281001
Mathura: घने कोहरे और भीषण सर्दी ने बढ़ाई परेशानी, जनजीवन प्रभावित
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में भीषण सर्दी के चलते तीन दिन के अलर्ट का असर दिखाई दिया। आज सुबह जनपद घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा जिससे दृश्यता मात्र 10-15 फीट तक सीमित हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे और शहर के अंदर वाहन धीमी रफ्तार से चलते नजर आए। फॉग लाइट जलाने के बाद भी वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिन में कोहरा कुछ हल्का जरूर हुआ, लेकिन वायुमंडल में धुंध छाई रही, जिससे धूप नहीं निकल सकी। गलन के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम ने ग्राम पंचायतों के नवाचारों से गांवों के विकास की दिशा दिखाई
Bharatpur, Rajasthan:एंकर--सेवा संकल्प अभियान-जनसेवा ही प्रभु सेवा के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को वर्चुअल आयोजित समारोह में पंचायतीराज जनप्रतिनिधि सम्मेलन में संवाद कर ग्राम प्रशासकों से विकास कार्यों एवं किए गए नवाचारों के बारे में जानकारी ली। भरतपुर कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित लाइव समारोह में लुधावई ग्राम पंचायत प्रशासक गौरव सरपंच ने संवाद कर अंडरपास निर्माण एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के बारे में जानकारी देकर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास का रास्ता गांवों से होकर मजबूत होगा तो निश्चित रूप से प्रदेश एवं देश के 2047 में विकसित होने की संकल्पना साकार होगी। उन्होंने प्रदेशभर में सरपंचों द्वारा किए गए विकास कार्योें एवं नवाचारों से एक दूसरे को प्रेरणा लेकर गांवों को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाते हुए चहुंमुखी विकास कराने की बात कही। इस अवसर पर लुधावई ग्राम प्रशासक गौरव सरपंच ने बताया कि गांवों में विकास के लिए बजट की कमी नहीं रही, हर क्षेत्र में विकास के कार्य किए गए है। उन्होंने लुधावई में रेल्वे अंडरपास निर्माण के लिए किए गए प्रयास एवं शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार के लिए किए गए नवाचारों की विस्तार से जानकारी देकर सरपंचों को प्रशासक नियुक्त करने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर कमर चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मृदुलसिंह, जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, गिरधारी गुप्ता, सेवर विकास अधिकारी विनय मित्र, जिलेभर के सरपंच, ग्राम पंचायत प्रशासक सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।0
0
Report
पानीपत से पूर्वांचल के लिए गरीब रथ का ठहराव और नई ट्रेनें मांग
Panipat, Haryana:पानीपत। छठ पूजा और दिवाली के दौरान पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों के लिए पर्याप्त रेल सुविधाएं नहीं होने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पूर्वांचल समाज के लोगों ने सचिवालय से रेलवे स्टेशन तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे से पानीपत स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का ठहराव देने और पूर्वांचल के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाने की मांग की। पूर्वांचल समाज की पूर्व जिला अध्यक्ष मधु शुक्ला ने कहा कि पानीपत में बड़ी संख्या में बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोग रहते हैं तथा बड़ी संख्या में लोग औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं। इसके बावजूद पूर्वांचल जाने के लिए पर्याप्त रेल सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि आम्रपाली एक्सप्रेस में भीड़ इतनी अधिक रहती है कि यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने रेलवे से गरीब रथ एक्सप्रेस का पानीपत स्टेशन पर कम से कम दो मिनट का ठहराव देने की मांग की। साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे बढ़ाने की मांग की। शुक्ला ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री, तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सांसद