281001
मथुरा-सोमवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई
Mathura, Uttar Pradesh:श्री कृष्णा जन्मभूमि विवाद मामले को लेकर सोमवार को न्यायालय में सुनवाई हुई जिसमें पक्ष कार दिनेश शर्मा ने कहा कि मुस्लिम पक्ष न्यायालय को गुमराह कर रहा है जबकि हमने सभी साक्ष्य न्यायालय में जमा करा दिए और न्यायालय को तुरंत हिंदू पक्ष में न्याय सुना कर भगवान कृष्ण का मंदिर बनवाना चाहिए0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
उदयपुर: स्वास्थ्य विभाग ने 70 किलो मिलावटी घी के साथ कृष्णा डेयरी पर कार्रवाई
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में स्वास्थ्य विभाग इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। सीएमएचओ कार्यलय में प्राप्त हुई सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हिरणमगरी सेक्टर 5 स्थित कृष्णा डेयरी 70 किलो मिलावटी घी बरामद किया। सीएमएचओ अशोक आदित्य ने बताया कि शिकायत पर जब खाद्य विभाग की टीम डेयरी पहुंची तो घी नही मिला। इस पर टीम ने जब डेयरी संचालक से सख्ती से पूछताछ की तो वह टीम को घर पर लेकर गया। जहाँ दो कैन में 70 किलो घी और एक अन्य कैन में 30 क्रीम मिली। बताया जा रहा है कि संचालक शंकर लाल ने क्रीम और अन्य वनस्पति मिला कर घी तैयार किया था। जिसे आम जनता को बेच रहा था। तीन मामले में अग्रिम अनुसंधान कर रही है。0
0
Report
दीपावली पर हल्द्वानी की निर्मला जोशी का पारंपरिक गुड़ होममेड मिठाइयों का विकल्प
Haldwani, Uttarakhand: कहते हैं त्योहारों की असली मिठास अपनों के साथ और अच्छे स्वाद में छिपी होती है, खासकर दीपावली का त्योहार नजदीक हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन आज के दौर में जब बाजार में मिलने वाली मिठाइयों की शुद्धता को लेकर लोगों के मन में कई सवाल रहते हैं, ऐसे में हल्द्वानी की एक बेटी अपने हुनर और मेहनत से लोगों को शुद्ध और पारंपरिक स्वाद का विकल्प दे रही हैं। हम बात कर रहे हैं हल्द्वानी की निर्मला जोशी की, जो अपने हाथों से शुद्ध घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खजूर और गुड़ से तैयार कर रही हैं खास होममेड मिठाइयां। इन मिठाइयों में है पारंपरिक स्वाद, पौष्टिक सामग्री और घर जैसा अपनापन.... मिठाइयों को नाम दिया गया है गुडांस यानी गुड़ का अंश...... दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही घरों में मिठाइयां बनाने और खरीदने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। हर कोई चाहता है कि त्योहार की मिठास कुछ खास हो और अपनों को ऐसी मिठाई खिलाई जाए, जिसका स्वाद लंबे समय तक याद रहे। इसी सोच के साथ हल्द्वानी की निर्मला जोशी अपने हाथों से खास तरह की गुड़ से बनी पारंपरिक मिठाइयां तैयार कर रही हैं। निर्मला जोशी, मिठाई उत्पादक निर्मला जोशी की इन मिठाइयों की खासियत है इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री। शुद्ध घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खजूर और गुड़ से तैयार की जाने वाली ये मिठाइयां पारंपरिक खानपान की याद दिलाती हैं। जो 1500/= प्रति किलो से 4000/= प्रति किलो की क़ीमत पर उपलब्ध हैं, बाजार में मिलने वाली सामान्य मिठाइयों से अलग, इनका उद्देश्य लोगों तक घर पर तैयार मिठाइयों जैसा स्वाद और अपनापन पहुंचाना है। निर्मला जोशी, मिठाई उत्पादक तो इस दीपावली अगर आप भी अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए कुछ अलग और पारंपरिक स्वाद वाली मिठाई तलाश रहे हैं, तो हल्द्वानी की निर्मला जोशी के हाथों से बनी इन खास होममेड मिठाइयों को जरूर लीजिये.....शुद्ध घी, ड्राई फ्रूट, गोंद, खजूर और गुड़ का स्वाद, साथ में घर पर बनी मिठाई जैसा अपनापन।0
0
Report
कल रात चाकू से जुड़ी घटना, पुलिस जांच जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:Byte on chaku incident yesterday night0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति मुर्मू आज कुरुक्षेत्र में हरियाणा के हीरक जयंती समारोह की मुख्य अतिथि
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्री मद भगवद् गीता सदन में आज 1 नवंबर 2026, हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि होंगी। साथ में कुरुक्षेत्र गुरुकुल व श्रीदेवीकूप माँ भद्रकाली मंदिर में भी जाएंगे। इस समारोह में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की गरिमामयी उपस्थिति होंगी। 9 बजे पहुंचेगी कुरुक्षेत्र0
0
Report
