281001
मथुराः नए साल की मंगल कामना के लिए गिरिराज महाराज की परिक्रमा करने पहुंच श्रद्धालु
Mathura, Uttar Pradesh:गिरिराज महाराज की नगरी मथुरा के गोवर्धन में लोगों के आस्था का सैलाब लगातार बढ़ रहा है। यहां साल 2024 की कड़वी यादों को भुलाकर नव वर्ष 2025 को मंगलमय बनाने की कामना और भावना को लेकर श्रद्धालु गिरिराज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा लगा रहे हैं। गिरिराज तलहटी भक्तों के जयकारों से गूंज रही है। आज नव वर्ष 2025 के आगाज को लेकर गिरिराज दानघाटी मंदिर में दुग्धाभिषेक गिरिराज जी के जयकारे के साथ श्रद्धालु भक्त परिक्रमा कर रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पीपाड़ सिटी नगरपालिका की पहली बैठक: 35 पार्षद पहुंचे, भाजपा नाराज़
Noida, Uttar Pradesh:पीपाड़ सिटी नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका के सभी 35 पार्षद उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का स्वागत-सत्कार किया गया। बैठक के एजेंडे के बिंदु संख्या दो के तहत पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों, सौंदर्यकरण, पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह ने कहा कि पीपाड़ शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक के समापन पर भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी। वहीं, बैठक के समापन के दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि पार्षदों की समस्याएं पूरी तरह सुने बिना ही नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसको लेकर बैठक के बाद कुछ पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली और अधिशासी अधिकारी के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जहां शहर के विकास और वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, वहीं बैठक के अंत में सामने आई नाराजगी ने नगर पालिका की आगामी बैठकों में आपसी समन्वय और संवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिऐ।0
0
Report
दुष्काळ सूची से लाखनी-साकोली बाहर, किसानों के लिए राजनीतिक विवाद बढ़ा
Bhandara, Maharashtra:दुष्काळ ग्रस्त यादीतून साकोली लाखनी तालुका वगळल्याने शेतकऱ्यांवर अन्याय.... भंडारा जिल्ह्यातील लाखनी आणि साकोली तालुक्यांना दुष्काळग्रस्त यादीतून वगळण्यात आल्याने राजकीय वाद पेटला आहे. जिल्ह्यातील पाच तालुके दुष्काळग्रस्त घोषित केले असताना लाखनी-साकोलीवर अन्याय का, असा सवाल आमदार नाना पटोले यांनी उपस्थित केला आहे. हा निर्णय राजकीय सूडबुद्धीतून घेतल्याचा गंभीर आरोप करत, दोन्ही तालुक्यांचा फेरआढावा घेऊन शेतकऱ्यांना न्याय द्यावा, अशी मागणी त्यांनी केली आहे. शेतकऱ्यांच्या संतापाचा उद्रेक झाल्यास सरकार जबाबदार असेल, असा इशाराही नाना पटोले यांनी फडणवीस सरकारला दिला आहेव.0
0
Report
धौलपुर में खाद-बीज कालाबाजारी के खिलाफ कलेक्टर-एसपी ने छापा मारा
Dholpur, Rajasthan:खाद-बीज कालाबाजारी की शिकायत पर कलेक्टर-एसपी ने मारा छापा धौलपुर जिले में खाद और बीज की कालाबाजारी की मिल रही शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी.टी. और पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान बुधवार को खुद मौके पर पहुंचे और जांच की। इस दौरान डीएसटी टीम भी मौजूद रही प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर और एसपी ने सबसे पहले बस स्टैंड स्थित एक खाद-बीज की दुकान का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और गोदाम में रखे खाद-बीज के स्टॉक का मिलान किया। दुकानदार से बिक्री को लेकर पूछताछ भी की गई。 इसके बाद दोनों अधिकारी कृषि विभाग की टीम के साथ रीको औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। वहां दो गोदामों में रखे खाद-बीज के भंडारण की जांच की गई。 संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली थी कि धौलपुर से मध्यप्रदेश के किसानों को खाद-बीज बेचा जा रहा है, जिससे जिले के किसानों को परेशानी हो रही है। जांच के दौरान फिलहाल कोई बड़ी अनियमितता सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई बिक्री में पारदर्शिता लाने और किसानों को सही समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है। कलेक्टर और एसपी के खुद मैदान में उतरने से खाद-बीज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है0
0
Report
Advertisement
देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे वीरेंद्र प्रताप की तबीयत बिगड़ी
