281001
Mathura- पुलिस ने हमले के आरोप में दो आरोपियों को लिया हिरासत में
Mathura, Uttar Pradesh:थाना जमुनापार पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोप में वांछित चल रहे दो आरोपियों को बीती रात को दविश देते हुए उनके घर से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि 21 नवंबर को शहजादपुर सोनई टप्पा बलदेव रोड निवासी सुखबीर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी और ये आरोप लगाया था कि उसके बेटे पर डेरवा फाटक के समीप नामजदों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन के चमारी गांव पहुंचे यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन यूपी जालौन के चमारी गांव पहुंचे यूपी सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, जल अर्पण दिवस समारोह में शामिल हुए जलशक्ति मंत्री, मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने मंच से जनता का किया अभिवादन, जल अर्पण कर ग्रामीणों को सौंपी बडी सौगात, गांव में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण कार्यों के बाद किया जल अर्पण, जलशक्ति मंत्री के साथ अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव भी रहे मौजूद, जालौन के कालपी क्षेत्र के चमारी गांव में हुआ कार्यक्रम का आयोजन। बाइट:- स्वतंत्रदेव सिंह--जलशक्ति मंत्री0
0
Report
जालौन में सूने घर से 6 लाख के सोना-चांदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को दिया अंजाम, घर में रखें करीब 6 लाख के सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान किया चोरी, गृहस्वामी के घर पहुंचने पर मकान के ताले टूटे देख हुई चोरी की जानकारी, पीड़ित की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच पड़ताल में जुटी, बड़ी चोरी की वारदात से इलाके में दहशत का माहौल, पुलिस गश्त पर उठे सवाल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर का मामला。0
0
Report
काशी में बाबा विश्वनाथ के चरणों में जलाभिषेक से आस्था का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:काशी में सपरिवार बाबा श्री काशी विश्वनाथ जी के श्रीचरणों में जलाभिषेक एवं विधिवत पूजन-अर्चन का परम सौभाग्य प्राप्त हुआ। बाबा विश्वनाथ की अनंत कृपा से काशी आज अपनी सनातन चेतना और नव्य भव्यता के साथ विश्व को आस्था का अद्भुत संदेश दे रही है। श्री काशी विश्वनाथ धाम की दिव्यता, गंगा तट से बाबा के दरबार तक का भव्य विस्तार और हर ओर गूंजता हर हर महादेव का उद्घोष श्रद्धा, संस्कृति और आध्यात्मिक गौरव के उस अखंड प्रवाह का अनुभव कराते हैं, जो काशी को अनादि और अविनाशी बनाता है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे। भारत निरंतर वैभव, समृद्धि और यश के नए shिखरों को स्पर्श करे तथा सेवा, सुशासन और लोककल्याण का भाव जन-जन के जीवन को आलोकित करता रहे।0
0
Report
Advertisement
आदमपुर बस स्टैंड पर ट्रैक्टर घुसा: दो महिलाएं घायल, अफरा-तफरी
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र स्थित ढवारसी बस स्टैंड के पास रविवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर अचानक सड़क किनारे स्थित जलेबी की दुकान में जा घुसा। हादसे के समय दुकान के बाहर खड़ी दो महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं और घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और बस स्टैंड पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रैक्टर के पास फंसी दोनों महिलाओं को बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही आदमपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चाबी लगाते समय अनियंत्रित होने के कारण यह हादसा हुआ।0
0
Report
बारिश के बाद जलाशयों से मगरमच्छ गांव-गांव तक पहुंचे, ग्रामीणों में दहशत
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा बांध क्षतिग्रस्त होने के बाद गांव-गांव में मगरमच्छ निकलने से ग्रामीणों में दहशत, सिंघरी तालाब में मिला करीब साढ़े 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित किया रेस्क्यू, रेस्क्यू के बाद मगरमच्छ को कोटमीसोनार क्रोकोडाइल पार्क में छोड़ा गया, लगातार हो रही बारिश के बाद जलाशयों और नालों से मगरमच्छ आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं, वन विभाग ने लोगों से तालाब, नहर और जलभराव वाले क्षेत्रों के पास सतर्क रहने की अपील की,0
0
Report
रांची के इस्कॉन मंदिर में पहली जगन्नाथ रथ यात्रा, रक्षा मंत्री सहित श्रद्धालु उत्साहित
