281001
Mathura - नाले में गिरकर बच्चे की मौत पर लोगों में आक्रोश
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के थाना गोविंद नगर के अंतर्गत महाविद्यालय कॉलोनी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है ,यहाँ एक 7 साल का बच्चा माधव अपने घर के बाहर खेल रहा था। माधव एक कुत्ते को बच्चे को बचाने के चक्कर में 7 फीट गहरे नाले में गिरने से अपनी ही जान गवा बैठा। नाले में गिरने से 7 साल के मासूम ने तड़प- तड़प कर दम तोड़ा ,पांच बहनों में इकलौते भाई था। बच्चे की मौत से परिवार में चीख पुकार मची हुई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बारात से लौट रही कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक घायल
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौक के समीप शनिवार रात लगभग 1 बजे बारात से लौट रही एक कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार, रामकोला थाना क्षेत्र से बारात महराजगंज गई थी। वापस लौटते समय परतावल चौक के समीप कार ने बाइक सवार नितीश कन्नौजिया (21) को टक्कर मार दी। नितीश अपने साथी अशोक के साथ छातीराम में सरिया का काम कर घर लौट रहे थे। दोनों पनियरा थाना क्षेत्र के इलाहाबास गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने की कोशिश करने लगा, लेकिन सूचना मिलते ही परतावल चौकी पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीछा कर कार को धरमौली बड़ी नहर से पहले पकड़ लिया और वाहन को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
अबू धाबी में नागपुर के छात्र का सेंटर; भूपेश बघेल के ट्वीट से हंगामा
Raipur, Chhattisgarh:नागपुर के छात्र का सेंटर अबू धаби में होने पर भूपेश बघेल के tweet ये लोग देश के नौजवानों का भविष्य के साथ खेल रहे हैं0
0
Report
सीएम मोहन बाइट के साथ ANI लाइव कवरेज
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
मुरैना: बागचीनी पुलिस ने फायरिंग के मुख्य आरोपी राजू यादव को गिरफ्तार किया
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना पुलिस को फायरिंग की घटना में बड़ी सफलता मिली है। बागचीनी थाना पुलिस ने फायरिंग की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में इस्तेमाल की गई अवैध रायफल भी बरामद कर ली है। मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में 12 जून को हुई फायरिंग की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी राजू यादव पुत्र जतनम यादव निवासी रिठौरा कला को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी कप्तान सिंह की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर बागचीनी रोड पुलिस चेक पोस्ट के पास से आरोपी को दबोच लिया。 पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त देशी रायफल बरामद की है, जिसे जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।0
0
Report
सनाढ्य ब्राह्मण समाज की परशुराम जयंती: शोभायात्रा और दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू
Dholpur, Rajasthan:2006ZRJ_DHOL_PRTIYOGITA_R\n\nसनाढ्य ब्राह्मण समाज का परशुराम जयंती समारोह,प्रथम दिन हुई प्रतियोगिताएं आज शहर में होगा भगवान परशुराम की शोभायात्रा और कार्यक्रम का आयोजन \n\n\nबाड़ी शहर में सनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम के जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम दिन समाज की बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन परशुराम धर्मशाला में किया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग में छात्राओं के लिए रंगोली,मेहंदी,पत्र वाचन,निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। वही शहर में भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा से पूर्व परशुराम धर्मशाला में समाज का एक स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जिले भर के साथ बाहर से आए ब्राह्मण समाज के लोग शामिल होंगे।\nस nanadhy ब्राह्मण समाज के पूर्व अध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा ने बताया कि छात्राओं के लिए रंगोली,पत्र वाचन,निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का समाज स्नेह मिलन समारोह में मंच से सम्मान किया जाएगा।\nसनाढ्य ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष पवन चंसौरिया ने बताया कि समाज के भहगवां परशुराम शोभायात्रा ⁵कार्यक्रम में अवधूत संत पागल बाबा मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वही वृंदावन धाम के डॉ चतुरनारायन शास्त्री, साधक,कथा व्यास प्रद्युमन कृष्ण महाराज,गोवर्धन धाम के महंत गोपाल दास महाराज,अमित गोस्वामी महाराज शोभायात्रा में शामिल होंगे। इससे पूर्व समाज के स्नेह मिलन समारोह परशुराम धर्मशाला में आयोजित होगा।\nशोभायात्रा संयोजक संगीत शर्मा ने बताया की शोभायात्रा शाम 4 बजे परशुराम धर्मशाला से प्रारम्भ होगी जो शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस परशुराम धर्मशाला पर आकर संपन्न होगी।0
0
Report
योगी गाइडलाइन का असर: मोहर्रम पहला जुलूस 9.5 फीट ताज़िये के साथ निकला