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल चौराहे पर देशी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे वीरेंद्र प्रताप मद्धेशिया की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों और डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वीरेंद्र प्रताप मद्धेशिया 11 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे थे। उनका घर छातीराम पुल के पास स्थित है, जहां देशी शराब की दुकान संचालित हो रही है। वह लंबे समय से इस दुकान को वहां से हटाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर उन्होंने आमरण अनशन शुरू किया था। बुधवार को एसडीएम सदर जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम अनशन स्थल पर पहुंची और वीरेंद्र प्रताप के स्वास्थ्य की जांच की। तबीयत खराब होने पर उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। वहां से बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान सीओ सदर अंकुर गौतम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे।0
0
Report
साइबर ठगी के पीड़ित को वापस मिले 20 हजार रुपये, श्यामदेउरवां पुलिस की कार्रवाई
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। साइबर ठगी के मामले में श्यामदेउरवां पुलिस की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 20 हजार रुपये वापस करा दिए। ठगी की रकम खाते में वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर साइबर अपराध के मामलों में कार्रवाई की जा रही है। मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में श्यामदेउरवां थाने की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के कुड़वा उर्फ मुड़कुटिया निवासी शिवा राजभर पुत्र विरेंद्र राजभर साइबर ठगी के शिकार हो गए थे। उनके 20 हजार रुपये ठगी के जरिए निकाल लिए गए थे। पुलिस टीम ने मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित किया। इसके बाद माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में ठगी की पूरी रकम पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।0
0
Report
किशनगढ़ मार्बल एरिया के गहरे पोंड में युवक की मौत, दो दिन में दूसरी घटना
Kishanganj, Bihar:किशनगढ़ में पौंड में मिला युवक का शव दो दिन में दूसरी मौत से मचा हड़कंप, मार्बल एरिया में अवैध रूप से बने गहरे पॉन्ड पर उठ रहे सवाल, सुबह पानी में तैरता मिला शव किशनगढ़ के मार्बल एरिया में अवैध रूप से बने गहरे पॉन्ड अब जानलेवा साबित हो रहे हैं। दो दिन पहले इसी क्षेत्र के एक पौंड में गिरने से युवक की मौत हो गई थी। बुधवार सुबह एक बार फिर इसी क्षेत्र के पौंड में युवक का शव तैरता मिलने से हड़कंप मच गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और खुले पड़े गहरे जलभराव वाले स्थानों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। बुधवार सुबह पौंड में शव दिखाई देने पर आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पानी से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान रामलाल नायक (26) पुत्र हनुमान नायक, निवासी करकेड़ी रूपनगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। दो दिन में दूसरी मौत, सुरक्षा इंतजामों पर सवाल मार्बल एरिया में लगातार दो दिनों के भीतर पॉन्ड में गिरने से हुई मौतों ने चिंता बढ़ा दी है। गहरे पॉन्ड के आसपास सुरक्षा के पर्याप्त इंतज़ाम हैं या नहीं, यह जांच का विषय है। यदि इन स्थानों पर चेतावनी संकेतक, सुरक्षित घेराबंदी और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय नहीं हैं, तो भविष्य में भी ऐसे हादसों का खतरा बना रह सकता है। फिलहाल गांधीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह पॉन्ड तक कैसे पहुंचा, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा。0
0
Report
Advertisement
अलवर हमला: तीन आरोपियों को 10-10 साल जेल और 10 हजार रुपये जुर्माना
Alwar, Rajasthan:अलवर में जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 साल की सजा, 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया अलवर। अलवर की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या-2 की अदालत ने प्राणघातक हमले के मामले में तीन आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश रिधिमा शर्मा ने तीनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं。 अपर लोक अभियोजक महेश चंद मीणा ने बताया कि घटना 7 मार्च 2023 की है। मनीष अपने दोस्त अजय के साथ बाइक पर सवार होकर 60 फीट रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई。 घटना के बाद एनईबी थाना पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलबाग, सोहिल और अल्ताफ को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने तीनों आरोपियों को 10-10 साल के कठोर कारावास और 10-10 हजार रुपये के जुर्माने से दंडित किया। वहीं, मामले के शेष तीन आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं。0
