281403
Mathura - पड़ोसी युवक ने महिला के घर में घुसकर की अश्लील हरकत
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:कोसीकला के निकटवर्ती गांव में एक पड़ोसी युवक ने महिला के घर में जबरन घुस गया और उसके बाद उसके संग अश्लील हरकत की। शोर मचाने पर उक्त युवक वहां से भाग गया । जिसको लेकर जब महिला के परिजनों ने कोसीकलां थाने में इसकी तहरीर दी तो पुलिस ने उक्त युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की । जिसको लेकर पीड़ित परिवार काफी परेशान है । उसने बताया कि उक्त दबंग युवक उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर राजनीति गर्म, मां ने आरोपों को खारिज किया
Mumbai, Maharashtra:Anchor/-बांकीपुर उपचुनाव के बाद भी भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर सियासी राजनीति गर्म है। भरत तिवारी की मां, बहन समेत अन्य परिजन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलने के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बाद अब प्रशांत किशोर ने बीजेपी को घेरने का काम किया है। वहीं, प्रशांत किशोर ने भरत तिवारी की मां पर कथित गंभीर आरोप लगाए हैं। पीके ने मां को पचास लाख रुपये का सरकारी अनुदान मिलने की बात कही है। जिसके बाद भरत तिवारी की मां आज गुरुवार को अपने आवास शाहपुर के बिलौटी गांव में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप का खंडन किया। प्रेसवार्ता के दौरान भरत तिवारी की मां आशा देवी ने कहा कि प्रशांत किशोर ने जो आरोप लगाया है, वह गलत है। मनोज तिवारी हमें बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास लेकर गए, उसके बाद हमारा काफी काम हुआ। जगदीशपुर के एसडीएम को हटाया गया और अक्षय कुमार की गिरफ्तारी हुई। लेकिन प्रशांत किशोर ने 15 दिनों का वादा करके पलटू राम की तरह पलटी मार ली। मां ने कहा कि प्रशांत किशोर पलटू राम हैं। हम लोग मुख्यमंत्री के पास अपने बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए गए थे। मुझे सम्राट चौधरी पर उम्मीद है कि उनकी सरकार में हमारे परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। इधर, प्रशांत किशोर द्वारा एक बूढ़ी मां को बदनाम किया जा रहा है। अगर 50 लाख रुपये मिले होते, तो इसकी जानकारी पूरे बिहार के साथ-plus पूरे देश को होती। मैंने अपना एक बेटा खोया है, उसका दर्द कोई नहीं समझ पाया। आज जो झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, उससे अब बहुत कुछ समझ में आ रहा है। प्रशांत किशोर एक मां की आत्मा को दुख पहुंचा रहे हैं। इस मामले में प्रशांत किशोर अपने आरोप साबित करें। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ मानहानि का केस किया जाएगा। प्रशांत किशोर को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। मेरे सभी संबंधियों के खातों की जांच कर वे अपने आरोप साबित कर सकते हैं। इधर, भरत के छोटे भाई चंदन तिवारी ने कहा कि अगर सरकार पैसा देती है, तो उसके पास उसका पूरा लेखा-जोखा होता है। परिवार वालों का सत्यापन कैमरे के सामने किया जाता है। अगर ऐसा कोई सबूत है, तो प्रशांत किशोर उसे दिखाने का कष्ट करें। प्रशांत किशोर जो भी झूठे आरोप लगा रहे हैं, वह पूरी तरह गलत हैं। हमारे भाई ने समाज और देश के लिए बलिदान दिया है। अपने फायदे के लिए झूठी अफवाह फैलाई जा रही है। जो लोग आज तक हमारे समर्थन में खड़े थे, वे अचानक विपक्ष में चले गए हैं। हमारे भाई की मौत पर राजनीति की जा रही है। अपने फायदे के लिए इस मुद्दे को दबाया जा रहा है। परिवार को जो भी पैसा मिला है, वह मीडिया के सामने मिला है। अगर किसी ने पैसा दिया है, तो परिवार को बदनाम करने की नीयत से दिया है। हमारा परिवार पैसा मांगने के लिए नहीं गया था。0
0
Report
सासाराम में पिकअप वैन से टक्कर, एक की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां पिकअप बैंक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम मुन्ना सिंह था। जो बौलिया के रहने वाले थे। बताया जाता है कि नगर थाना क्षेत्र के बौलिया रोड में मुन्ना सिंह पैदल जा रहे हैं। इसी दौरान मुन्ना सिंह को एक पिकअप वैन ने टक्कर मार दी और जिससे गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। परिजन का कहना है कि वह घर से भोजन लेकर दुकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिस कारण उनकी मौत हो गई। अब नगर थाना की पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही हैं।0
