281001
Mathura: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से किसान की गई जान, परिजनों ने मांगा मुआवजा
Mathura, Uttar Pradesh:थाना मार्ट के नौहझील क्षेत्र में एक किसान हाई टेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। इलाज के दौरान उसकी जान चली गई जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया कि पति-पत्नी खेत जा रहे थे, तभी अचानक हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया और किसान उसकी चपेट में आ गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। ग्राम प्रधान ने किसान के परिवार के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Muzaffarpur की बूढ़ी गंडक नदी में मां-बेटे के शव मिले; आत्महत्या के संकेत
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur के बूढ़ी गंडक नदी से लापता मां-बेटे के शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा घाट के पास से मां-बेटे की स्कूटी बरामद हुई थी. शव पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेजे गए हैं और मामले की जांच चल रही है. मौत के लिए पिंकी देवी (38) और उनके 17 वर्षीय पुत्र आदर्श रौशन की पहचान की गई है. वे सीतामढ़ी के रहने वाले थे और चंदवारा में किराये के मकान में रहते थे ताकि पुत्र नीट की तैयारी कर सके. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला पिछले कुछ दिनों से परेशान थी. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है और मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है. एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया था. प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन जांच जारी है.0
0
Report
लखनऊ: इटौंजा में पेड़ गिरने से दो बालिकाएं घायल, बिजली आपूर्ति ठप
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ इटौंजा नगर पंचायत में हुआ हादसा । स्कूल जा रही दो बालिकाओं पर अचानक नीम का पेड़ गिरा。 हादसे में दोनों बालिकाएं घायल । स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया。 पेड़ गिरने से बिजली के चार खंभे भी टूटे. खंभे टूटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित。 सूचना पर विद्युत विभाग ने मरम्मत कार्य शुरू किया。0
0
Report
कोटा में दूषित पोषाहार से 20 से अधिक छात्र अस्पताल, हालत गम्भीर
Kota, Rajasthan:कोटा शहर से इस वक्त की बड़ी खबर एक साथ बिगड़ी 2 दर्जन स्कूली बच्चों की तबीयत कोटा शहर के पूनिया देवरी राजकीय विद्यालय का मामला, प्राथमिक तौर पर दूषित पोषाहार बताया जा रहा कारण, विद्यालय के अंदर ही अचानक सभी विद्यार्थियों को होने लगी उल्टी की शिकायत दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को लाया गया कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेजेस अस्पताल गम्भीर अवस्था में चार विद्यार्थियों को निजी अस्पताल में कराया गया भर्ती, ग्रामीणों में रोष व्याप्त0
0
Report
Advertisement
बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव में पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं: जोगाराम पटेल
Jaipur, Rajasthan:बीजेपी नगरीय निकाय चुनाव में पैराशूट नेताओं को टिकट नहीं देगी जयपुर के प्रभारी मंत्री जोगाराम पटेल ने जी मीडिया से खास बातचीत में साफ कहा कि टिकट के लिए पार्टी के प्रति समर्पण भाव और जनता के बीच सक्रियता ही सबसे बड़ा पैमाना होगा अचानक टिकट के लिए दावेदारी पेश करने वालों को इस चुनाव में पार्टी टिकट नहीं देगी उन्होंने दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में दो तिहाई शहरी निकायों में बहुमत हासिल करेगी उन्होंने पार्टी में दावेदारों की भारी भीड़ को सरकार के प्रति जनता का भरोसा करार दिया जोगाराम पटेल ने जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की0
0
Report
भाजपा सम्मेलन में टिकट को लेकर हंगामा, पुराने कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जताई
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में भाजपा के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने टिकट को लेकर नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लंबे समय से भाजपा में काम करने के बावजूद यदि टिकट दूसरे दलों से आए लोगों या बाहरी क्षेत्र के नेताओं को दिया गया तो इसका विरोध किया जाएगा। वहीं सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि किसी भी कांग्रेसी या कांग्रेस पदाधिकारी से डरने की जरूरत नहीं है। हेमंत मीणा और पूरी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी है। मंत्री हेमंत मीणा ने कहा कि यदि कोई भाजपा कार्यकर्ता को डराने या प्रलोभन देने का प्रयास करता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी तरह का दबाव होने पर सीधे उनसे संपर्क करें। