icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281121
BMBALDEV MAHAVANFollow17 Dec 2024, 01:49 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सुजानढ़ में नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का भव्य नागरिक अभिनंदन

Churu, Rajasthan:नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का नागरिक अभिनंदन सर्व समाज ने किया स्वागत रेलवे फाटक नं 2 के पास हुआ आयोजन सुजानगढ़। रेलवे फाटक नंबर दो के पास नवनिर्वाचित सभापति मदनलाल गुलेरिया का सर्व समाज की ओर से भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी तेजपाल गुलेरिया ने कहा कि नए सभापति के सामने कई चुनौतियां हैं, लेकिन शहर के रुके हुए विकास को गति देना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर सुजानगढ़ को स्वच्छ व सुंदर बनाना है।उन्होंने सभापति से शहर की सबसे प्रमुख जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान का आग्रह किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पटरी पार का क्षेत्र लंबे समय से पिछड़ा रहा है, ऐसे में इस क्षेत्र से सभापति चुना जाना यहां के निवासियों के लिए एक शुभ संकेत है। नागरिक अभिनंदन पर आभार जताते हुए सभापति मदनलाल गुलेरिया ने कहा, "हम सभी एक ही गुलदस्ते के फूल हैं। सभी वर्गों को साथ लेकर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरने और शहर के विकास को नई गति देने का निरंतर प्रयास करेंगे। इस दौरान सर्व समाज के अनेक लोग मौजूद रहे। बाइट मदन लाल गुलेरिया, सभापति
0
0
Report

चूरू: वार्ड 44 के सभापति विनय गोयनका का भव्य स्वागत, विकास की नई दिशा

Churu, Rajasthan:चूरू। वार्ड 44 से पार्षद विनय कुमार गोयनका के चूरू नगर परिषद सभापति पद पर आसीन होने के उपलक्ष्य में वार्डवासियों की ओर से भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में चूरू विधायक हरलाल सहारण मुख्य अतिथि तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। वार्डवासियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सभापति विनय कुमार गोयनका, विधायक हरलाल सहारण एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का माल्यार्पण कर तथा बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि यह पूरे चूरू शहर और विशेष रूप से वार्ड 44 के लिए गर्व का क्षण है कि जनता के बीच सक्रिय रहने वाले कार्यकर्ता को नगर परिषद सभापति की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद के नए नेतृत्व में शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सड़क, बिजली, पेयजल, स्वच्छता सहित आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। नगर परिषद एवं जनप्रतिनिधि मिलकर चूरू को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए कार्य करेंगे। अभिनंदन से अभिभूत सभापति विनय कुमार गोयनका ने वार्डवासियों, पार्टी नेतृत्व एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि वार्ड 44 के प्रत्येक नागरिक और कार्यकर्ता के विश्वास का सम्मान है। नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना रहेगा। उन्होंने कहा कि वार्ड 44 के विकास के साथ पूरे चूरू शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुनियोजित बनाने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
0
0
Report

किशनगढ़ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी से प्रेम और समभाव का संदेश

Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में दशलक्षण महापर्व के समापन पर सकल दिगम्बर जैन समाज ने क्षमावाणी पर्व श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया। आचार्य श्री 108 विहर्षसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में रविन्द्र रंगमंच पर आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व अभिषेक कर एक-दूसरे से मन, वचन और काया से हुई भूलों के लिए क्षमा मांगी। “मिच्छामि दुक्कडम्” के साथ आपसी मनमुटाव भुलाकर प्रेम, मैत्री और सद्भाव का संकल्प लिया। इस अवसर पर दशलक्षण पर्व में कठिन तपस्या करने वाले तपस्वियों का समाज की ओर से सम्मान एवं बहुमान किया गया। आर के मार्बल ग्रुप के अशोक पाटनी सुरेश पाटनी,मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर जैन नगर परिषद सभापति राजकुमार बड़जात्या सहित समाज की महिलाये पुरुष बड़ी संख्या में मौजूद रहे
0
0
Report
Advertisement

Bulandshahr: श्रद्धालुओं पर पुलिसकर्मियों के लाठीचार्ज का वीडियो वायरल, दो एफआईआर दर्ज

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर से इस वक्त की बड़ी खबर... पुलिसकर्मियों पर श्रद्धालुओं से मारपीट का आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बुलंदशहर - छतारी थाना क्षेत्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली की बस से टक्कर के बाद हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी और सादी वर्दी में मौजूद लोग महिलाओं और युवकों पर लाठियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार महिलाओं को भी नीचे खींचा और युवकों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालुओं पर बस के चालक और परिचालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने की कार्रवाई की। वायरल वीडियो में गले में गंगाजल लटकाए एक युवक के साथ भी सड़क पर मारपीट किए जाने का दावा किया जा रहा है。 मामले में पुलिस द्वारा दो एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना छतारी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है और वीडियो करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी。 पुलिस के आला अधिकारियों से दो मर्तबा सम्पर्क स्थापित करने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की और से कोई जबाव नहीं मिला है।
0
0
Report
Advertisement

