icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
Khanna SainiKhanna SainiFollow25 Dec 2024, 06:13 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अजमेर कांग्रेस का निकाय चुनाव अभियान: घर-घर पहुंचकर भाजपा की विफलताओं को उजागर

Ajmer, Rajasthan:अजमेर में शहर कांग्रेस ने निकाय चुनाव का शंखनाद कर दिया है... पार्टी के अजमेर अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ राजकुमार जयपाल, आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ सहित संगठन से जुड़े नेताओं ने पत्रकारों को बताया कि कांग्रेस गौरी पुत्र भगवान गणेश के मंदिर से मतदाताओं के घरों पर पहुंचने के अभियान का शंखनाद करेगी। 6 से 14 अगस्त तक चलने वाले इस विशेष अभियान में कांग्रेस के नेता अलग-अलग हिस्से में आम जन के घरों पर पहुंच कर भाजपा के 36 वर्षों से लगातार चले आ रहे निगम बोर्ड की सच्चाई बताएगी... शहर अध्यक्ष डॉक्टर राजकुमार जयपाल ने बताया कि इस अभियान के मार्फत कांग्रेस एक जन आंदोलन खड़ा कर आम जनता को भाजपा की विफलताओं के बारे में बताएगी.. आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ ने भाजपा के निगम बोर्ड पर जमकर निशाना साधा.. इस मौके पर संगठन के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह रलावता, महासचिव एडवोकेट विवेक पाराशर सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद रहे。
0
0
Report

शिवलिंग चुराने की कथित साजिश नाकाम, मुस्लिम समुदाय ने रोका, गांव में शांति बनी रही

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- सावन में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कथित साजिश नाकाम हुई है। पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कला में मंगलवार देर रात एक युवक शिव मंदिर से शिवलिंग चुरा कर ले जा रहा था जिसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोक लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी गांव निवासी 35 वर्षीय मदनलाल बताया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इससे पहले वह नंदी की प्रतिमा भी ले जा चुका था। पुलिस ने शिवलिंग को सुरक्षित कब्जे में लेकर रात में ही मंदिर में पुनः स्थापित करा दिया। जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि युवक का मकसद क्या था। गांव वालों का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं बताई जाती। यह शिव храм मुस्लिम बहुल इलाके में स्थित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक मुस्लिम समुदाय ने समय रहते सूचना देकर स्थिति को शांतिपूर्वक संभाला, जिससे कोई तनाव नहीं फैला। पुलिस ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
0
0
Report

करनाल से जेल भरो आंदोलन: कॉर्पोरेट छोड़ो आंदोलन का बड़ा ऐलान

Karnal, Haryana:करनाल। देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तह,10 अगस्त के 'कॉर्पोरेट छोड़ो आंदोलन' की हुंकार, करनाल से जेल भरो आंदोलन का ऐलान; संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न जनसंगठनों ने सरकार को दी आर-पार की चेतावनी। हरियाणा भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने करनाल में आयोजित बैठक के दौरान 10 अगस्त को देशव्यापी 'कॉर्पोरेट छोड़ो आंदोलन' और जेल भरो आंदोलन का ऐलान करते हुए कहा कि यह संघर्ष केवल किसानों का नहीं, बल्कि मजदूरों, महिलाओं, कर्मचारियों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते संगठनों की मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा。 देशव्यापी आंदोलन की रणनीति, करनाल में हुई अहम बैठक करनाल के किसान भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से जुड़े विभिन्न संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसान संगठनों, महिला संगठनों, मजदूर संगठनों और कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। रतन मान ने बताया कि कुछ दिन पहले दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय बैठक में सभी संगठनों की साझा समस्याओं और मांगों को लेकर एक संयुक्त आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन का प्रमुख मुद्दा भारत-अमेरिका ट्रेड डील सहित किसानों और अन्य वर्गों से जुड़े लंबे समय से लंबित मुद्दे हैं। इसी निर्णय के तहत आज हरियाणा के सभी जिलों में आंदोलन की तैयारियों को लेकर बैठकें आयोजित की जा रही हैं। 'भारत छोड़ो आंदोलन' की तर्ज पर 'कॉर्पोरेट छोड़ो आंदोलन' रतन मान ने कहा कि वर्ष 1942 में महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ 'भारत छोड़ो आंदोलन' शुरू किया था और अब देश में बढ़ते कॉर्पोरेट प्रभाव के विरोध में 'कॉर्पोरेट छोड़ो आंदोलन' चलाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि देश की नीतियों पर कॉर्पोरेट घरानों का प्रभाव बढ़ता जा रहा है और सरकार आम लोगों के बजाय बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को करनाल में सभी संगठन सेक्टर-12 स्थित फव्वारा पार्क में एकत्रित होंगे। वहां से विशाल जुलूस निकालकर प्रशासन के समक्ष पहुंचेंगे और सामूहिक रूप से अपनी गिरफ्तारी देंगे। सरकार को चेतावनी, मांगें नहीं मानीं तो होगा बड़ा फैसला रतन मान ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार सभी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर समस्याओं का समाधान नहीं करती तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन गिरफ्तारी से भी पीछे हटता है तो आंदोलनकारी आगे की रणनीति तय करते हुए बड़ा निर्णय लेने के लिए मजबूर होंगे。 जनवादी महिला समिति ने भी किया समर्थन का ऐलान जनवादी महिला समिति की सचिव दराशो ने कहा कि 10 अगस्त को होने वाले जेल भरो आंदोलन में उनकी समिति भी पूरी मजबूती के साथ भागीदारी करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में सरकारी संस्थानों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है और सार्वजनिक संपत्तियां निजी हाथों में सौंपी जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 जुलाई से लगातार धरना जारी है, जो 13 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने महिलाओं से इस व्यापक जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। बाइट: रतन मान — प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा भारतीय किसान यूनियन दराशो — सचिव, जनवादी महिला समिति
0
0
Report
Advertisement