Ranchi, Jharkhand:रांची में आज इस्कॉन मंदिर की ओर से पहली बार भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। आकर्षक ढंग से सजे रथ को कांके रोड स्थित इस्कॉन मंदिर से रवाना किया गया। पूरे मार्ग में श्रद्धालु "जय जगन्नाथ" के जयघोष के साथ भक्ति में सराबोर नजर आए। रथ यात्रा में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया और श्रद्धालुओं की सेवा करते हुए मार्ग पर झाड़ू भी लगाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस्कॉन ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम के संदेश को पूरी दुनिया तक पहुंचाने का कार्य किया है। आज जब दुनिया विभिन्न संकटों और युद्धों का सामना कर रही है, तब भगवान श्रीकृष्ण का शांति और प्रेम का संदेश पूरी मानवता के लिए सबसे अधिक प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पूरे समाज के लिए सुख, शांति, समृद्धि और भाईचारे का संदेश लेकर आती है। वहीं, रांची इस्कॉन के प्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने कहा कि भगवान जगन्नाथ पूरे विश्व के नाथ हैं। पिछले 60 वर्षों से इस्कॉन विश्वभर में रथ यात्रा का आयोजन कर रहा है और इसी परंपरा के तहत रांची में पहली बार इस भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ वर्ष में एक बार स्वयं मंदिर से बाहर निकलकर भक्तों के बीच आते हैं, ताकि जो लोग मंदिर नहीं पहुंच पाते, वे भी उनके दर्शन कर सकें। यह रथ यात्रा "वसुधैव कुटुंबकम" के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। बाइट : संजय सेठ, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री बाइट : मधुसूदन मुकुंद दास, प्रबंधक, इस्कॉन रांची0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग, नौ छात्राएं अस्पताल में, हालत स्थिर
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के गरोठ थाना क्षेत्र में एक छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग की शिकायत के बाद नौ छात्राओं को गरोठ चिकित्सालय लाया गया, इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है, बताया जा रहा है कि बीती रात इन्होंने दाल गिलकी की सब्जी और रोटी खाई थी, और आज सुबह से ही उल्टी दस्त की शिकायत इन्हें हो रही थी इसके बाद इन्हें चिकित्सालय लाया गया है, नौ बालिकाओं में से 7 को फूड पॉइजनिंग के लक्षण हैं जबकि दो बालिकाओं को एलर्जी की शिकायत है सभी का इलाज किया जा रहा है.0
0
Report
ललितपुर के नए एसपी संजीव कुमार वाजपेई ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश कैडर 2018 बैच के आईपीएस संजीव कुमार वाजपेई को ललितपुर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है ,जिसके बाद आज IPS संजीव वाजपेई ने ललितपुर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण करते ही एक्शन मूड में आ गये । उन्होंने ललितपुर पुलिस अधीक्षक पद का कार्यभार ग्रहण करते ही सबसे पहले जिले के सभी पुलिस अधिकारियों थाना इंचार्ज सहित चौकी प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की ,जिसमें उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को कानून व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिये । साथ ही पुलिस लाइन सभागार में मीडिया से वार्तालाप करते हुय जिले में कानून व्यवस्था को सुद्रण बनाये रखने ,महिलाओं के प्रति किये जाने वाले अपराधों , आर्थिक अपराधों सहित सरकार की मंशा के तहत अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस रखते हुये कार्य करने की बात कही । किसी भी तरह से जिले में अपराध और अपराधियों के लिये कोई जगह नहीं होगी ।0
0
Report
चीन का पोर्टेबल जल शोधक: कुएं, नदियाँ, नल तक सभी पानी साफ
Noida, Uttar Pradesh:एक ऐसा पोर्टेबल डिवाइस जो पानी के अलग-अलग स्रोतों के पानी को इस्तेमाल लायक, साफ़ पानी में बदल देता है। चीन ने एक मोबाइल वॉटर-प्यूरिफिकेशन यूनिट बनाई है जो कुएं के पानी, बाढ़ के पानी, नदी के पानी, पहाड़ी झरनों, ज़मीन के नीचे के पानी और यहां तक कि नल के पानी को भी साफ़ कर सकती है — और यह सब बिना पाइप हटाए या किसी मुश्किल इंस्टॉलेशन के बिना किया जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
MP में 3 IPS के तबादले: टीकमगढ़, श्योपुर और रीवा के नए SP नियुक्त
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP में 3 IPS के तबादले गृह विभाग ने IPS तबादला आदेश जारी किया टीकमगढ़ SP मनोहर सिंह मंडलोई बने AIG, पुलिस मुख्यालय भोपाल श्योपुर SP सुधीर कुमार अग्रवाल बने नए SP टीकमगढ़ 9वीं वाहिनी रीवा के सेनानी मोती उर रहमान बनाए नए SP श्योपुर0
0
Report