0
Report
राहुल गांधी के घर के बाहर साधुओं के प्रदर्शन पर सुरक्षा बल तैनात: भारी चक्का जाम
Noida, Uttar Pradesh:नेता विपक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर आज साधु संतों ने प्रदर्शन का ऐलान किया हैं. जिसके बाद मौके पर दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती बढ़ाई गई. राहुल गांधी के घर के नज़दीक 2 से 3 साधु संतों को देखते ही पुलिस ने हिरासत में लिया. इसके अलावा मौके पर हरियाणा से एक परिवार के 3 सदस्य आए थे जिन्होंने आरोप लगाया कि केसी वेणुगोपाल ने उनसे विधानसभा चुनाव में टिकट के लिए रिश्वत ली थी. पुलिस ने मौके से उन्हें भी हटाया. इस वक्त मौके पर सुरक्षा बल की तैनाती हैं और शांति बनी हुई हैं0
0
Report
Advertisement
अतीक अहमद के बेटे अबान की मौत के बाद प्रयागराज में रिश्तेदार घर पर सुरक्षा
Noida, Uttar Pradesh:Prayagraj (Uttar Pradesh): Security deployed as relatives gather at maternal home after death of Atiq Ahmed's son Aban0
0
Report
नेशनल हैंडलूम डे पर पीयूष गोयल ने सांगानेरी प्रिंट की लोकप्रियता बढ़ाई
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर-सांगानेरी प्रिंट से प्रभावित हुए पीयूष गोयल, कपड़े पर सांगानेरी प्रिंट की छपाई की केंद्रीय मंत्री ने, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सांझा किया वीडियो, नेशनल हैंडलूम डे पर इंस्ट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो, सांगानेर के नंदकुमार सैनी ने प्रिंट की जानकारी दी , नेशनल हैंडलूम डे पर पीयूष गोयल का वीडियो संदेश, जयपुर का सांगानेरी प्रिंट विश्व विक्ष्यात0
0
Report
किशनगढ़ के मार्बल एरिया मेगा हाईवे पर ट्रेलर से भारी ब्लॉक गिरा, बड़ा हादसा टला
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ के मार्बल एरिया मेगा हाईवे पर एक बार फिर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। चलते ट्रेलर से भारी मार्बल ब्लॉक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि पीछे आ रहा बाइक सवार समय रहते संभल गया और बड़ा हादसा टल गया। किशनगढ़ के मार्बल एरिया मेगा हाईवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चलते ट्रेलर से अचानक भारी मार्बल ब्लॉक सड़क पर गिर गया। ठीक पीछे चल रहा बाइक सवार किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहा। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मार्बल से भरे ट्रेलरों में अक्सर सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर क्षमता से अधिक ब्लॉक लादे जाते हैं। पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से रास्ते में ब्लॉक गिरने का खतरा लगातार बना रहता है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग कोई ठोस कार्रवाई करता नजर नहीं आ रहा। मामला बढ़ता देख ट्रेलर चालक वाहन लेकर मौके से रवाना हो गया। इस घटना ने एक बार फिर परिवहन व्यवस्था और सुरक्षा नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं。0
0
Report
Advertisement
मंदसौर के पशुपतिनाथ मंदिर में सावन में जलाभिषेक पर प्रतिबंध, भक्तों का आक्रोश
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में सावन के माह में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, शिव को मनाने का तरीका एक लोटा जल माना जाता है, लेकिन मंदसौर के भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में मूर्ति के क्षरण को रोकने के लिए किये गए वज्र लेप होने का हवाला देकर मूर्ति पर जल और पंचामृत से अभिषेक को अस्थाई रूप से रोका गया है, भक्तजन सावन के पवित्र माह में लिए गए इस निर्णय को तुगलकी निर्णय बताते हुए इसका विरोध कर रहे हैं वे आक्रोशित हो रहे हैं और बता रहे हैं कि प्रबंधन भक्त और भगवान के बीच दूरी कर रहा है ,प्रबंधन को यह निर्णय संतों और अन्य धार्मिक व्यक्तियों के साथ मिलकर लेना चाहिए इस तरह तानाशाही पूर्ण निर्णय नहीं लेना चाहिए गौरतलब है कि भगवान पशुपतिनाथ की प्रतिमा कई वर्षों