Aligarh, Uttar Pradesh:एंकर....योगी सरकार की गाइडलाइन का असर, 15 फीट की जगह 9.5 फीट का ताज़िया लेकर निकला मोहर्रम का पहला जुलूस वीओ...अलीगढ़ में मोहर्रम के पहले ताज़िया जुलूस में उत्तर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का स्पष्ट असर देखने को मिला। फूल चौराहा स्थित रियासत अली इमामबाड़े से निकले कदीमी ताज़िए की ऊंचाई इस बार घटाकर करीब 9.5 फीट कर दी गई, जबकि पहले यह लगभग 15 फीट का होता था। आयोजकों ने बताया कि प्रशासन के निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया है। जुलूस अपने पारंपरिक मार्गों से गुजरते हुए शियान मस्जिद पहुंचा, जहां नमाज़ अदा की गई। इमाम हुसैन की अज़मत में कोई कमी नहीं आती। जुलूस के दौरान नौहाख्वानी, मातम और फूल-मालाएं चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। पुलिस और प्रशासन पूरे समय सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।0
0
Report
Advertisement
जालौन: पानी टंकी पर चढ़े 12 वर्षीय किशोर की जान युवकों ने बचाई
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पानी की टंकी पर चढ़ा मानसिक रूप से कमजोर 12 वर्षीय किशोर, किशोर को रेलिंग से लटकता देख मची अफरा-तफरी, रेलिंग से लटकता देख दो युवकों ने बहादुरी दिखाते हुए टंकी पर चढ़कर बचाई किशोर की जान, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने किशोर के परिजनों को दी जानकारी, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर को परिजनों को किया सुपुर्द, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सरोजिनी नायडू पार्क स्थित पानी टंकी का मामला0
0
Report
राजनांदगांव में युवती से दुष्कर्म, 3 आरोपी गिरफ्तार; व्हिसलिंगवुड रिसोर्ट सील #Rajnandgaon #CrimeNew
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के सोमनी थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी समेत तीन को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रायपुर ले जाते समय युवती को जबरन शराब पिलाई, फिर विशलिंगवुड्स रिसोर्ट मनगटा में दुष्कर्म किया। चोटों से युवती की मौत हो गई। एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर सोमनी पुलिस व साइबर सेल ने कार्रवाई की। बीएनएस की धारा 64, 115(2), 3(5) के तहत केस दर्ज कर रिसोर्ट सील किया गया।0
0
Report
नीट दिन दिल्ली 97 केंद्रों पर कूलिंग ज़ोन; मुफ्त सफर और पेय सुविधाएं
Noida, Uttar Pradesh:21 जून को होने वाले नीट एग्जाम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने छात्रों और उनके माता‑पिता के लिए खास व्यवस्थाएं की हैं, एग्जाम वाले दिन उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो और वे तनाव मुक्त रह सकें। गर्मी से बचने की पूरी व्यवस्था सरकार कर रही है इस पहल के तहत दिल्ली के सभी 97 परीक्षा केंद्रों पर कूलिंग ज़ोन बनाए जा रहे है। जिससे छात्रों को आराम मिले और वे इस अहम परीक्षा पर पूरी तरह ध्यान दे सकें। दिल्ली सरकार ने गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केंद्र पर कूलिंग ज़ोन बनाये जा रहे है ये जगहें छात्रों और उनके साथ आए लोगों के लिए आरामदायक इंतजार करने की सुविधा देंगी, जिससे वे गर्मी से बच सकें और परीक्षा का दिन आसान बने, कूलिंग जोन पर पीने का पानी, ORS, चाय और फर्स्ट-एड जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। वही नीट परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र-छात्राएं परीक्षा के दिन दिल्ली परिवहन निगम (DTC) और क्लस्टर बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकेंगे।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर: सपा जिला कार्यालय खाली, 15 दिन के नोटिस के बाद कार्यकर्ता हटे
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर सपा जिला अध्यक्ष ने खाली किया सपा कार्यालय नगर पालिका प्रशासन ने 15 दिन का नोटिस किया था जारी सपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से सामान हटाया। कार्यालय में लगी मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की तस्वीर भी हटाई। डीएम राजा गणपति आर के निर्देश पर हुई कार्रवाई。0
0
Report
नीट-यूजी परीक्षा के लिए गोरखपुर में सुरक्षा चाक-चौबंद, 43 केंद्रों में 21,358 उम्मीदवार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में नीट-यूजी परीक्षा कल, 43 केंद्रों पर 21,358 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी को लेकर गोरखपुर में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 21 हजार 358 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और चेकिंग व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया गया है। दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में परीक्षार्थी गोरखपुर पहुंच चुके हैं निट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजकर 15 मिनट तक आयोजित की जाएगी। जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर कुल 21 हजार 358 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं। प्रवेश के दौरान एडمिट कार्ड और पहचान पत्र की गहन जांच की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा को देखते हुए सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी। परीक्षा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है पिछले वर्ष आयोजित परीक्षा में 21 हजार 291 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 20 हजार 808 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि 483 अनुपस्थित रहे थे। इस बार अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राजस्थान, दिल्ली, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों से परीक्षार्थी गोरखपुर पहुंच चुके हैं और होटल तथा अन्य आवासीय स्थलों में ठहरे हुए हैं निमिष पाटिल, एसपी सिटी गोरखपुर एसपी सिटी निमिष पॉटील ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों के आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का प्रयास है कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन वातावरण में संपन्न हो। सभी अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे,इस दौरान यातायात व्यवस्था बेहतर होगा गोरखपुर में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन और पुलिस की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। अब निगाहें रविवार को होने वाली परीक्षा पर टिकी हैं, जहां 21 हजार से अधिक अभ्यर्थियों के भविष्य का अहम पड़ाव तय होगा0