0
Report
लखनऊ में साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश: 5 गिरफ्तार, फर्जी खाते बनवाने का खेल
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार आश्याना पुलिस ने साइबर ठगी के गिरोह का किया पर्दाफाश भोले-भाले लोगों को पैसों का लालच देकर खुलवाते थे फर्जी बैंक खाते फर्जी आधार कार्ड और कूटरचित दस्तावेजों के जरिए बैंकों में खुलवाए जाते थे खाते साइबर ठगी की रकम मंगाने के लिए इस्तेमाल होते थे बैंक खाते और मोबाइल सिम गिरोह के कब्जे से 13 एटीएम कार्ड, 7 मोबाइल फोन और एक फर्जी आधार कार्ड बरामद 2 बैंक पासबुक, एक चेकबुक और ₹4,450 नकद भी बरामद सभासद ममता रावत के नाम की कथित फर्जी मुहर और लेटरपैड भी मिला ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लालच देकर लखनऊ लाते थे गिरोह के सदस्य फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर खुलवाए जाते थे 8 से 10 बैंक खाते कथित मास्टरमाइंड कार्तिक की भूमिका भी जांच के दायरे में देवीखेड़ा मोड़ से 13 अक्टूबर की रात पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी श्रीकान्त वर्मा और आकाश मौर्या का पूर्व आपराधिक इतिहास भी सामने आया थाना आशियाना में बीएनएस, आईटी एक्ट और एमवी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई में जुटी0
0
Report
पीपाड़ सिटी नगरपालिका बोर्ड की पहली बैठक, वार्डों की समस्याओं पर चर्चा
Jodhpur, Rajasthan:पीपाड़ सिटी नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक बुधवार को नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में नगर पालिका के सभी 35 पार्षद उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत में नगर पालिका प्रशासन की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों का स्वागत-सत्कार किया गया। बैठक के एजेंडे के बिंदु संख्या दो के तहत पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं को अध्यक्ष के समक्ष रखा। इस दौरान शहर की मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों, सौंदर्यकरण, पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। नगर पालिका अध्यक्ष आशा देवी कच्छवाह ने कहा कि पीपाड़ शहर के विकास के लिए सभी पार्षदों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया जाएगा। जनहित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर जल्द समाधान करवाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास एवं सौंदर्यकरण के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। बैठक के समापन पर भाजपा पार्षदों ने जताई नाराजगी। वहीं, बैठक के समापन के दौरान भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि उन्हें अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि पार्षदों की समस्याएं पूरी तरह सुने बिना ही नगर पालिका अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी। इसको लेकर बैठक के बाद कुछ पार्षदों में नाराजगी देखने को मिली और अधिशासी अधिकारी के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिका बोर्ड की पहली बैठक में जहां शहर के विकास और वार्डों की समस्याओं को लेकर चर्चा हुई, वहीं बैठक के अंत में सामने आई नाराजगी ने नगर पालिका की आगामी बैठकों में आपसी समन्वय और संवाद को लेकर सवाल खड़े कर दिए।0
0
Report
Advertisement
सचिन पायलट ने किशनगढ़ में दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि दी
Kishanganj, Bihar:अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पंजाब प्रभारी सचिन पायलट बुधवार को किशनगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने आरके हाउस पहुंचकर आरके मार्बल ग्रुप के संस्थापक परिवार के वरिष्ठ सदस्य स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। सचिन पायलट ने स्वर्गीय कंवरलाल पाटनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने आरके मार्बल ग्रुप के चेयरमैन अशोक पाटनी, सुरेश पाटनी और विमल पाटनी से मुलाकात की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। परिजनों से बातचीत के दौरान पायलट ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति मिलने की कामना की। इस अवसर पर सचिन पायलट ने कहा कि -कंवरलालजी को श्रद्धांजलि देने आया हूं। उम्मीद करता हूं कि प्रभु उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। पायलट का यह दौरा शोक संवेदना व्यक्त करने के उद्देश्य से रहा। उन्होंने दिवंगत कंवरलाल पाटनी को श्रद्धासुमन अर्पित कर परिवार के प्रति अपनी आत्मीय संवेदनों प्रकट कीं। इस मौके पर उनके साथ विधायक विकास चौधरी, पूर्व विधायक नाथूराम सिनोदिया, पूर्व विधायक राकेश पारीक, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू गुप्ता सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