को भी मांगपत्र दिए जा चुके हैं। पूर्वांचल समाज के मनोज सिंह ने कहा कि पहले पानीपत में सरयू-यमुना, शहीद एक्सप्रेस और आम्रपाली जैसी ट्रेनें रुकती थीं, लेकिन अब केवल आम्रपाली एक्सप्रेस का ठहराव है। उन्होंने कहा कि गरीब रथ, शहीद एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की जरूरत है। उन्होंने कहा कि छठ और दिवाली के समय यात्रियों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। ऐसे में पानीपत से पूर्वांचल के लिए नई ट्रेन चलाने की भी जरूरत है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे रेल पटरियों पर धरना देने को मजबूर होंगे।0
0
Report
सांगोद में 56 करोड़ से अधिक विकास कार्यों का शिलान्यास, किसानों को पानी मिलेगा
Kota, Rajasthan:सांगोद विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने 56 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें हरीश चन्द्र सागर परियोजना के तृतीय चरण के तहत मुख्य नहर और माइनरों की पक्की लाइनिंग का 21.77 करोड़ रुपए का काम शामिल है। इस काम से 50 से ज्यादा गांवों के किसानों को अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य है। वहीं चतरपुरा, राजगढ़, घाटोलिया और अमृतकुआं में करीब 15.6 करोड़ रुपए की लागत से चार नए 33 केवी जीएसएस की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा हींगी से सहीपुर डामरीकरण सड़क और कई ग्रामीण क्षेत्रों में नई जीएसबी सड़कों के निर्माण कार्य भी शुरू किए गए। जनसभा में मंत्री नागर ने युवाओं और जनप्रतिनिधियों से पद की लालसा छोड़ निष्काम भाव से जनसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। वहीं उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सांगोद में विकास की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और क्षेत्र को विकास का मॉडल बनाने का लक्ष्य है。0
0
Report
Advertisement
दूदू के सुनाडिया गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण आग, चालक बच गया
Dudu, Rajasthan:दूदू (जयपुर)\n\nदूदू क्षेत्र के सुनाडिया गांव में कड़बी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग।\nआग की लपटों से घिरा ट्रैक्टर ट्राली, आग की चपेट में आकर ट्रैक्टर ट्राली बनी कबाड़।\n ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई।\nसूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने से पहले ही ट्रैक्टर ट्राली जल चुके थे। \nआग लगने के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।\nघटना के बाद मौके पर लोगों की जमा हुई भीड़, लोगों में मची अफरातफरी।0
0
Report
जोधपुर में पौधरोपण पर हाईकोर्ट ने गोचर भूमि पहचान के लिए समय बढ़ाया
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर में पौधरोपण को लेकर दायर जनहित याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने गांव खोखरिया के निकट उपलब्ध गोचर भूमि की पहचान कर जानकारी पेश करने के लिए राज्य सरकार को अतिरिक्त समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 12 अक्टूबर को होगी। जस्टिस विनीत कुमार माथुर और जस्टिस चंद्रशेखर शर्मा की खंडपीठ ने ओमाराम चौधरी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई की। कोर्ट के 23 सितंबर के निर्देशों की पालना में याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी ने शपथ पत्र पेश किया। इसमें बताया गया कि मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 100 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। कोर्ट ने आदेश की पालना पर संतोष जताया। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एएजी सज्जन सिंह राठौड़ ने बताया कि जोधपुर शहर और आसपास पौधरोपण के लिए कई स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन स्थानों की पहचान में अधिवक्ताओं ने भी सहयोग किया है। सरकार ने बताया कि खोखरिया के पास सबसे नजदीकी गोचर भूमि की जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए अधिकारियों से आवश्यक तथ्य मांगे गए हैं। एएजी ने जानकारी जुटाने के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया।0
