icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जयपुर में दीपावली: 11 दिन रोशन की घोषणा पर दो गुटों में विवाद

Jaipur, Rajasthan:क्या दीपावली पर आधा जयपुर जगमग होगा? एक व्यापार संगठन दीपावली पर 11 दिन रोशनी करेगा, दूसरा संगठन ने रोशनी से दूरी बनाई जयपुर-जयपुर के बाजारों में दीपावली की रोशनी को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। एक व्यापारी संगठन दीपावली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवाली की सजावट से दूरी बना ली। अबकी बार दीपावली के लिए नगर निगम ने सजावट के लिए 11 दिन की छूट दी है। आखिरकार जयपुर का कौनसा मार्केट जगमग होगा और कौनसा रोशन नहीं होगा...देखे इस रिपोर्ट में! क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? क्या अबकी दीपावली पर जयपुर के व्यापारी दो गुटों में बंट गए? क्या दीपावली पर जयपुर जगमग होगा? या आधे शहर में दीपावाली की चमक फीकी रहेगी? ये सवाल इसलिए बना हुआ है कि क्योंकि पिंकसिटी में शहर का एक व्यापारी संगठन 11 दिन तक दिवाली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवाली पर रोशनी ना करने निर्णय किया। जयपुर व्यापार महासंघ ने शहर के 51 बाजारों में 11 दिन तक सामूहिक सजावट करने का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि नगर निगम से हर साल रोशनी के लिए 7 दिन की छूट मिलती थी, लेकिन पहली बार निगम ने 11 दिन की छूट दी है। महासंघ से जुड़े बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावट की तैयारियां शुरू भी हो गई हैं। जबकि दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल ने विज्ञापन शुल्क, गेट तैयार करने के लिए कम समय मिलने और व्यापारियों की दुकानें तोड़ने के विरोध के चलते सजावट नहीं करेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि व्यापार मंडल के 100 के ज्यादा बाजारों में दीपावली के गेट और बाजारों में सजावट नहीं करेगा। महासंघ इन बाजारों में करेगा रोशनी- महासंघ का दावा है कि जौहरी बाजार, एमआई रोड, चौड़ा रास्ता, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार, चांदी की टकसाल, बापू बाजार, चौड़ा विकास पेठ, हल्दियों का रास्ता, गोपाल जी का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता, सांगानेरी गेट, न्यू सांगानेर रोड, अजमेर रोड, वैशाली नगर और गोपालपुरा सहित 51 बाजारों में सामूहिक सजावट की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल के ये बाजार नहीं होंगे रोशन- जयपुर व्यापार मंडल का कहना है कि गोपालपुरा बाईपास, विधाघर नगर, टोंक रोड, न्यू सांगानेर रोड, गोपालपुरा, मानसरोवर समेत 125 बाजारों में रोशनी नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल का दावा है कि इन बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावटी गेट नहीं बनेंगे विज्ञापन शुल्क, कारवाई का विरोध- एक तरफ जयपुर व्यापार महासंघ 11 दिन की सजावटी छूट को लेकर खुश है. महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि अबकी बार 7 दिन की बजाय 11 दिन की रोशनी होगी. लेकिन दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि शहर के अंदर गेट नहीं लगते। बाहरी बाजारों में पिछले 20 सालों से गेट लगाए जा रहे है। इन गेटों को बनाने में वक्त लगता है। इसके अलावा पहली बार विज्ञापन शुल्क लिया जा रहा है, जो गलत है। विज्ञापनों से ही दीपावली की सजावट कर पाते है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचोर का कहना है कि बिना पॉलिसी के निगम द्वारा गेटो पर कार्रवाई की गई। ये ठीक नहीं。 शहर में बना चर्चा का विषय- दीपावली से पहले नगर निगम और व्यापारियों के बीच यह मुद्दा शहर के बाजारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल ये है कि 11 दिन की छूट मिलने पर दीपावली की चमक पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा होगी या व्यापार मंडल के विरोध के बीच चमक कम होगी? नोट-इस खबर की फीड ओएफसी से JPR_MARKET_R स्लग से भेजी गई है।
0
0
Report