कुशीनगर में गंडक नदी का जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांव डूबे

Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर एंकर- कुशीनगर की बड़ी गंडक नदी नारायणी के जलस्तर में भारी वृद्धि के बाद खड्डा तहसील क्षेत्र के करीब एक दर्जन से अधिक गांव बाढ़ के पानी में डूब हुए है,घरों में 3-4 फीट पानी भरा हुआ है....नदी के जलस्तर में रातों- रात हुई वृद्धि के कारण नदी के उस पार निचले हिस्से में बसे गांवों के तमाम लोग और मवेशी पानी में घिर गये हैं.... गांवों तक जाने वाले सभी रास्तों पर भारी जल जमाव होने और नदी के विकराल रूप के चलते जिला प्रशासन मदद पहुंचाने जुटा है.. वीओ- वाल्मीकिनगर बैराज से अब बड़ी गंडक नदी का डिस्चार्ज 4 लाख 16हजार क्यूसेक तक पानी छोड़ा जा चुका हैं जबकि नेपाल के देवघाट से 6 लाख 27 हजार क्यूसेक के करीब पानी छोड़ा गया,इतना पानी छोड़े जाने से नारायणी नदी अब खतरे के निशान से 15 सेंमी ऊपर बह रही है.....नतीजतन कुशीनगर के खड्डा तहसील क्षेत्र में बाढ़ की तीब्रता अचानक बढ़ोतरी हुई हैं...बड़ी गंडक के जलस्तर में भारी वृद्धि के कारण शाहपुर, विंध्याचलपुर, नरायणपुर, शिवपुर , बकुलादह ,बसंतपुर, मरिचहवा, शालिकपुर, महदेवा, महदेवा बड़का टोला सहित एक दर्जन से ज्यादा गांव बड़ी गंडक नदी के बाढ़ के पानी में डूबे हुए है....जबकि नदी के दूसरे छोर पर बसे कुशीनगर एक दर्जन के करीब गांवों का संपर्क टूट चुका हैं,इन गांवों को जोड़ने वाला बसंतपुर से सोहगीबरवा जाने वाला सड़क मार्ग सहित सभी ग्रामीण मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गये है.... रेता क्षेत्र के गांवों का संपर्क पूरी तरह से जिले से कट गया है.... रातोंं - रात नदी के जलस्तर में भारी वृद्धि हो जाने के कारण शाहपुर, विंध्याचलपुर जैसे रेता क्षेत्र के गांवों के लोग और मवेशी बाढ़ के पानी में घिर गये हैं.....नारायणपुर , बालगोविंद छपरा गांव के पास बड़ी गंडक नदी भारी दबाव बनाये हुए है....हरे भरे खेतों की फसलें बाढ़ के पानी में डूब गयी हैं... नदी में खेत समाते जा रहे हैं.....नदी के रौद्र रूप को देखकर रेता क्षेत्र के लोग भयभीत हैं.... वीओ - आंकड़े बता रहे खतरे की 48 घंटों से अधिक बारिश और नेपाल के पहाड़ों में हो रही बरसात कहानी बता रही है कि कैसे 26 सितंबर की सुबह 10 बजे गंडक बैराज से डिस्चार्ज था 2.80 लाख क्यूसेक था लेकिन 11 बजे यह बढ़कर 2.868 लाख क्यूसेक हो गया...दोपहर 3 बजे डिस्चार्ज पहुंच गया 3.004 लाख क्यूसेक...शाम 4 बजे भी डिस्चार्ज 3.004 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया..जबकि आज 27 तारीख को 4 लाख से अधिक क्यूसेक पानी बढ़ने की वजह से अब ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी हैं...जबकि नेपाल के देवघाट से अब तक 6 लाख से अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है,अनुमान है कि रात यह पानी नारायणी नदी का और जलस्तर बढ़ा देगा...जिस वजह से स्थिति और भयावह हो सकती हैं..जबकि मदनपुर भेड़ियारी स्थित संवेदनशील ठोकर नंबर-3 पर नदी के बहाव से दबाव बना हुआ है जिस वजह से तटबंध की स्थिति का जायजा उच्च अधिकारियों द्वारा लिया जा रहा है...ठोकर नंबर-3 पर एसडीआरएफ और NDRF की टीम तैनात है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।...नदी का पानी बढ़ रहा है, मौसम भी करवट बदल रहा है और प्रशासन भी ग्रामीणों से अपील करते हुए सतर्क रहने के साथ नदी के आसपास जाने से बचने के साथ प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील कर रहा हैं। बाइट - संजय चौहान,डीएम,कुशीनगर
0
0
Report
Advertisement

