281001
मथुराः कोहरे ने शहर में दी दस्तक, ट्रेन और वाहनों की चाल हुई धीमी
Mathura, Uttar Pradesh:रविवार की शाम शहर मथुरा में कोहरे ने दस्तक दे दी तो रेल के पहिए थम गए और यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यही नहीं सड़क पर भी वाहनों की रफ्तार थम गई और गाड़ियां कतारवध चलने को मजबूर हो गईं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्योपुर में देर रात हादसा: कार ट्रक से टकराई, दो की मौत, तीन घायल
Sheopur, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज श्योपुर श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में सामरसा के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एमजी हेक्टर कार सड़क किनारे खड़े धान से भरे ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, पाँच लोग एमजी हेक्टर कार में सवार होकर ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान सामरसा के पास कार अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
साइबर सेल ने CIR पोर्टल से जानकारी लेकर दुर्ग में 200 गुम मोबाइल बरामद
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग पुलिस को गुम मोबाइल बरामद करने में बड़ी सफलता मिली है साइबर सेल ने सीआईआर पोर्टल से जानकारी लेकर 200 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद किए गए है सभी मोबाइल फोन 2022 से मार्च 2026 के बीच गुम हो गए थे जिसके आवेदन विभिन्न थानों में दिए गए थे.वी/ओ-1 वर्ष 2022-26 के बीच दुर्ग जिले के विभिन्न थानों में दर्ज मोबाइल फोन के गुम आवेदनों के निराकरण के दौरान साइबर सेल को गुम मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली है साइबर सेल द्वारा बरामद मोबाइल फोन को आज पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 से वितरित किए गए गुम मोबाइल बरामद होने के बाद आवेदकों को संबंधित थानों से सूचित किया गया मोबाइल गुम होने पर दिए गए आवेदन में दर्ज आईएमईआई नंबर का मिलान करने के बाद संबंधित मोबाइल मालिकों को लौटाए गए साइबर सेल द्वारा बरामद 200 मोबाइल फोन की कीमत 40 लाख रुपए बताई जा रही है सभी गुम हुए मोबाइल आवेदनों के आधार पर साइबर सेल ने पता साजी शुरू की थी. बाइट-विजय अग्रवाल एसएसपी दुर्ग0
0
Report
OBC आरक्षण विरोध पर ग्राम पंचायत बूथ 4 पर मतदान बहिष्कार, 800 मतदाता चुप
Jaisalmer, Rajasthan:ग्राम पंचायत भोजराज की ढाणी के बूथ-4 पर ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार। जिला परिषद सदस्य के चुनाव में सुबह 7 बजे से शुरू मतदान प्रक्रिया। OBC वर्ग के लिए सीट आरक्षित होने से नाराज ग्रामीणों ने नहीं डाला एक भी वोट। आरक्षण व्यवस्था के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव प्रक्रिया से बनाई दूरी। ग्राम पंचायत में 800 से मतदाता, मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा। सामान्य वर्ग के मतदाताओं की संख्या अधिक होने के बावजूद OBC आरक्षण से नाराजगी। मतदान बहिष्कार के चलते बूथ नंबर 4 पर नहीं हुआ मतदान। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में भी किसी प्रत्याशी ने दाखिल नहीं किया नामांकन। आरक्षण के विरोध में ग्रामीणों का चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाने का फैसला。0
0
Report
Advertisement
छठ पर्व के बीच डायन-भूत के आरोप में बुजुर्ग महिला की हत्या, गांव शोकमग्न
Giridih, Jharkhand:एभीबी : एक ओर जहाँ पूरा जिला छठ महापर्व की आस्था, पवित्रता और सूर्य उपासना में डूबा हुआ है, वहीं मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुरनानगर गांव में उसी पर्व के बीच अंधविश्वास ने एक बुजुर्ग महिला की जान ले ली. डायन-भूत के आरोप में दुलारी देवी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपी मोतीलाल मुर्मू के बेटे की कल रात रिम्स में मौत हो गई थी. वह लम्बे समय से बीमार था. छठ के नहाय-खाय के दिन ही घर में मातम छा गया. आरोप है कि बेटे की मौत से गुस्साए और अंधविश्वास में डूबे मोतीलाल ने अपनी ही भाभी दुलारी देवी को डायन बताकर मौत का जिम्मेदार ठहरा दिया. इसके बाद आज सुबह छठ के खरना के दिन, जब गांव के लोग व्रत और पूजा की तैयारी में लगे थे, तभी मोतीलाल ने अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला को घर से निकालकर बूढ़ा-बूढ़ी थान ले जाकर सिर पर कई बार कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. छठ जैसे पवित्र पर्व पर हुई इस वारदात से पूरा गांव स्तब्ध है. लोग कह रहे हैं कि जिस पर्व में महिलाएं संतान की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, उसी पर्व पर अंधविश्वास ने एक मां समान भाभी की बलि ले ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के बाद सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे का अलवर दौरा; मिनी सचिवालय में समीक्षा