0
Report
कोटा में गांधी जयंती पर बैंक अधिकारी मांगों के लिए कैंडल मार्च
Kota, Rajasthan:कोटा.. महात्मा गांधी जयंती के मौके पर बैंक अधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर कोटा में कैंडल मार्च निकाला। वी बैंकर्स ऑफिसर्स एसोसिएशन राजस्थान के बैनर तले यह मार्च जेडीबी सर्किल से शुरू होकर नाग नागिन मंदिर तक पहुंचा। संगठन ने बैंकों में बढ़ते काम के दबाव, देर रात तक काम कराने और छुट्टी के दिन भी दफ्तर बुलाने की व्यवस्था पर सवाल उठाए। मार्च के दौरान हाल ही में सड़क हादसों में जान गंवाने वाले दो बैंक अधिकारियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। संगठन ने सार्वजनिक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, समान काम के लिए समान वेतन, खाली पदों पर स्थायी भर्ती और कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने समेत कई मांगें उठाईं। बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड और CCTV की व्यवस्था, पारदर्शी ट्रांसफर और प्रमोशन पॉलिसी और थर्ड पार्टी उत्पादों की जबरन बिक्री पर रोक की मांग भी रखी गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को देशव्यापी स्तर तक ले जाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने NDPS मामले में कांस्टेबल को राहत, धारा 8/29 आरोप रद्द
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने एनडीपीएस मामले में राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल को राहत देते हुए उसके खिलाफ धारा 8/29 के तहत लगाए गए आरोप को रद्द कर दिया। जस्टिस फरजंद अली ने कहा कि किसी आरोपी से संबंध या सामान्य तौर पर सहयोग का आरोप अपने आप में आपराधिक षड्यंत्र या अपराध में मदद करने का आधार नहीं बन सकता। अभियोजन को आरोपी की भूमिका का स्पष्ट और ठोस विवरण देना जरूरी है। मामला चित्तौड़गढ़ जिले के चक्तिया गांव में फरवरी 2023 में हुई नारकोटिक्स कार्रवाई से जुड़ा है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने रमेश्वर और कालू सहित अन्य आरोपियों के परिसरों में तलाशी लेकर अफीम, डोडा पोस्त और कुछ टैबलेट बरामद करने का दावा किया था। बाद में भेरूलाल को सह-आरोपियों के बयानों के आधार पर जांच में शामिल किया गया। याची की ओर से अधिवक्ता मुक्तेश माहेश्वरी ने पैरवी की। अभियोजन के अनुसार भेरूलाल के पास से 68,500 रुपए नकद मिले थे। आरोप था कि यह राशि गिरफ्तार आरोपी को अधिकारियों से राहत दिलाने के लिए दी जानी थी। हालांकि हाईकोर्ट ने पाया कि रिकॉर्ड में भेरूलाल द्वारा मादक पदार्थ की खरीद, परिवहन, भंडारण, बिक्री या अन्य किसी विशिष्ट गतिविधि में शामिल होने का विवरण नहीं है। कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के तूफान सिंह फैसले का उल्लेख करते हुए कहा कि एनडीपीएस एक्ट की धारा 67 के तहत दर्ज बयान को इकबालिया बयान के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। जांच अधिकारी के अनुसार भेरूलाल न तो बरामदगी स्थल पर मौजूद था और न उसके कब्जे से मादक पदार्थ मिला। हाईकोर्ट ने पुनरीक्षण याचिका स्वीकार करते हुए 6 दिसंबर 2023 का आरोप तय करने संबंधी आदेश निरस्त कर दिया और भेरूलाल को धारा 8/29 के आरोप से डिस्चार्ज कर दिया।0
0
Report
राजस्थान HC ने डोडा पोस्त के व्यावसायिक मात्रा तस्करी मामले में जमानत खारिज की
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बीकानेर के देशनोक थाना क्षेत्र में वाणिज्यिक मात्रा से अधिक डोडा पोस्त तस्करी के आरोपी निर्मल सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी है। जस्टिस संदीप शाह की एकलपीठ ने एनडीपीएस अधिनियम की धारा 37 के कड़े प्रावधानों और भारी मात्रा में मादक पदार्थ की बरामदगी के मद्देनजर आदेश दिया। मामले के अनुसार, 16 अगस्त 2024 को देशनोक पुलिस ने अमृतसर-जामनगर भारतमाला रोड पर गश्त के दौरान एक संदिग्ध ट्रक से 6 प्लास्टिक कट्टों में 105.970 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया था। वाहन में बैठे पंजाब निवासी निर्मल सिंह को गिरफ्तार किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने धारा 42 के पालन न होने, स्वतंत्र गवाह की अनुपस्थिति और एफएसएल रिपोर्ट में डोडा पोस्त की जगह अफीम डोडे के पिसे टुकड़े लिखे होने के आधार पर राहत मांगी। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी अगस्त 2024 से जेल में है और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। वहीं लोक अभियोजक ने विरोध करते हुए कहा कि यह गश्त के दौरान अचानक हुई जब्ती है, जिस पर धारा 43 लागू होती है। साथ ही एफएसएल रिपोर्ट के अनुसार जब्त पदार्थ डोडा पोस्त की कानूनी परिभाषा में आता है। हाईकोर्ट ने माना कि जब्त मात्रा 50 किलोग्राम की वाणिज्यिक सीमा से दोगुने से भी अधिक है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल आपराधिक रिकॉर्ड न होने या हिरासत की अवधि के आधार पर धारा 37 के प्रतिबंधों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।0
0
Report
जमुई सदर अस्पताल में HIV पॉजिटिव गर्भवती का सुरक्षित प्रसव, स्थानीय स्तर पर इलाज संभव
Jamui, Bihar:जमुई सदर अस्पताल में अब गंभीर मामलों में भी मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जमुई के झाझा में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया था। उन्होंने जिला स्तर पर 36 तरह के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने और अनावश्यक रूप से मरीजों को बाहर रेफर नहीं करने की बात कही थी। इसी के बाद अब जमुई सदर अस्पताल में एक HIV पॉजिटिव गर्भवती महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया है। इससे पहले गंभीर संक्रमण वाली गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए पटना रेफर किया जाता था। लेकिन इस बार सदर अस्पताल में ही चिकित्सकीय टीम ने आवश्यक सावधानियों और संक्रमण नियंत्रण प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रसव कराया। प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और चिकित्सकीय टीम की निगरानी में यह प्रसव कराया गया। लिहाजा, इसे सदर अस्पताल में गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने झाझा में कहा था कि जिला स्तर पर 36 तरह के ऑपरेशन की सुविधा विकसित की जाएगी और अनावश्यक रेफरल पर कार्रवाई की जाएगी। जमुई सदर अस्पताल में अब तक गंभीर मामलों को पटना रेफर किए जाने की व्यवस्था के बीच HIV पॉजिटिव गर्भवती का यहीं सुरक्षित प्रसव कराया जाना, मुख्यमंत्री की उस घोषणा के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में हो रहे बदलाव का एक उदाहरण सामने आया है।0
0
Report
Advertisement
गोला में गोवंश अवशेष मिलने पर ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र के धौसहर उर्फ बेलवाबारी गांव की हैं...समय माता मंदिर मार्ग पर धन निरंकार आश्रम के पास शुक्रवार सुबह करीब छह बजे सड़क किनारे गोवंशीय अवशेष मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। मामले का सामने आने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और अवशेषों को वहां से हटवाकर जेसीबी की मदद से जमीन में दफना दिया गया। लेकिन अवशेष हटने के बाद भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए और देखते ही देखते गोला-कौड़ीराम मार्ग को जाम कर दिया गया। सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डाल रख दी गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए गोला पुलिस के साथ बांसगांव और गगहा थाने से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। ग्रामीणों की ओर से दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि भोर के समय पशुओं को काटने के बाद उनके मांस वाले हिस्से वहां से ले जाए गए और अवशेष आश्रम के पास छोड़ दिए गए। कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि सुबह टहलने वालों के पहुंचने पर मौके पर मौजूद कुछ लोग वहां से भाग निकले। हालांकि, इन दावों की पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस अब पूरे मामले की वास्तविक स्थिति, घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों और संदिग्ध लोगों की पहचान की जांच कर रही है।।