तक शिवना नदी में रही इसके बाद उसे निकाला गया और यहां पर स्थापना की गई, भक्त यह भी सवाल उठा रहे हैं कि जब बरसों से प्रतिमा नदी के पानी में रही तब नुकसान नहीं हुआ तो जलाभिषेक से आखिर कैसे इस प्रतिमा को नुकसान होगा? भक्त मनीष भावसार बताते हैं कि जब हम दर्शन करने के लिए आए तो पता चला कि सावन माह में शिव को न तो जल चढ़ेगा और न पंचामृत चढ़ेगा। जो शिव को जो पसंद है, उन्हें जल पसंद है, उन्हें पंचामृत पसंद है। वही यदि शिव को नहीं चढ़ाएंगे तो हम बहुत बड़ी गलती करेंगे। लाखों-करोड़ रूपया खर्च करके हम कई बार इस मूर्ति को वज्र लेप लगा चुके हैं और जब वज्र लेपन होता है तो कहा जाता है कि यह वर्षों तक चलेगा। जब हमारे द्वारा कहा गया कि यह वर्षों तक चलेगा तो क्या जल से ही वह वज्र लेप हट जाता है? तो कहीं न कहीं उसमें गलत काम हुआ है। तो मेरा सबसे यही निवेदन है कि इस प्रकार का ऐसा उपाय ढूँढे कि जल चढ़ाने से शिवजी की मूर्ति का क्षरण नहीं होगी। कई वर्षों तक इस मूर्ति को क्षिप्रा मैया ने अपने जल में समाहित करके रखा, तो तो मूर्ति का क्षरण नहीं हुआ और अब सारे जल चढ़ाने से मूर्ति का क्षरण हो रहा है तो यह कहीं न कहीं भगवान से भक्त को दूर करने का उपाय किया जा रहा है। वहीं भक्त विनय दूबैला इस निर्णय पर नाराजगी व्यक्त करते दिखाइए दिए, जब मैंने आज अपने हाथ में लोटा लेकर भगवान को जल चढ़ाने का प्रयास किया, तो रोक दिया गया। प्रतिबंधित कर दिया... ये शासन का आदेश है कि भई जिला प्रशासन ने निर्णय किया है कि यहां पर जल नहीं चढ़ा सकते, पंचामृत नहीं चढ़ा सकते। लेकिन मेरा मानना है कि जब अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ जो शिव के रूप हैं, वे भगवान पर तो पंचामृत जल चढ़ाना पवित्र माना जाता है और उस जल से ही भगवान प्रसन्न होते हैं। और जब मेरी आस्था को खंडित करने का कोई प्रयास कर रहा है, तो मुझे जब आज बड़ा मन दुखी मन से प्रार्थना करनी पड़ी कि मेरे भई मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरे शिव को जल चढ़ाने की व्यवस्था प्रबंधन को करना चाहिए। यह धार्मिक व्यवस्थाओं का प्रश्न है। मेरे मनसौर के जितने संत-महात्मा हैं, जितने पुजारी हैं, वे सब हम एक मत एक जाजम पर बैठकर तय करना चाहिए कि जब हमारे अष्टमुखी पर विश्व प्रसिद्ध जिसको हम बताते हैं, वहां पर दर्श्यार्थी आएगा, यदि वो एक जल का लोटा भगवान को नहीं चढ़ा पाएगा, एक जल अर्पण नहीं कर पाएगा, तो उसकी आस्था को कितनी ठेस पहुंचने वाली है।0
0
Report
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर संत कबीर पुरस्कार वितरण और योजनाओं के चेक वितरण
Noida, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह-2026 के अवसर पर वित्तीय वर्ष 2026-27 के संत कबीर राज्यस्तरीय हथकरघा पुरस्कार का वितरण और मुख्यमंत्री हैंडलूम एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना, झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरण कार्यक्रम0
0
Report
हाथरस की सासनी बस टिकट विवाद: दरोगा की चेकिंग के नाम पर यात्रियों को परेशान, निलंबन
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सासनी में एक रोडवेज बस में टिकट को लेकर हुए विवाद के बाद यात्रियों को परेशान करने के आरोप में एक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है... घटना आगरा से अलीगढ़ जा रही बस में हुई, जहां वैध पास न होने पर परिचालक ने दरोगा का टिकट काट दिया था.... इसके बाद नाराज दरोगा ने बस को रास्ते में दो बार रुकवाकर चेकिंग के नाम पर यात्रियों को परेशान किया... घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी ने निलंबन का आदेश दिया... आरोप है कि बस में टिकट कटने से नाराज दरोगा ने पहले ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बस की फोटो खिंचवाई और बाद में बस को सासनी थाने और हनुमान चौकी पर रुकवाकर सघन तलाशी कराई... तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, फिर भी बस को काफी देर तक रोके रखा गया.... ये रोडवेज बस आवलखेड़ा से हरिद्वार के लिए चलाई जा रही थी, जिसे तीर्थयात्रियों और आम यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष अनुरोध पर लगाया गया था.... बस में मौजूद यात्रियों ने आरोप लगाया कि... एक मामूली विवाद को लेकर पुलिसिया रौब दिखाया गया, जिससे सभी यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी....0
