icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
281001
DKDhaniram Khandelwal Follow27 Dec 2024, 05:59 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अलवर में रावण दहन हाईटेक तकनीक से, 65, 60 और 55 फीट पुतले

Alwar, Rajasthan:अलवर में हाईटेक तकनीक से होगा रावण दहन, 65 फीट के रावण के साथ 60 फीट के कुंभकरण और 55 फीट के मेघनाथ के पुतले होंगे आकर्षण का केंद्र अलवर। विजयादशमी पर्व को लेकर अलवर में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा मैदान में भव्य रावण दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस बार कार्यक्रम में 65 फीट ऊंचे रावण, 60 फीट के कुंभकरण और 55 फीट के मेघनाथ के पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन को आकर्षक बनाने के लिए कई विशेष इंतजाम किए गए हैं। समिति अध्यक्ष कुलदीप कालरा ने बताया इस बार रावण दहन पारंपरिक तरीके से तीर चलाकर नहीं, बल्कि हाईटेक तकनीक के जरिए रिमोट से किया जाएगा। इससे पहले रावण की गर्दन और आंखें हिलती हुई नजर आएंगी। साथ ही उसके हाथ में मौजूद तलवार भी हिलती दिखाई देगी। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से इस बार रावण दहन का नजारा दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगा। आजादी के बाद से लगातार पुरुषार्थी समिति जिला अलवर की ओर से आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम के तहत 20 अक्टूबर को शाम करीब साढ़े छह बजे भगवान श्रीराम की शोभायात्रा दशहरा मैदान पहुंचेगी। इसके बाद विधि-विधान के साथ रावण दहन किया जाएगा। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा, रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, समिति अध्यक्ष कुलदीप कालरा, संरक्षक राकेश अरोड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल होंगे।
0
0
Report

डॉग स्क्वायड से भी सामानों का किया जा रहा है जांच सीसीटीवी कैमरे से भी रखी जा रही है नज़र

Mahuwa, Uttar Pradesh:आज पूरे देश में दशहरा का पर्व बड़े ही धूमधाम से बनाया जा रहा है ऐसे में सुरक्षा में कोई चूक न हो और दशहरा पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो इसको लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। आपको बता दे कि महराजगंज जिले के सोनौली बॉर्डर पर एसएसबी और पुलिस अलर्ट मोड में हैं। चप्पे-चप्पे पर निगरानी, संदिग्धों की तलाश और आने-जाने वाले लोगों की सघन जांच की जा रही है। खुली सीमा पर भी जवानों की पेट्रोलिंग करते हुए नजर आ रहे हैं जिससे नेपाल से खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई भी आतंकी भारत में प्रवेश न कर सके । वी/ओ- वैसे तो भारत नेपाल सीमा पर हमेशा एसएसबी के जवान मुस्तैद नजर आते हैं लेकिन त्यौहार पर भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी जाती है आपको बता दे कि दशहरा के त्योहार पर सुरक्षा में कोई चूक न हो इसके लिए सोनौली बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं और सीमा पार करने वाले लोगों तथा वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है।संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी सीमा क्षेत्र की लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जा सके । सिर्फ सोनौली बॉर्डर ही नहीं बल्कि भारत-नेपाल की 84 किलोमीटर लंबी खुली सीमा पर भी जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। मकसद साफ है खुली सीमा का फायदा उठाकर कोई भी संदिग्ध तत्व देश की सुरक्षा के लिए खतरा न बन सके। वॉक थ्रू ऑन दशहरा पर्व अलर्ट
0
0
Report
Advertisement

सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में 11 गिरफ्तार

Simdega, Jharkhand:सिमडेगा में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार का खुलासा, 11 गिरफ्तार सिमडेगा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। केलाघाघ डैम के समीप बुधराटोली में छापेमारी कर ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के मामले में 10 लोगों को पकड़ा गया। वहीं, अनुसंधान के दौरान गुमला निवासी एक अन्य आरोपी को कोलेबिरा के जामटोली से गिरफ्तार किया गया。 पुलिस ने कुल 8.3 ग्राम ब्राउन शुगर, 10 मोबाइल फोन, एक वजन मापने की मशीन, दो लाइटर और 150 प्लास्टिक पाउच बरामद किए हैं。 गिरफ्तार आरोपियों में विवेक साहू, रंजीत कुमार सिंह, अनूपम केरकेट्टा उर्फ बंटा, अंशु कुमार गुप्ता, कार्तिक कुमार उर्फ गुड्डू, राकेश कुमार, कुमार अविनाश, गौतम महतो, अनुज कुमार सिंह, दीपक कुमार महतो और गुमला निवासी दीपक कुमार शामिल हैं。 डीएसपी रनवीर सिंह ने बताया कि युवाओं को नशे की लत में फंसाकर ब्राउन शुगर की बिक्री करने वाले नेटवर्क की जानकारी मिली है। इस मामले में सिमडेगा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