बीजापुर बस पलटने से 5 घायल; दो को दंतेवाड़ा अस्पताल रेफर
बीजापुर ब्रेकिंग बीजापुर से रायपुर दुर्ग जाने वाली मनीष बस भैरमगढ़ के करीब बांगापाल के पास पलट गई。 पांच लोग घायल नेलसनार में इलाज के लिए मरीजों को ले जाया जा रहा है。 नेलसनार थानाक्षेत्र का मामला。 घायलों के नाम जिन्हें ज्यादा चोट लगी है। इनको दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है。 1- स्वाति सोनी बीजापुर (30) 2- रुपाली श्रीવास्तव (35) शिक्षिका एकलव्य विद्यालय भैरमगढ़。 तीन अन्य घायलों को मामूली चोट लगने के कारण घर भेज दिया गया。0
0
Report
महराजगंज सक्सेना नगर तिराहे पर सीओ सदर ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, कई वाहनों का चालान और सीज
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में यातायात नियमों का पालन कराने के लिए रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के सक्सेना नगर तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम ने स्वयं मौके पर पहुंचकर वाहनों की जांच की। चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों और चार पहिया वाहनों में बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहनों का चालान किया गया, जबकि कुछ वाहनों को सीज भी किया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह और नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। सीओ सदर ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों से गाड़ी चलाने से पहले सीट बेल्ट लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में हादसा: देवास रोड होटल के वेस्टेज चैंबर में चार कर्मचारियों की मौत
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा में शनिवार रात बड़ा हादसा हो गया। होटल के वेस्टेज चैंबर में गिरने से चार कर्मचारी मर गए। घटनास्थल पर एसपी प्रदीप शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद रहे और देर रात तक रेस्क्यू चला। चैंबर की गहराई और गैस चपेट में आने से मौतें हुईं। बचाव के लिए आए अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आकर घायल हुए। इलेक्ट्रिक कटर से चैंबर का हिस्सा काटकर शव बाहर निकाले गए और CPR की कोशिश की गई, लेकिन जान नहीं बच सकी। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। मिठाई दुकानों के वेस्टेज चैंबर का उद्देश्य और निर्माण इकाई से निकलने वाले अवशेषों के कारण जाम की स्थिति बन सकती है, यही कारण बताकर घटना की जानकारी दी गई। अब तक मृत कर्मचारियों के नाम हैं: कमलेश पिता सोहनलाल (वाल्मीकि नगर, उज्जैन), नितिन पिता ताराचन्द (वाल्मीकि नगर, उज्जैन), वाहिद (सोमवारिया, उज्जैन), मनोज मीणा (झालावाड़, राजस्थान)।0
0
Report
अंबाला एयरबेस पर राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:अंबाला शनिवार देर शाम महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू पहुँची हरियाणा राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत अंबाला एयरबेस पहुंचने पर महामहिम राष्ट्रपति का हुआ अभिनंदन0
0
Report
केन्या यात्रा से पहले बाबा बागेश्वर ने सनातन धर्म के प्रति आशीर्वाद और संदेश दिया
Chhatarpur, Madhya Pradesh:केन्या की राजधानी नैरोबी में आयोजित होने वाले ऊर्जा संचय शिविर में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। बागेश्वर धाम में हजारों श्रद्धालु बालाजी सरकार के दर्शन और बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लेने पहुंचे। बागेश्वर धाम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दूर-दराज से आए धर्मप्रेमियों ने बालाजी सरकार के दर्शन कर बाबा बागेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। केन्या रवाना होने से पहले बाबा बागेश्वर ने सनातन प्रेमियों को संदेश देते हुए कहा कि वे दुनिया के किसी भी कोने में रहें लेकिन अपने सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं के लिए निरंतर कार्य करते रहें। सनातन की सेवा और उसके प्रचार-प्रसार का कार्य हर सनातनी को अपनी जिम्मेदारी समझकर करना चाहिए, केन्या की राजधानी नैरोबी में ऊर्जा संचय शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें धर्म और आध्यात्म से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस यात्रा को लेकर विदेशों में रहने वाले भारतीय और सनातन धर्म के अनुयायियों में भी उत्साह का माहौल है। बाइट - धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, पीठाधीश्वर, बागेश्वर धाम*0
