icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow1m ago
Gonda, Uttar Pradesh:आयोजन,मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में एक साथ 205 जोड़ों का विवाह हुआ सम्पन्न गोण्डा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत रायल पैराडाइज मैरिज हाल गोण्डा में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम सफलतापूर्वक, सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सामुहिक विवाह कार्यक्रम में जनपद के विकासखण्ड व नगरपालिका परिषद/नगर पंचायतों को मिलाकर कुल 241 जोड़े पंजीकृत थे जिसमें से 205 जोड़ों का विवाह पूरी रीतिरिवाजों के साथ सम्पन्न कराया गया। जिसमें 188 जोडें का हिन्दू रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ है तथा 17 जोड़ों का इस्लामिक पद्धति से मौलवी साहिबे आलम द्वारा निकाह कराया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी सरकार में किसी भी गरीब की बेटी के हाथ पीले होने से नहीं बचेंगे वो चाहे किसी जाति व धर्म की हों। सामूहिक विवाह हेतु हमारी सरकार रूपये 65000/- प्रति जोडे के कन्या के खाते में दिया जाता है। शेष उपहार सामग्री दी जाती है। स्टील का डिनर सेट, प्रेशर कुकर, कड़ाही, कन्या को पांच साड़ी सेट, वर हेतु एक पैंट शर्ट, दीवाल घड़ी, सौन्दर्य प्रशासन किट आदि गृहस्थी का सम्मिलित होता है।
0
0
Report

12 साल बाद प्राधिकरण की संपत्तियों की बिक्री की पहल, 18 नवंबर को ई-नीलामी

Umesh TrivediUmesh TrivediFollow7m ago
Unnao, Uttar Pradesh:85 व्यावसायिक संपत्तियों समेत आवासीय और शैक्षणिक भूखंड भी शामिल, डीएम घनश्याम मीणा और विधायक पंकज गुप्ता ने किया शुभारंभ उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में मंगलवार को उन्नाव-शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की ई-नीलामी का शुभारंभ जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और सदर विधायक पंकज गुप्ता ने किया। प्राधिकरण की ओर से पहली बार संपत्तियों के विक्रय की प्रक्रिया ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से कराई जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, इसका उद्देश्य पारदर्शिता के साथ संपत्तियों का आवंटन करना और लंबे समय से खाली पड़ी संपत्तियों का उपयोग सुनिश्चित करना है। प्राधिकरण के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पहले चरण में 85 व्यावसायिक संपत्तियों के साथ एक आवासीय और तीन शैक्षणिक भूखंड ई-नीलामी में शामिल किए गए हैं। इन संपत्तियों का अनुमानित मूल्य करीब 62 करोड़ रुपये है। आगामी समय में लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की अन्य संपत्तियों को भी नीलामी में शामिल करने की योजना है। जिलाधिकारी ने इच्छुक नागरिकों और व्यापारियों से ई-नीलामी में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पंजीकरण में सहायता के लिए प्राधिकरण कार्यालय में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी। वहीं, विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि उन्नाव के विकास में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है और इस पहल से शहर के विकास को गति देने में मदद मिलेगी। ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां - पंजीकरण शुरू: 27 अक्टूबर 2026 - पंजीकरण की अंतिम तिथि: 16 नवंबर 2026 - ऑनलाइन नीलामी: 18 नवंबर 2026 - नीलामी का समय: सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक - वेबसाइट: usdaunnao.in कार्यक्रम में एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

मिट्टी खोदते समय मिट्टी का टिला ढहा,दो महीलाए दबी ,एक की मौत दुसरे का चल रहा इलाज