Alwar, Rajasthan:अलवर पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मिनी सचिवालय में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ स्वागत; अधिकारियों की लेंगे समीक्षा बैठक** **अलवर।** राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे आज अलवर दौरे पर पहुंचे। अलवर पहुंचने के बाद राज्यपाल मिनी सचिवालय पहुंचे, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर आर्तिका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी सहित जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मिनी सचिवालय स्थित कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं, विकास कार्यों और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। वहीं, राज्यपाल दोपहर 12 बजे टेल्को सर्किल स्थित निजी अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित हैरीकॉन-2026 के तीसरे संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके अलवर दौरे को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं。0
0
Report
हांसी पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, गांव-गांव युवाओं को खेल से जोड़ा
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : हांसी एसपी विनोद कुमार , डंडेरी सरपंच संदीप मलिक नशे पर लगाम लगाने के लिए हांसी पुलिस का अभियान तेज, गांव-गांव पहुँचेगा जागरूकता अभियान नशा तस्करी के लिए चर्चित गांव राजथल को किया नशामुक्त, आज डंडेरी गांव में युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश हांसी। हांसी में नशे के खिलाफ पुलिस ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। अब पुलिस केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि गांव-गांव पहुंचकर युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी। पुलिस का लक्ष्य हांसी क्षेत्र को नशामुक्त बनाना और नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करना है। खास बात यह है कि नशे की समस्या से प्रभावित माने जाने वाले गांवों में भी पुलिस जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को इस मुहिम से जोड़ रही है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हांसी विनोद कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डंडेरी के खेल स्टेडियम में पहुंचे। यहाँ उन्होंने ग्रामीणों, खिलाड़ियों और युवाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान गांव की जूनियर और सीनियर फुटबॉल टीमों के बीच मैत्री मैच का आयोजन करवाया गया। एसपी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि हांसी पुलिस की यह मुहिम किसी एक गांव तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि क्षेत्र के हर गांव में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशा बेचने का काम करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का लक्ष्य हांसी से नशे के कारोबार को जड़ से समाप्त करना है और इस अभियान में आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को बर्बाद नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज को इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। खेल युवाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना भी सिखाते हैं। इसलिए युवा अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं गांव डंडेरी के सरपंच संदीप मलिक ने कहा कि नशे के अभियान के तहत गांव में लोगों और युवाओं को नशे के प्रति आज एसपी विनोद कुमार ने जागरूक किया गया है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान से गांव सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहा है। अब गांव के युवा नशे से दूर रहकर खेलों की तरफ अपना ध्यान दे रहे हैं। युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।0
0
Report
Advertisement
झांसी के सदर बाजार में बाइक खड़ी को लेकर दो गुट भिड़े, दुकानदार घायल
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के सदर बाजार में फूड कॉर्नर पर बाइक खड़ी करने को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद विवाद हो गया। फिर देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के लोग आपस में भिड़ गईं और मारपीट शुरू हो गई। विरोध करने पर एक गुट के लोग दूसरे गुट के लोगों को मारने लगे। फिर एक दूसरे में लात घूंसे से हमला करते रहे और काफी देर तक सड़क पर ही गुत्थमगुत्था के साथ हाथापाई चलती रही। जब बीच बचाव करने दुकानदार आया तो दबंग गुट के लोगों ने उस पर भी हमला कर दिया, इस दौरान एक युवक के कपड़े तक फट गए। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी का माहौल हो गया, बीच सड़क पर हुई इस मारपीट में दुकानदार और उसके बेटे को मामूली चोटें आई है। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से नौ दो ग्यारह हो गए, इस मारपीट में घायल हुए दुकानदार और पीड़ित पक्ष ने थाना सदर बाजार पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वही तमाशबीन बनकर खड़े किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया का वायरल कर दिया।0
