icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दंतेवाड़ा वन क्षेत्रों में बाघ दिखा, ग्रामीणों को सतर्क रहने की एडवायरी

Dantewada, Chhattisgarh:एंकर— दंतेवाड़ा वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत क्षेत्र के जंगलों में बाघ की मौजूदगी की सूचना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की एडवाइजरी जारी की है。 वन परिक्षेत्र दंतेवाड़ा के कुम्हारास, गंजेनार, मसेनार, चंदेनार, रेंगानार, मुरकी के जंगलों में बाघ का विचरण देखा गया है。 इसके बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अकेले जंगल और आसपास के वन क्षेत्रों में नहीं जाने की अपील की है। साथ ही बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने, मवेशियों को खुले में चराने से बचने और रात के समय पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने बाघ दिखाई देने पर उसके करीब जाने, पीछा करने या भीड़ जुटाने से साफ तौर पर बचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, बाघ या किसी भी असामान्य गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को देने की अपील की गई है。 बाघ के फुटप्रिंट के निशान के फोटो。 वन विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति की फ़ोटो。
0
0
Report
Advertisement

एटा में SDM की कार्रवाई: रिश्वतखोर लेखपाल निलंबित, जिले में हड़कंप

Etah, Uttar Pradesh:एटा जिले में जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, एटा डीएम अरविंद सिंह के निर्देशन में SDM सदर ने रिश्वत खोर लेखपाल को किया निलंबित, लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो हुआ था वायरल, tej तर्रार डीएम अरविंद सिंह ने जिले का चार्ज लेते ही रिश्वतखोर और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की कही थी बात, जिले में रिश्वतखोर और उदंड कर्मचारियों पर लगातर हो रही है कार्यवाही, डीएम अरविंद सिंह ने निर्देश पर एटा सदर एसडीएम ने की सस्पेंड की कार्रवाई, जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से रिश्वतखोरों में मचा हड़कंप, एटा सदर तहसील परिसर का है पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

पुणे के केतन हत्याकांड में तीसरी गिरफ्तारी: रितेश हिंगे गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:पुणे के केतन हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी सिया गोयल और चेतन चौधरी के बाद अब पुलिस ने तीसरे साथी रितेश हिंगे को गिरफ्तार किया है। रितेश हिंगे आरोपी चेतन चौधरी का दोस्त है और उसे 18 जून को लोहागढ़ किले में केतन अग्रवाल की हत्या की योजना के बारे में पहले से जानकारी थी। चेतन चौधरी और उसकी गर्लफ्रेंड सिया गोयल ने रितेश के साथ मिलकर हत्या की योजना पर चर्चा की थी। हत्या को किस तरह अंजाम देना है, इस पर भी कथित तौर पर विस्तार से बातचीत हुई थी। इतना ही नहीं, दोनों ने रितेश को कई बार अपने साथ लोहागढ़ चलने के लिए कहा था, लेकिन रितेश ने उनके साथ जाने से इनकार कर दिया। रितेश हिंगे मूल रूप से बीड जिले का रहने वाला है और फिलहाल बालेवाड़ी की एक निजी कंपनी में काम करता है। जांच के मुताबिक, मई के आखिरी सप्ताह में भी वह लगातार चेतन चौधरी के संपर्क में था।
0
0
Report

निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत: रोहन गुप्ता का दावा खाटूश्यामजी में

Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता शनिवार को खाटूधाम पहुंचे। उन्होंने बाबा श्याम के दरबार में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इससे पहले होटल लखदातार पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, गजानंद कुमावत, पवन पुजारी, प्रताप सिंह चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय मंत्री रोहन गुप्ता का स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। राष्ट्रीय मंत्री ने खाटूश्यामजी नगरपालिका क्षेत्र के अलग-अलग वार्डों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर रोहन गुप्ता ने कहा कि राजस्थान में भाजपा निकाय चुनाव में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेगी। जनता ने भाजपा के पक्ष में मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर खाटूश्यामजी सहित प्रदेश में विकास को और गति दी जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर में भजनलाल शर्मा रॉड शो; कांग्रेस पर निशाना, ट्रिपल इंजन सरकार आह्वान