बरनाला हत्याकांड: गुरदीप सिंह के चार आरोपी गिरफ्तार, दो अभी तलाश

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला रिश्तों का कत्ल, गुरदीप सिंह हत्याकांड में चार आरोपी गिरफ्तार. बरनाला में गुरदीप सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए कुल छह आरोपियों में से चार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपियों की गिरफ्तारी अभी बाकी है. मृतक गुरदीप सिंह नशा छुड़ाओ केंद्र एकता में निजी तौर पर नौकरी करता था और 16 अक्टूबर को घर से जाने के बाद वापस नहीं लौटा था. डीएसपी राजिंदर पाल सिंह के अनुसार, मृतक की भाभी और उसकी बुआ के बेटे के बीच प्रेम संबंध थे, जिसका गुरदीप सिंह विरोध करता था. इसी रंजिश के चलते साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है. मृतक का शव बरामद करने के साथ वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की गई है. हत्या गले में गला दबाकर की गई. आरोपी जगदेव सिंह की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। साइबर सेल और अन्य पुलिस टीमों ने CCTV फुटेज तथा तकनीकी जांच की मदद से मामले को ट्रेस किया. गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और बाकी दो आरोपियों की तलाश की जा रही है. थाना सिटी बरनाला में मुकदमा नंबर 522, दिनांक 17 अक्टूबर 2026 के तहत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की जांच जारी है. बरनाला के गांव सेखा में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान गुरदीप सिंह निवासी भैणी पत्ती सेखा के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल हैं. मृतक की भाभी निक्की कौर रमन, पत्नी अमृतपाल सिंह के साथ कथित प्रेम संबंध थे. जगदेव सिंह उर्फ देबी को गुरदीप सिंह की भाभी को रोकने के लिए संघर्ष के दौरान मार्गदर्शन मिला था. इसके बाद सभी ने मिलकर हत्या की साजिश रची. डीएसपी राजिंदर पाल सिंह के अनुसार मानवीय और तकनीकी जांच से मामले को सुलझाया गया. बरनाला के गांव शैणा के पास नहर से गुरदीप सिंह का शव बरामद किया गया और वारदात में इस्तेमाल की गई एक स्विफ्ट कार भी बरामद हुई है. पुलिस ने आगे की जांच के लिए थाना सिटी बरनाला में मुकदमा नंबर 522 के तहत कार्रवाई की जानकारी दी है.
0
0
Report

चूरू-डूंगर बालाजी में छोटू रावणा का स्वागत, 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का दावा

Churu, Rajasthan:चूरू。 सुजानगढ़。 डूंगर बालाजी में शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष व गायक छोटू सिंह रावणा का स्वागत रावणा राजपूत समाज ने किया स्वागत छोटू सिंह ने दिया सामाजिक एकता एवं राजनीतिक पहचान पर जोर मंजीत पाल ने किया आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा सुजानगढ़。 निकटवर्ती गांव डूंगर बालाजी में अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रदेशाध्यक्ष मंजीतपाल सिंह सांवराद व अंतरराष्ट्रीय भजन गायक छोटू सिंह रावणा का अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह पंवार के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा साफा पहनाकर एवं पुष्प हार पहना कर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री डूंगर बालाजी की तस्वीर भी भेंट की गई। समारोह को संबोधित करते हुए छोटू सिंह रावणा ने समाज से स्वाभिमान और एकजुटता के साथ युवा पीढ़ी की शिक्षा व राजनीतिक पहचान पर जोर देने का आह्वान किया। वहीं, मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनीति में आने को भविष्य और मां भगवती की कृपा पर निर्भर बताया तथा सोशल मीडिया विवादों पर स्पष्ट किया कि उनका किसी से कोई व्यक्तिगत बैर नहीं है। दूसरी ओर, शिवसेना (शिंदे) के प्रदेशाध्यक्ष मंजीतपाल सिंह सांवराद ने पार्टी की रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में शिवसेना राजस्थान की सभी 200 सीटों पर मजबूती से उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में स्थानीय पंचायत व निकाय चुनावों में पार्टी समर्थकों को पूरा समर्थन दिया जा रहा है, जबकि राजस्थान में भाजपा से गठबंधन का निर्णय आलाकमान तय करेगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन व युवा उपस्थित रहे। बाइट छोटू सिंह रावणा, गायक (साफा बांधे हुए व काला कोट पहने हुए) बाइट मंजीत पाल सिंह सांवराद, प्रदेश अध्यक्ष शिव सेना शिंदे (बिना साफा के चेहरे पर दाढ़ी) बाइट प्रेम सिंह पंवार, जिला अध्यक्ष अखिल रावणा राजपूत सेवा संस्थान चूरू (साफा बांधे हुए और सफारी पहने हुए)
0
0
Report
Advertisement

