281001
Mathura - डीसीएम की गाड़ी ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में टकराई , तीन की मृत्यु एक घायल
Mathura, Uttar Pradesh:दिल्ली मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग छत के समीप तेज रफ्तार डीसीएम गाड़ी आगे चल रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई . जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई ,एक घायल हो गया पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हादसा ड्राइवर को नींद की झप्पी आने पर होने का अनुमान लगाया गया पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो: माराफारी में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, 1.8 ग्राम बरामद
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के माराफारी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई। नशे के सौदागर को किया गिरफ्तार। ब्राउन शुगर बेचते हुए 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पास से 1.8 ग्राम ब्राउन शुगर और 8450 रुपये नकद बरामद। बताते चले कि बोकारो में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान देखने को मिला जहां पुलिस ने लंबे समय से मिल रही सूचना के बाद नशे के कारोबार करनेवाले शख्स की गिरफ्तार कर लिया। बोकारो के माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से ब्राउन शुगर के साथ नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस का कहना है आरोपी कई पुड़िया पहले ही बेच चुका था। पकड़े गए आरोपी के आधार पर नशे के अन्य सोदागर के खिलाफ भी पुलिस अभियान तेज होगा। मामला है माराफारी थाना क्षेत्र के डुमरो गांव का। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गनी अंसारी नामक व्यक्ति पॉकेट में ब्राउन शुगर की पुड़िया लेकर बिक्री कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम ने डुमरो में छापेमारी कर 50 वर्षीय गनी अंसारी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद कागज में लिपटी ब्राउन शुगर की 2 पुड़िया बरामद हुई। वजन 1.8 ग्राम। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो अब तक 18 पुड़िया बेच चुका है। बिक्री से मिले 8,450 रुपये नकद भी उसके पास से जब्त किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(a)/22(a) के तहत माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज किया है।0
0
Report
झारखंड विधानसभा मानसून सत्र की तैयारी: उच्चस्तरीय बैठक में संचालन पर चर्चा
Ranchi, Jharkhand:षष्ठम् झारखंड विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ अपने कार्यालय कक्ष में उच्चस्तरीय बैठक की।जिसमें सदन की कार्यवाही सही तरीके से चल सके। इसपर चर्चा की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा आहुत होने से पहले परिपाटी रही है कि उच्च स्तरीय पदाधिकारी के साथ सदन के सफल संचालन के लिए बैठक की जाती है और उसी के तहत या बैठक हुई। पिछले विधानसभा जो संचालित हुआ है।उसमें जो कमी बेसी रही है। उस पर भी चर्चा की गई है। ताकि आने वाले समय में उस कमी को दूर कर सके।उन्होंने कहा कि सामान्य तरीके से विधानसभा चलेगा। पक्ष विपक्ष सौहाद्रपूर्ण वातावरण में अपनी बातों को रखेंगे। जो शिकवा शिकायत रहेगी। उसका भी निराकरण किया जाएगा।0
0
Report
AIMIM के अख्तरुल ईमान ने UCC के समर्थन पर भाजपा को निशाना बनाया
Kishanganj, Bihar:AIMIM के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन के समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन कर बंगलादेश और पाकिस्तान में लागू करने की मांग पर भड़के। वही पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में एक युवक द्वारा जूता फेंके जाने की घटना का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध करना हमारा हक और अधिकार है। सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ राजनेता हर मामले में न्यायालय में नहीं जाते, बल्कि सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर अपनी आवाज बुलंद करते हैं। पप्पू यादव द्वारा राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर गेरुआ वस्त्र धारण कर सदन के बाहर प्रदर्शन करने को लेकर अख्तरुल ईमान ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि गेरुआ रंग किसी की बपौती नहीं