Mathura: कोसीकला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार
Mathura, Uttar Pradesh:जनपद मथुरा में एसएसपी शैलेश कुमार पांडे के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे "लंगड़ा अभियान" के तहत बड़ी सफलता मिली है। बीती रात को कोसीकला पुलिस और एक अंतरराज्यीय शातिर चोर के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में चोर घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चोर के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, मास्टर चाबी, मोबाइल फोन और चोरी की बाइक बरामद की। पकड़ा गया बदमाश हरियाणा के नूंह जिले के पुनहाना का रहने वाला है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
