281403
Mathura: पत्रकार एसोसिएशन कोसीकला ने मनाया होली मिलन समारोह कार्यक्रम
Kosi Kalan, Uttar Pradesh:कोसीकला के पत्रकार एसोसिएशन ने होली मिलन समारोह कार्यक्रम कोसीकला की अग्रवाल धर्मशाला में मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी कमल किशोर वाष्र्णेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की फूलों की होली के साथ अनेक प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें सभी ने राधा कृष्ण के नृत्य पर खूब फूल बरसाए और उनके साथ नृत्य भी किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं: प्रेम, एकता और नई आशा का संदेश
Noida, Uttar Pradesh:असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक विजयादशमी के पावन पर्व की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह पावन अवसर हम सभी के जीवन में नई आशा, सकारात्मकता और समृद्धि का संचार करे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और आपसी एकता की भावना को और मजबूत बनाए。 जय श्रीराम0
0
Report
आजमगढ़ में गोवध गिरोह के दो इनामियों की गिरफ्तारी, 47 मुकदमे दर्ज
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh अंतर्जनपदीय गोवध गिरोह के 50,000 व 25,000 के दो इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, गोवध, एनडीपीएस, अवैध Shस्त्र सहित विभिन्न गंभीर अपराधों में संलिप्त दोनों पर अलग-अलग कुल 47 मुकदमे हैं दर्ज। आजमगढ़ जिले फूलपुर कोतवाली में मुकदमा सं0 190/2026 धारा 3(1), 2(ख)(17) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अंतर्गत सलमान निवासी ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला तथा 4 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान वांछित अभियुक्त सलमान की गिरफ्तारी हेतु 25,000 तथा अभियुक्त सज्जाद की गिरफ्तारी हेतु 50,000 का इनाम घोषित किया गया। शासन के निर्देश पर आजमगढ़ जिले के पुलिस द्वारा लगातार अपराध व अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही, उसी क्रम में जिले के फूलपुर कोतवाली पुलिस क्षेत्र में इन वांछित अभियुक्तों की तलाश में थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सतुवहिया पुलिया से 50 हजार का इनामिया अभियुक्त सज्जाद तथा 25 हजार का इनामिया सलमान निवासीगण ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के रिकॉर्ड अनुसार सलमान पर आजमगढ़ के साथ अंबेडकरनगर, मऊ, जौनपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, प्रतापगढ़ तथा अयोध्या समेत कई जिलों में उसके विरुद्ध 36 मुकदमे तथा सज्जाद के विरुद्ध भी आजमगढ़ समेत गोंडा और देवरिया में 11 मुकदमे पंजीकृत हैं। दोनों अभियुक्तों पर गौवध से जुड़े मामलों के अलावा एनडीपीएस एक्ट, अवैध शस्त्र तथा अन्य आपराधिक माममें भी नामजद हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक गैंग है जो वे अपने साथियों के साथ मिलकर गोवध का कार्य करते हैं।0
0
Report
Advertisement
1800 साल पुरानी परम्परा आज भी जीवंत: हिंडोरिया राजघराने में प्रतिमा पूजन
Damoh, Madhya Pradesh:राजा के घर पूजन कराने पहुंचतीं है देवी, 1800 साल पुरानी परम्परा आज भी जीवंत. दमोह जिले के हिंडोरिया राजघराने में 1800 सालों की प्राचीन परम्परा को आज भी पूरा किया जाता है और राज परिवार इस प्रथा को निभाता चला आ रहा है, देश भर में अलग ये परम्परा फिलहाल दमोह के मौजूदा सांसद राहुल सिंह और उनका परिवार निभा रहा है. क्या है पूरा मामला परम्परा और प्रथा देखिए सीधे राजपरिवार के आंगन हिंडोरिया से प्रतिमा पूजन0
0
Report
नई जल शुद्धिकरण मशीन: साफ पानी का धमाकेदार दावा
Noida, Uttar Pradesh:amazing water purifier0
0
Report
पटना गांधी मैदान में दशहरा रावणवध की तैयारी पूरी; 80 फीट रावण पुतला बना
Patna, Bihar:रजनीश पटना गांधी मैदान में दशहरा के मौके पर आयोजित होने वाले रावणवध कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है, गांधी मैदान में और इसके बाहर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं, 80 फीट का रावण और 70-70 फीट के कुंभकरण और मेघनाथ का पुतला बनाया गया है, गांधी मैदान तैयारियों का जायजा लिया गया0
0
Report
Advertisement
धनबाद के जन्मदिन पार्टी में मारपीट से युवक की मौत, पुलिस जांच शुरू