दिल्ली के सफदरजंग में सोनम की भूख हड़ताल जारी, हालत पर मेडिकल बुलेटिन अपडेट
New Delhi, Delhi:सोनम हैल्थ बुलेटिन दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में सोनम वॉचूक को दूसरा दिन है। सफदरजंग हॉस्पिटल की मेडिकल स्टूडेंट ने हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा कि सोनम अनशन अभी जारी है। जंतर मंतर पर भूख हड़ताल के दौरान सोनम को अस्पताल में भर्ती किया गया था; आज 22वां दिन है। सफदरजंग अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट चारु बम्बा ने बताया कि सोनम वॉगचूक अभी अनशन पर ही है और उनका इलाज डॉक्टर की निगरख में किया जा रहा है।0
0
Report
बिजली कटौती से गाजियाबाद ट्रोनिका सिटी में लोग सड़कें जाम, विधायक बुलाने की मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के रामपार्क कॉलोनी वासियों ने बिजली कटौती से नाराज होकर गढ़ी कटैया से खानपुर के मार्ग को चारों तरफ से बंद कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोषित लोगों को समझाने का प्रयास शुरू कर दिया है। बिजली कटौती से परेशान जनता ने विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मौके पर बुलाने की मांग शुरू कर दी है। बिजली कटौती से परेशान होने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया है। लगातार बिजली कटौती के कारण यहां के निवासी बहुत ज्यादा परेशान है और उन्हें बिजली कटौती के कारण पेयजल समस्या का भी सामना करना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में लगातार हो रही बिजली कटौती के कारण वह और उनका पूरा परिवार बहुत ज्यादा परेशान है।0
0
Report
Advertisement
राम नगरी के सरयू तट पर वायरल वीडियो से आस्था पर सवाल: Ayodhya विवाद
Ayodhya, Uttar Pradesh:मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र… लेकिन अब यही राम नगरी लगातार ऐसे घटनाक्रमों को लेकर सवालों के घेरे में है, जो श्रद्धालुओं की भावनाओं को झकझोर रहे हैं। पहले राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी का मामला सामने आया और अब माँ सरयू की पावन धारा के बीच नाव पर कथित रूप से बीयर और मटन पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो थाना कैंट क्षेत्र के गुप्तार घाट का है। गुप्तार घाट केवल एक घाट नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि त्रेतायुग में पृथ्वी पर अपनी लीला पूर्ण करने के बाद भगवान श्रीराम ने इसी स्थान से जल समाधि लेकर बैकुंठ धाम की यात्रा की थी। प्रभु ने यहीं अपने दिव्य स्वरूप को गुप्त किया था, इसलिए इस स्थान का नाम गुप्तार घाट पड़ा। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु यहाँ स्नान, पूजा और दर्शन के लिए पहुँचते हैं। ऐसे में वायरल वीडियो ने संत समाज और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। संतों का कहना है कि यह केवल कानून व्यवस्था का मामला नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था और धार्मिक मर्यादा पर चोट है। बड़ा सवाल यह है कि जब राम मंदिर में कथित चोरी और अब माँ सरयू की अविरल धारा के बीच ऐसी कथित हरकतें सामने आ रही हैं, तो आखिर जिम्मेदार कौन है? क्या राम नगरी की धार्मिक गरिमा की रक्षा के लिए जवाबदेही तय होगी, या फिर आस्था से जुड़े ऐसे विवाद यूँ ही सामने आते रहेंगे?0
0
Report
जालौन पुलिस ने 467 लीटर अवैध शराब नष्ट कर डाली
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब को कराया नष्ट, सन 2024 में 37 आबकारी अधिनियम के मुकदमों में बरामद हुई थी अवैध कच्ची शराब, सीओ परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब को किया नष्ट, पुलिस टीम ने 467 लीटर अवैध कच्ची शराब को नष्ट कर की कार्रवाई, कोंच कोतवाली क्षेत्र में पहाड़गांव कैलिया बाईपास रोड पर की नष्टीकरण की कार्रवाई。0
0
Report
बहेड़ी में चलती सीएनजी कार में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी/बरेली। बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बरेली की ओर जा रही एक सीएनजी कार में अचानक आग लग गई। चालक की सतर्कता के चलते वह और उसका साथी समय रहते वाहन से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना ग्राम गुड़वारा के पास सुबह करीब 11 बजे की है। बताया जाता है कि मारुति जेन कार हाईवे पर चल रही थी, तभी इंजन की ओर से धुआं उठने लगा। चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोक दिया और दोनों लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तत्काल कार्रवाई की। कार में सवार दोनों लोग सुरक्षित हैं और घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