0
Report
अलीगढ़ के खैर बाईपास पर प्रेम होटल दुकान में आग, नाबालिग जोड़े छतों पर कूदे
Aligarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग अलीगढ़.. खैर बाईपास पर प्रेम होटल बिल्डिंग में संचालित दुकान में लगी आग, होटल बिल्डिंग की दुकान में आग लगने से मची अफरा-तफरी, आग की घटना के बाद होटल में ठहरे नाबालिग जोड़े आस-पड़ोस के घरों की छतों पर कूदकर भागे, बिना मानकों के संचालित है अवैध रूप से प्रेम होटल, इधर सूचना के बाद मौके पर इलाका पुलिस और दमकल की टीम पहुँची, दमकल की टीम ने बमुश्किल आग पर पाया काबू, अभी तक आग लगने के कारणों का नहीं हो सका है स्पस्टीकरण, होटल बिल्डिंग मालिक को पुलिस ने हिरासत में लिया, रोरावर थाना इलाके के खैर बाईपास की घटना.0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ में बोलेरो पिकअप में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम पहुँची
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग खड़ी बोलेरो पिकअप में अचानक लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक पिकअप में लगी भीषण आग, घटना की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, देखते देखते बोलोरो पिकअप जलकर हुई राख, अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी इलाके के कोल तहसील की घटना0
0
Report
300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा छलावा, फ्यूल चार्ज से जनता पर बढ़ा बोझ
Sundar Nagar, Himachal Pradesh:300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा साबित हुआ छलावा, फ्यूल चार्ज और टैक्सों से जनता पर बढ़ाया जा रहा आर्थिक बोझ : राकेश जंवाल 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा साबित हुआ छलावा, फ्यूल चार्ज, सेस और विभिन्न टैक्सों के माध्यम से जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है। राकेश जंवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहले बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली राहतों में कटौती की और अब नए शुल्क लगाकर आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। जिन परिवारों को मुफ्त या रियायती बिजली का लाभ मिलने की उम्मीद थी, वे अब बढ़े हुए बिजली बिलों का सामना कर रहे हैं। जंवाल ने कहा कि प्रदेश के मध्यम वर्ग, किसान, कर्मचारी, छोटे कारोबारी और सामान्य उपभोक्ता इन बढ़ते शुल्कों से सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की वास्तविक खपत के अतिरिक्त लगाए जा रहे विभिन्न शुल्क लोगों की घरेलू अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के प्रमुख बिजली उत्पादक राज्यों में शामिल है। इसके बावजूद प्रदेशवासियों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के बजाय लगातार नए शुल्कों का बोझ दिया जा रहा है। प्रदेश के प्राकृतिक संसाधनों से होने वाले बिजली उत्पादन का लाभ आम जनता तक नहीं पहुंच पा रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार अपनी वित्तीय कुप्रबंधन की कमियों को छिपाने के लिए लगातार नए आर्थिक बोझ जनता पर डाल रही है। कभी विभिन्न सेवाओं के शुल्क बढ़ाए जाते हैं तो कभी बिजली उपभोक्ताओं पर नए चार्ज थोप दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा चुनावों में किए गए मुफ्त सुविधाओं के वादे अब जनता के बीच सवालों के घेरे में हैं। यदि सरकार वास्तव में जनता को राहत देना चाहती है तो उसे बिजली billों में लगाए गए अतिरिक्त शुल्कों और टैक्सों की समीक्षा कर उन्हें तत्काल वापस लेना चाहिए। राकेश जंवाल ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के हित में मजबूती से उठाती रहेगी और बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करेगी।0
0
Report
पंजाब में फिर बीजेपी कमल खिलाने का दावा, मोदी लहर दिखेगी: नितिन नवीन
Jalandhar, Punjab:जालंधर रोड शो में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन ने पंजाब को लेकर कह दी बड़ी बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान नितिन नवीन ने बताया कि पंजाब की धरती हमेशा शूरवीरों को जन्म देती है और पंजाब एक ऐसी धरती है जिसने कभी किसी के सामने झुक कर नहीं देखा उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलेगा वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जिस तरीके से पंजाब के लोगों ने इन पिछले समय में दुख और लोगों के ऊपर किया भरोसे को टूटे हुए देखा उस लोगों ने एक सिख तो ली है पर अब आने वाले समय में पंजाब के लोग भारतीय जनता पार्टी को चंगे और उसी की सरकार को बनाएंगे और उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरीके से पंजाब में नरेंद्र मोदी की लहर है वह आने वाले चुनाव में साफ-साफ दिखेगी वहीं उन्होंने यह भी बताया कि जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी ने वेस्ट बंगाल को जीत उसी तरीके से पंजाब पर भी जीत करेगी0
0
Report
Advertisement