है। भाजपा को राम और उनका व्यवहार बताते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग खुद को रामभक्त बताते हैं, उनमें रामजी के चरित्र का अंश होना चाहिए। अख्तरुल ईमान के अनुसार भाजपा ने पहले राम का राजनीतिकरण किया और अब चंदा चोरी की घटना से लगता है कि उसका व्यवसायीकरण भी कर दिया गया है। उन्होंने देश की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य के साथ हुए इस व्यवहार पर त्वरित कार्रवाई की मांग की है। इसी बीच बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन ने समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन करते हुए कहा कि इसकी जरूरत भारत ही नहीं, बांग्लादेश और पाकिस्तान में भी है। इस बयान पर अख्तरुल ईमान ने तस्लीमा नसरीन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तस्लीमा नसरीन बड़बोलेपन की शिकार हैं और कुछ अभद्र तथा असंवैधानिक बातें बोलकर मशहूर होना चाहती हैं। अख्तरुल ईमान ने उन्हें बिकाऊ लेखिका बताते हुए पूछा कि उनकी औकात क्या है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो वे बांग्लादेश जाकर दिखा दें, वहां उनके सर का एक बाल भी माथे पर नहीं बचेगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की हुकूमत ने उन्हें दोबारा भारत में शरण दी है और भाजपा हर वह काम करती है जिससे मुसलमानों को चिढ़ाया जा सके।0
0
Report
Advertisement
जशपुर: 21 किग्रा गांजे के साथ लक्जरी कार जब्त, आरोपी मौके से फरार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर - नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ऑपरेशन आघात को मिली बड़ी सफलता, लग्जरी कार से पुलिस ने 21 किलो गांजा (कीमती 10 लाख 50 हजार) किया जब्त, मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध कार का पुलिस कर रही थी पीछा, पुलिस को देखकर गांजे से भरी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, आरोपी कार छोड़कर मौके से फरार, पत्थलगांव पुलिस की कार्रवाई।0
0
Report
झाँसी प्रधान डाकघर में अब रविवार को भी आधार सेवा, सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा नामांकन व अपडेट
Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी में आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है। झाँसी प्रधान डाकघर में अब प्रत्येक रविवार को भी आधार से जुड़े कार्य किए जाएंगे। रविवार को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक आधार नामांकन (नया आधार) और आधार अपडेट की सुविधा उपलब्ध रहेगी। प्रवर अधीक्षक डाकघर वरुण मिश्रा ने बताया कि रविवार को आधार सेवा शुरू होने से नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों, विद्यार्थियों और अन्य व्यस्त नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी। अब ऐसे लोग भी छुट्टी के दिन आसानी से आधार से जुड़े जरूरी कार्य करा सकेंगे।वहीं, आधार अपडेट कराने के लिए आने वाले लोगों की संख्या अधिक होने पर भीड़ और लंबी कतार को देखते हुए दो अतिरिक्त काउंटर बढ़ाए जाने की भी व्यवस्था की जा सकती है, ताकि आम जनता को ज्यादा देर तक इंतजार न करना पड़े और आधार संबंधी सेवाओं का सुचारु रूप से लाभ मिल सके।0
0
Report
हरदोई में डीसीएम पर बिजली तार फंसा, पोल गिरा; 14 वर्षीय छात्रा की मौत
Hardoi, Uttar Pradesh:CCTV में कैद मौत का मंजर! डीसीएम में फंसा बिजली का तार, भरभराकर गिरा पोल... 9वीं की छात्रा की चली गई जान हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में रविवार शाम कुछ सेकेंड में ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया। भीहगांव गांव में एक किराना दुकान पर सामान उतारने पहुंची डीसीएम के ऊपर से गुजर रही बिजली की मेन लाइन में तार फंस गया। चालक जैसे ही वाहन लेकर आगे बढ़ा, बिजली का पोल जोरदार आवाज के साथ भरभराकर सड़क पर गिर पड़ा। उसी समय घर से सामान लेने जा रही 14 वर्षीय रागिनी उसकी चपेट में आ गई। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा इतना अचानक हुआ कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला। पोल गिरते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। रागिनी के साथ चल रही दूसरी किशोरी ने दौड़कर अपनी जान बचा ली, लेकिन कक्षा नौ की छात्रा रागिनी पोल की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चंद सेकेंड में एक हंसता-खेलता परिवार मातम में डूब गया और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। सूचना मिलते ही बेहटा गोकुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मार्कण्डेय सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों की तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जामताड़ा एनकाउंटर: पोस्टमार्टम के बाद सुजीत सिन्हा की मौत पर पुलिस पर सवाल
Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का सोमवार दोपहर बाद पोस्टमार्टम दंडाधिकारी की मौजूदगी में तीन डॉक्टरों की टीम ने किया। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को उसके शरीर से दो कारतूस मिले हैं। चिकित्सकों के अनुसार, सुजीत के शरीर पर कई गोलियां लगने के निशान पाए गए हैं। हालांकि, कितनी गोलियां लगीं और मौत का सटीक कारण विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं फॉरेंसिक विश्लेषण के बाद स्पष्ट होगा. पोस्टमार्टम के बाद शवगृह पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। इस दौरान उसकी सास उषा देवी, जो रांची के रातू रोड की रहने वाली हैं, और उसका साला आयुष कुमार भी वहां पहुंचे। अपनी बेटी के पति की मौत से व्यथित उषा देवी कई बार बेहोश हो गईं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और परिजनों ने उन्हें संभाला। मृतक सुजीत सिन्हा की सास उषा देवी ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने जानबूझकर या एनकाउंटर किया है यह बिल्कुल फर्जी एनकाउंटर है. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।0
0
Report
उज्जैन: सवारी से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर चंद्रभान चौहान से बातचीत
Ujjain, Madhya Pradesh:Ujjain- सवारी के पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर...रस्सा रास्ता पार्टी के सदस्य सब इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह चौहान से बातचीत0
0
Report
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पत्नी जाह्नवी दास ने जनता को किया धन्यवाद
Noida, Uttar Pradesh:PATNA (BIHAR): DR. JAHNAVI DAS (PRASHANT KISHOR’S WIFE) ON BANKIPUR BYPOLL पटना - बांकीपुर उपचुनाव में जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास कहती हैं, मैं बांकीपुर की जनता का तहे दिल से शुक्रिया अदा करती हूं... उन्होंने इस जीत के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है...0
0
Report
Advertisement
आगरा के दीक्षांत समारोह में नरेंद्र सिंह ने अर्थशास्त्र में चार गोल्ड मेडल जीते
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में डॉ भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ 92वें दीक्षांत समारोह. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने छात्र-छात्राओं को पदक वितरित किए. कुल 88 पदकों में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी. इस बार सबसे अधिक गोल्ड मेडल पाने वालों में मथुरा के नरेंद्र सिंह छात्रों से आगे रहे. नरेंद्र सिंह ने अर्थशास्त्र में 4 गोल्ड मेडल बटोरे. खेल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी चेक दिए गए. आंगनवाड़ी में गर्भवतियों के लिए पोषण कीट का वितरण किया गया. पर्यावरण पर छोटे बच्चों की प्रस्तुति पर जनता से राज्यपाल ने कहा कि छोटे बच्चों ने आपको बड़ी सीख दी है.0
0
Report
छोटे शहर से विश्व क्रिकेट तक: विप्रज निगम का ज़ी मीडिया एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
Lucknow, Uttar Pradesh:बाराबंकी से निकलकर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाले इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विप्रज निगम ने ज़ी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत की। विप्रज आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं तो वहीं इंडिया ए टीम के सदस्य हैं श्रीलंका जा रही भारतीय क्रिकेट टीम के नेट बॉलर के तौर पर भी सिलेक्शन हुआ है। विप्रज ने एक छोटे से शहर से निकलकर लखनऊ से अपनी शुरुआत की और कैसे यहां तक पहुंचे और सरकार का उन्हें क्या सपोर्ट मिला इसके बारे में जी मीडिया से बातचीत की। क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ के उपाध्यक्ष विराज सागर दास ने उन्हें सम्मानित किया और कहा कि हम इसी तरह छोटे शहरों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाएंगे पहले के मुकाबले अब यूपी से ज्यादा खिलाड़ी निकल रहे हैं हम उनका पूरा सपोर्ट करेंगे।0
