281403
मथुराः राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के वर्षगांठ पर प्रचारिणी सभा ने दीपदान कार्यक्रम का किया आयोजन
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:बीते वर्ष अयोध्या में बने राम मंदिर कार्यक्रम को लेकर कोसीकला की प्रमुख संस्था पांच यज्ञ प्रचारिणी सभा द्वारा दीपदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभा के समस्त कार्यकर्ताओं ने भगवान श्री राम के समक्ष दीपदान किया और आरती उतार कर मंगल कामना की। इस दौरान आचार्य विवेक उपाध्याय के साथ अध्यक्ष योगेश धानोतिया, संरक्षक कन्हैयालाल गोयल, भरत शर्मा, लोकेश आदि मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अंता के 57 करोड़ के पेयजल प्लांट दो दिनों से बंद, 42 गाँव पानी को तरसते
Baran, Rajasthan:अंता में फिर हुआ 57 करोड़ का पेयजल प्लांट ठप्प, 2 दिनों से 42 गांवों के वाशिंदे पीने के पानी को तरसे, आए दिन प्लांट खा रहा हिचकोले. बारां जिले के अंता में 57 करोड़ का नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट आए दिन हिचकोले खा रहा है, कभी प्लांट से गन्दा और मटमैला पानी पीने को मिलता है, तो कभी प्लांट से एक बूंद तक नसीब नहीं होती. अभी गत 2 दिनों से प्लांट बंद पड़ा रहने से 42 गांवों सहित कस्बे के लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई है, परन्तु अफसोस इस प्लांट के अधिकारियों के कानों में जूं तक रेंग नहीं रही है. बतादें कि करोड़ों की लागत का नागदा प्लांट गत एक वर्ष से हिचकोले खा रहा है, कभी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने से प्लांट ठप्प कर दिया जाता है, तो कभी क्लोरीन तथा एलम खत्म होने से प्लांट नहीं चल पाता. अभी हाल ही में प्लांट की मोटर जलने के कारण प्लांट गत 2 दिनों से बंद पड़ा हुआ, जिसके कारण 42 गांवों सहित कस्बे के लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। और इसका खामियाजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है. दूसरी ओर 2017 में शुरू हुए इस नागदा बलदेवपुरा पेयजल प्लांट से प्रतिदिन 70 लाख लीटर पीने के पानी की जलापूर्ति की जाती है जिसमें से अंता कस्बे को प्रतिदिन 29 लाख लीटर पानी की आपूर्ति की जाती है, परन्तु कई दिनों से यह पेयजल योजना आमजन के लिए मुसीबत बनी हुई है जिसे लेकर आमजन में आक्रोश पनपने लगा है.0
0
Report
ऑनलाइन डेटिंग ने बढ़ाई उम्मीद, उम्र के कारण शादी से इनकार पर विवाद
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली) इलाके में ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली तो कनाडा की 61 वर्षीय महिला शादी की उम्मीद लेकर राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना पहुंच गई। यहाँ पहुँचने के बाद कहानी में ऐसा मोड़ आया कि महिला के अरमानों पर पानी फिर गया; पानीपत के युवक ने उम्र का हवाला देकर शादी से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस अब युवक से पूछताछ कर रही है। यह मामला नीमराना क्षेत्र का है। नीमराना थाना अधिकारी सुरेंद्र यादव के अनुसार, करीब एक साल पहले पानीपत निवासी नितिन ने डेटिंग एप के जरिए कनाडा की महिला से मुलाकात की थी; बातचीत प्यार में बदल गई और शादी की सहमति बन गई। महिला टूरिस्ट वीजा पर 11 नवंबर को दिल्ली पहुंची और शहर के एयरपोर्ट से ही युवक के मौसा-मौसी के फ्लैट पर नीमराना ले आया गया। बताया गया कि महिला दो दिन तक उस मोहल्ले में रहीं। शादी की बात आगे बढ़ी तो महिला की उम्र करीब 61 वर्ष सामने आई। इसके बाद युवक ने शादी से इनकार कर दिया। शादी की उम्मीद लेकर हजारों किलोमीटर दूर से आई महिला के लिए यह बड़ा झटका था। देखते ही देखते दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और बात पुलिस तक पहुंच गई। नोमराना थाना के अनुसार, युवक नितिन पानीपत का निवासी है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षक है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। ऑनलाइन प्यार, शादी का वादा और उम्र सामने आने पर इनकार का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। साथ ही कहा गया कि आजकल के युवा सोशल मीडिया से चैटिंग कर प्यार मोहब्बत के चक्कर में फंसकर अपने जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं; जो कि वास्तविकता में होता है।0
