281403
मथुरा-पुलिस ने कार से पड़ी 50 पेटी अवैध शराब
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:कोसीकला पुलिस ने चेकिंग के दौरान कोटवन चेक पोस्ट से एक कार से 50 पेटी अवैध शराब के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की मुख्विर द्वारा सूचना मिली थी। जिसको लेकर उन्होंने कोटवन चेक पोस्ट पर चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने एक महिंद्रा कार से 25 पेटी अंग्रेजी और 25 पेटी जैसी शराब बरामद की। इसके साथ उन्होंने दो व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रेमी ले साथ मिलकर बेटी ने क्यो की पिता की हत्या,खुलासा
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने महज कुछ घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की नाबालिग बेटी और उसके प्रेमी अभिलाष सिंह उर्फ छोटू उर्फ माचो को गिरफ्तार किया है। दरअसल, टीबी अस्पताल की कांशीराम कॉलोनी में श्यामसुंदर कठेरिया का शव संदिग्ध हालत में बक्से के अंदर मिला था, जबकि उनकी नाबालिग बेटी पूजा मौके से लापता थी। पुलिस की जांच में सामने आया कि बेटी अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और पिता इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। पहले चाय में नींद की गोली देकर पिता को सुलाया गया, फिर चारपाई से बांधकर सिल के बट्टे से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को कंबल में लपेटकर बक्से में छिपा दिया गया और साक्ष्य मिटाने के लिए मोबाइल नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल सिल का बट्टा, चाकू और रक्तरंजित कपड़े बरामद किए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
जामिया परिसर के विरोध के बावजूद दिल्ली पुलिस सुरक्षा बढ़ाने में जुटी
Noida, Uttar Pradesh:जामिया में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ऑफ अलर्ट मोड पर है दिल्ली पुलिस एग्जामिया सिक्योरिटी ने मिलकर जाने के चारों तरफ बाउंड्री का निरीक्षण किया और जितने भी एंट्री गेट हैं उन सभी पर दिल्ली पुलिस पैरामिलिट्री फोर्स और जामिया की सिक्योरिटी गार्ड को तैनात किया गया है सुबह देखा यह गया था कि पीछे की साइड से कुछ स्टूडेंट दीवार खुद कर कैंपस के अंदर पहुंचे थे जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस और जामिया सिक्योरिटी ने मिलकर सभी एंट्री गेट पर पुलिस फोर्स तैनात की है0
0
Report
महिला खिलाड़ी मनीषा शर्मा का आरोप, सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणी, पुलिस से कार्रवाई की मांग
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों को लेकर गाजियाबाद में एक महिला खिलाड़ी ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। मोदीनगर की महिला खिलाड़ी मनीषा शर्मा ने दो युवकों पर फेसबुक पेज और पावरलिफ्टिंग से जुड़े ग्रुप में कथित तौर पर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। मिली जानकारी के मुताबिक, मनीषा शर्मा ने थाना मोदीनगर पुलिस और एसीपी मोदीनगर को शिकायत देकर प्रभात वर्मा और प्रशांत वर्मा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला खिलाड़ी का कहना है कि सोशल मीडिया पर की गई कथित अभद्र टिप्पणियों से उनकी मानहानि हुई है। मनीषा ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। बाइट: मनीषा शर्मा, महिला खिलाड़ी फिलहाल, मामले में पुलिस की कार्रवाई और आरोपित युवकों का पक्ष सामने आना बाकी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद में वृहद रोजगार मेला, 37 कंपनियों में 2500 युवाओं को रोजगार का मौका