Manoj KumarManoj KumarFollow11m ago
Khandwari, Uttar Pradesh:मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाएं दबी,एक की मौत चहनिया।बलुआ कस्बा के निषाद बस्ती की दो महिलाएं 54 वर्षीय तेतरा देवी और 36 वर्षीय लक्ष्मीना देवी मंगलवार को घर की साफ सफाई के लिए पास में ही मिट्टी की खुदाई कर रही थी । इसी दौरान अचानक मिट्टी का टीला ढल गया । जिसमें दोनों महिलाएं दब गई । महिलाओं की चीख पुकार सुनकर घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मिट्टी का मलवा हटाकर महिलाओं को बाहर निकालकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में दोनों महिलाओं को स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए । तत्काल उसे चन्दौली जिला चिकित्सालय ले गए । जहां तेतरा देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । वहीं गम्भीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी को ईलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बलुआ के निषाद बस्ती की तेतरा देवी पत्नी छोटन निषाद और लक्ष्मीना पत्नी स्व.भोनू निषाद घर की साफ सफाई के लिए घर के पास ही गंगा किनारे जमीन में मिट्टी की खुदाई कर रही थी कि अचानक मिट्टी का टीला ढह गया और दोनों महिलाएं दब गई । आस पास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और दोनों महिलाओ को मिट्टी हटाकर बाहर निकाला और स्थानीय चिकित्सकों के पास ले गए। स्थानीय डाक्टर जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दिया । परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने तेतरा देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि गम्भीर रूप से घायल लक्ष्मीना देवी के एक पैर की हड्डी फैक्चर हो गई और कमर में गंभीर चोट आई जिनको इलाज के लिए डॉक्टरों ने बीएचयू स्थित ट्रामा सेंटर भेज दिया। अचानक घटी इस घटना से गांव कोहराम मच गया और हर तरफ चीख पुकार मच गई। मृतक तेतरा देवी के तीन लड़के नीरज, धीरज, रवि और एक लड़की सोनी निषाद हैं । जिनका रोकर बुरा हाल है । वहीं गम्भीर रूप से घायल दूसरी महिला लक्ष्मीना देवी के पति भोनू निषाद की 8 माह पहले मृत्यु हो गई है । लक्ष्मीना देवी के पास तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं । पूरी तरह बेसहारा महिला है। घटना की सूचना पर बलुआ थाना इंस्पेक्टर संतोष सिंह और क्षेत्रीय लेखपाल सतीश सिंह भी पहुंचे लेकिन परिजनों के द्वारा तेतरा देवी का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया गया।
0
0
Report
Advertisement

कुल्लू के CM सुखविंदर सुक्खू विरोध अधिकार पर जोर, दिल्ली में इंडिया गठबंधन रैली

Noida, Uttar Pradesh:कुल्लू, हिमाचल प्रदेश: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कहते हैं, "यह व्यवस्था में एक बदलाव है। हमने सबसे छोटे वाद्ययंत्र बजाने वालों से लेकर 'गुर' (देवता के प्रतिनिधि) तक, सभी को आर्थिक सहायता दी है, क्योंकि उनके वाद्ययंत्र और कलाकार इस अंतरराष्ट्रीय दशहरा महोत्सव में एक अनोखी प्रस्तुति देते हैं। पिछली भाजपा सरकार के मुकाबले कुल्लू-मनाली में कहीं अधिक काम हुआ है…" कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) कांग्रेस दिल्ली में इंडिया एलायंस रैली के लिए निजी बसें arranging कर रही है; सरकार के मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए गए हैं।
0
0
Report

हादसे के बीच मंत्री कृष्णलाल पंवार ने घायल ड्राइवर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया—मानवता की मिसाल

Jhanj Kalan, Haryana:हादसे के बीच मानवता की मिसाल! सड़क पर घायल ड्राइवर को देख रुका मंत्री कृष्णलाल पंवार का काफिला, पायलट गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल 152-D पर कैंटर और पिकअप की टक्कर के बाद घायल चालक की मदद के लिए आगे आए पंचायत मंत्री, दिखाई संवेदनशीलता जींद/जुलाना। सड़क हादसे के बाद जहां अक्सर लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहते हैं, वहीं हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने घायल व्यक्ति की मदद कर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। 152-D पर जुलाना के पास कैंटर और पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक घायल हो गया था। इसी दौरान चरखी दादरी जा रहे मंत्री कृष्णलाल पंवार की नजर हादसे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत घायल की मदद के लिए कदम उठाया。 मंत्री ने बिना देर किए अपने काफिले की पायलट गाड़ी से घायल पिकअप चालक को तत्काल अस्पताल भिजवाया, ताकि उसे समय पर उपचार मिल सके। मंत्री की इस त्वरित पहल से हादसे के समय घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद मिली。 हादसे के बीच इंसानियत को दी प्राथमिकता मंत्री कृष्णलाल पंवार का यह कदम संदेश देता है कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की मदद के लिए समय पर आगे आना बेहद जरूरी है। कई बार शुरुआती समय में मिली चिकित्सा सहायता घायल की जान बचाने में अहम साबित हो सकती है। मंत्री ने अपने काफिले की गाड़ी उपलब्ध करवाकर यह दिखाया कि जरूरत के वक्त पद और प्रोटोकॉल से पहले इंसानियत का फर्ज निभाना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