0
Report
वेल्डिंग की चिंगारी से बाइक में आग, बारां के दुकानदारों में मची अफरा-तफरी
Baran, Rajasthan:वेल्डिंग की चिंगारी से बाइक में लगी आग, दुकानदारों में मची Afra-तफरीबारां के छबड़ा कस्बे के अंबेडकर सर्किल पर शनिवार को वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से पास खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक से आग की लपटें उठती देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार अंबेडकर सर्किल स्थित वेल्डिंग की दुकान के पास एक बाइक खड़ी थी। इसी दौरान वेल्डिंग का काम करते समय निकली चिंगारी बाइक तक पहुंच गई, जिससे उसमें आग लग गई। देखते ही देखते बाइक से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पानी डालकर आग बुझाई। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और आसपास की दुकानें इसकी चपेट में आने से बच गईं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के बीच बाजार में पति-पत्नी का विवाद, जानिए वजह
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर बीच बाजार पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद देखने को मिला। दोनों के बीच हुई तीखी बहस ने सार्वजनिक जगह पर हंगामे का माहौल बना दिया। पारिवारिक विवाद सड़क पर आने से लोगों की भीड़ जुट गई। आखिर किस बात को लेकर हुआ विवाद?0
0
Report
तेंदूखेड़ा बाजार में 10–15 लाख के जेवरात और नकद बैग चोरी, CCTV से तलाश
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने आए एक व्यापारी की गाड़ी से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और नकदी से भरा बैग पार कर दिया। Imझिरा निवासी व्यापारी रामकिशोर सोनी बाजार में बर्तन और सोने-चांदी के छोटे जेवरात बेचने का काम करते हैं। शाम के जब वे दुकान समेट कर सामान अपनी बोलेरो गाड़ी में लोड कर रहे थे, तभी उन्होंने जेवरों और दिन भर की कमाई से भरा बैग गाड़ी की आगे की सीट पर रख दिया। गाड़ी का दरवाजा लॉक न होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाश महज 20 मिनट के भीतर बैग लेकर फरार हो गए। पीड़ित व्यापारी के मुताबिक बैग में करीब 10 से 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 20 से 25 हजार रुपये नकद रखे थे। फिलहाल तेंदूखेड़ा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में देवगढ़ दरवाजे के बाहर चाकू-हथियार हमला: दो युवक गंभीर घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में बदमाशों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर सवाल खड़े करने वाली एक और वारदात सामने आई है। शनिवार देर रात शहर के देवगढ़ दरवाजे के बाहर कुछ युवकों ने दो युवकों पर चाकू और अन्य हथियारों से हमला कर दिया। हमले में संजय उर्फ हॉरन गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया गया। वहीं राहुल उर्फ रिंकू खटीक का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद चुनाव के दौरान दो युवकों के बीच कहासुनी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते शनिवार देर रात देवगढ़ दरवाजे के बाहर वारदात को अंजाम दिया गया। हमले में संजय उर्फ हॉरन पिता भरत गुर्जर और राहुल उर्फ रिंकू पिता दिनेश खटीक घायल हो गए। घायल राहुल ने बताया कि वह संजय गुर्जर के साथ देवगढ़ दरवाजे के बाहर पहुंचा था। इसी दौरान लक्की पंवार नाम का युवक पिस्टल लेकर संजय के पीछे दौड़ा। संजय जब वापस उसके पास आया तो लक्की ने चाकू से दोनों पर वार कर दिए। राहुल के अनुसार यह व्यक्तिगत रंजिश का मामला था और वारदात के दौरान तीन से चार अन्य युवक भी मौजूद थे। इस घटना ने शहर की कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि दीपावली की रात भी शहर में मामूली विवाद के बाद फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उस घटना के कुछ ही दिनों बाद अब चाकूबाजी और हथियारों से हमले की वारदात सामने आना चिंता बढ़ाने वाला है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं इस बात की ओर इशारा कर रही हैं कि अपराधियों में पुलिस का खौफ कम होता दिखाई दे रहा है। शहर में देर रात हथियारों के साथ घूमकर खुलेआम हमले करने की घटनाएं आमजन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इन वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ कितनी सख्त कार्रवाई करती है और शहर में कानून का इकबाल कायम करने के लिए क्या कदम उठाती है।0
