281403
मथुराः कोसीकलां के भाजपा सभासद ने दिया इस्तीफा
Kosi Kalan, Kosikalan Rural, Uttar Pradesh:कोसीकलां के भारतीय जनता पार्टी के एक सभासद में भाजपा की पदाधिकारियों की बेरुखी और कार्यकर्ताओं को साथ न देने से परेशान होकर भाजपा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वार्ड नंबर 13 सभासद टिंकूर अग्रवाल ने बताया कि उनकी जमीन पर भूमाफिया कब्जा कर रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने अनेको बार इसकी शिकायत अपने पदाधिकारी और शासन प्रशासन से की। लेकिन किसी ने भी उनके साथ नहीं दिया जिससे परेशान होकर उन्होंने भाजपा की सदस्य से इस्तीफा दे दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गया कॉलेज में संस्कृत विभागाध्यक्ष पर हमला: महिला प्रोफेसर की सुरक्षा पर सवाल
Patna, Bihar:महिला प्रोफेसर को मारने दौड़े विभागाध्यक्ष को देख जान बचाने भागने लगी प्रोफेसर बिहार के गया कॉलेज से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज में पढ़ाने वाली एक महिला प्रोफेसर को विभागाध्यक्ष द्वारा एसॉल्ट करने का एक वायरल वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में संस्कृत विभाग की एक शिक्षिका को देखते ही उसे मारने के लिए दौड़ते हेड ऑफ डिपार्टमेंट का वीडियो सामने आया है जिसमे महिला शिक्षिका चिल्लाते हुए खुद को बचाने के लिए भाग रही है। दरअसल, शर्मसार करने वाला यह वीडियो गयाजी के गया कालेज के है। कॉलेज के संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष शिवानंद पांडेय और शिक्षिका के बीच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कॉलेज प्रशासन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि संस्कृत विभाग के हेड शिवानंद पाण्डेय अपने ही विभाग की महिला शिक्षिका को देखते ही अचानक उग्र और हिंसक हो हो गए। वीडियो में दिख रही महिला शिक्षिका खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए अपनी जान बचाने के लिए एक कमरे में खुद को बंद करती है तो विभागाध्यक्ष लात से दरबाजा तोड़ने की कोशिश करते दिख रहे है। वीडियो में महिला शिक्षिका ने खुद को असुरक्षित बता रही है। बताया जा रहा है कि यह पहला मौका नहीं है जब आरोपी शिक्षक शिवानंद पाण्डेय का ऐसा व्यवहार सामने आया है। स्थानीय सूत्रों और कॉलेज से मिल रही जानकारी के मुताबिक, विभागाध्यक्ष पर पहले से ही यह आरोप है कि वे पूर्व में भी उक्त महिला शिक्षिका के साथ कई बार हिंसक और अभद्र व्यवहार कर चुके हैं। इस बार वीडियो साक्ष्य के रूप में सामने आने से आरोपों को बल मिला है। इस घटना के बाद गया कॉलेज के छात्रों और अन्य स्टाफ में भी भारी आक्रोश है। एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान के भीतर, वो भी संस्कृत जैसे अनुशासित विभाग के शिक्षक द्वारा ऐसा कृत्य किए जाने से कॉलेज परिसर में महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लोग आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त से सख्त प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, मामले को लेकर अभी तक कॉलेज प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि आंतरिक शिकायत समिति और पुलिस इस मामले का संज्ञान लेकर जल्द ही आरोपी शिक्षक के खिलाफ जांच शुरू करेगी।0
0
Report
ब्रेकिंग: जशपुर में बंद कमरे में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच जारी
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - बंद कमरे में मिली नवविवाहिता की लाश, संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश, मृतिका ललिता यादव की 2 महीने पहले हुई थी शादी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी, तपकरा थाने के केरसई की घटना।0
0
Report
Amer में उल्टी-दस्त से मरीजों की संख्या बढ़ी, दूषित पानी रहा मुख्य कारण