विकासपुरी दशहरा ग्राउंड मिक्सर राइड गेट टूटने से दो घायल, FIR दर्ज

Delhi, Delhi:विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में एक राइड का गेट टूटने से मचा हड़कंप दो लोग घायल दिल्ली के आर एम एल हॉस्पिटल में चल रहा है ईलाज विकासपुरी पुलिस कर रही है मामले की जांच पश्चिमी जिला के विकासपुरी दशहरा ग्राउंड में बीती रात्रि एक मिक्सर राइड से दो युवकों के गिरने के बाद मेले में अफरा तफरी का माहौल हो गया और उसके बाद घायल युवक को चंदन देवी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत नाजुक होने के बाद उसे आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 को, लगभग 01:36 AM पर, PS विकासपुरी को दशहरा ग्राउंड, F ब्लॉक, विकासपुरी में लगी एक “मिक्सर राइड” से गिरने के बाद माता चानन देवी हॉस्पिटल में दो घायल लोगों के भर्ती होने की जानकारी मिली। बाद में उन्हें RML हॉस्पिटल में शиф्ट कर दिया गया, जहाँ दोनों का इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला कि राइड का गेट टूट गया था, जिससे दो लोग गिर गए और उन्हें चोटें आईं।मोबाइल क्राइम टीम ने मौके का मुआयना किया और PS विकासपुरी में FIR नंबर 376/26, U/s 125(A)/289 BNS के तहत केस दर्ज किया गया है। मिक्सर राइड के मालिक कोभी हिरासत में लेकर आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

जयपुर के पंचायत चुनाव: गांव में दो चरणों में मतदान, ड्यूटी पांच दिन

Jaipur, Rajasthan:गांव की सरकार चुनने के लिए इस बार मतदाता दो बार वोट डालेंगे... लेकिन मतदान दलों को पांच दिन और चार रात गांवों में ही डेरा डालना होगा। जयपुर जिले की आठ पंचायत समितियों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 7 लाख 43 हजार से ज्यादा मतदाता पहले ईवीएम से जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य चुनेंगे... फिर दो दिन बाद बैलेट पेपर से सरपंच और वार्ड पंच का चुनाव करेंगे। पहले चरण में 797 मतदान केंद्रों के लिए कल भवानी निकेतन से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। यानी गांवों में दो बार मतदान का महापर्व और चुनावकर्मियों की पांच दिन की परीक्षा...
0
0
Report

झालरापाटन सूर्य मंदिर के शिखर पर 127 फीट ऊंची ध्वजा, अर्जुन सोनी साहसिक चढ़ाई

Jhalawar, Rajasthan:झालरापाटन (झालावाड़) एंकर इंट्रो_झालावाड़ जिले के झालरापाटन स्थित सूर्य मंदिर पर विजयादशमी के मौके पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर की 127 फीट ऊंचाई पर शिखर के ध्वजदंड पर नई ध्वजा स्थापित की गई । इस दौरान पिछले कई वर्षों से बगैर किसी सहारे और उपकरण के साहसी युवक अर्जुन सोनी ने भगवान पद्मनाभ के जयकारे लगाते हुए मंदिर के शिखर पर चढ़कर ध्वजदंड पर नई ध्वजा पताका स्थापित की । इस दौरान मंदिर के नीचे इस हैरत अंगेज करतब को देखने के लिए भारी भीड जमा रही । देवस्थान विभाग व झालरापाटन गोमतेश्वर नंदी समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज विजयादशमी के मौके पर झालरापाटन के विख्यात सूर्य मंदिर के शिखर पर नई ध्वजा चढ़ाई गई। इससे पहलें शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें ढोल नगाड़ों के साथ मंदिर के शिखर पर चढ़ाए जाने वाली ध्वजा गोमतेश्वर महादेव नंदी समिति के अर्जुन सोनी के साथ श्रद्धालु जयकारा लगाते हुए सूर्य मंदिर पहुंचे। जहां श्रद्धालुओं ने भगवान पद्मनाभ की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात युवक अर्जुन सोनी ने ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ मंदिर के 97 फीट ऊंचे शिखर पर स्थित 30 फीट ऊंचे ध्वज दंड पर 10 फीट लंबा ध्वज चढ़ाया।मंदिर के 127 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वज चढ़ाने के दृश्य को देखने के लिए मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। इसके बाद मंदिर समिति के सदस्यों ने मंदिर के शिखर पर नई ध्वज पताका स्थापित करने वाले युवक अर्जुन सोनी व सहयोगी लोकेश बैरवा का अभिनंदन भी किया । गौरतलब है कि युवक अर्जुन सोनी पिछले 9 साल से लगातार झालरापाटन के सूर्य मंदिर पर बगैर किसी सहारे या उपकरण के सैंकडो फीट की ऊंचाई पर ध्वजा चढ़ा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