कोटगेट स्पा सेंटरों पर छापे: 5 टीमों की कार्रवाई, 8 लोग हिरासत में
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर कोटगेट पुलिस की स्पा सेंटरों पर कार्रवाई कोटगेट थाना क्षेत्र में करीब आधा दर्जन स्पा 센टरों का निरीक्षण किया गया थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी की टीम ने कार्रवाई की स्पा सेंटरों की जांच के लिए मैदान में उतरीं 5 पुलिस टीमें 20 पुलिसकर्मियों ने मिलकर चेकिंग अभियान चलाया कार्रवाई के दौरान 8 लोगों को हिरासत में लिया गया स्पा सेंटरों में गतिविधियों की जांच, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप0
0
Report
बरेली में सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम की वापसी, युवाओं के लिए प्रेरणा
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली में आज भारतीय वायु सेना की मशहूर सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने अपना प्रदर्शन किया, 2018 में आखिरी बार प्रदर्शन करने के बाद यह टीम शहर में वापसी कर रही है। इस बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्रों तथा आम नागरिकों को दुनिया की सबसे खास एरियल डिस्प्ले टीमों में से एक को देखने का मौका मिलेगा। भारतीय वायु सेना की हेलीकॉप्टर एरोबैटिक डिस्प्ले टीम 'सारंग' को दुनिया की चुनिंदा सैन्य डिस्प्ले टीमों में शामिल होने का अनूठा गौरव प्राप्त है। स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) 'ध्रुव' को उड़ाते हुए, यह टीम क्लोज़-फॉर्मेशन फ़्लाइंग में असाधारण सटीकता का प्रदर्शन करती है, जिसके लिए बेहतरीन कौशल, अनुशासन और टीम वर्क की ज़रूरत होती है। यह शानदार प्रदर्शन न केवल इसके पायलटों की कुशलता को दर्शाता है, बल्कि भारत के स्वदेशी एयरोस्पेस उद्योग की बढ़ती क्षमताओं को भी उजागर करता है। अपनी शुरुआत से ही, सारंग ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर [$]International एयर शो में भारतीय वायु सेना का प्रतिनिधित्व किया है और अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया है। जीवंत रंगों वाले ये हेलीकॉप्टर - जो उस मोर का प्रतीक हैं जिसके नाम पर टीम का नाम रखा गया है - शालीनता, साहस और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक हैं। सारंग का प्रदर्शन इसलिए भी खास है क्योंकि यह सैन्य विमानन की उत्कृष्टता को आम लोगों के करीब लाता है। युवाओं, खासकर छात्रों के लिए, इन शानदार प्रदर्शनों को देखना विमानन, विज्ञान, तकनीक और सशस्त्र बलों में करियर की संभावनाओं के बारे में एक प्रेरणादायक अनुभव हो सकता है। यह टीम वर्क और सटीकता के व्यावहारिक प्रयोग को देखने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान करता है — ऐसे मूल्य जो केवल उड़ान के क्षेत्र तक ही सीमित नहीं हैं। बरेली में अपने प्रदर्शन के माध्यम से, सारंग एक बार फिर युवा मस्तिष्कों को प्रेरित करने, नवाचार और रोमांच की भावना को बढ़ावा देने और भारतीय वायु सेना की ऑपरेशनल उत्कृष्टता को प्रदर्शित करने का प्रयास करेगी।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में क्षेत्रीय विवाद: किन्नरों के दो गुटों के बीच भिड़ंत, नौसड़ चौकी पर प्रदर्शन
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: क्षेत्र को लेकर नौसड़ पुलिस चौकी पर किन्नरों का हंगामा। गोरखपुर के गीडा इलाके में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद सामने आया है। मंगलवार को एक गुट की शिष्याओं के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। इसके विरोध में बुधवार को करीब 50 किन्नरों ने गिडा थाने की नौसड़ पुलिस चौकी पहुंचकर घेराव किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भीड़ जुटने के बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया। अधिकारियों के समझाने और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद मामला शांत हुआ। पूरा मामला गोरखपुर के गीडा थाना इलाके का है, जहां क्षेत्र में यजमानों से त्यौहारों व अन्य मांगलिक अवसरों पर मिलने वाले नेग उपहार की वसूली करने को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। बुधवार