Jaipur, Rajasthan:उमस—गर्मी का कहर, उल्टी—दस्त के बढे मरीज, आमेर अस्पताल आउटडोर में 700—800 मरीज पहुंच रहे, अस्पताल में पहुंचे अधिकांश मरीज पेट दर्द, उल्टी, दस्त, घबराहट, चक्कर और अत्यधिक कमजोरी के मरीज पहुंच रहे, 60 से अधिक उल्टी—दस्त के मरीज रोजाना अस्पताल पहुंच रहे, मरीज भर्ती होने के लिए बेड खाली होने का इंतजार करते, दो दिन से दूषित—मटमेला पानी आने से उल्टी—दस्त की बढी समस्या, नलों में मेटमेला पानी की सप्लाई मुख्य कारण मान रहे, आमेर के हाडीपुरा और कुंडा में उल्टी—दस्त के मरीज बढे, दो दिन से दूषित पानी आ रहा है, जल आपूर्ति की गुणवत्ता की जांच कराने की अनुशंसा की जा रही है0
0
Report
Advertisement
अनूपगढ़ नगरपालिका: EO के खिलाफ आंदोलन तेज, व्यापार मंडल ने हटाने की मांग की
Sri Ganganagar, Rajasthan:अनूपगढ़ नगरपालिका में 2 दिन पहले ईओ मनीष कुमार पारीक और पूर्व पार्षद राजेन्द्र चलाना के बीच हुआ विवाद अब और गहराता नजर आ रहा है। पूर्व पार्षद पर राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज होने के बाद अब शहर के व्यापारी संगठनों, मजदूर यूनियनों और विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी खुलकर मोर्चा खोल दिया है। आज बुधवार को बड़ी संख्या में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापार मंडल में बैठक का आयोजन किया। बैठक में नगरपालिका ईओ की तरफ से पूर्व पार्षद राजू चलाना पर दर्ज करवाई गए मुकदमें के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए ईओ की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए गए। बैठक के बाद जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर नगरपालिका के ईओ मनीष पारीक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, विभागीय कार्रवाई करने तथा उनका अनूपगढ़ नगरपालिका से हटाने की मांग की। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील गोदारा ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी भी दी गई है कि यदि समय रहते उनकी माँगे नहीं की गई तो शहर के व्यापारी, मजदूर, जनप्रतिनिधि और विभिन्न सामाजिक संगठन मजबूर होकर बाजार बंद कर व्यापक आंदोलन शुरू करेंगे। व्यापार मण्डल अध्यक्ष सहित अन्य लोगो ने आरोप लगाया कि ईओ से किसी कार्य के लिए जाओ तो ईओ के पास एक रटा रटाया जवाब होता है कि मुझसे अच्छा ईओ मिलता है तो मेरा ट्रांसफर करवा दीजिए। अध्यक्ष गोदारा ने कहा कि जब बहस हुई है तो बहस दोनों पक्ष की तरफ से हुई है,किसी प्रकार की कोई मारपीट या ऐसा नहीं हुआ कि पूर्व पार्षद की तरफ से राजकार्य में बाधा पहुंचाई गई हो। उन्होंने आरोप लगाया गया है कि वर्तमान ईओ का व्यवहार आमजन, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के प्रति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने कहा कि ईओ को अनूपगढ़ में पदस्थापित हुए अभी लगभग 20 दिन ही हुए हैं, लेकिन इस दौरान उनके खिलाफ लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। आरोप है कि वे कई बार कार्यालय समय में अनुपस्थित रहते हैं तथा आम लोगों, जनप्रतिनिधियों और पार्षदों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वार्ड पार्षद राजेंद्र चलाना और उनके साथ गए वार्डवासियों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तथा जातिसूचक शब्द कहे गए। साथ ही पार्षद के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। पार्षद की ओर से भी पुलिस थाने में परिवाद दिया गया है और उस पर निष्पक्ष कार्रवाई की जानी चाहिए। बैठक में यह भी आरोप लगाया गया कि इससे पहले एक अधिवक्ता के साथ भी ईओ का विवाद हो चुका है। उस मामले के बाद नगरपालिका कर्मचारियों द्वारा पुलिस थाना के बाहर प्रदर्शन भी किया गया था। ईओ आम नागरिकों के खिलाफ राजकार्य में बाधा जैसे मुकदमे दर्ज करवाने का दबाव बनाते हैं, जिससे शहर के लोगों में भय का माहौल बन रहा है कि कहीं उन्हें भी झूठे मामलों में न फंसा दिया जाए। व्यापारी संगठनों और मजदूर यूनियनों ने प्रशासन से मांग की है कि ईओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार विभागीय जांच और कार्रवाई की जाए तथा उन्हें शीघ्र अनूपगढ़ से हटाया जाए।0
0
Report