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद में बर्थडे पार्टी की खुशियां मातम में बदल गईं! दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे एक युवक की कथित मारपीट में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। मामला 8 लेन रोड के समीप एक निजी होटल का है, जहां रविवार देर रात विवाद के बाद जमकर मारपीट होने की बात सामने आई है। घायल युवक ने दुर्गापुर मिशन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आखिर जन्मदिन की पार्टी में ऐसा क्या हुआ कि एक युवक की जान चली गई? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मामला धनबाद के सदर थाना क्षेत्र का है, जहां अशर्फी अस्पताल के सामने स्थित एक निजी होटल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष की घटना सामने आई है। मृतक की पहचान झरिया निवासी अभिजीत सिंह के रूप में बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, अभिजीत अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने होटल पहुंचा था। इसी दौरान देर रात दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बाहर से भी कुछ युवकों को बुलाया गया। बताया जा रहा है कि रात करीब दो से तीन बजे के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान अभिजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस जांच में जुट गई। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद दोस्तों और मारपीट में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में लगी है। वहीं, घटनास्थल से मारपीट में इस्तेमाल किए जाने की आशंका वाला बांस भी जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर जन्मदिन की पार्टी में विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और अभिजीत की मौत के लिए कौन जिम्मेदार है? पुलिस की जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर साफ हो सकेगी। इस मामले में आधिकारिक पुष्टि और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
धनवार-सरिया मार्ग पर भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने बाइक-ऑटो को टक्कर, एक मृत
Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के धनवार-सरिया मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ब्रेजा कार ने एक बाइक और एक ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में 15 वर्षीय बच्चे प्रिंस कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ब्रेजा धनवार की ओर से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक नशे में था और पहले उसने आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मारी, फिर खोरीमहुआ की ओर से आ रहे ऑटो और दो अन्य बाइकों को रौंदते हुए भागने लगा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज से पूरा इलाका दहल गया। मृतक प्रिंस बांधी गांव निवासी संदीप शर्मा का बेटा था। घायलों में दिवांशु, बोकारो निवासी मुकेश मोदी, सुरेंद्र मोदी, राजीव कुमार, चांद रसीद, साजिद अंसारी समेत अन्य शामिल हैं। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्रेजा कार समेत दो वाहनों को आग के हवाले कर दिया। वहीं धनवार रेफरल अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने से गुस्सा और भड़क गया और लोगों ने डॉक्टर इंदु शेखर के सरकारी आवास पर ताला जड़ दिया। सूचना पर एसडीएम, एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार और धनवार थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को शांत कराया।0
0
Report
RSS की 101वीं वर्षगांठ: सेवा और समरसता की प्रेरणा देशभर में
Noida, Uttar Pradesh:अनुशासन, सेवा और राष्ट्रीय चेतना के प्रतीक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की 101वीं वर्षगांठ पर सभी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं。 परम पूज्य डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बोया गया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रूपी बीज एक विशाल वृक्ष बन चुका है, जिसकी शाखाएं देश के कोने-कोने तक फैली हैं। प्रतिदिन की शाखा से शुरू हुई यह यात्रा आज सेवा, शिक्षा, आपदा राहत और सामाजिक समरसता जैसे अनेक क्षेत्रों में स्वयंसेवकों के निःस्वार्थ योगदान के रूप में दिखाई देती है。0
0
Report
Advertisement
लखीसराय में दुर्गा पूजा के दौरान 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित, DM ने स्पष्टीकरण मांगा
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दुर्गा पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ प्रबंधन की निगरानी के लिए तैनात किए गए 21 पदाधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। इनमें जिला स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी अनुपस्थित पदाधिकारियों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस कार्रवाई से मेला ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है। कोलकाता की घटना के बाद सरकार की ओर से जारी अलर्ट को देखते हुए जिले में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। सभी प्रमुख मंदिरों और पूजा पंडालों में पुलिस बल के साथ दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डीएम और एसपी ने भी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कई पदाधिकारी अपने निर्धारित स्थल से अनुपस्थित मिले। कुछ पदाधिकारियों के मोबाइल फोन भी बंद पाए गए।0