को नैना किन्नर के नेतृत्व में करीब 50 किन्नर नौसड़ चौकी पहुंचे और घेराव कर विरोध जताया। नैना किन्नर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि मंगलवार को उनकी शिष्याएं कंचन, वर्षा, करीना और हर्षिता रोज की तरह अपने क्षेत्र में गई थीं। इसी दौरान दूसरे गुट के सैकड़ों किन्नर वहां जुट गए और गाली-गलौज करते हुए उनकी शिष्याओं के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोप है कि उन्हें दोबारा उस क्षेत्र में नहीं आने की धमकी भी दी गई। नैना किन्नर का कहना है कि उनके समुदाय के बुजुर्ग पहले ही क्षेत्र का बंटवारा कर चुके हैं और लंबे समय से उसी व्यवस्था के तहत काम हो रहा था। उनका आरोप है कि अब दूसरा गुट उनके क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। चौकी पर बड़ी संख्या में किन्नरों के पहुंचने से पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। काफी देर तक चौकी पर गहमागहामी बनी रही। बाद में पुलिस अधिकारियों ने तहरीर के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। फिलहाल, पुलिस की कार्रवाई को लेकर सबकी नजरें टिकी हैं।0
0
Report
गोलघर की चटोरी गली में रास्ता बंदी, व्यापारियों ने किया भारी विरोध
Gorakhpur, Uttar Pradesh:स्लग: गोलघर की चटोरी गली में रास्ता बंद होने पर व्यापारियों का आक्रोश, बाजार बंद। गोरखपुर के गोलघर स्थित मशहूर चटोरी गली में रास्ता बंद होने से नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद कर विरोध जताया। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ साल से रास्ता बाधित होने और जगह-जगह बैरियर लगाए जाने के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से कारोबार पर भी असर पड़ा है। व्यापारियों का दावा है कि दुकानों की बिक्री में 50 से 60 प्रतिशत तक गिरावट आई है, जबकि किराया तीन से चार गुना तक बढ़ गया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि रास्ता खोलने और बढ़े हुए किराये के मामले में निर्णय होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना होगा कि नगर निगम और जिला प्रशासन इस समस्या के समाधान के लिए क्या कदम उठाते हैं।0
0
Report
हल्द्वानी के विधायक सुमित हृदयेश ने फोन टैपिंग और सुरक्षा खतरे का आरोप लगाया
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर आशंका जताई है। विधायक का दावा है कि प्रदेश में एक बड़ा गैंग सक्रिय है जो नेताओं के फोन टैप कर रहा है। सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ उनके पूरे परिवार के फोन भी टैप किए जा रहे हैं। विधायक ने आशंका जताई कि उनकी गाड़ी का कभी भी एक्सीडेंट कराया जा सकता है। भावुक होते हुए सुमित हृदयेश ने कहा कि उनका जीवन खतरे में है और उन्हें और उनके बच्चों को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने आगामी विधानसभा सत्र के दौरान गैर सैण में आत्मदाह करने की भी चेतावनी दी। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के इन गंभीर आरोपों के बाद हल्द्वानी से लेकर देहरादून तक सियासी हलचल तेज हो गई है। सुमित हृदयेश का आरोप है कि एक प्राइवेट एंटरप्राइज से जुड़ा गैंग इस पूरे मामले में सक्रिय है और इसमें कुछ बड़े लोग भी शामिल हैं। विधायक का दावा है कि उनके परिवार के फोन टैप किए जा रहे हैं। विधायक ने यह भी आशंका जताई कि AI तकनीक का इस्तेमाल कर उनकी फर्जी कॉल रिकॉर्डिंग और वीडियो तैयार कर कभी भी वायरल किए जा सकते हैं। सुमित हृदयेश के मुताबिक उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से भी की थी। इसके अलावा 24 अप्रैल 2025 में उन्होंने एसएसपी को लिखित शिकायत भी दी थी। सुमित हृदयेश, कांग्रेस विधायक “मेरा जीवन खतरे में है... मुझे न्याय चाहिए... मुझे और मेरे बच्चों को मार देंगे।” विधायक ने कहा कि वह गैरसैंण विधानसभा सत्र के दौरान आत्मदाह करेंगे, इस दौरान रामनगर के संजय नेगी और बाजपुर के सोनू शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। सुमित हृदयेश ने कहा कि अगर संजय नेगी और सोनू शर्मा को कांग्रेस में शामिल करा दिया जाए, तो वह अपनी विधायकी छोड़ने को तैयार हैं। सुमित हृदयेश “संजय नेगी और सोनू शर्मा को कांग्रेस में जॉइन करा दो, मैं विधायकी छोड़ दूंगा।” अब सवाल यह है कि विधायक द्वारा लगाए गए इन गंभीर आरोपों पर पुलिस और सरकार का क्या रुख रहता है? क्या विधायक की शिकायत पर जांच होगी और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी? फिलहाल सुमित हृदयेश के आरोपों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल जरूर बढ़ा दी है।0
0
Report
Advertisement