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अपनी मर्यादा में रहकर काम करता है, लेकिन यदि कोई उसकी मर्यादा को लांघने का प्रयास करेगा तो पार्टी और संगठन उसके अनुसार जवाब देने में पीछे नहीं हटेंगे। हेमंत मीणा ने कहा कि कुछ दिन पहले यहां के पूर्व विधायक की ओर से भी कार्यकर्ताओं को धमकाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने कहा कि उस दिन पूर्व विधायक का फोन नहीं लगा, वरना वे उसका कड़ा जवाब देते। मंत्री ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी को भी दबने या घबराने की आवश्यकता नहीं है और भाजपा पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है। उन्होंने जगदंबा का उदाहरण देते हुए कहा कि देवी के हाथों में फूल के साथ तलवार, त्रिशूल और शंख भी हैं। ये अलग-अलग नीतियों और शक्ति के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जिस नीति से समझेगा, उसे उसी नीति से समझाने का काम भाजपा सरकार और संगठन के माध्यम से किया जाएगा। इधर, सम्मेलन में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए कार्यकर्ताओं के स्वागत के बाद पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ गई। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि लंबे समय से भाजपा के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट नहीं मिलता, जबकि कांग्रेस या अन्य दलों से भाजपा में आने वाले लोगों को टिकट देने की चर्चा हो रही है। कार्यकर्ताओं ने बाहरी क्षेत्र के लोगों और नए शामिल हुए नेताओं को टिकट नहीं देने की मांग करते हुए विरोध जताया। इसी दौरान कार्यक्रम में हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यकर्ता सम्मेलन में आगामी नगर परिषद और नगर निकाय चुनावों को लेकर भाजपा की रणनीति पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में जुटने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान एक ओर मंत्री हेमंत मीणा ने कार्यकर्ताओं को किसी भी दबाव से नहीं डरने और मजबूती के साथ पार्टी के पक्ष में खड़े रहने का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर टिकट को लेकर पुराने कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने भाजपा के सामने चुनाव से पहले संगठन के भीतर उठ रहे असंतोष को भी उजागर कर दिया।0
0
Report
हनुमानगढ़ की रजनी का जयपुर में नि:शुल्क सफल हार्ट ऑपरेशन
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: जिले की 11 वर्षीय रजनी का जयपुर में नि:शुल्क सफल हृदय ऑपरेशन, डेढ़ लाख के इलाज का खर्च बना था चिंता, चिकित्सा विभाग की पहल से मिला मुफ्त उपचार, महज तीन दिन में हुआ रजनी का हृदय उपचार, स्वस्थ होकर लौटी घर, 108 एम्बुलेंस से Hanumangarh से जयपुर पहुंची रजनी, आयुष्मान आरोग्य योजना से हुआ नि:शुल्क इलाज, चिकित्सा विभाग और चिकित्सकों की संवेदनशील पहल ने जरूरतमंद परिवार की बेटी को नई जिंदगी0
0
Report
Advertisement
देवगांव में 10 साल के विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग
Udaipur, Rajasthan:देवगांव में पिछले लगभग 10 वर्षों में हुए विकास एवं निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग उठी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को शिकायत देकर वित्तीय, तकनीकी और भौतिक सत्यापन करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने सड़क, पुलिया, तालाब, श्मशान घाट और पेयजल से जुड़े कार्यों की जांच के साथ स्वीकृत राशि, खर्च, बिल-वाउचर और माप पुस्तिकाओं की जाँच की मांग की है। देवगांव लेम्प्स में वर्ष 2017 से अब तक हुए कार्यों और खर्च की भी जांच की मांग उठाई गई है। ग्रामीणों ने گंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने से खेतों में फसल खराब होने का आरोप लगाया है और मुआवजा तथा स्थायी जल निकासी व्यवस्था बनाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर टीम भेजकर जांच करवाने और रिपोर्ट लिखित रूप से अवगत कराने की मांग की है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने HFSS खाद्य पदार्थों पर स्कूलों में पाबंदी के निर्देश दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोaedपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए स्कूलों में जंक फूड की बिक्री पर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ ने Gen-Z, Gen-Alpha और Gen-Beta के कल्याण एवं भविष्य से जुड़े मामले में राज्य सरकार को स्कूलों में हाई फैट, शुगर और साल्ट (HFSS) वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि स्कूल परिसर के अलावा स्कूल गेट से 50 मीटर के दायरे में भी ऐसे खाद्य पदार्थ नहीं बेचे जा सकेंगे। कोर्ट ने कहा कि बच्चों के लिए शिक्षा के साथ स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा और बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। ग्रामीण और गांवों के सरकारी स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं की कमी पर भी कोर्ट ने चिंता जताई। साथ ही शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देने के साथ बच्चों की पढ़ने, लिखने और स्वतंत्र रूप से सोचने की क्षमता बनाए रखने पर जोर दिया। हाईकोर्ट ने राज्य और FSSAI को छह सप्ताह में हलफनामा दाखिल कर स्कूलों में 2020 के खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन की जानकारी देने को कहा है। जिला मजिस्ट्रेट और ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को HFSS खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए मासिक निरीक्षण करने होंगे। हर स्कूल में चार सप्ताह में School Food Safety and Nutrition Committee गठित करनी होगी। स्कूल कैंटीन में खाद्य पदार्थों की कैलोरी और पोषण संबंधी जानकारी भी प्रदर्शित करनी होगी। कोर्ट ने अगले आदेश तक राजस्थान के स्कूलों में कार्बोनेटेड ड्रिंक, चिप्स, ट्रांस फैट वाले बेकरी उत्पाद और अन्य HFSS खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक जारी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ग्रामीण सरकारी स्कूलों के औचक निरीक्षण और रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। बाईट प्रियंका बोराणा अधिवक्ता कैमरा सहयोगी शिव सिंह के साथ राकेश भारद्वाज जी मीडिया जोधपुर0
0
Report
हमीरपुर में लाठी-डंडों से हमला: परिवार ने पुलिस से न्याय की गुहार
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-कार्रवाई की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचा परिवार, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर लगाई न्याय की गुहार, पड़ोसियों पर लाठी डंडों और कुल्हाड़ी से हमला कर परिवार को घायल करने का आरोप, पुलिस पर मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप, रास्ते मे पड़े मलवा को हटाने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस के मुताबिक तहरीर के हिसाब से लिखा गया मुकदमा, जरिया थाना क्षेत्र के जमौड़ी गाँव का मामला।0
0
Report
Advertisement
डोसा कॉर्नर के लाइसेंस निलंबन से मेरठ में हड़कंप, कीड़ों वाला मामला वायरल
मेरठ जी मीडिया की खबर का बड़ा असर खाद्य सुरक्षा विभाग ने रमेश मद्रासी डोसा कॉर्नर का फूड लाइसेंस किया सस्पेंड रमेश डोसा कॉर्नर दुकान को किया गया सील खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकान पर चस्पा किया नोटिस ज़ी मीडिया ने खबर को प्रमुखता से दिखाया था डोसा में कीड़े मिलने की वीडियो हुई थी सोशल मीडिया पर वायरल पीड़ित ने डीएम से की थी मामले की शिकायत0
0
Report
अरनोद में गौतमेश्वर महादेव की शाही सवारी ने भक्तों में उत्साह मचाया
Pratapgarh, Rajasthan:अरनोद में सोमवार को गौतमेश्वर महादेव की भव्य शाही सवारी धूमधाम और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई। गौतमेश्वर धाम से शुरू हुई शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। बस स्टैंड होते हुए सवारी अंबेडकर चौराहे पहुंची और नगर भ्रमण के बाद वापस गौतमेश्वर धाम पहुंची। शाही सवारी के दौरान ढोल-बैंड की मधुर धुनों और भगवान शिव के जयकारों से पूरा अरनोद भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा में सबसे आगे धर्म ध्वजा के साथ आदिवासी गैर नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। इसके बाद भगवान शिव की भव्य झांकी, अघोरी नृत्य, सांवरिया सेठ की झांकी और महादेव का आकर्षक रथ श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण रहे। शाही सवारी का नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान गौतमेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गौतमेश्वर धाम पहुंचने के बाद भगवान महादेव की विधिवत महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन हुआ। धार्मिक आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया और पूरा क्षेत्र भगवान शिव के जयकारों से गूंजता रहा।0
0
Report
डीडवाना-कुचामन निकाय चुनाव: सूरज सोनी प्रभारी, 500 करोड़ से अधिक विकास का दावा
Didwana, Rajasthan:निकाय चुनाव की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही हैं, डीडवाना-कुचामन जिले में सियासी तपिश भी बढ़ती जा रही है। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता सूरज सोनी को डीडवाना-कुचामन जिले का निकाय चुनाव प्रभारी बनाया है। सूरज सोनी इन दिनों जिले के अलग-अलग निकाय क्षेत्रों का दौरा कर दावेदारों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे हैं। कुचामन में मीडिया से बातचीत के दौरान सूरज सोनी ने कहा कि भाजपा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार के ढाई साल के विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिले में 500 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। वहीं प्रत्याशी चयन को लेकर उन्होंने साफ किया कि टिकट किसी व्यक्ति विशेष की पसंद से नहीं, बल्कि जमीनी फीडबैक और संगठन की रिपोर्ट के आधार पर तय होंगे। सूरज सोनी ने कहा कि प्रत्याशी चयन में युवाओं और लंबे समय से संगठन के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में टिकट की दौड़ में शामिल दावेदारों की सक्रियता भी लगातार बढ़ रही है और अब भाजपा के सामने मजबूत प्रत्याशी के चयन की चुनौती है。0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, 5.718 किलोग्राम चरस बरामद