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वसुंधरा स्थित जयपुरिया स्कूल में वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस रोजगार मेले में करीब 37 कंपनियों ने हिस्सा लिया, जहां लगभग 2500 युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया। मंत्री ने मौके पर 10 युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। युवाओं को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि यह एआई का दौर है और युवाओं को नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने बताया कि वन एम वन बी कंपनी की ओर से युवाओं को ट्रेनिंग देने के साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। आगामी चार नवंबर को मेवाड़ इंस्टीट्यूट में भी रोजगार मेले का आयोजन होगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री पर दिए गए बयानों को लेकर मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, युवाओं को ‘बजरंगी’ नाम देने की पैरवी करते हुए इसे ऊर्जा से जुड़ा शब्द बताया। 2027 के चुनाव पर उन्होंने भाजपा की भारी जीत और सपा की हार का दावा किया। नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं ने नौकरी को अपने जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, कंपनी के सीईओ ने कहा कि ट्रेनिंग के जरिए युवाओं को सही जवाब देने और सफलता हासिल करने के तरीके सिखाए गए। बाइट: सुनील शर्मा, कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार0
0
Report
हेमंत सोरेन को ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा-2026 के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रण
Ranchi, Jharkhand:ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रण। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आज झारखंड मंत्रालय में ऐतिहासिक राजी पाड़हा जतरा समिति, मुड़मा के प्रतिनिधिमंडल ने 27 एवं 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ऐतिहासिक राजी पाड़हा राजकीय मुड़मा जतरा-2026 में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित किया। इस अवसर पर सरना धर्मगgurु बंधन तिग्गा एवं केंद्रीय सरना समिति, भारत के अध्यक्ष नारायण उरांव उपस्थित रहे。0
0
Report
आगरा डिवीजन के अधिकारियों पर चुनाव आयोग ने सख्त कार्रवाई; छह अधिकारी निलंबित
Agra, Uttar Pradesh:भारत के चुनाव आयोग ने आगरा डिवीज़न टीचर्स कॉन्स्टिट्यूएंसी से दो साल में एक बार होने वाले उत्तर प्रदेश लेजिस्लेटिव काउंसिल चुनाव के दौरान सुपरविजन और कंट्रोल में गंभीर चूक के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों समेत छह सुपरवाइज़री अधिकारियों को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई आगरा डिवीज़नल कमिश्नर की उस रिपोर्ट के बाद की गई है जिसमें पोलिंग स्टेशन 20, 21 और 26 पर दोबारा पोलिंग की ज़रूरत बताई गई थी। आयोग ने अधिकारियों को छह अधिकारियों को चार्जशीट जारी करने और 10 दिनों के अंदर जांच के लिए ड्राफ्ट कॉपी जमा करने का भी निर्देश दिया है। पोलिंग स्टेशन 21 और 26 पर तैनात पांच दूसरे पोलिंग अधिकारियों और 16 पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी डिसिप्लिनरी कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए, और इसकी कम्प्लायंस रिपोर्ट तुरंत आयोग को भेजी जानी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
स्मृति ईरानी के रायपुर दौरे के दूसरे दिन भाजपा की बैठकें संपन्न
Begun, Rajasthan:रायपुर छत्तीसगढ़ बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन संगठन की अहम बैठकें संपन्न हो गई हैं.. रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मौजूदा विधायकों, लोकसभा और राज्यसभा सांसदों, प्रदेश मंत्रिमंडल और बीजेपी कोर ग्रुप के साथ चरणबद्ध बैठकें हुईं.. पार्टी की ओर दूसरे दिन की बैठक को लेकर भाजपा की ओर से अधिकृत जानकारी साझा की गई.. बताया कि बैठकों में सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने, जनसंवाद बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया.. स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए अनुशासन, सादगी और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही.. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर संवाद जरूरी है, लेकिन इसका विकल्प जमीनी संपर्क नहीं हो सकता.. गांव-गांव और पारा-टोला तक पहुंचकर जनता की समस्याएं सुननी होंगी और उनके समाधान के लिए काम करना होगा.. बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा समेत मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे..0