0
Report
Advertisement
आजम खान की हिरासत के बाद सरकार का तानाशाही रवैया सवाल बन गया
Noida, Uttar Pradesh:रामपुर, उत्तर प्रदेश: जेल के बाहर ED द्वारा आजम खान को हिरासत में लिए जाने के बाद उनके वकील नासिर सुल्तान ने कहा, 'जिस तरह से मोहम्मद आजम खान को जेल से निकलते ही उठाया गया, उठाने का कोई आधार नहीं बताया गया, कहां लेकर जा रहे हैं और कौन उठा रहा है और क्या कहा गया।' इस तरह किसी को जेल से निकलते हुए उठाना या हिरासत में लेना हमने आज तक नहीं देखा। 3 दिन की मेहनत और मशक्कत के बाद वो जेल से रिहा हुए और तब उन्हें उठा लिया गया। मैं यही कहूंगा कि यह सरकार का एक तानाशाही पूर्ण रवैया है। मोहम्मद आजम खान से किसे खतरा है? 2027 का चुनाव करीब है तो जिसे खतरा होगा, वही ये सब काम करवा रहे हैं... सरकार नहीं चाहती कि वो बाहर आएं। सरकार में रहने वाली पार्टी को उनसे नुकसान होगा...0
0
Report
सरकारी योजना में घूस का खेल ! मुख्य पशु चिकित्साधिकारी रंगेहाथ गिरफ़्तार
कुशीनगर। बेशक! किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना भी रिश्वतखोरी से अछूती नहीं रही। सरकारी सहायता दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग, काफी मिन्नतों के बाद 30 हजार में सौदा और फिर एंटी करप्शन टीम का ऐसा शिकंजा कि जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को सीधे सलाखों के पीछे जाना पड़ा। कुशीनगर जनपद में हुई इस कार्रवाई ने पशुपालन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना से जुड़ा है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के बरवांराजा पाकड़ निवासी दिनेश कुमार गुप्ता का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकारी सहायता की धनराशि दिलाने के एवज में जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी ने उनसे 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता के काफी अनुरोध के बाद कथित तौर पर 30 हजार रुपये देने पर सहमति बनी। सरकारी सहायता पाने के लिए रिश्वत देने को तैयार नहीं हुए शिकायतकर्ता ने सीधे भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान, गोरखपुर सेक्टर में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सतर्कता विभाग ने जांच की और आरोपों की पुष्टि के बाद आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप टीम गठित कर दी। निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में सतर्कता विभाग की टीम ने जिला मुख्यालय रवीन्द्रनगर विकास भवन स्थित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता जैसे ही रिश्वत की 30 हजार रुपये की रकम लेकर पहुंचा और अधिकारी ने रकम हाथ में पकडा तभी, पहले से मुस्तैद एंटी करप्शन की टीम ने डॉ. शांति प्रकाश द्विवेदी को रंगेहाथ दबोच लियाकार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की रकम भी बरामद की। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के निर्देशन में की गई। ट्रैप टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, निरीक्षक विद्यासागर पाण्डेय, निरीक्षक महेन्द्र, निरीक्षक शहीद अहमद सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। सतर्कता विभाग ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करने के बाद देर शाम आरोपी को अपने साथ गोरखपुर लेकर चली गयी।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। 🔴 कुर्सी बड़ी, लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं! जिले में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जैसा महत्वपूर्ण पद संभाल रहे अधिकारी की गिरफ्तारी ने सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है। सवाल यह है कि जब सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी पर ही रिश्वत मांगने का आरोप लगे, तो आम किसान अपनी फरियाद लेकर आखिर किसके दरवाजे पर जाए?यह कार्रवाई उन अधिकारियों के लिए भी कड़ा संदेश है, जो सरकारी योजनाओं को जनता की सेवा के बजाय निजी कमाई का जरिया समझने की भूल करते हैं। सतर्कता विभाग ने साफ किया है कि सरकारी काम के बदले कोई लोक सेवक रिश्वत मांगता है तो हेल्पलाइन नंबर 9454401866 और 9454401870 पर शिकायत की जा सकती है।0
0
Report
महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, 16 नवंबर से शुरू होगी स्वयं-गणना
