Mathura: गोवर्धन में बनेगा रजिस्ट्री कार्यालय, निवासियों को मिलेगी राहत
Mathura, Uttar Pradesh:गोवर्धन क्षेत्र में जमीन के कारोबार को बढ़ावा देने के लिए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 8 साल के लंबे इंतजार के बाद यह फैसला लिया गया है। इससे अब गोवर्धन के निवासियों और रियल एस्टेट कारोबारियों को रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों के लिए मथुरा और छाता नहीं जाना पड़ेगा। यह कदम स्थानीय लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