अलवर में बस टक्कर से शिक्षिका की मौत, जयपुर रोड पर प्रदर्शन और जाम

Alwar, Rajasthan:अलवर में रोडवेज बस की टक्कर से सरकारी अध्यापिका की मौत, आक्रोशित लोगों ने जयपुर रोड पर लगाया जाम अलवर। शहर के जयपुर रोड पर भाखेड़ा के पास बुधवार को राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से स्कूटी सवार सरकारी अध्यापिका अंबाला सोनी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया, जिससे जयपुर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ。 जानकारी के अनुसार, अंबाला सोनी भाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्यापिका के पद पर कार्यरत थीं। बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे वह स्कूटी से स्कूल के एक हिस्से, जो सामुदायिक भवन में संचालित होता है, से बाहर निकल रही थीं। इसी दौरान जयपुर से अलवर की ओर आ रही राजस्थान रोडवेज के मत्स्य नगर डिपो की बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अध्यापिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई。 टक्कर के बाद दूर तक घसीटती चली गईं अध्यापिका मृतका के ससुर जगदीश सोनी ने बताया कि भाखेड़ा स्कूल का एक अन्य भाग सामुदायिक भवन में संचालित होता है। अध्यापिका वहां से बाहर निकल रही थीं, तभी जयपुर की ओर से आ रही रोडवेज बस ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद अध्यापिका काफी दूर तक घसीटती चली गईं। हादसे में उनका हेलमेट भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया。 हादसे के बाद आक्रोश, सड़क पर प्रदर्शन और जाम घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे से नाराज लोगों ने रोडवेज बस को आगे नहीं जाने दिया और सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके चलते जयपुर रोड पर जाम लग गया और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई。 सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति संभालने का प्रयास किया। मृतका के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

क्या हुआ जब? लखीमपुर पहुंचा बायो पॉलीमर प्लांट।

Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर जिले की कुंभी स्थित बलरामपुर चीनी मिल में एशिया से मंगाए गए पहले बायो पॉलीमर प्लांट की स्थापना के लिए 200 टन वजनी विशालकाय वैक्यूम वैसल मशीन लाई जा रही है अब यह मशीन लखीमपुर खीरी जिले के राजापुर गांव में पहुंच चुकी है । जल्द ही ये मशीन कुंभी चीनी मिल के पास बन रहे एशिया के एक प्लांट में लगा दी जाएगी । 250 पहियों वाला यह विशेष हाइड्रोलिक ट्रक जिसके लखीमपुर पहुंचने पर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला । जिला प्रशासन ने इस वैक्यूम वेसल को सुरक्षित पहुंचने के लिए सभी मार्गों को सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस और बिजली विभाग की टीम के साथ जिला में प्रशासन की कई टीम में ट्रक का रास्ता क्लियर करने में लगी हुई है । भारी भरकम मशीन की राह आसान करने के लिए कई स्मृति द्वारों को भी पहले ही हटाया जा चुका है । साथ ही रास्ते में पढ़ने वाली बिजली लाइन भी हटाई जा रही है आप इस मशीन को 45 से 50 किलोमीटर का सफर और तय करना ।जल्द ही यह मशीन अपने गंतव्य के पास पहुंच जाने की बात कही जा रही है। इस वेसल की बात की जाए तो इसका वजन 200 टन है । 100 फीट लंबी है और 20 फीट से अधिक ऊंची है । इस वैक्यूम वेसल ब्वॉयलर मशीन को 30 विशेष ट्रालियों से जुड़े ढाई सौ पहियों वाले हाइड्रोलिक मल्टी एक्स्ट्रा ट्रक के जरिए लाया जा रहा है। विशेष आकार की वजह को लेकर प्रशासन और मिल प्रबंधन पर की ओर से रास्ते के सफर को सुगम बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह वैसल मशीन बेल्जियम से आई है और उड़ीसा के रास्ते होते हुए कई प्रदेशों को पार करते हुए लखीमपुर अपने गंतव्य पहुंच रही है।
0
0
Report

बांदा में अवैध तमंचा मामले में आरोपी गिरफ्तार, कारतूस बरामद

Banda, Uttar Pradesh:बांदा पुलिस द्वारा मारपीट करने व अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए है। थाना बिसंडा पुलिस द्वारा मारपीट करने एवं अवैध तमंचे से फायर कर जान से मारने की धमकी देने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब हो कि थाना बिसंडा क्षेत्र कस्बा ओरन के रहने वाले कुलदीप द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 20.10.2026 की रात्रि में कस्बे के लोगों ने उसके भाई के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट की। जब वह अपने भाई को बचाने पहुंचा, तो आरोपी द्वारा उस पर अवैध तमंचे से फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना प्राप्त होने पर थाना बिसंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। जिसके सम्बन्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त के कब्जे में अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में दीपावली पर 11 दिन रोशनी: दो गुटों की भिड़ंत बनाम शहर की चमक