1 नवंबर को रामलीला मैदान में धरना: त्योहार मौसम में बाजार प्रभावित

New Delhi, Delhi:1 नवंबर को इंडिया ब्लॉक द्वारा धरना प्रदर्शन का कॉल किया गया है रामलीला मैदान में लाखों की संख्या में वह लोगों को जोड़ेंगे लेकिन त्यौहार का समय है और इस बीच व्यापारियों को बहुत टेंशन है क्योंकि रामलीला मैदान से सारे बाजार जो नजदीक है उनके लिए बड़ी दिक्कत है इससे पहले भी लगातार चल रहे प्रदर्शन की वजह से उनका व्यापार में समस्या आ रही है और अब त्योहार के समय पर अगर रविवार को प्रदर्शन होता है मार्केट बंद करनी पड़ती है तो उनके लिए बहुत दिक्कत हो जाएगी व्यापारियों का कहना है कि हम रिक्वेस्ट कर रहे हैं अब दिवाली के बाद कर लीजिए प्रदर्शन पर अभी इस वीकेंड पर नहीं करना चाहिए यह हमारा व्यापार का समय है त्यौहार का समय है बहुत लोग खरीदारी करने आएंगे अगर ऐसे में प्रदर्शन होता है बाहर रास्ते बंद होंगे मार्केट भी बंद करनी पड़ सकती है तो बहुत दिक्कत हो जाएगी व्यापारियों का यह भी कहना है कि इससे पहले भी जब 10 तारीख को प्रदर्शन था तो बाहर से समान आना था वह नहीं आ पाया जब ट्रेन कैंसिल हो गई थी इतने सारे मेट्रो स्टेशन बंद थे तो लगातार बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है सदर बाजार से व्यापारियों के साथ चौपाल
0
0
Report
Advertisement

इस साल पहली बार चांदी 2 लाख से नीचे, सोना भी सस्ता: जयपुर बाजार में गिरावट

Jaipur, Rajasthan:इस साल पहली बार चांदी 2 लाख से नीचे लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता जयपुर- सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है... जयपुर में चांदी इस साल पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे आ गई है... चांदी 3 हजार रुपए टूटकर 1 लाख 97 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है... जनवरी में 4 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंची चांदी के भाव में बड़ी गिरावट आई है... आखिर क्यों टूट रहे हैं सोने-चांदी के भाव, देखिए ये रिपोर्ट चांदी के भाव टूटे- जयपुर-सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। जयपुर में चांदी की कीमत इस साल पहली बार 2 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से नीचे आ गई है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स की ओर से जारी भावों के अनुसार चांदी 3 हजार रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 1 लाख 97 हजार रुपए पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई। सोना 300 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता होकर 1 लाख 45 हजार रुपए पर आ गया। जनवरी में 4 लाख तक पहुंची थी चांदी- चांदी की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार का रुख बदल दिया है। इस साल जनवरी में चांदी का भाव करीब 4 लाख रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया था। अब कीमत घटकर 1 लाख 97 हजार रुपए पर आ गई है। इससे चांदी खरीदने वाले ग्राहकों को राहत मिल सकती है। हालांकि, कीमतों में आगे और गिरावट आएगी या बाजार फिर तेजी पकड़ेगा, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और मांग पर निर्भर करेगा।
0
0
Report

एमआईएम पार्टी से उत्तरप्रदेश सचिव अरशद राणा ने अपने पद से दिया इस्तीफा लगाये आरोप ,बताई वजह

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow27m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर: एमआईएम उत्तरप्रदेश सचिव अरशद राणा ने अपने पद से दिया इस्तीफा लगाये आरोप खबर उत्तर प्रदेश की जनपद मुजफ्फरनगर से हैं यहां की मीरापुर सीट से पूर्व विधायक प्रत्याशी और एमआईएम उत्तरप्रदेश सचिव ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हालांकि लिखित रूप में नहीं दिया गया इस्तीफा लेकिन मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने पार्टी और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात एक कर दिया लेकिन इसके बावजूद भी मुझे से उत्तर प्रदेश एमआईएम के कुछ नेता के जरिए सवाल पूछे जा रहे हे इससे दुखी होकर आज सुबह मैने अपने पद से इस्तीफा दे दिया हे मैं पार्टी का सिपाही हूं और इसके लिए काम करता रहूंगा। वजह जानने के लिए देखिए पूरी खबर.
0
0
Report

गोपालगंज में राजस्व अधिकारी हरेंद्र साह निलंबित, डोंगल के दुरुपयोग का मामला

Patna, Bihar:राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह निलंबित, निजी व्यक्ति द्वारा सरकारी डोंगल इस्तेमाल करने का मामला.... गोपालगंज में राजस्व कर्मचारी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। सोशल मीडिया पर सरकारी डोंगल निजी व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल किए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लिया एक्शन। बरौली अंचल कार्यालय में तैनात राजस्व कर्मचारी हरेंद्र साह को तत्काल प्रभाव से किया गया निलंबित। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार के निर्देश के बाद मामले की जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट में हरेंद्र साह का नाम सामने आने के बाद समाहर्ता, गोपालगंज ने जारी किया निलंबन आदेश। निलंबन अवधि में कर्मचारी का मुख्यालय बरौली अंचल कार्यालय निर्धारित। अंचल अधिकारी, बरौली को तीन दिनों के भीतर आरोप पत्र और साक्ष्य उपलब्ध कराने का निर्देश।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top