0
Report
Advertisement
बिरसा मुंडा मंदिर विवाद: आदिवासी समुदाय ने पूजा रोकने के आरोप, पुलिस जांच शुरू
Morena, Madhya Pradesh:बिरसा मुंडा मंदिर में पूजा को लेकर विवाद! आदिवासी समाज ने लगाया रोकने का आरोप, पुलिस बोली- बिना अनुमति स्थापित हुई थी मूर्ति ग्वालियर। घाटीगांव जनपद की ग्राम पंचायत बरी स्थित आदिवासी बस्ती प्रेम नगर में पारंपरिक पूजा स्थल और भगवान धरती आबा बिरसा मुंडा मंदिर को लेकर विवाद सामने आया है। आदिवासी समाज के शिकायतकर्ता महेन्द्र ने कुछ स्थानीय व्यक्तियों पर पूजा-अर्चना में बाधा डालने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं。 शिकायतकर्ता का कहना है कि बस्ती में वर्षों पुराने पारंपरिक पूजा चबूतरे पर आदिवासी समाज के लोग पीढ़ियों से अपनी परंपराओं के अनुसार पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से पूजा का अधिकार सुनिश्चित कराने और कथित रूप से बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है。 वहीं, पुलिस का पक्ष है कि संबंधित स्थल पर मूर्ति बिना अनुमति स्थापित की गई थी। पुलिस अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है。 अब इस विवाद में सभी की नजर पुलिस जांच पर है, जिससे पूजा-अर्चना में बाधा डालने के आरोपों और मूर्ति स्थापना से जुड़े तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
सिवनी के जनता नगर कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पांच दमकलों के प्रयास से काबू
Seoni, Madhya Pradesh:जनता नगर के कबाड़ गोदाम में भीषण आग, पांच दमकल वाहनों ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू सिवनी-कटंगी रोड पर देर रात लगी आग, आसमान में उठते धुएं के गुबार दूर से आए पुलिस और स्थानीय लोगों ने संभाला मोर्चा सिवनी के जनता नगर क्षेत्र में सिवनी-कटंगी रोड स्थित एक कबाड़ गोदाम में शनिवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि गोदाम से उठती ऊंची लपटें और आसमान में फैलता धुएं का विशाल गुबार काफी दूर से दिखाई दे रहा था। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात जनता नगर स्थित कबाड़ गोदाम में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। गोदाम में बड़ी मात्रा में कबाड़ सामग्री रखी होने के कारण आग ने कुछ ही समय में विकराल रूप धारण कर लिया। ज्वलनशील सामग्री के संपर्क में आने से आग तेजी से फैलती चली गई। लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और धुएं के गुबार ने आसपास के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी चंचलेश मरकाम, कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी, डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चेनसिंह उइके सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। दमकल विभाग की पांच फायर ब्रिगेड गाड़ियां लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने में जुटी रहीं। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी आग बुझाने और राहत कार्य में सहयोग किया। काफी देर तक चले संयुक्त प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका। आग बुझने के बाद भी दोबारा लपटें उठने की आशंका के चलते स्थिति पर नजर रखी गई।0
0
Report
दिल्ली में प्रदूषण घटाने के लिए MCD ने पेड़ों के किनारे पानी छिड़काव शुरू किया
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच, धूल प्रदूषण को कम करने के लिए MCD सड़कों के किनारे और पेड़ों पर पानी का छिड़काव कर रही है। यह काम सराय काले खां स्थित बांसैरा पार्क के पास किया गया।0
0
Report
Advertisement
बलरामपुर गुरचिहवा में 15 तालाबों के नाम पर 30 लाख घोटाला आरोप