0
Report
UP NEWS : गृह मंत्रालय में तैनात जवान की बेटी के साथ छेड़छाड़, दो लोगों पर केस दर्ज
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में आईटीबीपी के जवान की बेटी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का दो लोगों पर आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्जकर पुलिस क्षेत्राधिकारी बीसलपुर ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के पिता की गृह मंत्रालय में तैनाती बताई जा रही है। दरअसल मामला पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र का है जहां एक इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस के जवान की बेटी ने आरोप लगाया है कि वह 23 अक्टूबर सुबह करीब 7:30 बजे शौचालय से लौट कर अपनी बहन के साथ वापस घर जा रही थी तभी रास्ते में ओमवीर सिंह,ऋषि सिंह ने उसे रास्ते में रोक कर तालाब के पास पकड़ लिया और दोनों ने उसके साथ छेड़खानी व अश्लील हरकतें की शोर मचाने पर पीड़िता की मां सहित अन्य महिलाएं मौके पर आ गई तभी दोनों लोग गंदी गंदी गालियां व जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर जान से मारने की धमकी दी। साथ ही पीड़िता का कहना है दोनों ने देख लेने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर बिलसंडा पुलिस ने एससी एसटी एक्ट सहित 126 (2),74,352,351(3), 3(1)द, 3(1) घ, 3(2) (VA),का गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच सीओ बीसलपुर ने शुरू कर दी है। वहीं बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडे ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से पहले भी एक मुकदमा दर्ज कराया गया था फिलहाल किसी जगह का विवाद बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ में मतदान दलों के छह दिवसीय प्रथम चरण प्रशिक्षण संपन्न
Hanumangarh, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव: मतदान दल कार्मिकों का छह दिवसीय प्रथम चरण का प्रशिक्षण संपन्न हनुमानगढ़ में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान दल कार्मिकों के प्रथम चरण का छह दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में मतदान प्रक्रिया, निर्वाचन प्रपत्रों और ईवीएम संचालन से संबंधित जानकारी दी गई। हनुमानगढ़ टाउन स्थित नेहरू मेमोरियल स्नातकोत्तर राजकीय महाविद्यालय में 21 अक्टूबर से आयोजित प्रशिक्षण के अंतिम दिन पीठासीन अधिकारियों एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।0
0
Report
Advertisement
यूपी बीजेपी कार्यसमिति: मोदी-योगी समेत इन नामों की स्थायी आमंत्रित सदस्य सूची
Noida, Uttar Pradesh:यूपी बीजेपी की कार्यसमिति की घोषणास्थाई आमंत्रित सदस्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के भी नाम यूपी बीजेपी की कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी। प्रदेश बीजेपी की 30 अक्टूबर को होने वाली कार्यसमिति की बैठक से पहले स्थायी आमंत्रित सदस्यों की लिस्ट जारी की गई है।0
0
Report
लखनऊ में बीजेपी महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष घोषित: चार नाम
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ: बीजेपी महिला मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा शकुंतला लोधी पीलीभीत से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गुंजन शर्मा कानपुर से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रायबरेली से रेनू सिंह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष माधुरी सोनी सिद्धार्थनगर से महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष.0
0
Report
बिग ब्रेकिंग: 636 करोड़ लागत की NH-930 सड़क गुणवत्ता पर सवाल, ठेकेदारों को नोटिस