डीसीएम श्रीराम स्किल अकादमी के प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र वितरित किये गये

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow12m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:डीसीएम श्रीराम ग्रुप की ओर से स्किल अकादमी हरियाली शाहाबाद में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन एवं सोलर बैच-8 के प्रशिक्षुओं को एक कार्यक्रम में प्रमाणपत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्रीराम ग्रुप की शुगर यूनिट लोनी के इकाई प्रमुख राजा श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षुओं से कहा उनकी संस्था मेधावी युवाओं को स्किल के आधार पर निःशुल्क पाठ्यक्रम आयोजित करती है। जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्लेसमेंट मे काफ़ी सहायता मिलती है। आशीष त्रिपाठी डिप्टी इकाई प्रमुख, अनुराग तोमर एचआर हेड लोनी एवं सी एस आर लीड हिमांशु उपमन्यु ने प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन सेण्टर हेड अशोक वर्मा ने किया। प्रमाणपत्र वितरित होने पश्चात मुख्य अतिथि राजा श्रीवास्तव ने व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षुओं से उनके कैरियर को लेकर वार्ता की, तथा प्रशिक्षुओं को होने वाले प्लेसमेंट की शुभकामनायें दी और कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
0
0
Report

वन स्टेट-वन इलेक्शन से विकास गति, 2026 ओबीसी प्रतिवेदन राजस्थान CM के समक्ष सौंपा

Noida, Uttar Pradesh:राजस्थान सरकारमुख्यमंत्री जनसम्पर्क प्रकोष्ठ मुख्यमंत्री को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग ने सौंपा प्रतिवेदन जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन से संसाधनों की होगी बचत, विकास कार्यों को मिलेगी निरंतर गति - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर, 05 अगस्त। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी एवं सदस्यों ने भेंट कर पंचायती एवं नगरीय निकायों में ओबीसी आरक्षण के संबंध में वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंपा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। स्थानीय चुनावों को समय पर कराने का जो वादा किया था, उसकी ओर हम तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वन स्टेट-वन इलेक्शन व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति मिलेगी। इससे पैसे, समय एवं संसाधनों की बचत होगी। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, ओबीसी आयोग के सचिव अशोक कुमार जैन एवं सदस्य प्रो. राजीव सक्सैना, गोपाल कृष्ण, मोहन मोरवाल और पवन मावंडिया सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement

दीपक प्रकाश की बिहार विधान परिषद सदस्यता NDA के फैसले के अनुसार तय

Noida, Uttar Pradesh:पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद के लिए मनोनीत किए जाने पर कहा कि यह NDA का पहले से तय फैसला था। उन्होंने कहा, "दीपक प्रकाश मंत्री बने थे, तभी तय हो गया था कि उन्हें सदन में भेजा जाएगा। आज उसी फैसले को लागू किया गया है।" राष्ट्रीय लोक मोर्चा के युवा नेता एवं बिहार के माननीय पंचायती राज मंत्री श्री DeepakRLM को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने के लिए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री Narendra Modiजी, माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री Amit Shahजी, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री Nitish Kumarजी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Nitin Nabin जी, मा. मुख्यमंत्री श्री samrat4bjpजी, LJP (R) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री Chirag Paswanजी व केंद्रीय मंत्री श्री Jitan Ram Manjhiजी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। मुझे पूरा विश्वास है कि श्री दीपक प्रकाश पूर्ण समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ बिहार के विकास तथा जनता के हितों को नई मजबूती देंगे।
0
0
Report