जयपुर समेत राजस्थान में कांग्रेस वोट चोरी आरोपों के विरोध प्रदर्शन की तैयारी समीक्षा

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur वोट चोरी के मुद्दे के आरोपों पर कांग्रेस ने की तैयारियों की समीक्षा कल जयपुर समेत पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी कांग्रेस प्रदेश और जिला स्तर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों को लेकर वीसी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन के.सी. वेणुगोपाल ने ज़ूम मीटिंग के जरिये ली समीक्षा बैठक बैठक में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी हुए शामिल वेणुगुपाल ने प्रदेश और जिला स्तर पर होने वाले विरोध प्रदर्शनों की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
0
0
Report

लहरपुरवा तालाब में डूबने से एक युवक की हुई मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

AKAnil Kumar VermaFollow13m ago
Babaganj, Uttar Pradesh:रुपईडीहा थाना क्षेत्र के सहिजना गांव के लहरपुर मजरा में तालाब में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शमीम पुत्र ताऊ रेलवे स्टेशन के दक्षिण दिशा में स्थित तालाब पर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहेरे पानी में चला गया। सूचना पर उपनिरीक्षक अब्दुल कदीर खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तक तलाश की गई। इसके बाद शमीम का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शमीम शादीशुदा था। उसके परिवार में पत्नी और एक साल का बेटा है। घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर तहसीलदार विकास कुमार, लेखपाल तौसीब अहमद, राजस्व निरीक्षक विश्वनाथ मौर्य समेत राजस्व और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे
0
0
Report

फर्रुखाबाद के खेत में पानी भरे गड्ढे में डूबे दो किशोर, गांव में मातम

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पानी से भरे खेत में डूबे दो किशोरों की मौत हो गई। 13 वर्षीय सूरज और करीब 10 वर्षीय मोनू अपने दो अन्य साथियों के साथ घर से कुछ दूरी पर खेत में पहुंचे थे। चारों किशोर खेत में भरे पानी के पास पहुंचे। सूरज और मोनू नहाने के लिए पानी में उतर गए, जबकि उनके दोनों साथी किनारे पर खड़े थे। इसी दौरान दोनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देखकर किनारे खड़े साथी घबरा गए और तुरंत घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। फर्रुखाबाद में दो किशोरों के डूबने की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने पानी में उतरकर दोनों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सूरज को पानी से बाहर निकाला गया। परिजन सूरज को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे किशोर मोनू की तलाश जारी रही। सूचना मिलने पर कायमगंज कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। फर्रुखाबाद पुलिस ने मोनू की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर हसीन खान और काले खान ने पानी में उतरकर तलाश शुरू की। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मोनू का शव भी पानी से बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने दोनों किशोरों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ कायमगंज अजय वर्मा के मुताबिक, मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे में 13 वर्षीय सूरज की मौत हुई है, जो सात भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर था। वहीं करीब 10 वर्षीय मोनू चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था और कक्षा छह में पढ़ाई करता था। दोनों किशोरों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

अमन अगवा कर हत्या: गंगा नदी में शव की तलाश जारी

Barh, Bihar:अथमलगोला थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव से 13 सितंबर को अगवा अमन की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंके जाने की बात सामने आने के बाद हंगामा मच गया। अथमलगोला थाने की पुलिस गंगा नदी में शव ढूंढने के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। मुख्य आरोपी गौतम कुमार के बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद अमन की हत्या किए जाने का राज खुला। गौतम की निशानदेही पर पुलिस ने एक और अभियुक्त मुन्ना उर्फ माइकल को गिरफ्तार कर लिया। माइकल से कड़ी पूछताछ के बाद उसने कबूल किया कि मलाही दियारा क्षेत्र में मारपीट के बाद उसकी हत्या कर लाश को गंगा नदी में फेंक दिया गया था। इसके बाद पुलिस नाव के माध्यम से गिरफ्तार अभियुक्त को साथ लेकर कई घंटे तक गंगा नदी में मृतक की लाश खोजने में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। कई दिन पूर्व हत्या किए जाने और गंगा की तेज धारा में बहकर दूर जाने की आशंका से अब सर्च ऑपरेशन से ग्रामीणों को יותר उम्मीद नहीं है। वहीं थानाध्यक्ष राहुल कुमार नवनीत के नेतृत्व में लगातार कई ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। साथ ही कई ग्रामीण और जनप्रतिनिधि भी नाव से गंगा के किनारे लाश खोजने में जुटे हुए हैं।
0
0
Report

सीवान में डंपर ने पिता-पुत्र को कुचला, मौके पर मौत

Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हकाम छोटपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पिता अपने बेटे को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान हकाम छोटपुर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में उनकी बाइक आ गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। लोगों ने डंपर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतकों की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के टड़वा निवासी मुकेश कुमार और उनके पुत्र के रूप में बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top