Mahuwa, Uttar Pradesh:देश में आगामी जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महराजगंज में भी जनगणना के दूसरे चरण को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इसके तहत मास्टर ट्रेनर्स के साथ फील्ड स्तर पर तैनात सुपरवाइजर्स और प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना की खास बात यह है कि इस बार लोगों को स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करने का भी मौका मिलेगा। 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना की प्रक्रिया चलेगी, जबकि 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर जाकर लोगों की गणना करेंगे। महराजगंज में जनगणना के दूसरे चरण को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि जनगणना का पहला चरण पूरा हो चुका है, जिसमें मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया गया था।अब जनगणना के दूसरे चरण में सबसे पहले 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वयं-गणना यानी सेल्फ एन्यूमरेशन की प्रक्रिया चलेगी। इसमें नागरिक ऑनलाइन या डिजिटल माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे और निर्धारित प्रश्नावली के जरिए परिवार के सदस्यों से करीब 40 प्रकार के सवाल पूछकर विस्तृत जानकारी एकत्र करेंगे।जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को लेकर आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रशासन मीडिया, सोशल मीडिया और विभिन्न संस्थानों का सहयोग ले रहा है। डीएम ने लोगो से अपील करते हुए कहे कि नागरिक स्वयं-गणना में अधिक से अधिक भागीदारी करें और प्रगणकों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सके। बाइट-गौरव सिंह सोगरवाल, डीएम0
0
Report
Advertisement
पुलिस अधीक्षक द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर से प्रसारित "एकता परेड का सीधा प्रसारण देखा
Lalitpur, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह, अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों, पुलिस परिवार के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों, युवाओं तथा बच्चों के साथ एकता नगर (गुजरात) से प्रसारित "एकता परेड-2026" का सीधा प्रसारण पुलिस लाइन, ललितपुर में देखा गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित भव्य एकता परेड का लाइव प्रसारण देखा गया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।0
0
Report
बैगा रिसोर्ट से खास रिपोर्ट,,अचानकमार टाइगर रिजर्व मुंगेली में एक नवंबर से शुरू हो रहा जंगल सफारी,,
Parsada, Chhattisgarh:अचानकमार टाइगर रिजर्व(Achanakmar Tiger Reserve) छत्तीसगढ़ के मुंगेली और बिलासपुर जिले तथा मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित एक प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य और टाइगर रिजर्व है। इसकी स्थापना: वर्ष 1975 में वन्यजीव अभयारण्य के रूप में; वर्ष 2009 में इसे 'प्रोजेक्ट टाइगर' के तहत टाइगर रिजर्व घोषित किया गया। • क्षेत्रफल यह लगभग 914 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है। • भौगोलिक स्थिति: यह सतपुड़ा श्रेणी की मैकल पहाड़ियों में स्थित है और यह कान्हा तथा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण गलियारा (कॉरिडोर) है। • जीवन रेखा: मनियारी नदी इस टाइगर रिजर्व के बीच से बहती है, जिसे इस वन की जीवन रेखा कहा जाता है। • वनस्पति: यहाँ मुख्य रूप से साल, सागौन, बीजा, साजा, बांस और विभिन्न प्रकार की औषधीय वनस्पतियाँ पाई जाती हैं। • प्रमुख जीव-जंतु: यहाँ बाघ, तेंदुआ, जंगली बाइसन (गौर), सांभर, चीतल, लकड़बग्घा, भालू और उड़ने वाली गिलहरी आदि पाए जाते हैं। • जनजातीय समुदाय: इस क्षेत्र में बैगा, गोंड और यादव समुदाय निवास करते हैं। • सफारी और पर्यटन: यहाँ जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है। पर्यटकों के ठहरने के लिए शिवतराई में बैगा रिसॉर्ट की सुविधा उपलब्ध है।0
0
Report
जालौन में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट, पीड़ित ने परिवार के लोगों पर प्लाट पर जबरन कब्जा करने का आरोप, आधा प्लॉट देने का दबाव बनाने और विरोध करने पर ईट से हमला करने का आरोप, दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जमीन की बखराई के दौरान स्कॉर्पियो सवार लोगों पर हमला करने का आरोप, एक पक्ष ने एसपी जालौन सुरेश चंद्र रावत से की मामले की शिकायत, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के भेंड़ गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