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के एक गांव के खेतों में फसलें लहलहा रहीं, कागजों में खोद दिए 15 तालाब! मनरेगा से 30 लाख रुपये निकालने का आरोप पचपेड़वा की गुरचिहवा ग्राम पंचायत में कथित फर्जीवाड़े से ग्रामीणों में आक्रोश, जिला मुख्यालय से मंडल स्तर तक पहुंची शिकायत; प्रधान और पंचायत सचिव पर कार्रवाई की मांग बलरामपुर में जिस जमीन पर किसान गेहूं और धान की फसल उगा रहे हैं, कहीं उस पर सागौन के पेड़ लहलहा रहे हैं, लेकिन सरकारी अभिलेखों में उसी जमीन पर मनरेगा से तालाब की खुदाई हो चुकी है। इतना ही नहीं, एक-दो नहीं बल्कि 15 तालाबों की खुदाई दिखाकर करीब 30 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर इन तालाबों का अस्तित्व ही नहीं है। अब मामला जिला मुख्यालय से लेकर मंडल स्तर तक पहुंच गया है। ग्रामीण एकजुट होकर जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामला बलरामपुर जिले के विकासखंड पचपेड़वा की ग्राम पंचायत गुरचिहवा का है। ग्रामीणों के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 के बीच ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत 15 तालाबों की खुदाई के कार्य दर्शाए गए हैं। आरोप है कि प्रत्येक तालाब के नाम पर करीब दो-दो लाख रुपये खर्च दिखाकर सरकारी धनराशि निकाल ली गई, जबकि वास्तविकता में कई स्थानों पर तालाब की खुदाई हुई ही नहीं। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और पंचायत सचिव की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी से लेकर मंडलायुक्त तक की है। निजी पैसे से बनवाया तालाब, सरकारी रिकॉर्ड में दिखा दी खुदाई गांव निवासी शिकायतकर्ता मोहम्मद मनीष खान का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2021 में अपने निजी पैसे से तालाब बनवाया था। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से वित्तीय वर्ष 2024-25 में उसी तालाब की सरकारी योजना के तहत खुदाई दर्शाकर भुगतान करा लिया गया। उनका कहना है कि गांव में कई अन्य लोगों के खेतों को भी इसी तरह तालाब के रूप में दर्शाया गया है। यहां तक कि जिन स्थानों पर सागौन के पेड़ लगे हैं, वहां भी तालाब खुदाई का कार्य दिखाया गया है। किसी के खेत में धान की फसल, तो किसी के खेत में लगे हैं पेड़ गांव के मोहम्मद रफीक बताते हैं कि उनके खेत में भी सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक तालाब खुदाई का कार्य हुआ है, जबकि वह अपने खेत में लगातार खेती कर रहे हैं। उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं थी। शिकायतों का मामला सामने आने के बाद उन्हें पता चला कि उनके खेत में भी तालाब खुदाई का कार्य दर्ज है। अब वह भी ग्रामीणों के साथ मिलकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी गांव के बकरीदी का कहना है कि उनके खेत में भी तालाब खुदाई दिखाकर सरकारी धनराशि निकाली गई है, जबकि मौके पर कोई तालाब नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में कई स्थानों पर इसी तरह कागजों में विकास कार्य पूरे कर दिए गए हैं। 15 तालाबों के नाम पर 30 लाख खर्च का दावा ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत में 15 तालाबों की खुदाई के नाम पर करीब 30 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं। जबकि जिन स्थानों पर खुदाई दिखाई गई है, वहां कहीं गेहूं-धान की फसल उगाई जा रही है तो कहीं सागौन के पेड़ मौजूद हैं। ग्रामीणों का यह भी दावा है कि मौके पर एक तालाब जरूर मौजूद है, लेकिन उसका निर्माण भी संबंधित व्यक्ति ने अपने निजी पैसे से कराया था। आरोप है कि उसी तालाब को भी मनरेगा का सरकारी कार्य दर्शाकर भुगतान करा लिया गया। आरटीआई से मिली जानकारी, जाँच के बाद होगी कार्रवाई : बीडीओ मामले पर खंड विकास अधिकारी मोहित दुबे ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से उन्हें इस संबंध में जानकारी मिली थी। शिकायत उनके स्तर पर प्राप्त होने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गुरचिहवा ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत कराए गए कथित तालाब खुदाई कार्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि सभी 15 तालाबों का स्थलीय सत्यापन कराया जाए। अभिलेखों में दर्ज कार्यों, भुगतान, मस्टररोल और मौके की स्थिति का मिलान कराकर सरकारी धन के कथित दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच हो, ताकि वास्तविकता सामने आ सके。 Note -कुछ और विजुअल बयानR1 से भेज रहा हूं0
0
Report
रेवाड़ी हाईवे हादसे में परिवार के चारों की मौत, 5 साल का बच्चा घायल