Raipur, Chhattisgarh:बिग ब्रेकिंग, बालोद ₹ 636 करोड़ की लागत से बनी एनएच-930 सड़क परफॉर्मेंस गारंटी में ही उखड़ी झलमला से कोहका-महाराष्ट्र सीमा तक 83 किमी मार्ग की गुणवत्ता पर खड़े हुए गंभीर सवाल घटिया निर्माण और लापरवाही पर लोक निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन पीडब्ल्यूडी मुख्य अभियंता ने 2 ठेकेदारों और 6 इंजीनियरों को थमाया कारण बताओ नोटिस ठेकेदारों को 15 दिन और इंजीनियरों को 3 दिन के भीतर जवाब देने का अल्टीमेटम शेरपार-मानपुर-कोहका मार्ग पर कई जगह धंसी सड़क, डामर उखड़कर बिखरीं गिट्टियां बालोद शहर में भी नई सड़क बदहाल, कुंदरूपीरा मोड़ के पास आए दिन फिसल रहीं गाड़ियां नई बनी सड़क पर उड़ रही धूल, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश जांच के घेरे में आई गारंटी अवधि में सड़क के रखरखाव और मरम्मत की लापरवाही विभाग का दावा- राहत के लिए मरम्मत शुरू, जवाब मिलते ही होगी कड़ी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
SC ने यूपी पुलिस की जांच पर नाराजगी जाहिर की, मुआवजा अनिवार्य किया
Noida, Uttar Pradesh:सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस की जाँच के तरीके पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. कोर्ट ने यूपी सरकार से कहा है कि वह उस व्यक्ति को 6 लाख मुआवजा दे, जो अपहरण और हत्या के एक मामले में लगभग छह साल तक जेल में विचाराधीन कैदी के रूप में रहा और बाद में बरी हो गया. जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के. विनोद चंद्रन की बेंच ने पुलिस की जाँच और अभियोजन पक्ष के काम करने के तरीके पर कड़ी नाराजगी जताई. कोर्ट ने कहा कि एक मनगढ़ंत कहानी और केवल संदेह के आधार पर उस व्यक्ति की जिंदगी के छह साल बर्बाद हो गए. मामले में बुनियादी स्तर की जांच तक नहीं की गई थी. आगरा जिले में अक्टूबर 2019 में अपहरण और हत्या के मामले में FIR दर्ज की गई थी. याचिकाकर्ता को 14 नवंबर 2019 से हिरासत में रखा गया था. मार्च 2026 में सुप्रीम कोर्ट ने उसकी लंबे समय से चली आ रही कैद को देखते हुए ट्रायल कोर्ट को तीन महीने के भीतर मुकदमे की सुनवाई पूरी करने का निर्देश दिया. इसके बाद ट्रायल कोर्ट ने उसे बरी कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने फैसले की प्रति मंगवाकर जांच की प्रक्रिया की समीक्षा की. सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि आरोपी का नाम न तो शुरुआती FIR में था और न ही शिकायतकर्ता के पुलिस को दिए गए बयान में. बाद में उसे CCTV फुटेज और एक सह-आरोपी के कथित कबूलनामे के आधार पर मामले में उसे आरोपी बनाया गया. CCTV फुटेज स्पष्ट नहीं था और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के लिए भारतीय साक्ष्य अधिनियम की धारा 65B के तहत जरूरी प्रमाणपत्र भी नहीं दिया गया था. जस्टिस के. विनोद चंद्रन ने कहा कि लापरवाही से की गई जांच और कमजोर अभियोजन के कारण व्यक्ति को छह साल तक जेल में रहना पड़ा. अदालत ने कहा कि पुलिस का काम केवल किसी भी तरह आरोपी को दोषी साबित करना नहीं, बल्कि निष्पक्ष जांच के जरिए न्याय सुनिश्चित करना भी है. जब तक अपराध साबित नहीं होता, तब तक आरोपी को निर्दोष माना जाना चाहिए. SC ने कहा है कि यूपी सरकार को एक महीने के भीतर पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा देना होगा. तय समय में भुगतान नहीं होने पर बकाया राशि पर 18% वार्षिक ब्याज देना होगा. कोर्ट के आदेश की प्रति यूपी के DGP और गृह सचिव को भेजी जाएगी, ताकि पुलिस अधिकारियों को उचित जांच प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया जा सके.0
0
Report
बीकानेर के वार्ड 9: चार पंचायत क्षेत्रों के कारण परिसीमन पर घमासान
