281403
मथुराः गोल्डन क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट में मथुरा की टीम ने जीता फाइनल
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:गोल्डन क्रिकेट क्लब के देखरेख में श्री रतिराम सरपंच जी की स्मृति में आयोजित 38 वें अंतर्राज्यीय कोसी आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच विजय यादव एकेडमी फरीदाबाद और अचीवर एकेडमी मथुरा के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि देश बंधु अग्रवाल और संजीव जबिया द्वारा टॉस उछाल कर किया जिसमें फाइनल मैच मथुरा ने जीता। इन्हें 151000 का पुरस्कार प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने देते हुए उन्हें बहुत-बहुत बधाई दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पलामू मेदिनीनगर में बीजेपी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे का स्वागत
Babhandih, Jharkhand:पलामू मेदिनीनगर में बीजेपी ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे का स्वागत. प्रेस वार्ता को झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने संबोधित किया। इस दौरान पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले और वर्तमान भारत की स्थिति में व्यापक बदलाव आया है, जिसका श्रेय केंद्र सरकार की नीतियों और नेतृत्व को जाता है। उन्होंने केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस अवसर पर आदित्य साहू ने झारखंड सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने राज्य में बालू की कथित कालाबाजारी, बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए तथा इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की। प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का भी आह्वान किया।0
0
Report
बलरामपुर में होटल-लॉज सुरक्षा मानकों की अनदेखी, नोटिस जारी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में मानकों को ताक पर रख संचालित हो रहे होटल और लॉज, अग्निकांड जैसी घटना का खतरा, प्रशासन को सीधे दिखा रहे ठेंगा उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद जहां प्रदेशभर में होटल, लॉज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच तेज कर दी गई है, वहीं बलरामपुर नगर क्षेत्र में संचालित कुछ होटल और लॉज अब भी सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते नजर आ रहे हैं। नगर में संचालित अवध होटल और विश्वास लॉज को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। नगर पालिका रोड स्थित गली में संचालित अवध होटल तीन मंजिला इमारत में चल रहा है। आरोप है कि होटल में आपातकालीन निकास की व्यवस्था नहीं है। होटल तक पहुंचने के लिए केवल एक संकरा प्रवेश मार्ग है, जिससे तीनों मंजिलों पर आने-जाने की व्यवस्था की गई है। ऐसे में आग अथवा किसी अन्य आपदा की स्थिति में लोगों को बाहर निकालना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होटल के पास पार्किंग की भी कोई व्यवस्था नहीं है। संकरी गली और घनी आबादी के बीच संचालित यह होटल किसी बड़े हादसे की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों में भी बाधा बन सकता है। होटल संचालक से इस संबंध में पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना उचित नहीं समझा। इसी प्रकार झारखंडी क्षेत्र के पास वीर विनय चौक मार्ग पर स्थित विश्वास लॉज भी तीन मंजिला भवन में संचालित हो रहा है। भवन के भूतल पर कई दुकानیں संचालित हैं, जबकि ऊपर के तलों पर लॉज का संचालन किया जा रहा है। यहां भी एक ही संकरा प्रवेश द्वार है और पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह भवन मूल रूप से आवासीय स्वरूप का है, जहां व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। हालांकि, विश्वास लॉज के संचालक ने स्वीकार किया कि सभी मानकों को पूरा करने का प्रयास किया गया था, लेकिन अभी तक व्यवस्थाएं पूरी नहीं हो सकी हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आवश्यक सुधार किए जाएंगे। वहीं, जिला अग्निशमन अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी अंकित कुमार ने बताया कि दोनों प्रतिष्ठानों को विभाग की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि संबंधित संचालकों द्वारा अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई है। दोबारा नोटिस जारी किया जा रहा है और यदि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि यदि भविष्य में कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी。0