गडचिरोली के कोठी-कोरनार पुल तीन साल में ध्वस्त, ठेकेदार-अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

Gadchiroli, Maharashtra:टायटल:--- गडचिरोली जिल्ह्यात मुख्यमंत्र्यांच्या हस्ते उद्घाटन झालेला कोठी-कोरनार पूल अवघ्या तीन वर्षांत गेला वाहून, दोषींना तात्काळ निलंबित करा, ठेकेदारावर गुन्हा दाखल करा,  आजाद समाज पार्टीची मागणी अँकर:-- गडचिरोली जिल्ह्यातील एटापल्ली तालुक्यातील महाराष्ट्र-छत्तीसगडला जोडणारा कोठी-कोरनार पूल अवघ्या तीन वर्षांत वाहून गेल्याची धक्कादायक घटना उजेडात आली आहे. आजाद समाज पक्षाने याबाबत तक्रार करत हा केवळ बांधकामातील निकृष्ट दर्जाचाच नव्हे, तर सार्वजनिक पैशांच्या उघड लुटीचा पुरावा आहे, असा घणाघाती आरोप केला आहे. 15 ऑगस्ट 2023 रोजी या पुलाचे उदघाटन तत्कालीन उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस यांच्या हस्ते झाले होते. इतिहासात प्रथमच गडचिरोली जिल्ह्यातील एवढ्या दुर्गम भागात जाऊन त्यांनी या पुलाचे उद्घाटन केले होते. मात्र यंदाच्या 27 ते 30 जुलै दरम्यानच्या अतिवृष्टीत हा पूल वाहून गेलाय. कुणाच्या आशीर्वादाने अशा ठेकेदारांना कोट्यवधी रुपयांची कामे मिळतात? स्थानिक सक्षम ठेकेदार असताना छत्तीसगडच्या ठेकेदारांना आणून भ्रष्टाचार केला जातो आणि त्यातून अशी निकृष्ट दर्जाची कामे केली जातात. याची जबाबदारी कोण घेणार? असा सवाल तक्रारकर्त्यांनी केला आहे. अधिकारी व अभियंत्यांना चौकशीची वाट न पाहता तात्काळ निलंबित करा,  संबंधित ठेकेदाराचा परवाना (Licence) तात्काळ रद्द करा, ठेकेदार व दोषी अधिकाऱ्यांवर फौजदारी गुन्हा दाखल करा अशी मागणी करण्यात आली आहे. दरम्यान या धक्कादायक प्रकारानंतर गडचिरोलीचे जिल्हाधिकारी अविष्यांत पांडा यांनी घटनेची गंभीर दखल घेतली आहे.  घटनेची उच्चस्तरीय चौकशी करून जबाबदारी निश्चित करण्यात येणार असून चौकशीत दोषी आढळणाऱ्यांवर कठोर कारवाई करण्यात येईल असे स्पष्ट केले आहे. नदीकाठाची धूप तसेच पाया परिसरातील बदलांमुळे राफ्ट फाउंडेशनजवळ पोकळी निर्माण होऊन पुलाच्या संरचनेचे नुकसान झाल्याची शक्यता सार्वजनिक बांधकाम विभागाने व्यक्त केली आहे.  पुलावरील वाहतूक तात्काळ बंद करण्यात आली असून पर्यायी मार्गाने वाहतूक सुरू करण्यात आली आहे. तज्ज्ञ समितीच्या अंतिम अहवालानुसार पुलाची दुरुस्ती तसेच आवश्यकतेनुसार पुनर्बांधणीची कार्यवाही हाती घेण्यात येणार असल्याची माहिती देण्यात आली आहे. बाईट १) राज बन्सोड, जिल्हाध्यक्ष, आजाद समाज पार्टी, गडचिरोली आशीष अम्बाडे झी मीडिया गडचिरोली
0
0
Report
Advertisement

Nh 34 पर फिर हुआ हादसा,रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 17 घायल; 6 रेफर