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-जयपुर के बाजारों में दीपावली की रोशनी को लेकर असमंजस की स्थिति देखने को मिल रही है। एक व्यापारी संगठन दीपावली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीपावली की सजावट से दूरी बना ली। अबकी बार दीपावली के लिए नगर निगम ने सजावट के लिए 11 दिन की छूट दी है। आखिरकार जयपुर का कौन सा मार्केट जगमग होगा और कौन सा रोशन नहीं होगा...देखे इस रिपोर्ट में! क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? क्या अबकी दीपावली पर जयपुर के व्यापारी दो गुटों में बंट गए? क्या दीपावली पर पूरा जयपुर जगमग होगा? या आधे शहर में दीपावली की चमक फीकी रहेगी? ये सवाल इसलिए बना हुआ है कि क्योंकि पिंकसिटी में शहर का एक व्यापारी संगठन 11 दिन तक दिवाली पर बाजारों को रोशन करेगा, जबकि दूसरे व्यापारी संगठन ने दीवाली पर रोशनी ना करने निर्णय किया। जयपुर व्यापार महासंघ ने शहर के 51 बाजारों में 11 दिन तक सामूहिक सजावट करने का ऐलान किया है। महासंघ के अध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि नगर निगम से हर साल रोशनी के लिए 7 दिन की छूट मिलती थी, लेकिन पहली बार निगम ने 11 दिन की छूट दी है। महासंघ से जुड़े बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। जबकि दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल ने विज्ञापन शुल्क, गेट तैयार करने के लिए कम समय मिलने और व्यापारियों की दुकानें तोड़ने के विरोध के चलते सजावट नहीं करेगा। व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि व्यापार मंडल के 100 के ज्यादा बाजारों में दीपावली के गेट और बाजारों में सजावट नहीं करेगा। महासंघ इन बाजारों में करेगा रोशनी- महासंघ का दावा है कि जौहरी बाजार, एमआई रोड, चौड़ा रास्ता, चांदपोल बाजार, किशनपोल बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार, चांदी की टकसाल, बापू बाजार, चौड़ा विकास पेठ, हल्दियों का रास्ता, गोपाल जी का रास्ता, खजाने वालों का रास्ता, सांगानेरी गेट, न्यू सांगानेर रोड, अजमेर रोड, वैशाली नगर और गोपालपुरा सहित 51 बाजारों में सामूहिक सजावट की जाएगी। इसके लिए व्यापारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। व्यापार मंडल के ये बाजार नहीं होंगे रोशन- जयपुर व्यापार मंडल का कहना है कि गोपालपुरा बाईपास, विधाघर नगर, टोंक रोड, न्यू सांगानेर रोड, गोपालपुरा, मानसरोवर समेत 125 बाजारों में रोशनी नहीं की जाएगी। व्यापार मंडल का दावा है कि इन बाजारों में दीपावली की रोशनी और सजावटी गेट नहीं बनेंगे विज्ञापन शुल्क, कारवाई का विरोध- एक तरफ जयपुर व्यापार महासंघ 11 दिन की सजावटी छूट को लेकर खुश है। महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी का कहना है कि अबकी बार 7 दिन की बजाय 11 दिन की रोशनी होगी। लेकिन दूसरी तरफ जयपुर व्यापार मंडल के संरक्षक पवन गोयल का कहना है कि शहर के अंदर गेट नहीं लगते। बाहरी बाजारों में पिछले 20 सालों से गेट लगाए जा रहे हैं। इन गेटों को बनाने में वक्त लगता है। इसके अलावा पहली बार विज्ञापन शुल्क लिया जा रहा है, जो गलत है। विज्ञापनों से ही दीपावली की सजावट कर पाते हैं। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सिंह सांचोर का कहना है कि बिना पॉलिसी के निगम द्वारा गेटों पर कार्रवाई की गई। ये ठीक नहीं। शहर में बना चर्चा का विषय- दीपावली से पहले नगर निगम और व्यापारीयों के बीच यह मुद्दा शहर के बाजारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल ये है कि 11 दिन की छूट मिलने पर दीपावली की चमक पिछले सालों के मुकाबले ज्यादा होगी या व्यापार मंडल के विरोध के बीच चमक कम होगी?
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: डोडा चूरा तस्करी के फरार इनामी खेताराम बिश्नोई गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ढाई साल से फरार 20 हजार रुपये के इनामी तस्कर खेताराम बिश्नोई को गिरफ्तार किया है। आरोपी 22 मई 2024 को पुलिस नाकाबंदी तोड़कर डोडा चूरा से भरी स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस ने तस्करी के लिए डोडा चूरा मंगवाने और खरीदने के आरोपी प्रकाश थोरी को भी गिरफ्तार किया है। जांच में स्कॉर्पियो चोरी की निकली, जिसके इंजन और चेसिस नंबरों में गड़बड़ी की गई थी। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत हुई कार्रवाई में पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