Udaipur, Rajasthan:नगर निगम चुनवा को लेकर उदयपुर में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रॉड शो किया। इस दौरान उन्होंने शहरवासियो से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सीएम का रॉड शो सूरजपोल स्थित श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि के साथ शुरू हुआ। जो बापूबाजार होते हुए बैंक तिराहा पहुंचा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगो ने सीएम का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। बैंक तिराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में पेपर लीक हुई और हमने युवाओ को रोजगार दिया। सीएम ने आज जन से उदयपुर वे विकास के लिए ट्रिपल इंजन सरकार बनाने की अपील की。
0
0
Report

झीरम हत्याकांड: NIA कोर्ट के फैसले पर ब्रजमोहन अग्रवाल का तीखा पलटवार

Begun, Rajasthan:रायपुर झीरम हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान- कांग्रेस के आरोप पर किया पलटवार.. कोर्ट का फैसला आ गया दोषी करार दिया गया है. दुर्भाग्य जनक है राजनीतिक दल के नेताओं की हत्या हुई. कांग्रेस के नेता झीरम का प्रमाण जेब में लेकर घूमते थे. साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहिए हम लोग भी चाहते है.. घटना के कारण पूरी पीढ़ी चली गई सच सामने आना चाहिए. देर आए दुरुस्त आए न्यायालय का धन्यवाद देते है.. कांग्रेस पार्टी के बोलने से नहीं होता है. लोवर कोर्ट ने निर्णय दिया है हाईकोर्ट जा सकते है. बाइट- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद
0
0
Report
Advertisement

सिवनी पुलिस ने 24 घंटे में 1 करोड़ से अधिक डकैती का खुलासा

Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी पुलिस ने 24 घंटे के अंदर नेशनल हाईवे में एक करोड़ से अधिक रुपए की डकैती का खुलासा कर एक करोड़ 11 लाख का रुपए का शत प्रतिशत मशरूका जप्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल 04 सितम्बर को प्रार्थी योगेंद्र बघेल ने बताया कि 3 सितम्बर को बंडोल बाजार में सोना चांदी की दुकान का सामान अपने साथ लेकर वह अपने घर वापस लखन वाला आ रहा था, तभी शाम लगभग 6:00 बजे NH 44 में ग्राम भोंगाखेड़ा गीता वेयरहाउस के सामने प्रार्थी को मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर अज्ञात व्यक्तियों ने मोटरसाइकिल सामने अड़ाकर प्रार्थी की आंखों में मिर्ची फेंक कर और चाकू दिखाकर उसे डरा धमका कर करीब 26 किलो चांदी एवं करीब 320 ग्राम सोना कुल कीमत 1 करोड़ 8 लाख के जेवर एवं नगदी लूटकर फरार हो गए थे। प्रार्थी की रिपोर्ट पर बंडोल थाना में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को तलाश पुलिस ने शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पृथक पृथक 10 पुलिस टीम गठित कर लगभग 200 स्थान की सीसीटीवी फुटेज खंगाले और अलग-अलग स्थान में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से शत प्रतिशत मशरूका जप्त कर लिया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है जिस पर पुलिस कार्यवाही कर रही है।
0
0
Report

झीरम घाटी मामले में NIA जाँच सही, अदालत 16 सितम्बर को सज़ा सुनाएगी

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा झीरम घाटी मामले में NIA जांच सही साबित: विजय शर्मा झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA की विशेष अदालत द्वारा 10 आरोपियों को दोषी करार दिए जाने के बाद छत्तीसगढ़ में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अदालत ने दोषियों की सजा पर फैसला 16 सितंबर को सुनाने की बात कही है。 इसी मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के NIA जांच पर उठाए सवालों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि NIA ने जो जांच की थी, वह सही साबित हुई है। जांच के आधार पर ही अदालत ने 10 लोगों को दोषी ठहराया है। ऐसे में जांच पर आपत्ति कैसी विजय शर्मा ने कहा कि अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद फैसला दिया है और अब दोषियों को क्या सजा मिलेगी, यह न्यायालय 16 सितंबर को तय करेगा.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top