटना घडल्याची माहिती पोलिसांनी दिली आहे. सुनील अमृत भिल, त्यांची पत्नी पार्वती सुनील भिल आणि त्यांची दोन मुले सनी व राज अशी मृतांची नावे आहेत. सनी हा इयत्ता दुसरीत शिकत होता, तर राज अंगणवाडीत जात होता. घटनेची माहिती मिळताच पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेतली. एकाच कुटुंबातील चार जणांच्या मृत्यूने अमळनेर तालुक्यात हळहळ व्यक्त होत असून, आत्महत्येचे कारण अद्याप स्पष्ट झालेले नाही.0
0
Report
मुगलसराय थाना प्रभारी निलंबित, रिटायर्ड फौजी ने कथित मारपीट का आरोप लगाया
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग :- चंदौली... - Zee Media के खबर का बड़ा असर - एसपी आकाश पटेल ने मुगलसराय थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह निलंबित - रिटायर्ड फौजी ने थाने में कथित मारपीट का लगाया था गंभीर आरोप - जातिसूचक गालियां व बर्बरता से मारपीट करने का लगा था आरोप - मारपीट में कम से कम दो-तीन हड्डियां टूटने की आशंका - पूर्व सैनिक ने प्रशासन से 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की थी मांग - कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय गेट पर आमरण अनशन की दी थी चेतावनी - मुगलसराय कोतवाली का मामला.0
0
Report
कोटा के खेत में 8 फीट अजगर ट्रैक्टर बोनट में फंसा, लोगों में हलचल
Kota, Rajasthan:कोटा के खेत में 8 फीट अजगर ट्रैक्टर बोनट में फंसा, लोगों में हलचल कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में लाल बुर्ज फूटा कोट के पास ट्रैक्टर के बोनट में करीब 8 फीट लंबा अजगर फंसा मिलने से अफरा-तफरी मच गई। ट्रैक्टर चालक ने बोनट से खटपट की आवाज सुनी तो उसे खोलकर देखा, अंदर भारी-भरकम अजगर देखकर चालक घबरा गया। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद एक युवक ने हिम्मत दिखाते हुए बोरी की मदद से अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। अजगर के बाहर निकलने के बाद ट्रैक्टर चालक ने राहत की सांस ली।0
0
Report
Advertisement
स्टेट हाईवे-94 पर मलबा हटाने की मांग से राहगीरों में परेशानी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री विजयनगर (श्रीगंगानगर): स्टेट हाईवे-94 पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप हाल ही में सड़क के दोनों किनारों पर पुराने मकानों का मलबा डालने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि दिनभर राहगीरों को परेशानी हो रही है और रात के अंधेरे में बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने नगर नगरपालिका व संबंधित विभाग से तत्काल मलबा हटाने व कार्रवाई की मांग की है। यदि समय पर रोकथाम नहीं हुई तो किसी गंभीर दुर्घटना की जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन की होगी, उन्होंने चेतावनी दी। विभाग से प्रतिक्रिया का इंतजार है।0
0
Report
उनियारा में बारिश ने गलवा बाँध में पानी बढ़ाया, किसानों लिए सिचाई की उम्मीद जागी
Tonk, Rajasthan:उनियारा(टोंक) उनियारा से बडी खबर : उपखण्ड क्षेत्र में बारिश होने से गलवा बाँध में हुई पानी की आवक, क्षेत्र के कमांड एरिया में बारिश से गलवा बाँध हुआ 17 फिट, गलवा बाँध की भराव क्षमता है 20 फिट, पूर्ण भराव से बस 3 फिट ही दूर है बाँध, बाँध में पानी की अच्छी आवक होने से किसानों में खुशी की लहर, किसानों को गलवा बाँध की नहरों से मिलेगा सिँचाई का पानी,0
0
Report
चिड़ावा में श्रीश्याम सखी दरबार का नौवां वार्षिकोत्सव और तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न
Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं श्रीश्याम सखी दरबार का नौंवां वार्षिकोत्सव आयोजित वार्षिकोत्सव के साथ तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया मधु रवि शर्मा बनीं मिसेज श्रीश्याम सखी रेखा संदीप हिम्मतरामका के संयोजन में हुआ कार्यक्रम झंडीप्रसाद—दामोदर हिम्मतरामका ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ गीत—संगीत के अलावा रौचक प्रतियोगिताओं ने बढाया उत्साह झुंझुनूं जिले के चिड़ावा में श्रीश्याम सखी दरबार का नौंवां वार्षिकोत्सव एवं तीज महोत्सव उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गीत-संगीत, नृत्य, विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महिलाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका तथा अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिक रेखा संदीप हिम्मतरामका के संयोजन व नेतृत्व में महोत्सव के दौरान गीत-संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने प्रस्तुतियां दीं। नृत्य नाटिका, एकल नृत्य, युगल नृत्य, ग्रुप डांस, रैंप वॉक तथा विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया। विद्या निकेतन की प्रिंसिपल खुशबू व शैलबाला ने भी रैंप वॉक प्रतियोगिता में बतौर निर्णायक भाग लिया। कार्यक्रम में नेल आर्ट, बेस्ट हेयर स्टाइल, नोक-झोंक, फन गेम्स, रैंप वॉक और मेहंदी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने बताया कि प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। प्रतियोगिताओं एवं व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी भी अलग-अलग सदस्यों को सौंपी गई। नेल आर्ट प्रतियोगिता की इंचार्ज दीपा मोदी एवं रजनी केडिया, बेस्ट हेयर स्टाइल प्रतियोगिता की इंचार्ज निशा मोदी एवं बिंदु ओझा, नोक-झोंक प्रतियोगिता की इंचार्ज अंकिता एवं नीतू सर्राफ, फन गेम्स की इंचार्ज किरण केडिया एवं ख्याति केडिया, रैंप वॉक प्रतियोगिता की इंचार्ज कुंदन कटेवा एवं पूजा हिम्मतरामका तथा मेहंदी प्रतियोगिता की इंचार्ज सविता हिम्मतरामका एवं खुशबू पारीक रहीं। वहीं स्टॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी सुनीता झुंझुनूंवाला एवं मधु बागड़ी ने संभाली। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने तीज उत्सव की खुशियां साझा कीं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समारोह को यादगार बनाया। संचालन श्रीश्याम सखी दरबार की संयोजिक रेखा संदीप हिम्मतरामका ने किया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बाद मिसेज श्रीश्याम सखी की घोषणा की गई। जिसमें मधु रवि शर्मा को इस साल की मिसेज श्रीश्याम सखी चुना गया। वहीं नेल आर्ट में सुनिता झुंझुनूंवाला, मेहंदी प्रतियोगिता में बबिता सोनी, हेयर स्टाइल में अक्षिता पारीक, नोक—झोंक में खुशबू पारीक—पूजा हिम्मतरामका की परफोरेंस सबसे अच्छी रही। वहीं स्टॉल नेहा केडिया की सर्वश्रेष्ठ रही। गिफ्ट पैकिंग की स्टॉल में नेहा केडिया ने विभिन्न अवसरों पर गिफ्ट पैकिंग को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया। जो सभी के द्वारा सराहा गया। वहीं अन्य स्टॉलों ने भी अपनी छाप छोड़ी।0
0
Report
Advertisement
शाहाबाद के घर में कुक ने नशीला पदार्थ देकर परिवार को बेहोश कर नकदी-जेवर चुरा लिया
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में घर मे काम करने वाला कुक खाने में नशीला पदार्थ देकर परिवार को बेहोश कर नकदी,जेवर लेकर हुआ फरार एक परिवार के घर काम करने वाले कुक पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि कुक ने रात के खाने और शिकंजी में कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला दिया, जिससे घर में मौजूद लोग बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी घर से नकदी और जेवर लेकर फरार हो गया। सुबह परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में मिले, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी कुक रोजाना की तरह घर पर काम करता था। उस दिन वह कुछ देर से काम खत्म करके गया। आरोपी जाने से पहले उसने परिवार के सदस्यों को खाने और शिकंजी में कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। परिवार का कहना है कि इसके बाद सभी लोग सो गए और उन्हें रातभर होश नहीं रहा। इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर दोबारा घर में आया और घर में रखी नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गया। सुबह जब परिवार की महिला रिश्तेदार घर पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि घर का सामान बिखरा हुआ था और परिवार के सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे। घर से अजीब तरह की गंध भी आ रही थी। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। परिवार के मुताबिक, अस्पताल में जांच के दौरान नशीला पदार्थ दिए जाने की आशंका सामने आई। बताया गया है कि रात करीब 12 से 12:30 बजे के आसपास आरोपी के घर के आसपास आने-जाने की बात सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है। सुबह करीब 9 से 10 बजे घटना का पता चला, जिसके बाद पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि घर में काम करने वाले कुक ने खाने और शिकंजी में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को बेहोश किया और उसके बाद नकदी व जेवर लेकर फरार हो गया फिलहाल परिवार की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कुक की तलाश की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही पूरी घटना की सच्चाई और चोरी हुए सामान की सही जानकारी सामने आ पाएगी。0
0
Report
पटना के बाढ़ मुद्दे पर बिहार सरकार अलर्ट, नेपाल-भारत संयुक्त प्रबंध पर जोर
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बयान बिहार से करीब 200 से 250 किलोमीटर दूर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार पानी का फ्लो काफी कम हुआ है, लेकिन फिर भी सतर्क और अलर्ट रहने की जरूरत है। गंडक नदी में पानी का स्तर एक लाख के नीचे आ गया है। भारत और नेपाल को संयुक्त रूप से फ्लड मैनेजमेंट की दिशा में काम करना चाहिए। चाहे नेपाल में हाइड (बांध) बनाकर या किसी अन्य वैज्ञानिक तरीके से बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने की व्यवस्था हो, दोनों देशों को मिलकर एक इंटीग्रेटेड फ्लड मैनेजमेंट प्लान तैयार करना चाहिए। तिब्बत और चीन के इलाके में भी पानी आया है, लेकिन नेपाल का बड़ा हिस्सा बाढ़ से प्रभावित हुआ है। जब नेपाल में बाढ़ आती है तो उसका असर भारत पर भी पड़ता है। इसलिए भविष्य में दोनों देशों के बीच बेहतर समन्वय और जल प्रबंधन की व्यवस्था जरूरी है। गंडक, कोसी, बागमती और कमला जैसी नदियों में पानी की क्षमता को लेकर लगातार काम करने की जरूरत है। अगर भविष्य के लिए एकीकृत योजना बनाकर काम नहीं किया गया तो आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कभी ग्लेशियर टूटने जैसी घटनाएं होती हैं, तो कभी अचानक किसी इलाके में अत्यधिक बारिश हो जाती है। ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से अचानक बड़े स्तर पर बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नेपाल में इस आपदा के कारण जान गंवाने वाले लोगों और वहां मौजूद भारतीय पर्यटकों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है। सभी मृतकों को श्रद्धांजलि। फिलहाल बिहार में किसी तरह के बड़े खतरे की स्थिति नहीं है। हालांकि, सतर्कता बरतना जरूरी है। तेजस्वी यादव का इतिहास देख लीजिए। जब भी कोई संकट आता है और कोई बड़ी घटना होती है, तो वे अक्सर फील्ड में नजर नहीं आते और बिहार से बाहर चले जाते हैं। आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी वाल्मीकिनगर साइट का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। बिहार सरकार पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जल संसाधन विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग भी अलर्ट मोड पर हैं। बाढ़ से किसी भी तरह की स्थिति या संकट उत्पन्न होता है, तो बिहार सरकार उससे पूरी तरह निपटने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार हर स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। नीतीश कुमार हमेशा कहते रहे हैं कि ‘खजाने पर सबसे पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का होता है।’ यही उनकी सोच और सरकार की प्राथमिकता है। हम लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी पूरे मामले पर फीडबैक दिया है। बाइट — संजय झा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, जेडीयू0
0
Report
सलिमापुर बाजार में चोरी: चोरों ने CCTV उलटा कर दो दुकानों से आभूषण-नकदी चुरा ली
Chapra, Bihar:सलिमापुर बाजार में दो दुकानों में चोरी, CCTV कैमरा घुमाकर फरार हुए चोर सारण के गौरा थाना क्षेत्र के सलिमापुर बाजार में चोरों ने बुधवार की रात एक साथ दो दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने ज्वेलरी-बर्तन की दुकान का ताला काटकर कुछ आभूषण, बर्तन और नकदी चोरी कर ली। वहीं, बगल स्थित जनरल स्टोर का ताला तोड़कर भी सामान चुरा लिया। बताया जाता है कि दुकानदार मनोज कुमार सोनी बुधवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का ताला टूटा देखा और उन्हें चोरी की सूचना दी। चोरों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान के प्रवेश द्वार पर लगे CCTV कैमरे को उल्टी दिशा में घुमा दिया था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम के साथ गौरा थानाध्यक्ष मो. महताब खां मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