नौतनवा में 70 साल पुरानी परंपरा, 35 फीट के रावण का होगा दहन,50 हजार श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow11m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर- देशभर में आज विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। महराजगंज जिले के कुल 30 जगहों पर रावण दहन का कार्यक्रम है । नौतनवा में भी रावण दहन को लेकर जबरदस्त उत्साह है। यहां पिछले 70 वर्षों से रावण दहन की परंपरा चली आ रही है। इस बार करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस आयोजन में भारत के साथ-साथ पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं। वी/ओ- बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी और इस जीत का गवाह बनने के लिए तैयार है महराजगंज का नौतनवा कस्बा। यहां रावण दहन की करीब 70 साल पुरानी परंपरा आज भी पूरे उत्साह के साथ निभाई जा रही है। करीब 35 फीट ऊंचे रावण के पुतले को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ ही देर में शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर भ्रमण के बाद रामलीला मैदान पहुंचेगी। इसके बाद शाम 5 बजकर 15 मिनट पर रावण दहन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि भारत और नेपाल से कुल मिलाकर करीब 50 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। नौतनवा के इस आयोजन की खासियत सिर्फ इसकी पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि भारत और नेपाल के बीच आस्था का जुड़ाव भी है। सीमावर्ती नेपाल से महिलाएं, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। रामलीला देखने के लिए रामलीला मैदान में जगह कम पड़ने पर लोग आसपास की छतों से भी कार्यक्रम का आनंद लेते हैं। इस बार जनकपुर और अयोध्या से आए कलाकार भी रामलीला की प्रस्तुति में शामिल हैं। वॉक थ्रू ऑन तैयारियां ऑफ रावण दहन
0
0
Report

लिलुआ के गैरेज में चोरी के बाद डीजल डालकर आग लगाने वाली परिचारिका गिरफ्तार

Howrah, West Bengal:লিলuya অগ্নিকাণ্ডে চাঞ্চল্যকর মোড়।ডিজেল ঢেলে আগুন ধরিয়ে দেয় পরিচারিকা।সিসিটিভিতে ধরা পড়ল পরিচারিকার ছবি।আটক পরিচারিকা। গতকাল লিলুয়া রবীন্দ্র সরণিতে একটি বাড়ির গ্যারেজে বিধ্বংসী অগ্নিকাণ্ডের ঘটনা ঘটে।গ্যারেজে থাকা দুটি দামী গাড়ি ও দুটি বাইক ভস্মিভূত হয়ে যায়।দমকলের Four ইঞ্জিন এসে আগুন নিয়ন্ত্রনে নিয়ে আসে।এই ঘটনার তদন্ত শুরু করে লিলুয়া থানার পুলিশ। পুলিশ সূত্রে খবর, ওড়িশার বাসিন্দা হলেও দীর্ঘদিন ধরে লিলুয়ার কুমারপাড়ায় থাকেন পূর্ণিমা দাস নামে এক বৃদ্ধা।আট বছর ধরে ব্যবসায়ী অসিত কুমার ঘোষের বাড়িতে কাজ করছেন।অষ্টমীর সকালে ফাঁকা বাড়িতে ডুপ্লিকেট চাবি দিয়ে ঢুকে সোনা ও দু লক্ষ টাকা চুরি করে প্রমাণ লোপাটে ডিজেল ঢেলে গাড়িতে আগুন ধরিয়ে দেন। ক্ষতি প্রায় এক কোটি টাকা। সিসিটিভিতে ধরা পড়ে তার ছবি।তাকে লিলুয়া থানার পুলিশ আটক করেছে.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top