0
Report
चित्रकोट जलप्रपात की लेजर लाइट योजना पर सवाल, ठेकेदार बिना हैंडओवर
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर के विश्व प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात में पर्यटकों के आकर्षण के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर लगाई गई लेजर लाइट शो पीस बनी हुई है, नाइट टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस शासन काल में तकरीबन 10 करोड़ रुपए की लागत से यहां लेजर लाइट लगाई गई थी, दो से तीन बार इसका परीक्षण भी किया गया लेकिन इस लेजर लाइट को लगाने वाले ठेकेदार ने किसी भी संस्था या विभाग को इसे हैंड ओवर नहीं किया, जानकारी के अनुसार बड़े बड़े पोल में लगे कई लाइट गायब हो चुके है यहां तक कि लेजर लाइट शो के दौरान उपयोग होने वाली बैटरी भी गायब है ना ठेकेदार का पता और ना ही किसी विभाग को इस लेजर लाइट के रखरखाव की जानकारी है, लेजर लाइट लग गई लेकिन अधिकारिक तौर पर इसका कभी उद्घाटन भी नहीं हुआ, पर्यटक केंद्र में आने वाले पर्यटकों के लिए यह लेजर लाइट पोल स्वागत पोल में बदल चुके है, पर्यटकों का कहना है कि सरकार और संबंधित विभाग को इस लेजर लाइट को शुरू करना चाहिए ताकि शाम के समय चित्रकोट जलप्रपात का दीदार करने वाले पर्यटकों को जलप्रपात का रंगीन नजारा देख सके, दूसरी तरफ स्थानीय विधायक ने भी लेजर लाइट के शुरू नहीं होने पर अपनी नाराजगी जताई है उनका कहना है कि सम्बंधित विभाग से जानकारी लेकर वर्तमान स्थिति का पता करेंगे ।0
0
Report
Advertisement
हरलाखी पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह गिरफ्तार कर तीन बाइक बरामद
Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़,पुलिस ने तीन बाइक सहित तीन शातिर चोर को किया गिरफ्तार।हरलाखी थाना ने दुर्गापट्टी गांव में की कार्रवाई।बताया जा रहा है दुर्गापट्टी गांव में सीतेश कुमार सुमन ने मोटरसाइकिल अपने मछली फार्म के सामने खड़ा किया गया था। इसी दौरान 2 अज्ञात चोर बाइक लेकर भागने लगे। सीतेश कुमार द्वारा शोर मचाए जाने पर स्थानीय ग्रामीण दोनों संदिग्धों को खदेड़कर पकड़ लिया गया। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना की पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों अपना नाम राकेश कुमार और इसराफुल बताया। अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे कुल चार की संख्या में बाइक चोरी की नीयत से आए थे, और उनके दो अन्य सहयोगियों ने पूर्व में चोरी की गई एक अन्य बाइक को कमतौल की ओर भेजा है।बेनीपट्टी डीएसपी अमित कुमार ने बताया चोरी की बाइक को नेपाल सहित अन्य जिलो में ले जाकर बेचता था।तदोपरांत अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल छापेमारी की गई, जिसमें फुलहर में झाड़ी के पास बाइक छिपाकर भागने का प्रयास कर रहे तीसरे अभियुक्त आशाराम राय को दबोच लिया गया, जबकि एक अन्य अभियुक्त भागने में सफल रहा। मौके से पुलिस ने चोरी की कुल तीन बाइक बरामद की हैं। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।पकड़े गए तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध हरलाखी थाना द्वारा सुसंगत धाराओं के तहत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान हरलाखी थाना के कमतौल गांव निवासी राकेश कुमार,गंगौर गांव के इसराफुल ,फुलहर गांव के आशाराम राय के तौर पर हुई है।पुलिस गिरोह के नेटवर्क को खंगाल रही है।0
0
Report
बेगूं में मन की बात के 135वें संस्करण को भाजपा ने सुना
Begun, Rajasthan:एंकर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण का बेगूं नगर के श्री बड़ोदिया महादेव शक्ति केंद्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से श्रवण किया। कार्यक्रम के बाद पर्यावरण संरक्षण और पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए कार्यकर्ताओं को परिंडे वितरित किए गए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश गुर्जी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूजा सोनी, पूर्व उपाध्यक्ष निर्मला भुक्कल, जिला मंत्री जय श्री सेन, महिला मोर्चा नगर मंत्री किरण सेन, आईटी संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष नरेश सुथार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश भी दिया गया।0