Bikaner, Rajasthan:चार पंचायत समितियां, 35 किलोमीटर तक का फासला और वार्ड नंबर 9 पर सियासी संग्राम! बीकानेर जिला परिषद के वार्ड नंबर 9 के परिसीमन पर कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने कांग्रेस का दावा-परिसीमन में दूरी और अव्यवस्थाओं के बावजूद गांवों में पार्टी को मिल रहा समर्थन बीजेपी का पलटवार-कांग्रेस की बौखलाहट, पुरानी परिसीमन की गड़बड़ियों को बीजेपी ने सुधारा बीकानेर, कोलायत, हदां और बीठनोक पंचायत समिति क्षेत्रों से जुड़ा वार्ड बना चुनावी चर्चा का केंद्र प्रत्याशियों के मुकाबले के बीच परिसीमन पर सियासी घमासान Intro - राजस्थान के पंचायत चुनाव में बीकानेर जिला परिषद का वार्ड नंबर 9 इन दिनों सिर्फ चुनावी मुकाबले ही नहीं बल्कि अपने अनोखे भूगोल और परिसीमन को लेकर भी चर्चा में है एक वार्ड, चार पंचायत समितियों के इलाके और गांवों के बीच लंबी दूरी-इसी को लेकर अब कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं कांग्रेस सरकार पर परिसीमन में गड़बड़ी के आरोप लगा रही है तो बीजेपी इन आरोपों को कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है कांग्रेस का दावा है कि इतनी चुनौतियों के बावजूद गांवों में उसे समर्थन मिल रहा है जबकि बीजेपी का कहना है कि उसने पुराने परिसीमन की खामियों को दुरुस्त किया है ऐसे में वार्ड नंबर 9 अब ग्रामीण राजनीति का नया अखाड़ा बन गया है। देखिए ये खास रिपोर्ट। बीकानेर जिला परिषद का वार्ड नंबर 9 अपने बड़े भौगोलिक विस्तार के कारण चर्चा में है उपलब्ध जानकारी के मुताबिक इस वार्ड में बीकानेर, कोलायत, हदां और बीठनोक पंचायत समितियों के क्षेत्र शामिल हैं कांग्रेस का आरोप है कि परिसीमन के चलते कुछ इलाकों के बीच करीब 35 किलोमीटर तक की दूरी हो गई है पार्टी का कहना है कि इतनी दूर-दूर तक फैले वार्ड में प्रत्याशियों के लिए जनसंपर्क करना और लोगों तक पहुंचना बड़ी चुनौती है वार्ड में अनुसूचित जाति महिला वर्ग से बीजेपी की मूली देवी, कांग्रेस की मैना देवी और आरएलपी की हस्तू चुनाव मैदान में हैं मुकाबला त्रिकोणीय होने से चुनावी समीकरण भी दिलचस्प बने हुए हैं परिसीमन को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सरकार पर सवाल उठाए हैं उनका दावा है कि वार्ड की सीमाओं और लंबी दूरियों के बावजूद कांग्रेस को गांवों में समर्थन मिल रहा है और पार्टी जीत की ओर बढ़ रही है कांग्रेस इसे परिसीमन की अव्यवस्था से जोड़ रही है वहीं बीजेपी नेता रविशेखर मेघवाल ने कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार किया है उनका कहना है कि कांग्रेस अपने कार्यकाल में किए गए परिसीमन की गड़बड़ियों पर सवाल नहीं उठाती थी जबकि लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने के लिए कई बसें बदलनी पड़ती थीं बीजेपी का दावा है कि पुरानी खामियों को सुधारने का काम किया गया है और पार्टी गांवों में मजबूत स्थिति में है। इस वार्ड में पेयजल, सिंचाई के पानी, सड़कों और दूर-दराज की ढाणियों तक सुविधाएं पहुंचाने जैसे मुद्दे भी अहम हैं चार पंचायत समितियों से जुड़े क्षेत्र होने के कारण विकास कार्यों में समन्वय भी निर्वाचित प्रतिनिधि के सामने चुनौती रहेगा अब मुकाबला सिर्फ तीन प्रत्याशियों के बीच नहीं, बल्कि परिसीमन को लेकर दोनों प्रमुख दलों के दावों और आरोपों के बीच भी है कुल मिलाकर, वार्ड नंबर 9 में चुनावी लड़ाई के साथ परिसीमन पर सियासी घमासान भी तेज हो गया है कांग्रेस इसे सरकार की खामी बता रही है, तो बीजेपी पुराने परिसीमन को सुधारने का दावा कर रही है दोनों दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं लेकिन असली फैसला मतदाता करेंगे अब देखना होगा कि चार पंचायत समितियों में फैले इस वार्ड में जनता किस प्रत्याशी पर भरोसा जताती है और परिसीमन का मुद्दा चुनावी नतीजों पर कितना असर डालता है ।0
0
Report
खगड़िया SP भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह ने महिला आयोग में आवेदन, उत्पीड़न मामले दर्ज
Patna, Bihar:खगड़िया जिले के SP भानु प्रताप की पत्नी पूजा सिंह ने बिहार राज्य महिला आयोग में आवेदन दिया है। आईपीएस के विरुद्ध उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए गए हैं। आयोग की अध्यक्ष ने वरीय अधिकारी को पत्र लिखकर तीन दिन में रिपोर्ट की मांग की है。0
0
Report
Advertisement