खनन से खेल मैदान खोदना: ग्रामीणों ने शीघ्र पुनर्निर्माण की मांग की
Hazaribagh, Jharkhand:केरेडारी के जोरदाग गांव के खेल मैदान को चट्टी बरियातु कोल खनन परियोजना द्वारा कुछ दिन पूर्व खदान के कार्य के लिए खोद दिया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, परियोजना प्रबंधन की ओर से मैदान को दोबारा बनाकर देने का आश्वासन कई बार दिया गया, लेकिन अब तक मैदान का निर्माण नहीं कराया गया है。 मैदान नहीं होने के कारण गांव के बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों को खेलकूद के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खेल के लिए उचित स्थान नहीं मिलने से हताश बच्चों और खिलाड़ियों ने चट्टी बरियातु परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग रोड पर ही वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया。 ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान गांव के बच्चों और युवाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ट्रांसपोर्टिंग रोड पर खेलना हादसे को न्योता दे सकता है। ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधन से अपने आश्वासन को पूरा करते हुए शीघ्र खेल मैदान का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि बच्चों और खिलाड़ियों को सुरक्षित एवं उचित स्थान मिल सके。 ग्रामीण बच्चे0
0
Report
लालू परिवार दिल्ली रवाना, तेजস্বी ने नेपाल जलप्रलय पर चिंता जताई
Patna, Bihar:लोकेशन पटना लालू परिवार दिल्ली रवाना लालू प्रसाद यादव पूरे परिवार राबड़ी देवी मिशा भारती तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ दिल्ली आज रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले तेजस्वी प्रसाद यादव ने नेपाल में आई जल प्रलय पर चिंता जाहिर करते हुए कहा बहुत ही खतरनाक हादसा हुआ है वीडियो देखकर दहशत हो गई है बिहार नेपाल के नदियों से जुड़ा हुआ है और बिहार के नदियों में खतरा बढ़ सकता है इसलिए बिहार को सतर्क रहने की जरूरत है। कांग्रेस द्वारा केंद्र सरकार के द्वारा देश में जातीय जनगणना करने के मामले में केंद्र सरकार के मनसा पर सवाल उठाया है कांग्रेस ने कहा है जाति जनगणना बिहार और तेलंगाना के तर्ज पर अगर केंद्र सरकार करती है तब समाज का पूर्ण विकास हो सकता है इस पर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा हमारी मांग यह शुरू से है मगर केंद्र सरकार इन बातों को मानती नहीं है बिहार में भी हमने जातीय जनगणना कराया आरक्षण के दायरे को बढ़ाया मगर केंद्र बीजेपी की सरकार ने इसे कोर्ट के माध्यम से खारिज कर दिया आरक्षण के बढ़े हुए दायरे को शेड्यूल लाइन में डालने की भी बात हमने की जिसे भाजपा ने नहीं किया।0
0
Report
सहकारिता आंदोलन के पुरोधा महेंद्र शास्त्री का निधन, शोक की लहर अलवर में
Alwar, Rajasthan:सहकारिता आंदोलन के पुरोधा महेंद्र शास्त्री का निधन, 95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस अलवर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं सहकारिता आंदोलन के प्रमुख स्तंभ महेंद्र शास्त्री का गुरुवार सुबह 95 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही अलवर के राजनीतिक, सामाजिक और सहकारिता क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शास्त्री अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। महेंद्र शास्त्री का जन्म 27 अप्रैल 1932 को अलवर के बम्बोरा गांव में हुआ था। उन्होंने बीए, एलएलबी, शास्त्री और साहित्यरत्न की शिक्षा प्राप्त की। वर्ष 1985 में हुए आठवीं राजस्थान विधानसभा के चुनाव में वे लोकदल के टिकट पर मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 1990 तक इस पद पर रहे। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की और संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। शास्त्री की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं, बल्कि राजस्थान के सहकारिता आंदोलन के मजबूत आधारस्तंभ के रूप में भी रही। उन्होंने राजस्थान राज्य सहकारी संघ के अध्यक्ष, अलवर केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी समिति अलवर के अध्यक्ष, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तथा पंचायत समिति मुंडावर के प्रधान सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका सार्वजनिक जीवन संघर्षों और उतार-चढ़ाव से भरा रहा। उनके जीवन पर लिखे संस्मरण में उनकी यात्रा को ‘शिव-जटाओं सी उलझी जीवन-गाथा’ के रूप में वर्णित किया गया है। राजनीति और सहकारिता के साथ साहित्य से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा। उनकी काव्य कृति ‘गा ले कोई गीत’ प्रकाशित हुई, जबकि ‘यादों की महक’ उनके संस्मरण के रूप में सामने आई। उनकी दो अन्य काव्य कृतियां और तीन गद्य पुस्तकें अप्रकाशित बताई गई हैं। महेंद्र शास्त्री ने जापान, थाईलैंड, हांगकांग, सिंगापुर और फिलीपींस सहित यूरोप के अधिकांश देशों की यात्राएं भी की थीं। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने राजनीति, समाज और सहकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। उनके जीवन और योगदान को देखते हुए 13 जून 2026 को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी अलवर स्थित उनके मोती डूंगरी निवास पर पहुंचे थे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। अब शास्त्री के निधन से उनके समर्थकों, राजनीतिक सहयोगियों और परिचितों में गहरा शोक है। अलवर ने एक ऐसे वरिष्ठ जननेता को खो दिया है, जिसने राजनीति के साथ-साथ सहकारिता और साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी।0
0
Report
Advertisement
पटना से मुख्यमंत्री समेत अधिकारी एरियल सर्वे के लिए रवाना; जलस्तर का आकलन
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग मुख्यमंत्री एरियल सर्वे के लिए रवाना हुए नेपाल में जल प्रलय की घटना के बाद बिहार के नदियों में जलस्तर में वृद्धि के कारण आपदा की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और मुख्य सचिव बिहार एरियल सर्वे के लिए पटना से बाल्मीकि नगर एरियल सर्वे के लिए रवाना हुए नेपाल से बिहार की जुड़ी हुई नदियां गंडक, कोसी के जलस्तर का मोइन करेंगे आपदा से بچाव और राहत के लिए बिहार सरकार के तरफ से तैयारी पर समीक्षा करेंगे।0
0
Report
FSSAI ने जुनिपर होटल्स दिल्ली और JW मैरियट दिल्ली को नोटिस जारी: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन
New Delhi, Delhi:FSSAI ने जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड (अंदाज़, एयरोसिटी, दिल्ली) और JW मैरियट, दिल्ली को नोटिस जारी किए हैं। ये नोटिस जांच के बाद जारी किए गए, जिसमें खाने की सुरक्षा से जुड़े गंभीर उल्लंघन पाए गए थे। रेगुलेटरी सैंपल लिए गए हैं और नियमों के पालन तथा सैंपल की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
पटना के बाजार में रक्षाबंधन की रौनक, राखी वैरायटी ने उत्साह बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:रक्षाबंधन… भाई-बहन के अटूट प्यार और विश्वास का वो पवित्र त्योहार, जिसका इंतजार हर भाई-बहन को बेसब्री से रहता है। त्योहार करीब आते ही बाजारों की रौनक भी बढ़ने लगती है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें और खरीदारी के लिए उमड़ती भीड़… पटना के बाजारों में अब रक्षाबंधन का रंग साफ नजर आ रहा है। बाजार में मोतियों, स्टोन और बच्चों की पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों की खूब वैरायटी देखने को मिल रही है। भाई की पसंद को ध्यान में रखते हुए बहनें भी राखी चुनने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। वहीं, लंदन में रहने वाली एक बहन हर साल अपने भाई और भाभी को राखी बांधने बिहार आती हैं। उनका कहना है कि रक्षाबंधन उनके लिए बेहद खास है और वो इस परंपरा को हर हाल में निभाना चाहती हैं। किसी भाई को गणेश जी वाली राखी पसंद है, तो बहनें उस पसंद के हिसाब से ढूँढकर राखियां ख़रीद भी रही हैं । byte: दुकानदार और पब्लिक0
0
Report
Advertisement