दिल्ली के मिठाई पुल पर अतिक्रमण हटाव अभियान जारी, पटरी विक्रेताओं में नाराज़गी
New Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम के द्वारा पुरानी दिल्ली के मिठाई पुल पर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है. अतिक्रमण की इस कार्रवाई से पतली वाले काफी नाराज दिखे उनका यह कहना है कि निगम के द्वारा हमें परेशान किया जा रहा है जबकि अभी टाउन वेंडिंग कमेटी के चुनाव होने हैं और ऐसे में किसी भी पटरी वाले के खिलाफ कार्रवाई करना अनुचित है. सरकार या तो हमें कहीं जगह दे दे हम वहाँ पर चले जाएंगे. 2 दिन से हो रही कार्रवाई से हमारे को काफी नुकसान हो रहा है. वही दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक कार्यवाही रोड पर की जा रही है रोड पर जो अतिक्रमण है उसको हटाया जा रहा है और यह कार्रवाई चल भी जारी रहेगी. अनिकेत, एमसीडी0
0
Report
करेली पुलिस ने स्मैक तस्कर पवन पटेल को गिरफ्तार कर 11 ग्राम स्मैक जब्त
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-नरसिंहपुर जिले की करेली पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कथित स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि करेली की ड्रीमलैंड सिटी क्षेत्र में एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 11 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन पटेल, निवासी नरसिंह वार्ड, करेली के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह स्मैक कहां से लाता था, किन लोगों तक इसकी सप्लाई करता था इनकी रही पकडने मे भूमिका थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे एस आई विजय धुर्वे आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, उत्तम सिंह , सॆनिक रियाज0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: राम मंदिर दान घोटाले पर ताबड़तोड़ छापे, अनुकल्प मिश्रा के गाँव में भी कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:अयोध्या।राम मंदिर दान गबन मामला,पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी थाना खंडासा के बसावा गांव में अनुकल्प मिश्रा के गांव में भी हुई छापेमारी, दोनों के परिजनों से हुई पूछताछ अनुकल्प मिश्रा के दादी की बाईट0
0
Report
पाकुड़ में बड़े भाई के छोटी बहन के साथ यौन शोषण का मामला सामने
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के नगर थाना क्षेत्र में रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है...यहां एक बड़े भाई पर अपनी छोटी बहन का दो साल से यौन शोषण करने का आरोप लगा है...बुधवार को मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है... जानकारी के अनुसार आरोपी भाई शादीशुदा है...बुधवार को पीड़िता ने जब इस शोषण का विरोध किया, तो उसे घर से निकाल दिया गया और उसका सामान फेंक दिया गया... पीड़िता ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी...मामले की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया गांव पहुंचे और भीड़ से आरोपी को किसी तरह बचाया...उन्होंने तत्काल नगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी... सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई... अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) कुमार गौरव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नगर थाना क्षेत्र में भाई द्वारा छोटी बहन के यौन शोषण की शिकायत मिली है... आरोपी से पूछताछ की जा रही है...पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर उसे मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा...आरोपी का भी मेडिकल कराया जा रहा है...बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता अपने भाई के पास ही रहती थी...उसने कई बार विरोध करने की कोशिश की, लेकिन उसे डरा-धमका कर chुप करा दिया जाता था... पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है...0
0
Report
मैया सम्मान योजना की लंबित राशि पर सियासत तेज, लाभुकों को कब मिलेगी राशि?