0
Report
पूल में क्लोरीन डालने की सही जगह क्या है? अभी जानिए
Noida, Uttar Pradesh:chlorine pool where to put chlorine in pool0
0
Report
चतरा में दुर्गा पूजा के दौरान सड़क हादसे, एक दर्जन घायल, दो की मौत
Ansar Nagar, Jharkhand:पूजा की खुशी गम में तब्दील सड़क दुर्घटना में एक दर्जन घायल, 2 कि मौत, 4 रेफर, 6 की स्थिति सामान्य चतरा : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दुर्गा पूजा के दौरान हुई अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें से इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में विकास कुमार औऱ सुमन कुमार का नाम शामिल है, वहीं गंभीर रूप से घायल ललन कुमार, लॉरेंस बेक,राहुल राणा सहित 4 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची और हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं आधे दर्जन लोगों की स्थिति सामान्य है, जिनका उपचार सदर अस्पताल में किया जा रहा है। पर्व के दौरान हुवे इन दुर्घटनाओं से पर्व की खुशी मातम में तब्दील हो गई। लगातार सदर अस्पताल में आ रहे सड़क दुर्घटना के मामलों से अस्पताल में अफरातफरी का माहौल बना रहा।0
0
Report
Advertisement
शिर्डी में दशहरा उत्सव: लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़े
Shirdi, Maharashtra:Shirdi News Flash भाविकांनी सजली साईंची नगरी साईंच्या शिर्डीत दसरा उत्सव... साईबाबांची 108 व्या पुण्यतिथी उत्सवानिम्मित शिर्डीत साई संस्थान प्रशासनाकडून जय्यत तयारी... आज उत्सवाचा मुख्य दिवस , साईमंदिर भक्तांसाठी असणार रात्रभर दर्शनासाठी खुल... उत्सवानिमित्त लाखोंच्या संख्येने भाविक साईंच्या दर्शनासाठी शिर्डीत दाखल... साई संस्थान प्रशासनाकडून विविध धार्मिक कार्यक्रमांचे आयोजन... साईंच्या समाधीला आकर्षक फुलांची आरास , आणि मंदिराला विद्युत रोषणाई ; साई द्वारकाधीश देखाव्याची कमान ठरतेय लक्षवेधी... साईंच्या शिर्डीत दसरा उत्सव होतोय साजरा... उत्सवाच्या मुख्य दिवशी गावातून भिक्षा झोळी करण्याची अनेक दिवसांपासून परंपरा , साईबाबा हयात असताना भिक्षा गोळा करायचे... साई मंदिराच्या दर्शन रांगेतून गर्दीचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी कुणाल जमदाडे यांनी... WKT - kunal Jamdade Shirdi0
0
Report
नवादा दुर्गा पूजा मेले में दर्दनाक हादसा: तीन की मौत, आठ घायल
Nawada, Bihar:नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले तीन लोगों की मौत, आठ घायल नवादा में नवमी की रात अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की गई जान, दो मृतकों की पहचान नहीं नवादा जिले में दुर्गा पूजा की नवमी की रात दर्दनाक सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। हादसों के बाद खुशी का त्योहार मातम में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले थे। पहली घटना नरहट थाना क्षेत्र के झीकरूआ पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यवसायी सुभाष प्रसाद की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। वहीं, दूसरी घटना रोह प्रखंड के कोसडीहरा गांव के निकट हुई। यहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। घटनाओं की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मृतकों की पहचान करने और दुर्घटनाओं में शामिल वाहनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। नवमी की रात हुए इन हादसों ने दुर्गा पूजा की खुशियों को गम में बदल दिया। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटनाओं में आठ लोगों के घायल होने से सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।0
0
Report
पाकुड़ में विजय हासदा का दुर्गा पूजा पंडाल भ्रमण, शांति और भाईचारे की कामना
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के जेएमएम सदस्य विजय हासदा ने पाकुड़ शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जाकर मां दुर्गा की दर्शन किया... साथ में जेएमएम दर्जन कार्यकर्ता शामिल थे... सभी ने पूजा पंडालों का बारी बारी से भ्रमण किया... सांसद ने कालिकापुर, सरस्वती पुस्तकालय, रेलवे स्टेशन, रेलवे कॉलोनी, नारी शक्ति, सद्भावना केंद्र, राजापारा सहित अन्य पूजा पंडालों का अवलोकन किया... इस दौरान सांसद विजय हासदा ने दुर्गापूजा के मौके पर राज्यवासीयों को सुख समृद्धि की कामना की... और सभी को दुर्गापूजा की बधाई व शुभकामनाएं दी... उन्होंने कहा कि सभी लोग मिल जुलकर पूजा का आनंद लें... शांतिपूर्ण तरीके से पंडाल में घूमने का आनंद लें... प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह मुस्तैद है... समिति के सदस्य व्यवस्था में लगे हुए हैं... बहुत अच्छे पूजा पंडाल बने हैं... मां की कृपा सब पर बनी रहे यही कामना करता हूं...0
0
Report
Advertisement