0
Report
भिंड ट्रैफिक ASI ने आवास पर फाँसी लगाकर मौत दी, पुलिस महकमे में शोक
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर- भिण्ड में ट्रेफिक सबस्पेक्टर ने साशकीय आवास में फाँसी लगा कर की सुसाइड,ड्यूटी पर पहुंचने से पहले सरकारी क्वार्टर में फंदे पर मिले ट्रैफिक एएसआई, भिंड पुलिस महकमे में शोक की लहर। एंकर-भिंड में सोमवार सुबह एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया। शहर के ट्रैफिक थाना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह जादौन अपने सरकारी आवास में फंदे पर लटके मिले। रोज की तरह जब वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे तो साथी पुलिसकर्मी उन्हें बुलाने क्वार्टर पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की से झांककर देखा गया। अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी है। भिंड शहर के ट्रैफिक थाना में पदस्थ एएसआई देवेंद्र सिंह जादौन सोमवार सुबह अपने सरकारी क्वार्टर में गमछे के फंदे से लटके मिले। ड्यूटी के समय पर थाना नहीं पहुंचने पर साथी पुलिसकर्मी उन्हें बुलाने सरकारी आवास पहुंचे। कई बार आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद खिड़की से देखा गया तो एएसआई फंदे पर लटके हुए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली और ट्रैफिक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल और सीएसपी निरंजन राजपूत ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोपहर करीब बारह बजे शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। मौके से मिले साक्ष्यों को भी जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह जादौन मुरैना जिले के टेटरा गांव के निवासी थे और वर्ष 2024 से भिंड ट्रैफिक थाना में पदस्थ थे। उनका परिवार ग्वालियर में रहता है, जबकि वे भिंड के सरकारी आवास में अकेले रह रहे थे। उनके परिवार में तीन बेटियां हैं। एक बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि दूसरी बेटी की शादी की तैयारियां चल रही थीं और अगले कुछ महीनों में विवाह होना था। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले तथ्यों और परिवार के बयान के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का इस तरह संदिग्ध परिस्थितियों में जीवन समाप्त कर लेना कई सवाल खड़े कर रहा है। आखिर ऐसी कौन-सी परिस्थितियां थीं, जिन्होंने एक पुलिस अधिकारी को इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया,इन सवालों के जवाब अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएंगे। फिलहाल पूरे पुलिस महकमे में शोक का माहौल है। बाइट-प्रदीप पटेल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिण्ड0
0
Report
Advertisement
11वीं राउंड में कांग्रेस आगे: 3,876 बनाम 2,871 वोट
Datia, Madhya Pradesh:11वीं राउंड में कांग्रेस को 3876 और भारतीय जनता पार्टी को 2871 वोट मिले हैं अभी तक कल वोटो की संख्या कांग्रेस 53185 भारतीय जनता पार्टी 42267 कल कांग्रेस की बढ़त 10918 है घनश्याम सिंह के साथ 1210
0
Report
सावन के पहले सोमवार पर CM शर्मा ने मंदिर में शिव का अभिषेक
Noida, Uttar Pradesh:सावन मास का पहला सोमवार CM भजनलाल शर्मा ने किया भगवान शिव का अभिषेक प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का किया अभिषेक सप्त्नीक विधिवत मंत्रोच्चार के साथ की पूजा-अर्चना0
0
Report
घनश्याम तिवाड़ी ने संसद भवन में पीएम मोदी से मुलाकात, देश विकास पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली \nघनश्याम \nतिवाड़ी की पीएम मोदी से भेंट\n\nसंसद भवन में पीएम मोदी से हुई शिष्टाचार मुलाकात \nदेश और प्रदेश के महत्त्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा। घनश्याम तिवाड़ी ने कहा प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्र विकास के लिए समर्पित भावना से कार्य कर रहे हैं। वे जब भी प्रधानमंत्री से मिलते हैं उन्हें सामाजिक एवं राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिलती है।0
0
Report
Advertisement