0
Report
हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप बैठक: सीएम से लेकर कई मंत्री बैठक में शामिल
Chandigarh, Chandigarh:हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक जारी\nसीएम के संत कबीर कुटीर आवास पर हो रही है बैठक\nकोर ग्रुप की बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा और प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनियां शामिल\nकोर ग्रुप की बैठक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद\nइसके साथ ही बैठक में कैबिनेट मंत्री अनिल विज, पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, ओपी धनखड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी शामिल\nकोर ग्रुप की बैठक में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल और सुधा यादव भी मौजूद है\nकोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश में जारी SIR और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के कार्यक्रम समेत तमाम मुद्दों पर होगी चर्चा0
0
Report
Advertisement
बेगूं में 0–5 वर्ष के बच्चों के लिए पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू
Begun, Rajasthan:#बेगूं, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं ब्लॉक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। उप जिला स्वास्थ्य केंद्र के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश धाकड़ ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के 35 वार्डों में 38 पोलियो बूथ बनाए गए हैं, जहां चिकित्सा विभाग के 38 कर्मचारी बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश और जिला कलेक्टर के आदेशानुसार कोई भी बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे, इसके लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जो बच्चे बूथों तक नहीं पहुंच पाएंगे, उन्हें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। विभाग ने सभी अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की है।0
0
Report
NH-39 सीधी-सिंगरौली फोरलेन अब शुरू, NHI के हवाले, तेज होगा विकास
Sidhi, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सीधी और सिंगरौली वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. वर्षों से अधूरी और बदहाल पड़ी NH-39 फोरलेन सड़क परियोजना अब नई रफ्तार पकड़ने जा रही है. अब तक इस सड़क का निर्माण कार्य लगातार विवादों, देरी और खराब निर्माण गुणवत्ता के कारण अधर में लटका हुआ था लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को NHI को सौंप दिया है. टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण एजेंसी ने मैदान में उतरकर काम भी शुरू कर दिया है. सीधी के सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने इसे क्षेत्र के विकास की बड़ी उपलब्धि बताते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है. करीब डेढ़ दशक से इंतजार झेल रही सीधी-सिंगरौली मुख्य सड़क मार्ग NH-39 अब आखिरकार अपने मुकाम तक पहुंचने की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है. 105 किलोमीटर लंबी यह सड़क केवल दो जिलों को जोड़ने वाला मार्ग नहीं बल्कि विंध्य और ऊर्जा नगरी सिंगरौली की लाइफलाइन मानी जाती है. इसके बावजूद वर्षों तक यह परियोजना फाइलों, अधूरे निर्माण और एजेंसियों की लापरवाही के बीच उलझी रही. फोरलेन सड़क निर्माण का सपना लगभग 15 साल पहले दिखाया गया था लेकिन जिम्मेदार एजेंसी समय पर काम पूरा नहीं कर सकी. कई हिस्सों में निर्माण शुरू हुआ लेकिन गुणवत्ता और गति दोनों सवालों के घेरे में रहे. हालात ऐसे बने कि कई बार बनी सड़क कुछ ही समय में उखड़ने लगी. भारी परिवहन का दबाव बरसात के मौसम में यह मार्ग गड्डों और कीचड़ में तब्दील हो जाता था. जिससे हजारों यात्रियों, मरीजों, छात्रों और भारी वाहनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था. सीधी से सिंगरौली तक रोजाना कोयला, औद्योगिक सामग्री और भारी परिवहन का दबाव रहता है इसके बावजूद NHI को सौंपना जरूरी हो गया था सांसद ने कहा कि यह परियोजना बार-बार फेल हो रही थी, इसलिए इसे NHI को सौंपना जरूरी हो गया था. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया आसान नहीं थी लेकिन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सहयोग से अब रास्ता साफ हो गया है. सांसद के मुताबिक, टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण एजेंसी ने काम भी शुरू कर दिया है. उन्होंने दावा किया कि इस बार सड़क निर्माण गुणवत्ता और तय समयसीमा के साथ पूरा कराया जाएगा. साथ ही यह भी कहा कि तय समय से पहले सड़क बनाकर जनता को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है.आसान और सुरक्षित होगा सफर NH-39 के निर्माण से सीधी और सिंगरौली के बीच सफर आसान और सुरक्षित होगा. व्यापार, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी इसका सीधा लाभमिलेगा. खासकर ऊर्जा राजधानी सिंगरौली तक बेहतर कनेक्टिविटी बनने से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वर्षों से खराब सड़क की मार झेल रही जनता अब इस उम्मीद में है कि इस बार अधूरे वादों की जगह सड़क पर सच में विकास दौड़ता नजर आएगा. कांग्रेस प्रवक्ता आकाश राज पांडे ने रोड पर सियासी संग्राम पर जमकर हमला बोला सीधी जिले का दुर्भाग्य है कि पिछले 22 वर्षों से यह सड़क बन रही हैं और सड़क पर भूमि पूजन कर चुके हैं सड़क बन जाए इसके लिए हवन पूजन किया भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने टोना टोटका किया पूर्व सांसद ने 6बार पोस्ट किया नए सांसद ने पोस्ट किया कि नई कपनी को टेंडर मिल गया है काम आज तक चालू नहीं हुआ देश के परिवहन मंत्री ने जिस सड़क निर्माण में हो रही देरी में लोगों से माफी मांगी हो उस सड़क का निर्माण न प्रारम्भ हो पाना यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण स्थित है में पूरी तरह समझता हू जो हमारे जिले के जनप्रतिनिधि है जनता के प्रति लापरवाह है किसान परेशान है यात्री परेशान है जनप्रतिनिधि सोशल मीडिया में पोस्ट करके दिखावा करके श्रेह लेना चाहते हैं जमीनी स्तर पर भी कुछ नहीं मुझे लगता है कि इस बरसात में भी और यह कंपनी भी काम नहीं कर पाएगी 6 महीने में कंपनी भी छोड़ कर चली जाएगी यथा स्थिति रहेगी इसकी पूरी जवाबदारी सांसद विधायक सोशल मीडिया में संसद के द्वारा पोस्ट किया था कि 15 दिनों में काम चालू हो जाएगा लेकिन अभी तक काम नहीं चालू हुआ है मुझे लगता है कि 2 महीने बीत चुके हैं टेंडर होने मुझे लगता है कि सड़क में एक गिट्टी तक नहीं गिरी है इसके लिए उन्हें लगना पड़ेगा दौड़ना पड़ेगा सीधी की जनता के दर्द को समझाना पड़ेगा तब काम होगा बाइट 1 डॉ राजेश मिश्रा सांसद बाइट 2 आकाशराज पांडे प्रवक्ता0
0
Report
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 51 हजार बच्चों का लक्ष्य
Muju, Jeonbuk State:देशभर की तरह मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में भी आज राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई। जिला अस्पताल चिरमिरी समेत जिले के सभी पोलियो बूथों पर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इस अभियान के तहत जिले में 51 हजार बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। सुबह 8 बजे से ही अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पोलियो केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। ANM, नर्सें और मितानिन कार्यकर्ता बच्चों को 'दो बूंद जिंदगी की' पिलाकर पोलियो से सुरक्षा प्रदान कर रही हैं। जिला अस्पताल चिरमिरी में महापौर रामनरेश राय, सीएमएचओ डॉ. अभिनाश खरे और सिविल सर्जन डॉ. राजेंद्र राय ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रह सके.0
0
Report
Advertisement
दीनदयाल ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह आयोजित
Begun, Rajasthan:रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस पर लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। डॉ. रमन सिंह ने 25 जून 1975 को लोकतंत्र की हत्या का दिन बताते हुए कहा कि उस दौर की सच्चाई हर पीढ़ी को पता होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इतिहास को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कांग्रेस पर संविधान से खिलवाड़ का आरोप लगाया और कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही मीसाबंदियों की पेंशन फिर से शुरू की।0