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अपराध शाखा-2 की टीम ने हिमाचल नंबर की सफेद एस-प्रेसो कार से 5 किलो 718 ग्राम चरस बरामद की है. बरामद चरस की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है. पुलिस के मुताबिक, अपराध शाखा-2 के इंचार्ज राकेश कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हिमाचल नंबर की एक सफेद कार में सवार कुछ लोग नशीला पदार्थ लेकर नेशनल हाईवे से गुजरने वाले हैं. सूचना के आधार पर उप निरीक्षक सुरेंद्र, ASI अरुण, सुनील, मुख्य सिपाही राजीव और सिपाही अमित की टीम गठित की गई. टीम ने छप्पर रेस्ट हाउस के पास नाकाबंदी कर कार नंबर HP01 AA 0729 को काबू किया. मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट को बुलाकर नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसमें 5 किलो 718 ग्राम चरस बरामद हुई. पुलिस ने आरोपियों की पहचान मिलापचंद निवासी जटहेड़ और नितेश कुमार उर्फ निटू निवासी कांडाधारा, थाना अन्नी, जिला कुल्लू, हिमाचल प्रदेश के रूप में की है. दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.0
0
Report
SC ने JPSC 2025 परीक्षा मामले में नोटिस जारी कर केंद्र-झारखंड से जवाब मांगा
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में JPSC और JSSC की भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच आज सुप्रीम कोर्ट में JPSC की वर्ष 2025 की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा से जुड़ी याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार, झारखंड सरकार और अन्य संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि जब छात्रों का सरकार से न्याय की उम्मीद लगभग खत्म हो गई थी, तब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से छात्रों के बीच न्याय की एक नई उम्मीद जगी है। प्रतुल शाहदेव ने बताया कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यह भी जानना चाहा कि क्या इस विवाद का असर सिविल जज की परीक्षा पर भी पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि सिविल जज की परीक्षा भी JPSC ही आयोजित करता है और वर्तमान में JPSC के अध्यक्ष जेल में हैं, जबकि तीन सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति पर चिंता जताई है और नोटिस जारी किया है। साथ ही, पूर्व जज की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाए जाने के सुझाव पर भी सवाल उठे। प्रतुल शाहदेव के मुताबिक, अगर फॉरेंसिक समेत अन्य तकनीकी जांच की जरूरत पड़ेगी, तो यह सवाल उठता है कि एक रिटायर्ड जज ऐसी जांच के लिए कितना सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है और अब देखना होगा कि राज्य सरकार इस पर क्या रुख अपनाती है।0
0
Report
चांधन के किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बिजली संकट के विरोध में आक्रोश
Jaisalmer, Rajasthan:चांधन के सैकड़ों किसानों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बिजली संकट को लेकर जताया आक्रोश जैसलमेर जैसलमेर जिले के चांधन क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में किसान सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने बिजली समस्या को लेकर जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया। किसानों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित 6 घंटे की जगह महज 3 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा बार-बार होने वाली ट्रिपिंग ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों ने कहा कि सिंचाई के दौरान बिजली ट्रिपिंग होने से मशीनरी खराब होने का जोखिम बना रहता है। किसानों ने चांधन फीडर का लोड कम करने और मोहनगढ़ को अमर सागर जीएसएस से जोड़ने की मांग उठाई। साथ ही किसानों ने विद्युत कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए। किसानों का कहना है कि क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं होने और बिजली संकट के चलते फसलें खराब होने की स्थिति में हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। बाइट - जेतमाल सिंह, किसान नेता बाइट - शैतान खान, किसान0
0
Report
Advertisement