Rewari, Haryana:रेवाड़ी हाईवे हादसे में परिवार के चारों की मौत, 5 साल का बच्चा घायल गाड़ी पिचक कर हुई चकनाचूर खिड़कियां काटकर निकाले शव हादसा बावल के बनीपुर चौक के पास हुआ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक ड्राइवर तेज रफ्तार में था पहले उसने एक गाड़ी को टक्कर मारी, इसके बाद i-10 कार के ऊपर पलट गया राजस्थान के बानपुर की आलू वाली भोलावास गांव निवासी दीपक परिवार के साथ दिल्ली में रह रहा था परिवार के सभी सदस्य कुछ समय पहले अपने पैतृक गांव आए थे शनिवार को वे i10 कार में सवार होकर वापस द्वारका (दिल्ली) लौट रहे थे रात करीब 11:30 बजे कार दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बावल के बनीपुर चौक के पास फ्लाईओवर के नजदीक पहुंची इसी दौरान चने से भरा एक ट्राला अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया ट्राला सीधे कार पर गिरा और वह पूरी तरह उसके नीचे दब गई कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई बाकी घायलों को बावल नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान दो अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया हादसे में करीब 5 साल का बच्चा घायल हुआ है0
0
Report
दिल्ली तक जुड़े अंतरराज्यीय चोर गैंग: 7 गिरफ्तार, भारी मात्रा में मोबाइल बरामद
Jaunpur, Uttar Pradesh:भोपाल जिले की बक्शा पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन की खरीद-फरोख्त करने वाले एक बड़े अंतरजगपदीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के पार्ट्स बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में इस नेटवर्क के तार दिल्ली तक जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह चोरी और पुराने मोबाइल फोन को कम कीमत पर खरीदकर उनके उपयोगी पार्ट्स अलग करता था। इसके बाद उन पार्ट्स को जोड़कर नए मोबाइल तैयार किए जाते थे और दिल्ली में अलग-अलग लोगों को बेच दिया जाता था। पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 939 मोबाइल फोन, 272 सिम कार्ड, 40 बोरी मोबाइल स्क्रैप पार्ट्स और 24 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। इसके अलावा एक टाटा टियागो कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ली है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में अपराधियों एवं साइबर अपराध से जुड़े नेटवर्क के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बक्शा पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में बक्शा क्षेत्र के उमरपुर शिवगुलामगंज निवासी सौरभ गुप्ता और कामेश गुप्ता के अलावा कानपुर देहात, औरैया, कान्नौज तथा मेरठ के निवासी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों से चोरी के मोबाइल फोन और पुराने उपकरण खरीदकर एक जगह इकट्ठा करते थे। खराब मोबाइलों के पार्ट्स से तैयार करते थे फोन। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य बड़ी संख्या में मोबाइल फोन एकत्र करने के बाद उन्हें किराये के मकान में रखते थे। यहां पुराने और खराब मोबाइलों को खोलकर उनके मदरबोर्ड, डिस्प्ले, कैमरा और अन्य उपयोगी पार्ट्स निकाल लिए जाते थे। इन पुर्जों को जोड़कर कस्टमाइज्ड और क्लोन मोबाइल तैयार किए जाते थे। बाद में इन मोबाइलों को मेरठ निवासी हसीम खान उर्फ वसीम के माध्यम से दिल्ली में अलग-अलग खरीदारों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोबाइल फोन की खरीद से संबंधित कोई वैध बिल या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इससे चोरी के मोबाइलों की अवैध खरीद-फरोख्त की आशंका और मजबूत हुई है। साइबर ठगी में इस्तेमाल होने की आशंका इस पूरे मामले का एक महत्वपूर्ण पहलू है। पुलिस को बरामद 272 सिम कार्ड और बड़ी संख्या में मोबाइल उपकरणों के संभावित दुरुपयोग की आशंका है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कहीं इन मोबाइलों और सिम कार्डों का इस्तेमाल फर्जी कॉल, ऑनलाइन ठगी या अन्य साइबर अपराधों में तो नहीं किया गया। पुलिस बरामद मोबाइलों के IMEI नंबर, सिम कार्ड और उनमें मौजूद डिजिटल डेटा की तकनीकी जांच करा रही है। जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और संभावित साइबर अपराधों की कड़ियां सामने आने की उम्मीद है। इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा बक्शा थाने में इस मामले में मुकदमा अपराध धारा में दर्ज किया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सहित बक्शा थाने की पुलिस टीम शामिल रही।0