सड़क जाम की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी का स्पष्ट भरोसा मिलने तक सड़क खोलने को तैयार नहीं हुए। ग्रामीणों ने घटना में शामिल लोगों की पहचान कर गिरफ्तारी के साथ-साथ इलाके में पशु तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क की भी जांच की मांग की। करीब एक घंटे तक चले मान-मनौव्वल के बाद गोला कोतवाल सीपी पांडेय ने 36 घंटे के भीतर आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क से ट्रैक्टर-ट्रॉली और पेड़ की डाल हटाई और यातायात बहाल हो सका। इस मामले में भाजपा नेता रतनप्रकाश दुबे, अवनीश कुमार, नवल किशोर दुबे, देवेश पांडेय, केशभान यादव और अमित कुमार समेत अन्य लोगों ने संयुक्त हस्ताक्षर वाली तहरीर पुलिस को दी है। तहरीर में मामले में कड़ी कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की गई है। गोरखपुर के गोला में गोवंशीय अवशेष मिलने के बाद जिस तरह से ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर दिखाई दिया, उसने पुलिस-प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी कर दी। फिलहाल पुलिस ने 36 घंटे में आरोपितों की गिरफ्तारी का भरोसा दिया है। अब जांच के बाद ही साफ होगा कि इस घटना के पीछे कौन लोग हैं और अवशेष यहां तक कैसे पहुंचे। बाईट: राजेश त्रिपाठी, क्षेत्रीय विधायक। फिलहाल पुलिस घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपितों की पहचान के लिए संभावित साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है।0
0
Report
मिर्च के खेत में लापता युवक का शव मिला, इलाके में हड़कंप
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिला में इलाज के बाद घर लौटते समय लापता हुए युवक का शव मिर्च के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला सराय अकिल थाना क्षेत्र के कदिरपुर नेवादा गांव का है। गुरुवार शाम इलाज के बाद घर लौट रहा नीरज सिंह अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पूरी रात युवक का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह कदिरपुर नेवादा गांव के बाहर मिर्च के खेत में युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव की पहचान लापता नीरज सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि शव पर चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
RLD का दावा: यूपी में 100 सीटें लड़ना चाहता, सहारनपुर की तीन सीटें खास
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने सीट बंटवारे को लेकर अपनी दावेदारी बढ़ा दी है। RLD के प्रदेश महासचिव चौधरी अय्यूब हसन ने कहा है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में करीब 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। इससे पहले RLD की ओर से लगभग 60 सीटों पर दावेदारी की चर्चा सामने आई थी। ऐसे में 100 सीटों की मांग के साथ पार्टी ने गठबंधन में अपने हिस्से को लेकर बड़ा दावा पेश किया है। चौधरी अय्यूब हसन के मुताबिक, RLD पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वांचल तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ चुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के नेताओं को भी टिकट देने की तैयारी में है। हालांकि, उम्मीदवारों और सीटों को लेकर अंतिम फैसला गठबंधन स्तर पर होने वाली बातचीत के बाद ही होगा। सहारनपुर जिले में भी RLD की संभावित दावेदारी को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो सकती है। पार्टी पहले से ही बेहट और सहारनपुर देहात विधानसभा सीटों पर अपनी दावेदारी जता चुकी है। अब रामपुर मनिहारान विधानसभा सीट को लेकर भी RLD की नजर बताई जा रही है। मौजूदा विधानसभा में रामपुर मनिहारान सीट से BJP के देवेंद्र कुमार निम विधायक हैं। यदि RLD की दावेदारी तीनों सीटों तक पहुंचती है, तो आगामी दिनों में सहारनपुर की इन सीटों को लेकर NDA के भीतर सीट बंटवारे की बातचीत महत्वपूर्ण हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA पर बड़ा हमला, परिवार-दौलत तक सीमित?