Ranchi, Jharkhand:मैया सम्मान योजना की राशि पिछले तीन महीनों से लाखों लाभुकों के खाते में नहीं पहुंची है। विपक्ष इसे सरकार की आर्थिक बदहाली से जोड़कर सवाल उठा रहा है, जबकि सरकार का दावा है कि धन की कोई कमी नहीं है और सत्यापन प्रक्रिया पूरी होते ही सभी लाभुकों को राशि जल्द जारी कर दी जाएगी झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना पर अब सियासत तेज हो गई है। तीन महीने से राशि नहीं मिलने पर विपक्ष सरकार को घेर रहा है। बीजेपी का आरोप है कि राज्य वित्तीय संकट से जूझ रहा है। विपक्ष का कहना है कि अगर पैसे की कमी नहीं है तो फिर कर्मचारियों के वेतन से लेकर मैया सम्मान योजना की राशि तक में देरी क्यों हो रही है। सरकार का कहना है कि मैया सम्मान योजना सहित तमाम योजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। फर्जी लाभुकों की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद लंबित राशि जल्द जारी कर दी जाएगी। सत्ता पक्ष का दावा है कि योजना किसी भी हाल में बंद नहीं होगी। फिलहाल सरकार जल्द राशि जारी करने का भरोसा दे रही है, लेकिन लाखों लाभुकों की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि तीन महीने से लंबित सम्मान राशि आखिर उनके खातों में कब तक पहुंचती है।0
0
Report
Advertisement
रथ चौक की जीर्ण इमारत गिर गई, कार के बोनट पर दबाव पड़ने से बड़ा हादसा टला
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव शहरातील रथ चौकात जीर्ण इमारतीचा काही भाग कोसळल्याने चारचाकीचे नुकसान. दोन वर्षांपूर्वी अंशतः पाडण्यात आलेल्या जीर्ण इमारतीचा उर्वरित भाग अचानक कोसळल्याची घटना. या घटनेत इमारतीच्या खाली उभ्या एका चारचाकीचे बोनेट दाबले जाऊन मोठे नुकसान झाले आहे. सुदैवाने घटना घडली त्यावेळी परिसरात कोणी नागरिक नसल्याने मोठी दुर्घटना टळली आहे. स्थानिक नागरिकांनी महापालिका प्रशासनाकडे वारंवार तक्रारी करूनही कोणतीही ठोस कारवाई करण्यात आली नसल्याचा आरोप.0
0
Report
मंडला में 20 मिनट की बारिश ने जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में महज 20 मिनट की बारिश ने नगर पालिका के दावों की हकीकत सामने ला दी। बारिश के बाद शहर की जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई। मंडला शहर में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों और दावों की पोल खोलकर रख दी। केवल 20 मिनट की बारिश के बाद शहर के कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी भर गया और सड़कों ने तालाब का रूप ले लिया। बारिश का पानी बाजारों, घरों और दुकानों तक पहुंच गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के व्यस्त सराफा बाजार में दुकानों के अंदर पानी घुस गया तो कई रिहायशी इलाकों में भी हालात बिगड़ गए। स्थिति इतनी खराब रही कि रेडक्रॉस भवन, सिविल सर्जन कार्यालय और जिला अस्पताल परिसर भी जलभराव से नहीं बच सके। अस्पताल परिसर में पानी भरने से मरीजों और परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हर साल बारिश से पहले जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दावे किए जाते हैं, लेकिन पहली ही तेज बारिश ने साफ कर दिया कि व्यवस्थाएं अभी भी कागजों तक सीमित हैं। अब सवाल यह है कि आखिर शहरवासियों को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी?0
0
Report
शालिमार स्टेशन के पास आज भी नेपाली बस्ती में बुलडोजर, हटाव के लिए विकास कार्य
Howrah, West Bengal:শালিমার স্টেশন সংলগ্ন এলাকায় গতকালের পর আজ আবারো চলছে বুলডোজার। গতকালকের পর আজকে আবারো শালিমার স্টেশন সংলগ্ন নেপালি পাড়া এলাকায় যাচ্ছে বুলডোজার। রেল কর্তৃপক্ষ তরফ থেকে জানা গেছে উন্নয়নমূলক কাজের লাগানো হবে এই জায়গাটি। অবৈধভাবে যারা দখল করেছিলেন তাদের কয়েকবার নোটিশ দেওয়া হয়েছে। তারপরে গতকাল থেকে বুলডোজার দিয়ে উচ্ছেদের কাজ শুরু হয়।0
0
Report
Advertisement