0
Report
Advertisement
मेरठ में ओवैसी जनसभा से पहले हंगामा: कुर्सियां हवा में उड़ गईं
मेरठ में ओवैसी की जनसभा से पहले बवाल, हवा में उछाली गईं कुर्सियां मेरठ। मेरठ के नौचंदी मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की जनसभा से कुछ देर पहले जमकर हंगामा हो गया। मैदान में मौजूद लोगों के बीच कुर्सियों को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते कुर्सियां हवा में उछाली जाने लगीं और एक-दूसरे पर फेंकी जाने लगीं। बताया जा रहा है कि ओवैसी के मंच पर पहुंचने से पहले ही मैदान में बैठने की व्यवस्था को लेकर कुछ लोगों में कहासुनी हो गई। पहले मामूली बहस हुई, फिर विवाद बढ़ा और कुर्सियां चलने लगीं। मैदान में मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक कुर्सियां उठाकर एक-दूसरे पर फेंक रहे हैं। आसपास खड़े लोग उन्हें रोकने और शांत कराने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। हंगामे की सूचना पर मौके पर मौजूद पुलिस और आयोजकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को संभाला। कुछ देर बाद माहौल शांत हुआ और जनसभा की तैयारी फिर से शुरू कर दी गईं। फिलहाल, इस घटना में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस वीडियो के आधार पर हंगामा करने वालों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
प्रेमी से शादी की मांग पर मोबाइल टावर चढ़ी युवती, बरसठी में हड़कंप
Jaunpur, Uttar Pradesh:प्रेमी से शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बरसठी के बारिगांव में मचा हड़कंप जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के बारिगांव में रविवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सुबह करीब छह बजे हुई इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गय बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी से शादी करना चाहती है। इसी मांग को लेकर उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया। युवती की जिद है कि जब तक उसका प्रेमी मौके पर आकर शादी के लिए हामी नहीं भरता, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगी। घटना की सूचना मिलते ही बरसठी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही संबंधित युवक से संपर्क करने और उसे मौके पर बुलाने की कोशिश की जा रही है। युवती की सुरक्षा को देखते हुए police पूरी सतर्कता बरत रही है। शादी की जिद में जोखिम भरा कदम प्रेम प्रसंग से जुड़े विवाद में युवती का इस तरह टावर पर चढ़ना कई सवाल खड़े कर रहा है। ऊंचाई पर चढ़कर विरोध जताने का यह तरीका कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। जरा सी लापरवाही युवती की जान पर भारी पड़ सकती है。 फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवती को सकुशल टावर से नीचे उतारना है। घटना के बाद पूरे गांव में इसी मामले को लेकर चर्चा का दौर जारी है।0
0
Report
बिजनौर: नया डीएम जोगिंदर सिंह ने संभाला चार्ज, 52 दिन के बाद प्रशासनिक बदलाव
Moradabad, Uttar Pradesh:नए डीएम ने लिया चार्ज जिल्लाधिकारी परिवर्तन: बिजनौर के जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह का तबादला कर दिया गया है और उनके स्थान पर जोगिंदर सिंह को बिजनौर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। शासन के आदेश के अनुसार जोगिंदर सिंह अभी तक विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति के पद पर तैनात थे। उमेश प्रताप सिंह को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उमेश प्रताप सिंह ने 23 सितंबर 2026 को बिजनौर के जिलाधिकारी का कार्यभार संभाला था। इस तरह बिजनौर में उनका कार्यकाल करीब 52 दिन रहा। अब उनके स्थान पर जोगिंदर सिंह आये हैं; डीएम ने बिजनौर पहुंचते ही देर शाम ट्रेजरी आफिस पहुंचते ही जिले का चार्ज संभाला। डीएम ने कहा शासन की प्राथमिकता ही मेरी प्राथमिकता होगी। जनसुनवाई में शिकायतों का निवारण कराना ही शासन और मेरी प्राथमिकता है।0
0
Report
Advertisement