0
Report
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर टक्कर, टियागो 300 मीटर घसीटी—सीसीटीवी कैद
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर स्कार्पियो कार की टक्कर से टियागो कार करीब 300 मीटर तक घिसटी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो बार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई थी। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह हादसा कैद हो गया। वहीं, जिला प्रशासन ने भी उच्च स्तरीय समिति बनाई है, जो पूरे मामले की जांच करेगी. अक्सर यह बताया गया है कि शुक्रवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से सोनीपत के मंढोरा गांव निवासी दोनों परिवार अलग-अलग कारों से हरिद्वार जा रहा था. रामपुर मनिहारान क्षेत्र में गांव हलगोया के कट पर चालक जयदेव टियागो कार को पीछे कर रहा था. जिस जगह हादसा हुआ, वहाँ पर कट है, जिससे जयदेव अपनी कार को पीछे कर ले जाना चाहते थे. घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी NHIA के पेट्रोलकर्मी के मुताबिक, टियागो कार चालक ने पीछे हटाते समय डिपर नहीं जलाया हुआ था. इसी दौरान पीछे से आ रही स्कार्पियो कार की टियागो कार में भीषण टक्कर हुई थी. वहीं, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए इस हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर होने के बाद टियागो कार घसीटती हुई करीब 300 मीटर तक चली गई थी. स्कार्पियो कार भी टक्कर लगने के बाद पलट गई थी. दोनों कारों के क्षतिग्रस्त होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कार्पियो चालक की रफ्तार कितनी तेज रही होगी. हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लाइन लग गई थी.0
0
Report
जळगाव के पहूर में तेज कार ने बाइक को टक्कर मारी, दो युवकों की मौके पर मौत
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, पहूर जळगावच्या पहूरनजीक भरधाव कारची दुचाकीला धडक, भीषण अपघातात दुचाकीवरील दोघांचा जागीच मृत्यू.. राहুল ज्ञानेश्वर कोळी असे 29 वर्षीय आणि संतोष तोताराम सोनवणे 28 वर्षीय अशी मृत तरुणांची नावे आहेत.. मयत दोघेही जळगाव तालुक्यातील कानसवाडे येथील रहिवासी असल्याची माहिती.. पोलीस अधिकारी घटनास्थळी भेट देत पाहणी करीत आहेत.. याप्रकरणी रात्री उशिरापर्यंत पहूर पोलीस ठाण्यात गुन्हा दाखल करण्याचे काम सुरू होते..0
0
Report
Advertisement
राजधानी रांची में फीफा का फीवर, प्रशंसक उत्साहित
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची में भी फीफा का फीवर सर चढ़ कर बोल रहा है। फुटबॉल के प्रशंसक से लेकर खिलाड़ी तक अपने अपने पसंदीदा टीम और पसंदीदा खिलाड़ी के बेहतर प्रदर्शन को लेकर आशान्वित हैं।0
0
Report
अमृतसर में नया रेलवे ओवरब्रिज उद्घाटन, ट्रैफिक और विकास के क्षेत्र में बड़ा फायदा
Amritsar, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੌਰੇ 'ਤੇ ਰਹੇ, ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸੁਲਤਾਨਵਿੰਡ ਲਿੰਕ ਰੋਡ 'ਤੇ ਬਣੇ ਨਵੇਂ ਰੇਲਵੇ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ ਦੇਵੇਗਾ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਕਮੀ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦੇਵੇਗੀ। ਸੁਣੋ, ਕੀ ਕੁਝ ਕਿਹਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ。 ਨਿਊਜ਼ ਸਕ੍ਰਿਪਟ ਮੀਡੀਆ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਅੱਜ ਸੁਲਤਾਨਵਿੰਡ ਲਿੰਕ ਰੋਡ 'ਤੇ ਬਣੇ ਨਵੇਂ ਰੇਲਵੇ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ ਦਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਇੱਕ ਧਾਰਮਿਕ ਅਤੇ ਸੈਰ-ਸਪਾਟੇ ਦਾ ਵੱਡਾ ਕੇਂਦਰ ਹੈ, ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਰੋਜ਼ ਲਗਭਗ ਡੇਢ ਤੋਂ ਦੋ ਲੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਅਤੇ ਸੈਲਾਨੀ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ, ਜਲਿਆਂਵਾਲਾ ਬਾਗ, ਦੁਰਗਿਆਣਾ ਮੰਦਰ, ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕੀ ਤੀਰਥ ਸਥਾਨ ਅਤੇ ਵਾਘਾ ਬਾਰਡਰ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਲਈ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਲੰਬੇ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਲੱਗਦੇ ਸਨ。 ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਤਾਰਾਂ ਵਾਲਾ ਪੁਲ ਅਤੇ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਰੋਡ ਨੂੰ ਜੋੜਨ ਵਾਲੇ ਇਸ ਨਵੇਂ ਫਲਾਈਓਵਰ ਨਾਲ ਟਰੈਫਿਕ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਕਾਫ਼ੀ ਹੱਦ ਤੱਕ ਖਤਮ ਹੋ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਅਨੁਮਾਨਿਤ ਖਰਚ 34 ਕਰੋੜ 20 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਸੀ, ਪਰ ਇਹ ਕੰਮ 22 ਕਰੋੜ 68 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਹੋ ਗਿਆ। ਬਚੀ ਹੋਈ ਰਕਮ ਨੂੰ ਹੋਰ ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਦੇ ਕਾਰਜਾਂ 'ਤੇ ਖਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ。 ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਪਰੋਚ ਰੋਡ ਸਮੇਤ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦੀ ਕੁੱਲ ਲੰਬਾਈ 985 ਮੀਟਰ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੀ ਲੰਬਾਈ 725 ਮੀਟਰ ਅਤੇ ਚੌੜਾਈ 14 ਮੀਟਰ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਇੱਕ ਈਕੋ-ਫਰੈਂਡਲੀ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬਰਸਾਤੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਨਿਕਾਸੀ ਲਈ ਆਰਸੀਸੀ ਡਰੇਨ ਅਤੇ ਰੇਨ ਵਾਟਰ ਹਾਰਵੈਸਟਿੰਗ ਦੀ ਵੀ ਵਿਵਸਥਾ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਤਾਂ ਜੋ ਭੂ-ਜਲ ਰੀਚਾਰਜ ਹੋ ਸਕੇ。 ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਭਰ ਵਿੱਚ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਕਰਵਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 15 ਜੁਲਾਈ ਤੱਕ ਕਰੀਬ 3100 ਖੇਡ ਮੈਦਾਨ ਤਿਆਰ ਹੋ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਲਗਭਗ 3000 ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਜਿਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਟੋਬਿਆਂ ਦੀ ਸਫਾਈ, ਨੌਕਰੀਆਂ ਦੀ ਵੰਡ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ ਵੀ ਤੇਜ਼ੀ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰੀਬ 1000 ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕ ਬਣ ਚੁੱਕੇ ਹਨ ਅਤੇ 400 ਹੋਰ ਜਲਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਣਗੇ。 ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣਨ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਤੋਂ ਹੀ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜ ਲਗਾਤਾਰ ਜਾਰੀ ਹਨ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਲਈ ਫੰਡਾਂ ਦੀ ਕੋਈ ਘਾਟ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਇਸ ਨਵੇਂ ਰੇਲਵੇ ਓਵਰਬ੍ਰਿਜ ਦੀ ਸੌਗਾਤ ਲਈ ਵਧਾਈ ਦਿੱਤੀ。 ਐਂਕਰ ਆਊਟਰੋ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਇਹ ਨਵਾਂ ਫਲਾਈਓਵਰ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਵਿੱਚ ਟਰੈਫਿਕ ਜਾਮ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨੂੰ ਘਟਾਏਗਾ, ਸਗੋਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਆਵਾਜਾਈ ਨੂੰ ਵੀ ਨਵੀਂ ਰਫ਼ਤਾਰ ਦੇਵੇਗਾ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਿੰਨੀ ਰਾਹਤ ਮਿਲਦੀ ਹੈ。0
0
Report
फसल बीमा मुआवजे के लंबितपन से नाराज किसान, ग्रामीण सेवा शिविर रद्द कराने की चेतावनी
Ajmer, Rajasthan:फसल बीमा मुआवजा नहीं मिलने से नाराज गोठियाना व जोरावरपुरा गांव के ग्रामीणों ने 29 जून को प्रस्तावित ग्रामीण सेवा शिविर के बहिष्कार की चेतावनी दी है... प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। तहसीलदार प्रेमसुख वैष्णव, कृषि विभाग के अधिकारी तथा बीमा कंपनी के प्रतिनिधि गांव पहुँचे और ग्रामीणों से वार्ता कर समझाने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि फसल बीमा का मुआवजा लंबे समय से लंबित है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है... उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा, तब तक ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन नहीं होगा... फिलहाल प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बातचीत जारी है... पर ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। तहसीलदार ने कहा कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