कटनी में मामूली विवाद से खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं; वीडियो वायरल
Katni, Madhya Pradesh:स्लग मारपीट कटनी: बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चले; वीडियो आया सामने कटनी शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आबकारी मोहल्ला रबर फैक्ट्री, राजीव गांधी वार्ड में देर रात दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। बच्चों के विवाद से शुरू हुआ यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं। इस हिंसक झड़प का एक वीडियो सामने आया हैं पटाखा हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद वो अपने परिवार के साथ रेलवे क्वार्टर के समीप स्थित लाल ग्राउंड में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। उनके साथ उनका नाबालिग बेटा भी था। समारोह के दौरान सड़क पर एक अधजला पटाखा (एग जेल) पड़ा हुआ था। किसी अन्य को चोट न पहुंचे, इस नीयत से नाबालिग बच्चे ने पैर से उस पटाखे को किनारे कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि इतनी सी बात पर वहां मौजूद उनके पड़ोसियों ने आपत्ति जताई और गाली-गलौज करते हुए बच्चे के साथ मारपीट शुरू कर दी।0
0
Report
फर्जी फर्म से 3200 करोड़ के फ्रॉड: फैज गिरफ्तार, ED ने शुरू की जांच
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फर्जी फर्म बनाकर 3200 करोड़ रुपए का फ्रॉड का मामला। धोखाधड़ी और रंगदारी करने वाले गिरोह का शातिर 50 हजार का इनामी बदमाश फैज गिरफ्तार। चकेरी पुलिस और पूर्वी जोन की सर्विलांस टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फर्जीवाड़ा, धोखाधड़ी और जबरन वसूली करने वाले गिरोह के शातिर इनामी अभियुक्त फैज को लखनऊ के अलीगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त फैज अपने पिता और गिरोह के सरगना महफूज अली उर्फ 'पप्पू छुरी' के साथ मिलकर एक संगठित सिंडिकेट चला रहा था। यह गिरोह मुख्य रूप से कम पढ़े-लिखे, आर्थिक रूप से कमजोर और मजदूरी करने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। पीड़ितों को बीमा, बैंक लोन या सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर या डरा-धमका कर उनके पैन कार्ड (PAN Card) और अन्य पहचान पत्र हासिल कर लेते थे। उनके दस्तावेजों के आधार पर पीड़ितों की जानकारी के बिना उनके नाम पर GST रजिस्टर्ड फर्जी फर्में और बैंक खाते खुलवाए जाते थे। पूरे मामले जांच ED ने शुरू की।0
0
Report
भिवंदी बस स्टेशन जलमय: प्रवासी पाण्यातूनच यात्रा करायला मजबूर
Thane, Maharashtra:भिवंडी बस स्थानक झालं जलमय... सर्वत्र पाणीच पाणी... प्रवाशी काढतात पाण्यातून वाट... ॲकर... काल रात्रीपासूनच्या कोसळणाऱ्या पावसामुळे भिवंडी बस स्थानक पूर्णपणे जलमय झालंय. सध्या प्रवासी पाण्यातून वाट काढत आहेत. भिवंडी शहरातील मुख्य बस स्थानकाच्या आवारात गुडघ्यापेक्षा जास्त पाणी साचलं आहे. भिवंडी महानगरपालिकेच्या नालेसफाईची पोलखोल समोर आली आहे. काल संध्याकाळपासून सुरू असलेल्या पावसामुळे गटारी तुंबल्या आणि पूर्ण आवार तलावात रूपांतरित झालंय. छत्री घेऊन, एका हाताने लहान मुलाला धरून आणि दुसऱ्या हाताने सामान सांभाळत नागरिक पाण्यातून ये-जा करत आहेत. डोक्यावर प्लास्टिक बांधून एका महिलेने पाणी ओलांडलं. एसटीच्या लाल बसेस पाण्यात उभ्या आहेत, त्यामुळे बसेसची ये-जा पूर्णपणे ठप्प झाली आहे. प्लॅटफॉर्मवरही पाणी आल्याने प्रवाशांना उभं राहायला जागा नाही. शाळकरी मुलं, महिला, ज्येष्ठ नागरिक सगळेच पाण्यातून जातताना दिसत आहेत. पाण्यात वीजेचे तार, दगड असल्याने अपघाताची भीती आहे. महापालिकेच्या अग्निशमन दलाने पंप लावून पाणी उपसण्याचं काम सुरू केलंय, पण पावसाचा जोर कायम असल्याने पाणी कमी होत नाहीये. भिवंडी बस स्थानक पाण्याखाली गेल्याने हजारो प्रवाशांचं हाल होत आहेत. प्रशासनाने पर्यायी व्यवस्था करावी अशी मागणी होत आहे.0
0
Report
Advertisement