0
Report
Advertisement
अतीक के छोटे बेटे आबान का आज चकिया कब्रistan में अंतिम संस्कार
Prayagraj, Uttar Pradesh:अतीक के बेटे आबान के शव का अंतिम संस्कार आज, चकिया स्थित पैतृक क़ब्रिस्तान में दफ़्न होगा आबान, देर रात पोस्टमार्टम के बाद आबान के शव को लाया गया प्रयागराज। अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की कल सड़क हादसे में झांसी में मौत हो गई। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद देर रात आबान के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। सुबह अतीक की बहन के घर हटवा गाँव में शव को लाया गया। धार्मिक रस्मों की अदायegi के बाद शुक्रवार यानी आज दोपहर की नमाज़ के बाद आबान के शव को चकिया कसारी मसारी कब्रिस्तान में दफ्न किया जाएगा। इसके पहले हटवा गाँव में शव के अंतिम दर्शन के लिए लिए परिजन और रिश्तेदारों का पहुंचना शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल भी गांव में तैनात है। वहीं जेल में बंद अतीक के बेटे उमर और अली की पैरोल के लिए कोर्ट में अर्जी भी दाखिल की गई है। जिसमें परिवार के बड़े सदस्य और भाई होने के नाते अबान की मिट्टी में शामिल होने के लिए पेरोल दिए जाने की गुहार लगाई गई है। हालांकि पैरोल अर्जी पर सुनवाई की उम्मीद बहुत कम है。0
0
Report
कोटा के महावीर नगर विस्तार में बदमाशों का उत्पात, कार के शीशे टूटे
Kota, Rajasthan:कोटा के महावीर नगर विस्तार योजना सेक्टर-4 स्थित सिंघाड़ा पार्क के पास गुरुवार रात अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित कार मालिक नितिन गौतम ने बताया कि उन्होंने रात में अपनी अर्टिगा कार घर के बाहर खड़ी की थी। शुक्रवार सुबह जब कार देखने पहुंचे तो उसके पीछे के सभी शीशे टूटे हुए मिले। कार के अंदर एक पत्थर भी पड़ा था, जिससे बदमाशों द्वारा शीशे तोड़े जाने की आशंका है। नितिन गौतम ने घटना की शिकायत महावीर नगर थाने में दर्ज करवाई है। उनका कहना है कि आसपास खड़ी अन्य कारों के शीशे भी बदमाशों ने क्षतिग्रस्त किए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत और नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने, सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।0
0
Report
डबवाली पेट्रोल पंप गबन केस: दयाराम गिरफ्तार, 4,30,000 नकद बरामद
Sirsa, Haryana:एंकर रीड सीआईए स्टाफ डबवाली ने पेट्रोल पंप से लाखों रुपये के गबन के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी कर्मचारी दयाराम को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के कब्जे से 4,30,000 की नगद राशि बरामद की गई है । उप पुलिस अधीक्षक योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी दयाराम गांव डबवाली स्थित एक पेट्रोल पंप पर कर्मचारी के रूप में कार्यरत था । जो उसने पेट्रोल पंप की 8,64,917 रुपये की राशि का गबन कर लिया। जब उसे अपने कृत्य के उजागर होने की आशंका हुई तो उसने कानून से बचने के लिए एक सुनियोजित साजिश रची。 आरोपी 07.07.2026 को अपनी छोटी बच्ची को साथ लेकर गांव अबूबशहर क्षेत्र में राजकनाल नहर किनारे पहुंचा और वहां अपना मोटरसाइकिल, जूते, बच्ची का स्कूल बैग तथा सैंडल छोड़ दिए, ताकि यह प्रतीत हो कि उसने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है । इसके बाद आरोपी रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया。 डीएसपी मुख्यालय ने बताया कि आरोपी के लापता होने के बाद आरोपी के भाई द्वारा दिनांक 09.07.2026 को थाना शहर डबवाली में शिकायत देकर उसके मानसिक परेशानी के चलते खुदकुशी करने, किसी के द्वारा छुपा लेने व खुद छुप जाने की आशंका जताई गई, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी संबंधी कार्रवाई प्रारंभ कर दी और थाना शहर टीम द्वारा आरोपी दयाराम की तलाश शुरू कर दी गई । उन्होंने आगे बताया कि गांव डबवाली में जिस पेट्रोल पंप पर आरोपी कार्यरत था । उस पेट्रोल पंप संचालक ने थाना शहर डबवाली में शिकायत दी कि आरोपी ने पेट्रोल पंप से 08,64,917 रुपये की नकद राशि चोरी कर ली और उसके बाद