RavindraRavindraFollow17m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने भिड़ंत, 3 की मौत, 17 घायल; 6 रेफर हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में कुंडौरा गांव के पास बुधवार शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। महोबा डिपो की रोडवेज बस और टैंकर की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हो गए। घायलों में छह की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में बस के पीछे चल रही एक क्रेटा कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शी दीपक शर्मा ने बताया कि महोबा डिपो की बस हमीरपुर की ओर से आ रही थी, जबकि टैंकर महोबा की तरफ से जा रहा था। दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। उनके अनुसार हादसे में बस और टैंकर के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बस में करीब 20 यात्री सवार थे, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आर.एस. प्रजापति ने बताया कि अस्पताल में 17 घायलों को लाया गया था, जिनमें से तीन लोगों को मृत घोषित किया गया। छह गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे में महोबा डिपो के बस चालक निसार, टैंकर चालक नंद किशोर और एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में परिचालक संग्राम, निधि, अनूप सिंह, लवली, शिवनाथ, मूलचंद्र, आलोक कुमार, नत्थू, छत्रपाल सिंह, राधा देवी, रजनी, आशीष वर्मा, जय वर्मा, कमला देवी, रामेश्वर, ब्रजेश द्विवेदी और सतीश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

Muzaffarpur के पारू थाना से हथकड़ी के साथ अपराधी फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

Muzaffarpur, Bihar:कुख्यात अपराधी पुलिस अभिरक्षा से हुआ फरार पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सबाल मुजफ्फरपुर के पारू थाना परिसर से हथकड़ी के साथ कुख्यात अपराधी हुआ फरार वैशाली जिले का रहने वाला अपराधी राम भरोसे नामक अपराधी को पारू थाना की पुलिस ने किया था गिरफ्तार कई लुट मामले के आरोपी को काफी दिनों के तलाश के बाद अपराधी को पुलिस ने किया था गिरफ्तार बाथरूम जाने की बात कह कर निकला था हाजत से और तभी हथकड़ी के साथ हो गया फरार अपराधी के भागने के बाद पुलिस महकमे में मची हड़कंप फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ छापेमारी 10 रोज पूर्व इसी थाना से एक और गिरफ्तार आरोपी पुलिस अभीरक्षा से हुआ था फरार
0
0
Report

ओबीसी आयोग की रिपोर्ट मिलने से निकाय चुनाव की राह साफ, सरकार अध्ययन शुरू करेगी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान में स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर लंबे समय से बना सस्पेंस अब खत्म हो गया है. राजस्थान अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपनी बहुप्रतीक्षित रिपोर्ट सौंप दी है. इस रिपोर्ट के सौंपे जाने से प्रदेश में ओबीसी आरक्षण के आधार पर निकाय पंचायत चुनाव कराने का रास्ता साफ हो गया है. ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म- राजस्थान में ओबीसी आयोग की रिपोर्ट का इंतजार खत्म हो गया है. ओबीसी आयोग ने सरकार को रिपोर्ट सौप दी है. ओबीसी आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को रिपोर्ट सौपी. ओबीसी आयोग की इस रिपोर्ट में स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं में पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े अहम सुझाव दिए हैं. राज्य सरकार अब इस रिपोर्ट का गहन अध्ययन करेगी और उसके आधार पर आगे की प्रक्रिया तय करेगी. रिपोर्ट पेश होने के साथ ही प्रदेश में चुनाव की तैयारियों को प्रशासनिक स्तर पर तेज गति मिलने की संभावना है. रिपोर्ट सौपने के बाद मदनलाल भाटी ने कहा कि करीब 74 लाख परिवारों का सर्वे किया गया. रिपोर्ट करीब 1000 पेजों की बनाई है. मदनलाल भाटी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रिपोर्ट में जनता के सुझावों को बताया गया. मुख्यमंत्री से मिलकर ये रिपोर्ट सौंपी गई. इस मौके पर आयोग के सदस्य राजीव सक्सेना, मोहन मोरवाल, गोपाल कृष्ण और पवन मंडाविया भी मौजूद रहे. पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, झाबर सिंह खर्रा, जोगाराम पटेल के साथ-साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, मुख्यमंत्री के एसीएस अखिल अरोड़ा और डीएलबी, राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे. आयोग ने पिछड़ा वर्ग आरक्षण से जुड़े सभी संवैधानिक और तकनीकी तथ्यों की जानकारी सरकार को उपलब्ध करवाई. अब ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई. अब सरकार इस रिपोर्ट का अध्ययन करेगी. जिसके बाद निकाय चुनाव की लॉटरी निकलेगी.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top