0
Report
दिल्ली के नरेला में छठ पूजा शुरू, टेंट ठेका विवाद बना खबर
New Delhi, Delhi:दिल्ली में छठ महापर्व का आगाज हो चुका है और अब लगातार दो दिन छठ महापर्व की पूजा का आयोजन दिल्ली में किया जाएगा और अगर बात करते हैं दिल्ली की देहाती इलाका नरेला तो यहां पर जनहित पूर्वांचल सोसाइटी के द्वारा लगातार 24 साल से छठ वहां पर आपका आयोजन किया जाता है या हजारों की संख्या में लोग छठ मा पर बनाने के लिए आते हैं एक तरफ रेखा सरकार के द्वारा कामों की तारीफ की गई दूसरी तरफ वही रेखा सरकार ने जिन टेंट वालों को टेनडर दिया है वह ब्लैक लिस्ट है और अभी तक घाटों पर टेंट का काम पूरा नहीं हुआ है यह एक समस्या है जो लगातार जनहित पूर्वांचल समाज के लोगों के लिए निंदनीय बनी हुई है देख सरकार की तारीफ भी करी और दूसरी तरफ ब्लैक लिस्ट ठेकेदारों के प्रति भी पूर्वांचल के लोगों में यहां पर रोज देखा गया अब आज शाम से पूजा का आगाज होगा पर अभी तक टेंट नहीं लगे हैं जिससे लोगों के अंदर काफी रोज़ देखा जा रहा है0
0
Report
नोएडा में वोटर लिस्ट अपडेट के लिए पुनरीक्षण, 1 जनवरी 2027 तक नाम दर्ज करवाएं
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रशासन ने तेज की तैयारी, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर होगा मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण डीएम ने आरडब्ल्यूए, एओए और कॉलेजों के साथ प्रतिदिन बैठक करने के दिए निर्देश पात्र युवा और नागरिक फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे अपना नाम नोएडा। गौतमबुद्धनगर में मतदाता सूची को शुद्ध और अपडेट करने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित नहीं रहना चाहिए। इसके लिए अपर जिलाधिकारियों और डिप्टी कलेक्टरों को विधानसभा वार नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। अधिकारियों को प्रतिदिन आरडब्ल्यूए और एओए प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने के साथ ही कॉलेजों में जाकर युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को बीएलओ और सुपरवाइजरों के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करने तथा पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के निर्देश दिए। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए बीएलओ के माध्यम से ऑफलाइन या ऑनलाइन पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं।0
0
Report
Advertisement
छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Nautanwa, Uttar Pradesh:एंकर- महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। संबंधित विभागों को छठ घाटों पर साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते दुरुस्त करने, पर्याप्त रोशनी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं जिन घाटों पर पानी अधिक गहरा है वहां बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित दायरे में रहकर पूजा-अर्चना कर सकें। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे। वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और उनके सामानों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी के साथ सादे कपड़ों में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। वन 2 वन विथ एएसपी ऑन छठ पर्व0
0
Report
धमतरी के मां अंगारमोती मड़ई मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, संतान प्राप्ति की कामना के साथ दिखी अनोखी
Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी के गंगरेल स्थित मां अंगारमोती मंदिर में वार्षिक मड़ई मेले का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 52 गांवों के देवी-देवताओं का महासंगम देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच संतान प्राप्ति की कामना लेकर दूर-दूर से आई सैकड़ों महिलाएं मंदिर परिसर में जमीन पर लेटीं और मुख्य पुजारी व बैगा उनके ऊपर से गुजरे। मान्यता है कि इस रस्म से मां अंगारमोती निःसंतान महिलाओं की गोद भरती हैं। यह मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और लोक आस्था को दर्शाता है। Massive Devotion at Dhamtari's Maa Angarmoti Madai Fair: Unique Ritual Performed for Parenthood0
0
Report
राजस्थान के श्रीगंगानगर में चौथे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण मतदान जारी