गायब हो गया। जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में आरोपी के खिलाफ दिनांक 13 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई । जो उक्त मामले की जांच के दौरान उप नि. शैलेन्द्र कुमार प्रभारी सीआईए स्टाफ डबवाली के नेतृत्व में उनकी टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण सुरागों, सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण व तकनीकी दक्षता के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश देनी शुरू की । जो टीम की तत्परता व कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप सीआईए स्टाफ डबवाली व थाना शहर डबवाली के साथ मिलकर आरोपी का पता लगाकर उसे काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरी की गई राशि में से 04,30,000 रूपये नगद राशि भी बरामद की गई है। उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ने कहा कि डबवाली पुलिस आर्थिक अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। अपराध कर कानून से बचने के लिए रची जाने वाली किसी भी साजिश को आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक साक्ष्यों एवं पेशेवर जांच के माध्यम से विफल किया जाएगा तथा दोषीजों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
तेज रफ्तार पिकअप से टक्कर, आरा में 37 वर्षीय उपेंद्र की मौत
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार की कहर ने एक शख्स की जान ले ली है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के यादवपुर मोड की है जहां पर 37 वर्षीय उपेंद्र बिन रोजाना की तरह फेरी लगाकर अपने गांव घांघर लौट रहे थे, इस दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप सवारी गाड़ी ने उपेंद्र बिन को जोरदार टक्कर मार दिया,जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उपेंद्र को आरा के सदस्य अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।वहीं मृतक के परिजनों में मुफस्सिल थाना में एक मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि पुलिस ने तत्काल मृतक के शव का पोस्टमार्टम आरा के सदर अस्पताल में करवाया है और आगे की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है।0
0
Report
वाशीम में अवैध वृक्षतोड़: नागरिकों ने वन विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग की
Washim, Maharashtra:वाशीम जिल्ह्यातील मंगरुळपीर तालुक्यात मोठ्या प्रमाणावर बेकायदा वृक्षतोड होत असल्याचा आरोप स्थानिक नागरिक आणि वृक्षप्रेमींनी केला आहे. वारंवार तक्रारी करूनही वनविभागाकडून ठोस कारवाई होत नसल्याचा दावा करण्यात आला आहे. शेलूबाजार–कारंजा महामार्गावर वृक्षतोडीचे लाकूड वाहून नेणारे एक वाहन वृक्षप्रेमींनी अडवून परवानगीची विचारणा केली. मात्र चालकाकडे आवश्यक कागदपत्रे नसल्याचा आरोप करत, बेकायदा वृक्षतोडीवर तातडीने कारवाई करण्याची मागणी करण्यात आली आहे.0
0
Report
हनुमानगढ़ में वेल्डिंग दुकान के बाहर बाइक चोरी, CCTV फुटेज से चोर की तलाश
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ के पीलीबंगा स्थानीय कस्बे में रावतसर फाटक के पास स्थित एक वेल्डिंग दुकान के बाहर से अज्ञात चोर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चुराकर फरार हो गया। इस चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात चोर नजर आया है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोर को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस थाना पीलीबंगा में प्रार्थना पत्र देकर मामला दर्ज कराया है। पीलीबंगा निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1:15 बजे वह अपनी बाइक से रावतसर फाटक के पास स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर काम से गया था। उसने बाइक का हैंडल लॉक लगाकर उसे दुकान के बाहर खड़ा किया था। कुछ देर बाद जब वह बाहर आया, तो उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी। अज्ञात चोर बाइक का हैंडल लॉक जबरन तोड़कर उसे चुरा ले गया। पीड़ित ने आसपास के क्षेत्र में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर बाइक और अज्ञात चोर की तलाश शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