असम के तीन जिलों में बेदखली, कई परिवार खुले आसमान के नीचे

Guwahati, Assam:असम के नोगांव (Nagaon), गोलाघाट (नेघरीबिल/निगिरी बिल क्षेत्र) और होजाई जिलों में बड़े पैमाने पर बुलडोज़र एक्शन (बेदखली अभियान) चलाया गया है। इस कार्रवाई के बाद भारी संख्या में विस्थापित हुए लोग मौलिक सुविधाओं के अभाव में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनका घर बार तोड़ दिए जाने के बाद वे अक्टूबर-नवंबर में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं; बुजुर्ग और बच्चे भी सर्दी में खुले में हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार मुआवजे की बात चल रही है, मगर फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के लोग उन्हें धकेलने का प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय लोग यह भी आरोप लगाते हैं कि मुस्लिम होने के कारण उन्हें यह जुल्म किया गया।
0
0
Report

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा: दंगाइयों, गुंडों को बचाने वाले समाजवादी नहीं

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "अखिलेश यादव को इस पर सोचना चाहिए। समाजवाद के सच्चे आदर्शों को डॉ. राम मनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण ने बनाए रखा था। जो गुंडों को बचाते हैं, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जो लाल टोपी और टोपी पहनकर लोगों को खुश करते हैं, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जिन्होंने भगवान राम के भक्तों पर गोलियां चलाईं, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जिन्होंने भगवान शिव के भक्तों पर लाठीचार्ज का आदेश दिया, वे सोशलिस्ट नहीं हो सकते। जो दंगाइयों को बचाते हैं, वे सोशलिस्ट, नेशनलिस्ट या हिंदू नेशनलिस्ट नहीं हो सकते..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "ग्रामीण इलाकों के लिए भी स्मार्ट सिटी पहल जैसा ही मकसद है: स्मार्ट गांवों को डेवलप करना, और इस पर काफी फंड खर्च किया जा रहा है..." अयोध्या, उत्तर प्रदेश: डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य कहते हैं, "अयोध्या धाम आना बहुत किस्मत की बात है, लेकिन हमारे भारतीय जनता पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी, हरीश द्विवेदी की कुछ दिन पहले मां गुज़र गईं। आज, मैं वहां शोक सभा में शामिल होने जा रहा हूं और "मेरी श्रद्धांजलि। अभी लेजिस्लेटिव काउंसिल की 11 सीटों के लिए 23 तारीख को वोटिंग होनी है। मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी सभी 11 सीटें जीतेगी, और समाजवादी पार्टी का सफाया हो जाएगा..."
0
0
Report
Advertisement

सीएम भगवंत मान के साथ कस्टम जांच: व्यापार मेले में पकड़ा गया सामान

Noida, Uttar Pradesh:MANORANJAN KALIA नेता बीजेपी सीएम भगवंत सिंह मान ट्रेड फेयर में गये थे कस्टम ने जो उन को पकडा था वो नेचरुल है जो भी कुछ आप बाहर से लाते है उस पर कस्टम लगता है उस का कस्टम तो देना पड़ेगा कस्टम ने जो आप को चालान किया है उस चालान के बारे में बताए आप क्या लेकर आए है वो लोगो को बताए जिसके लिए आप पर जुर्माना लगा है सीएम हो या आम आदमी हो सब को कस्टम देना होता है कस्टम अपनी ट्यूटी निभा रहा था इतना सामान लेकर आए थे कि सामान की चेकिंग में 3 घंटे लग गये है जिस आधिकारी ने कहा है कि हम पर पिछे से दवाब है उन के नाम बताए Tikshan sood नेता बीजेपी भगवंत मान जी आप सीएम हो और कलाकार भी हो आप को नियमो का पालन करना चाहिए आप बाहर से वो सामान लेकर आए है जो आप को नहीं लाना चाहिए था सीएम होने के नाते आप के साथ कुछ ढिला बर्रताव किया गया है पहले भी आप के शराब के नशे में होने के कराण हवाई जहाज को रोका गया था औऱ हर बार आप अपनी गलती दूसरो पर डाल देतो हो आप सीएम हो आप अपनी जिम्मेदारी समझे आप जो केंद्र पर आरोप लगा रहे हो कि केंद्र आप के साथ राजनीति कर रहे है आप अपनी जिम्मेवारी समझे और अपनी गलती माने
0
0
Report

इसुआपुर में नाबालिग से दुष्कर्म: तीन गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे

Chapra, Bihar:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए,इसुआपुर थाना क्षेत्र के केरवां मठिया गांव की 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपित अमरदह गांव के निवासी हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में छपरा भेज दिया。 दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, मंगलवार की शाम करीब पांच बजे नाबालिग इसुआपुर बाजार से किराना का सामान खरीदकर पैदल अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान बेला चंवर में बरगद के पेड़ के पास तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और झाड़ियों में ले गए। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि वहां दो युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि तीसरा युवक घटना का वीडियो बनाता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी संजय कुमार सुधांशु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर नामजद आरोपितों नीतीश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो और अनुज कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में इसुआपुर थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष अंकित कुमार ओझा समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 183 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए छपरा भेजा गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top