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- अखिलेश यादव के PDA पर ओम प्रकाश राजभर का बड़ा हमला, राजभर बोले- अखिलेश का PDA हर हफ्ते अपना रंग बदलता है,, ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा- अब PDA का मतलब परिवार और दौलत रह गया है,, राजभर ने कहा- PDA पूरा करने के लिए अब अपराधी की तलाश बाकी है,, सपा के राज्यसभा टिकट को लेकर भी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा,, सुभासपा के बागी विधायकों के सपा से संपर्क के सवाल पर बोले- वे चुनाव से पहले से ही सपा में हैं,, विधायकों को पार्टी से निकालने के सवाल पर राजभर का तंज- जो खुद मर रहा है, उसे क्यों मारने जाएं,, राज्यसभा चुनाव को लेकर राजभर ने NDA प्रत्याशियों की जीत का दावा किया,, बोले- BJP और NDA के जितने भी उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे सभी जीतेंगे,, अम्बेडकरनगर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सपा पर जमकर बरसे ओम प्रकाश राजभर0
0
Report
छिंदवाड़ा चेन स्नैचिंग: तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने की चेन व कार बरामद
Chhindwara, Madhya Pradesh:चेन स्नैचिंग मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा, 3 लाख की सोने की चेन और 7 लाख की कार बरामद छिंदवाड़ा में कोतवाली थाना पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई करीब 7 लाख रुपये कीमत की कार बरामद की है. पकड़े गए आरोपियों में एक अपचारी बालक भी शामिल है. पुलिस के अनुसार, 18 सितंबर 2026 की शाम करीब 7:20 बजे एक व्यक्ति डीडीसी कॉलेज के गेट के पास से घर लौट रहा था. इसी दौरान सफेद रंग की कार से आए अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर मारपीट की और गले में पहनी करीब 20 ग्राम वजनी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. पुलिस टीम ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेम थापा उर्फ शुभम, निवासी नया बसेरा मल्टी नेहरू नगर भोपाल को पकड़ा. पुछ्छाछ में उसने अपने साथी राजेंद्र सिंह उर्फ रन्नी, निवासी कोलार रोड भोपाल और एक अपचारी बालक के साथ वारदात करना स्वीकार किया. पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने वारदात के लिए कार का इस्तेमाल किया था.कार के नंबर में बदलाव कर उसे छिंदवाड़ा लाया गया था.पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सोने की चेन बरामद कर ली है. मामले में तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेम थापा के खिलाफ भोपाल में हत्या के प्रयास और मारपीट सहित पांच मामले तथा राजेंद्र सिंह के खिलाफ भोपाल और हैदराबाद में चोरी के मामले दर्ज हैं. बाइट - आशीष धुर्वे थाना प्रभारी कोतवाली छिंदवाड़ा0
0
Report
सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलते समय दम घुटने से मौत, एक घायल गंभीर
Chhindwara, Madhya Pradesh:सैप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने उतरे 2 युवक .एक की मौत और एक की हालत गंभीर. गैस रिसाव मानी जा रही मौत की वजह छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र के कुर्सी ढाना गांव में शुक्रवार को नए बने सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई .दोनों टैंक के अंदर उतरे थे उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और हालत बिगड़ने लगी इसके बाद दोनों बेहोश हो गए .मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को तुरंत टैंक से बाहर निकाला. उन्हें गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया. दोनों का अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया गया . जानकारी के अनुसार, कुर्सी ढाना में पिछले दिनों सेप्टिक टैंक बनाया गया था शुक्रवार को उसकी सेंटरिंग खोलने के लिए मोहन और दियालाल टैंक के अंदर उतरे थे इसी दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी. इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई. वहीं दियालाल का इलाज चल रहा है. आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर गैस रिसाव के कारण दोनों बेहोश हुए. दोनों युवक कुर्सी ढाना के रहने वाले हैं.तामिया सिविल अस्पताल में इलाज के बाद दियालाल को छिंदवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां दियालाल की हालत गंभीर बताई जा रही है.0
0
Report
Advertisement