राजस्थान में चौथे ओर अंतिम चरण में पंचायती राज चुनावों को लेकर श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर अनूपगढ़ घड़साना करणपुर सादुलशहर इलाके में चौथे चरण का मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए।0
0
Report
Advertisement
बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान, नवमतदाताओं में खास उत्साह
Dudu, Rajasthan:बस्सी में शांतिपूर्ण मतदान जारी, सुबह के समय केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़, नवमतदाताओं में दिखा मतदान को लेकर खासा उत्साह। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत बस्सी क्षेत्र में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। सुबह 7.00 बजे से शुरुआती दौर में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आई। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर पहली बार मतदान कर रहे नवमतदाताओं में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। फिलहाल क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान जारी है.0
0
Report
बलौदा में पुलिस-ग्रामीण बहस के दौरान महिला हैड कांस्टेबल ने थप्पड़ जड़ा, वीडियो वायरल
Jhunjhunu, Rajasthan:सूरजगढ़, झुंझुनूं बलौदा में हरियाणा पुलिस और ग्रामीणों में बहसबाजी तैश में आई महिला हैड कांस्टेबल ने एक ग्रामीण को जड़ा थप्पड़ लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के मामले में आई थी पुलिस आपस की बहसबाजी में हैड कांस्टेबल रविना का आया गुस्सा, जड़ा थप्पड़ थप्पड़ जड़ते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल सर्च वारंट मांगने पर महिला हैड कांस्टेबल पर महिलाओं को भी थप्पड़ मारने का आरोप घटना के बाद परिवार की महिलाओं और ग्रामीणों ने जताया विरोध वहीं घटना की शिकायत लेकर महिला कांस्टेबल पहुंची सूरजगढ़ थाने तो ग्रामीण भी पहुंचे सूरजगढ़ थाने, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में हरियाणा पुलिस के लोहारू थाने में कार्यरत महिला हैड कांस्टेबल रविना द्वारा एक ग्रामीण के थप्पड़ जड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। जब हरियाणा के लोहारू थाने में एक लड़की की गुमशुदगी के मामले में लोहारू थाने की महिला हैड कांस्टेबल रविना और अन्य पुलिसकर्मी बलौदा गांव पहुंचे थे। यहाँ पुलिस और ग्रामीणों में अच्छी खासी बहस हुई। इस दौरान ही महिला हैड कांस्टेबल को एक ग्रामीण पर गुस्सा आ गया और उन्होंने ग्रामीण को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, ग्रामीणों ने हरियाणा पुलिस पर आरोप लगाया है कि जब उन्होंने पुलिस से सर्च वारंट मांगा तो उन्होंने ना केवल पुरूष, बल्कि महिलाओं से भी मारपीट की। जानकारी के अनुसार हरियाणा के लोहारू थाने में दर्ज लड़की की गुमशुदगी के एक मामले की जांच के सिलसिले में लोहारू पुलिस सूरजगढ़ थाना इलाके के बलौदा गांव में सुरेश सिंह के घर पहुंची थी। यहाँ पुलिस टीम ने मकान में तलाशी शुरू की। इस दौरान परिवार की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों से सर्च वारंट दिखाने की मांग की। आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद हो गया और लोहारू पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल रवीना ने परिवार की महिलाओं के थप्पड़े मारे। घटना के बाद महिलाएं आक्रोशित हो गईं और पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने आरोप लगाया कि सर्च वारंट दिखाने की मांग करने पर महिला पुलिसकर्मी ने उनके साथ मारपीट की। मामले ने तूल पकड़ा तो हरियाणा पुलिस सूरजगढ़ थाने पहुंच गई। इसके बाद ग्रामीण भी सूरजगढ़ थाने पहुंचे और लोहारू पुलिस से तलाशी के लिए सर्च वारंट दिखाने तथा महिलाओं के साथ कथित मारपीट करने वाली महिला पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले को बढ़ता देख सूरजगढ़ पुलिस ने ग्रामीणों से समझाइश की और उन्हें शांत करवाया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश रहा। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, हरियाणा पुलिस की महिला हैड कांस्टेबल भी घटना की शिकायत लेकर सूरजगढ़ थाने पहुंची।0
0
Report
जयपुर के पन्नीगरान मोहल्ले में शादी के विवाद में चाकूबाजी, 5 गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:जयपुर VishnuSubhash चौक थाना इलाके मोहल्ला पन्नीगरान में चाकूबाजी शुक्रवार शाम की बताई जा रही है चाकूबाजी की घटना शादी की दावत में पानी की बोतल फेंकने को लेकर हुआ था विवाद इस दौरान चाकू के हमले से युवक के सिर में आई चोट वहीं दूसरे पक्ष के भी एक जने के आई चोटें दोनों पक्षों की ओर से थाने में दर्ज करवाया गया मुकदमा दोनों ही पक्षों के लोग आपस में बताए जा रहे हैं रिश्तेदार पांच जनों को शांति भंग के आरोप में किया गिरफ्तारी आदिल, सत्तार, मोहम्मद शाह, जुनेज और इरशाद शामिल0
0
Report
Advertisement
